Connect with us
Monday,15-June-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

बॉलीवुड से बाहरी लोगों को दूर करने के षड्यंत्र पर बोले गीतकार मनोज मुंतशिर

Published

on

Manoj-Muntashir

गीतकार मनोज मुंतशिर ने बाहरी लोगों को बॉलीवुड से दूर रखने के लिए षड्यंत्र को लेकर अपने विचार व्यक्त किए हैं। मुंतशिर, जिन्होंने पिछले साल ‘केसरी’ फिल्म में शानदार गीत ‘तेरी मिट्टी’ की रचना की थी, उनका मानना है कि कई और प्रतिभाशाली लोगों को मुंबई में आना चाहिए और फिल्म उद्योग में अपनी किस्मत आजमानी चाहिए और उन्हें भाई-भतीजावाद के खतरे से भयभीत नहीं होना चाहिए। उन्होंने अपनी राय व्यक्त करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “छोटे शहरों में रहने वाले साथियों, आप नेपोटिज्म से डर के घर बैठ गए तो वंशवाद की जीत और प्रतिभा की हार हो जाएगी। टिकट कटाइए, मुंबई आइए। आप में हुनर और हिम्मत है तो नेपोटिज्म आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इस अफवाह से बचिए की बाहरवाले यहां सफल नहीं होते। ये आपको बाहर रखने का षड्यंत्र है।”

हालांकि इस पोस्ट से कई लोग सहमत नहीं हुए। एक ने लिखा, “अगर यह एक आम आदमी के लिए आसान होता, तो इरफान खान या नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे अभिनेताओं को लीड रोल के लिए इतना संघर्ष नहीं करना पड़ता।”

अन्य ने लिखा, “सुशांत सिंह राजपूत ने दिखाया साहस, कंगना भी कोशिश कर रही हैं। यह एक दलदल की तरह हो गया है जो हर किसी को निगल जाएगा। यदि सोनू निगम जैसा गायक दुखी है, तो दूसरों के लिए अच्छा है कि वह लोक संगीत से संतुष्ट रहे। आशा है कि आपको याद होगा कि वे ‘तेरी मिट्टी’ के बजाय ‘गली बॉय’ गाने को चुनते हैं।”

मनोरंजन

मुंबई में टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत की खबर ने मनोरंजन जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि 22 साल की उम्र में उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। यह घटना 14 जून की शाम को उनके नालासोपारा ईस्ट के आचोले गांव के साईं संतोषी बिल्डिंग वाले घर में हुई। संचिता ने अपने बेडरूम में अंदर से दरवाजा बंद करके सीलिंग फैन से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों ने तुरंत उन्हें वसई-विरार म्युनिसिपल हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आचोले पुलिस स्टेशन के एएसआई विनोद बाघ ने बताया कि संचिता ने शाम 7 बजे से 7:30 बजे के बीच यह कदम उठाया। पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। मृतका के पिता मछिंदा उगले की शिकायत के आधार पर 15 जून को आचोले पुलिस स्टेशन में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु (एडीआर) का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना हैं कि आत्महत्या के पीछे का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। हरसंभव पहलू से जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

संचिता उगले धीरे-धीरे टीवी इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रही थीं। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान लोकप्रिय जी टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ में दिया टंडन के रोल से मिली। इस सीरियल में काम करना उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। संचिता ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि इस शो ने उन्हें न सिर्फ नाम दिया बल्कि उनके परिवार का भी पूरा समर्थन मिला।

‘कुमकुम भाग्य’ के अलावा संचिता ने ‘वागले की दुनिया’ में रुचिता जेटली का किरदार निभाया। बाद में वे दंगल के टीवी शो ‘दिलवाली दुल्हा ले जाएगी’ में मुख्य भूमिका सुकून के रूप में नजर आईं।

संचिता उगले ने टीवी के साथ-साथ फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में भी काम किया। विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ में उन्होंने तारा रानी के छोटे वर्जन का रोल प्ले किया। इसके अलावा, मनोज बाजपेयी की ‘साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट’ फिल्म में भी उनकी भूमिका अहम रही।

Continue Reading

मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी ने मोबिलिटी चैलेंज वर्कआउट के साथ मंडे मोटिवेशन की डोज दी

Published

on

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने फिटनेस के शौकीनों के लिए ‘मंडे मोटिवेशन’ का डोज देकर सप्ताह की शुरुआत की।

