Connect with us
Monday,20-April-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

मध्य प्रदेश: कांग्रेस ने लैपटॉप खरीदी में गड़बड़ी की जताई आशंका

Published

on

kamalnath

मध्य प्रदेश में सरकार द्वारा पटवारियों को लैपटॉप दिए जाने की योजना में गड़बड़ी की कांग्रेस ने आशंका जताई है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार पुरानी तकनीक के लैपटॉप पटवारी को बांटने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के मीडिया समन्वयक ने सोमवार को जारी एक बयान में आरोप लगाया कि अब लैपटॉप के नाम पर शिवराज सरकार बड़ा फजर्ाीवाड़ा करने जा रही है। इसकी खरीदी प्रक्रिया में जमकर अनियमितता है और इसको लेकर अजीबो-गरीब शर्त रखी गयी है। अब 10 साल पुराने प्रोसेसर का 19 हजार लैपटॉप खरीदेंगे जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपए है। लेकिन सरकार इसके लिये करेगी 50 हजार रुपए का भुगतान।

सलूजा ने बताया कि प्रदेश के सभी पटवारियों को सरकार ने लैपटॉप देने की योजना बनाई है। जिसके तहत कुछ शतेर्ं भी तय की गई है। बाकायदा विभागीय आदेश जारी कर निर्देश दिया गया है कि छठे जेनरेशन के प्रोसेसर वाला लैपटॉप खरीदा जाएगा। आश्चर्य की बात यह है कि इसकी अनुमानित कीमत सिर्फ 20 हजार है और सरकार इसके लिये 50 हजार का भुगतान करेगी।

कांग्रेस का आरोप है कि वर्ष 2012-2013 में छठे जेनरेशन के लैपटॉप बनते थे। अब यह लैपटॉप कंपनियों ने बनाना बंद कर दिया है। इसके लिए 29 सितंबर को राजस्व विभाग ने आदेश जारी कर लैपटॉप खरीदी की शतेर्ं तय की है। जिसमें कहा गया है कि छठे जनरेशन के प्रोसेसर वाला ही लैपटाप खरीदा जाए जो कि अब बंद हो गए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महाराष्ट्र

नगर आयुक्त (पश्चिमी उपनगर) डॉ. विपिन शर्मा ने मलाड में मनोहर विमान देसाई अस्पताल का जायजा लिया

Published

on

मुंबई के एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर (वेस्टर्न सबअर्ब्स) डॉ. विपिन शर्मा ने आज (20 अप्रैल, 2026) मलाड ईस्ट इलाके में मौजूद मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के मनोहर विमान देसाई हॉस्पिटल का दौरा किया। इस दौरे के दौरान उन्होंने हॉस्पिटल के आउटपेशेंट डिपार्टमेंट, इंटेंसिव केयर यूनिट और अलग-अलग डिपार्टमेंट का दौरा किया। इस दौरे के दौरान उन्होंने हॉस्पिटल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों से भी बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने हॉस्पिटल में काम करने वाले डॉक्टरों, नर्सों और संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से भी बातचीत की और वहां के हालात के बारे में जानकारी ली। एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर डॉ. विपिन शर्मा के आज के दौरे के दौरान मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के सबअर्बन हॉस्पिटल्स डिपार्टमेंट के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट और हेड डॉ. चंद्रकांत पवार भी मौजूद थे। आज के दौरे के दौरान डॉ. शर्मा ने मशीनरी, एम्बुलेंस और हॉस्पिटल से जुड़े अलग-अलग मामलों का निरीक्षण किया और संबंधित लोगों से वहां के हालात पर डिटेल में चर्चा की। इसके अलावा, मेडिकल सर्विस देने वाले डॉक्टरों, नर्सों और संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत करते हुए, डॉ. शर्मा ने निर्देश दिया कि अस्पताल में मेडिकल सर्विस देने वाले सभी डॉक्टर और संबंधित कर्मचारी इलाज के लिए अस्पताल आने वाले मरीजों से ज़्यादा विनम्रता से बात करें और मरीजों को ठीक से सलाह दें। डॉ. शर्मा ने अस्पताल में साफ-सफाई और सर्विस सुविधाओं पर संतुष्टि जताई। मनोहर विमान देसाई अस्पताल, मलाड ईस्ट इलाके में स्थित मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का एक बड़ा अस्पताल है। 180 बेड वाला यह अस्पताल 1976 से मुंबई के लोगों को मेडिकल सर्विस दे रहा है। अस्पताल प्रशासन ने इस मौके पर यह भी बताया कि इस अस्पताल का आउटपेशेंट रजिस्ट्रेशन ऑफिस के काम के दिनों में सुबह 8 बजे से 11 बजे के बीच खुला रहता है।