अपनी हालिया पोस्ट में शिल्पा शेट्टी ने बैलेंस, फ्लेक्सिबिलिटी और पूरे शरीर पर कंट्रोल बेहतर बनाने पर केंद्रित एक मोबिलिटी चैलेंज वर्कआउट शेयर किया। कैप्शन में उन्होंने फैंस को अपने फिटनेस लक्ष्यों के प्रति लगातार बने रहने के लिए भी प्रोत्साहित किया। वीडियो में, ‘धड़कन’ फिल्म की एक्ट्रेस को बैलेंस, फ्लेक्सिबिलिटी और नियंत्रित मूवमेंट पर ध्यान देते हुए मोबिलिटी चैलेंज वर्कआउट करते हुए देखा जा सकता है।

कैप्शन में उन्होंने लिखा, “आपका बैलेंस कितनी बार बिगड़ा? सच-सच बताइए। मोबिलिटी चैलेंज के फायदे, कई तरह की मूवमेंट से कंधे की मोबिलिटी और फ्लेक्सिबिलिटी बेहतर होती है। बेहतर पोस्चर और मूवमेंट के लिए ऊपरी और बीच की पीठ (थोरेसिक स्पाइन) की मोबिलिटी बढ़ती है। हिप मोबिलिटी बढ़ती है, जिससे आप ज़्यादा आसानी और अच्छे से मूव कर पाते हैं। बैलेंस, तालमेल और पूरे शरीर पर कंट्रोल को चुनौती मिलती है। मोटर कंट्रोल बेहतर होने के साथ-साथ शरीर को स्थिर रखने वाली मांसपेशियां मजबूत होती हैं। मूवमेंट के तरीके बेहतर होते हैं और जोड़ों की सेहत अच्छी रहती है। शरीर के प्रति जागरूकता, फोकस और फंक्शनल फिटनेस बढ़ती है।”

शिल्पा शेट्टी अक्सर अपने वर्कआउट और योग सेशन के वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिससे उनके फिटनेस रूटीन की झलक मिलती है।

इस बीच शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपना 51वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने अपने शानदार जन्मदिन के सेलिब्रेशन की एक प्यारी सी झलक शेयर की, जिसे उन्होंने अपने परिवार के साथ मनाया। एक्ट्रेस ने इस खास दिन का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। क्लिप में शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा के साथ केक काटती हुई दिख रही हैं, जबकि उनके बच्चे उनके लिए जन्मदिन का गाना गा रहे हैं। बच्चों को प्यार करने वाली इस मां ने केक का मजा लिया और उन्हें एक खास तोहफ़ा भी मिला, जिसने उन्हें हैरान कर दिया।

इस प्यारे से वीडियो के साथ शिल्पा शेट्टी ने लिखा, “अपने चाहने वालों के साथ एकदम परफेक्ट जन्मदिन। आपकी सभी शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। दिल बहुत सारे प्यार से भर गया है। दिल से आभार।”

काम की बात करें तो, शिल्पा शेट्टी को आखिरी बार वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में देखा गया था।

Continue Reading

मनोरंजन

‘हसीना मान जाएगी’ के एक शॉट को लेकर जब डर गई थीं करिश्मा कपूर, भागती हुईं डेविड धवन के पास पहुंची

Published

on

साल 1999 में आई फिल्म ‘हसीना मान जाएगी’ अपने दौर में जबरदस्त हिट हुई थी। फिल्म के गाने आज भी लोग बड़े चाव से सुनते हैं। हालांकि, इस फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा अब अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ में साझा किया। उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दिनों को याद किया और मजेदार किस्सा सुनाया।

शो में बातचीत के दौरान करिश्मा कपूर ने कहा, ”फिल्म के कुछ ही सीन्स की शूटिंग गोवा में हुई थी। उस समय मुझे लग रहा था कि फिल्म में मेरी ज्यादा जगह नहीं है, ऐसे में मैंने निर्देशक डेविड धवन से बात की और उनसे सीधे पूछा कि फिल्म में मेरा किरदार आखिर कहां है। इस पर डेविड धवन ने मुझे धैर्य रखने के लिए कहा और भरोसा दिलाया कि आगे आने वाले दो गानों में वह हैं। बस थोड़ा इंतजार करो।”

उन्होंने आगे बताया, “इसके बाद फिल्म का गाना ‘व्हाट इज मोबाइल नंबर’ की शूटिंग हुई। यह गाना एक दिन में शूट हो गया था। यही सिनेमा का जादू है। कई बार जिस काम को बहुत जल्दी पूरा किया जाता है, वही आगे चलकर लोगों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो जाता है। इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया।”

बातचीत के दौरान करिश्मा ने एक और दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने बताया, ”फिल्म की कहानी गोवा में दिखाई गई थी, लेकिन जिस गाने को लोग गोवा का हिस्सा समझते हैं, उसकी शूटिंग वास्तव में मुंबई के मड आइलैंड स्थित एक रिजॉर्ट में हुई थी। पर्दे पर सब कुछ इतना वास्तविक दिखाया गया कि दर्शकों को कभी एहसास ही नहीं हुआ कि यह जगह गोवा नहीं है।”