Continue Reading

महाराष्ट्र

मुंबई: ईद-उल-अजहा से पहले जानवरों की बेवजह घेराबंदी रोकने की मांग, अबू आसिम आजमी ने भी डीजीपी सदानन्दते से कार्रवाई की मांग की

Published

on

मुंबई: महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के नेता और विधायक अबू आसिम आज़मी ने महाराष्ट्र के पुलिस डायरेक्टर जनरल से मुलाकात की और ईद-उल-अज़हा से पहले पशु व्यापारियों को परेशान करने और उन्हें परेशान करने वाले बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही, उन्होंने ईद-उल-अज़हा पर महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था में बाधा डालने वालों के खिलाफ भी ज़रूरी कार्रवाई की मांग की। डीजी के साथ मीटिंग में, जानवरों के ट्रांसपोर्टेशन के दौरान व्यापारियों को होने वाली दिक्कतों, जिसमें उन्हें परेशान करना, कुर्बानी के जानवरों को ज़ब्त करना, हिंसा और झूठे केस में फंसाना शामिल है, पर डिटेल में चर्चा की गई। बताया गया कि कई जगहों पर असामाजिक तत्व कानून अपने हाथ में लेकर व्यापारियों को परेशान कर रहे हैं, जिससे डर का माहौल बन रहा है। इस मीटिंग में, डीजीपी को कुरैशी समुदाय को होने वाली दिक्कतों के बारे में भी बताया गया और कहा गया कि कुर्बानी के दौरान मांस के ट्रांसपोर्टेशन को आसान बनाने के लिए स्क्वॉड समेत दूसरे सुरक्षा इंतज़ाम किए जाने चाहिए। आज़मी ने मांग की कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए एक खास हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए, साफ निर्देश दिए जाएं कि पुलिस के अलावा कोई भी गाड़ियों को न रोके, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और परमिट प्रोसेस को आसान बनाया जाए। ऐसी कई मांगों वाला एक मेमोरेंडम भी पेश किया गया।
इस बारे में, डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस डीजीपी सदानंद दत्ते ने पॉज़िटिव भरोसा दिया, गाइडिंग प्रिंसिपल्स एसओपी को सख्ती से तैयार करने, हेल्पलाइन नंबर 112 को एक्टिव रखने और ज़रूरी कदम उठाने का वादा किया। उन्होंने दूसरी मांगों पर भी ध्यान देने का वादा किया।
इस मीटिंग में एडवोकेट यूसुफ अबरहानी, आसिफ कुरैशी और दूसरे अधिकारी मौजूद थे।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय समाचार

अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ने से सोने और चांदी करीब 2 प्रतिशत तक फिसले

Published

on

GOLD

अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ने से सोमवार को सोने और चांदी दबाव के साथ खुले और शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में करीब 2 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 9:50 पर सोने का 5 जून 2026 का कॉन्ट्रै्क्ट 1.06 प्रतिशत या 1,641 रुपए की गिरावट के साथ 1,52,968 रुपए पर था।

अब तक के कारोबार में सोने ने 1,52,829 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,53,251 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।

एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि एमसीएक्स गोल्ड की शुरुआत मामूली गैप डाउन के साथ हुई, लेकिन निचले स्तरों पर खरीदारी की बढ़ती दिलचस्पी के चलते यह 1,52,000 रुपए के स्तर से ऊपर बना हुआ है। अगर यह 1,55,000 रुपए से ऊपर निकलता है तो यह 1,57,000-1,58,000 रुपए के स्तर तक जा सकता है।

दूसरी ओर, 1,52,500 रुपए से नीचे टूटने पर, यह 1,51,000-1,50,000 रुपए और उससे आगे 1,48,000 रुपए तक जा सकता है।

चांदी का 5 मई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 1.96 प्रतिशत या 5,045 रुपए की गिरावट के साथ 2,52,100 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,52,016 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,54,089 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।

चांदी पर विश्लेषक ने कहा कि चांदी गैप डाउन के साथ 2,52,000 रुपए के आसपास बनी हुई है। इसके लिए रुकावट का स्तर 2,55,000-2,60,000 रुपए है और अगर यह इस स्तर को तोड़ता है तो 2,68,000–2,70,000 रुपए के स्तर देखने को मिल सकते हैं। अगर चांदी 2,48,000 रुपए का स्तर तोड़ती है तो यह 2,44,000-2,40,000 रुपए के स्तर तक जा सकती है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में दबाव देखा जा रहा है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 1.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,814 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80 डॉलर प्रति औंस पर थी।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र10 hours ago

नगर आयुक्त (पश्चिमी उपनगर) डॉ. विपिन शर्मा ने मलाड में मनोहर विमान देसाई अस्पताल का जायजा लिया

महाराष्ट्र11 hours ago

मुंबई: ईद-उल-अजहा से पहले जानवरों की बेवजह घेराबंदी रोकने की मांग, अबू आसिम आजमी ने भी डीजीपी सदानन्दते से कार्रवाई की मांग की

मनोरंजन15 hours ago

जैकलीन फर्नांडिस की अप्रूवर बनने की अर्जी पर सुनवाई टली, अब 8 मई को होगा फैसला

अंतरराष्ट्रीय समाचार15 hours ago

अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ने से सोने और चांदी करीब 2 प्रतिशत तक फिसले

अंतरराष्ट्रीय समाचार16 hours ago

अमेरिका ने ओमान की खाड़ी में ईरान के जहाज को किया जब्त, ईरानी सेना ने मुंहतोड़ जबाव देने की दी चेतावनी

राष्ट्रीय समाचार16 hours ago

असम राइफल्स का मणिपुर के कामजोंग में बड़ा ऑपरेशन, हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद

अपराध17 hours ago

मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

मनोरंजन2 days ago

दो दिन में हॉफ सेंचुरी से चूकी अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’, वीकेंड पर बढ़ सकता है कलेक्शन

व्यापार2 days ago

मार्केट आउटलुक: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता, तिमाही नतीजे और आर्थिक आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 days ago

सीजफायर खत्म होने से पहले ईरान-अमेरिका में बातचीत जारी, गालिबफ का दावा-कई मुद्दों पर अभी मतभेद

महाराष्ट्र3 weeks ago

लॉकडाउन लागू नहीं होगा… तेल की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी, अफवाह फैलाने वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज होंगे: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र1 week ago

महाराष्ट्र पुलिस के लिए भी अब हेलमेट पहनना अनिवार्य, डीजीपी ने जारी किया आदेश

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई : जय श्री राम विवाद में 5 गिरफ्तार, आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, तनावपूर्ण स्थिति में शांति बनी हुई है।

महाराष्ट्र1 week ago

मुंबई: मालेगांव विस्फोट मामले में गिरफ्तारी के बाद 2008 में पुरोहित के करियर की प्रगति लगभग रुक गई थी।

महाराष्ट्र1 week ago

ग्रांट रोड के बार पर छापा: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

व्हाइट हाउस ने ईरान संकट पर पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत की सराहना की

राजनीति3 weeks ago

गृह मंत्री शाह आज बंगाल में तृणमूल सरकार के खिलाफ ‘श्वेत पत्र’ जारी करेंगे

व्यापार2 weeks ago

ईरान के ऊपर अमेरिकी जेट विमान मार गिराए गए; बचाव कार्य जारी

अपराध3 weeks ago

मुंबई में डिलीवरी वाहन से 27 गैस सिलेंडर चोरी, जांच जारी

राष्ट्रीय3 weeks ago

एचपीसीएल का सख्त एक्शन: सरकार की सख्ती के बीच एलपीजी से संबंधित अनियमितताओं के चलते 10 डिस्ट्रीब्यूटर को किया सस्पेंड

रुझान