उन्होंने आगे बताया, ”गाने की रिकॉर्डिंग और फिल्मांकन के समय मेरी नजर एक ऐसे शॉट पर गई जो गलत था। बैकग्राउंड में कोई पीछे से आ गया था। मैं घबराकर डेविड के पास पहुंचीं और उनसे कहा कि अगर किसी दर्शक ने इस शॉट को पकड़ लिया तो फिल्म शायद हिट नहीं होगी। लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद कुछ ऐसा ही नहीं हुआ। वह आज तक किसी ने नोटिस ही नहीं किया।”

‘हसीना मान जाएगी’ में करिश्मा कपूर के अलावा गोविंदा, संजय दत्त और पूजा बत्रा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। वहीं अनुपम खेर, कादर खान, अरुणा ईरानी और परेश रावल जैसे कलाकारों ने भी फिल्म को यादगार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। यह फिल्म 25 जून 1999 को रिलीज हुई थी।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र7 hours ago

हम किसी दल को तोड़ने की कोशिश नहीं कर रहे, लेकिन एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में आने वालों का स्वागत: संजय निरुपम

मनोरंजन8 hours ago

मुंबई में टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

मनोरंजन8 hours ago

शिल्पा शेट्टी ने मोबिलिटी चैलेंज वर्कआउट के साथ मंडे मोटिवेशन की डोज दी

राष्ट्रीय समाचार10 hours ago

विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए सरकार उठाएगी और कदम: वित्त मंत्री सीतारमण

राष्ट्रीय समाचार11 hours ago

भारत में यात्री वाहनों की बिक्री मई में 27 प्रतिशत बढ़ी, दोपहिया की सेल्स 19 लाख यूनिट्स के पार

राजनीति11 hours ago

विपक्ष को तय करना होगा पीएम का चेहरा, जनता पूछेगी तो बताना पड़ेगा: संजय राउत

अंतरराष्ट्रीय समाचार13 hours ago

अमेरिका और ईरान शांति समझौते से कीमती धातुओं में भारी उछाल, सोना और चांदी 3 प्रतिशत तक चढ़े

अंतरराष्ट्रीय समाचार13 hours ago

अमेरिका-ईरान समझौते से कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट, ब्रेंट क्रूड करीब 5 प्रतिशत टूटा

अंतरराष्ट्रीय समाचार14 hours ago

ईरान और अमेरिका सभी मोर्चों पर युद्धविराम और नौसैनिक नाकेबंदी हटाने पर सहमत: ईरानी उप-विदेश मंत्री

अंतरराष्ट्रीय समाचार14 hours ago

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने अमेरिका-ईरान शांति समझौते की घोषणा का स्वागत किया

अंतरराष्ट्रीय समाचार6 days ago

पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल में देश में क्या-क्या बदल गया, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गिनाईं उपलब्धियां

अंतरराष्ट्रीय7 days ago

फिसीपींस में भूकंप के बाद 37 हुई मृतकों की संख्या, 20 हजार लोग हुए विस्थापित

राजनीति2 weeks ago

मालवीय नगर अग्निकांड: पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

व्यापार4 days ago

स्पेसएक्स के आईपीओ से एलन मस्क की संपत्ति 970 अरब डॉलर के पार पहुंची, दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के करीब

राजनीति6 days ago

कर्नाटक: देवेगौड़ा के राज्यसभा नामांकन मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया मगरमच्छ के आंसू बहाने का आरोप

अंतरराष्ट्रीय समाचार5 days ago

फिलीपींस के विनाशकारी भूकंप में अब तक 47 की मौत, सैकड़ों घायल

अंतरराष्ट्रीय1 week ago

मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: ईरान के समर्थन में उतरा इराकी ‘कताइब हिज्‍बुल्लाह’, अमेरिका को चेताया

अपराध3 weeks ago

अग्रीपारा के हाई-प्रोफाइल घर में बड़े पैमाने पर एमडी ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, आरोपियों की जांच, कथित बांग्लादेशी पर भी शक, 51 करोड़ रुपये की एमडी जब्त

महाराष्ट्र2 weeks ago

भाजपा सरकार मुसलमानों और विपक्ष को निशाना बना रही है, कानून से सज़ा देने के बजाय बुलडोज़र और एनकाउंटर चला रही है: अबू आसिम आज़मी

अंतरराष्ट्रीय2 weeks ago

अंतहीन प्रक्र‍िया की ओर बढ़ रहा ईरान-अमेरिका समझौता, दोनों देश नई शर्तों के साथ कर रहे संशोधन की तैयारी

रुझान