राजनीति
बिहार विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ा, लालू का कथित ऑडियो वायरल
बिहार में बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होना है, लेकिन इसके पहले ही राज्य की सियासत गर्म हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद पर राजग के विधायकों को फोन करने का आरोप लगाया है। इधर, बुधवार को कथित रूप से लालू प्रसाद का एक विधायक से बात करते हुए एक ऑडियो वायरल हो रहा है। हालांकि इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि आईएएनएस नहीं करता है। इस ऑडियो को भी बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री मोदी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है।
ऑडियो में लालू का सहायक विधायक के नंबर पर फोन लगाता है। विधायक के पीए द्वारा फोन उठाए जाने पर कहता है कि रांची से लालू प्रसाद यादव बात करेंगे। जब विधायक कॉल पर आते हैं तो लालू पहले पासवान जी संबोधित करते हुए बधाई देते हैं और फिर कहते हैं कि आज विधानसभा से अनुपस्थित हो जाओ। कह दो कि कोरोना हो गया है। हम इस सरकार को गिरा देंगे और फिर तुम्हारा ख्याल रखेंगे, आगे भी बढ़ाएंगें। तुम्हें मंत्री बना देंगे।
इस पर विधायक ने कहा कि वे पार्टी से जुड़े हैं, तो लालू कहते हैं, स्पीकर हमारा हो जाएगा तो हमलोग देख लेंगे। आखिरी में विधायक फोन बंद करते हैं, तब भी लालू कहते हैं कि अनुपस्थित हो जाओ।
इस ऑडियो की सत्यता की आईएएनएस पुष्टि नहीं करता है।
सुशील मोदी ने इस ऑडियो को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, लालू यादव ने दिखाई अपनी असलीयत। लालू प्रसाद यादव द्वारा राजग के विधायक को बिहार विधान सभा अध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव में महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने हेतु प्रलोभन देते हुए।
बताया जाता है कि इस ऑडियो में लालू प्रसाद भाजपा के विधायक ललन पासवान से बात कर रहे हैं। इस ऑडियो की ललन पासवान ने बुधवार को पुष्टि भी की है। पासवान ने कहा कि सब कुछ रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा, मैंने सोचा कि जीत पर सभी लोग बधाई दे रहे है, वे भी दे रहे हैं। इस घटना के समय मैं सुशील मोदी जी के आवास पर ही उपलब्ध था।
इधर, राजद मोदी के इन आरोपों को निराधार बता रहा है। राजद के नेता भाई वीरेन्द्र कहते हैं कि सुशील मोदी ऐसे ही फालतू की बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रही है।
सुशील मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से मंगलवार की शाम ट्वीट करते हुए लिखा, लालू प्रसाद यादव (8051216302) रांची से राजग के विधायकों को मोबाइल नंबर से फोन कर उन्हें मंत्री पद का लालच दे रहे हैं। जब मैंने उस नंबर पर फोन किया तो स्वयं लालू यादव ने फोन उठाया। मैंने उनसे कहा कि इस तरह की गंदी हरकतें जेल से मत कीजिए, इसमें आप कामयाब नहीं होंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव के बाद विधानसभा में राजग और महागठबंधन के विधायकों की संख्या में ज्यादा अंतर नहीं है। राजग के पास जहां 125 विधायक हैं वहीं महागठबंधन की 110 सीटें हैं।
गौरतलब है कि लालू प्रसाद चारा घोटाले के मामले में रांची की जेल में सजा काट रहे हैं। फिलहाल वे स्वास्थ्य कारणों से रिम्स में भर्ती हैं।
महाराष्ट्र
मुंबई: 10 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, बिना सर्टिफिकेट के देता था मेडिकल सर्विस, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

मुंबई: क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे नकली डॉक्टर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है जो पिछले 28 सालों से बिना लाइसेंस के मेडिकल प्रैक्टिस कर रहा था। मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट-1 को खबर मिली थी कि एक 50 साल का संदिग्ध नकली डॉक्टर के डॉक्यूमेंट्स तैयार करके कई बैंकों में अकाउंट खोल रहा है और इन अकाउंट्स से CSR फंड निकाल रहा है। आरोपी के पास एक पर्सनल फ्लैट भी है। उसने कई राज्यों में एक से ज़्यादा फ्रॉड किए हैं। उसने पिछले तीन सालों में CSR फंड के नाम पर 10 करोड़ रुपये का स्कैम किया है। उसने डॉ. धीरेंद्र कुमार के नाम से पैन कार्ड और आइडेंटिटी कार्ड और विजिटिंग कार्ड बनवाए थे। इसके साथ ही उसके ठिकाने से दवाइयां भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी और मेडिकल एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। कोर्ट ने 16 जुलाई तक उसकी रिमांड का ऑर्डर दिया है। यह कार्रवाई मुंबई पुलिस कमिश्नर देविन भारती के निर्देश पर जॉइंट पुलिस कमिश्नर अनिल कंभारे और DCP राज तिलक रोशन ने की।
राजनीति
सपा सांसद आनंद भदौरिया बोले- विधानसभा उम्मीदवार का फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ही करेंगे

समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर टिकट के दावेदारों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा है कि उम्मीदवारों का चयन केवल पार्टी नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी कोई पसंद का उम्मीदवार नहीं है और पार्टी जिस किसी को भी टिकट देगी, उसे जिताने के लिए वह पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।
समाजवादी पार्टी के धौरहरा से सांसद आनंद भदौरिया ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि आदरणीय नेतागणों 2027 के विधानसभा चुनावों में पार्टी और आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ही तय करेंगे कि उम्मीदवार कौन होगा। इस बार किसी की सिफारिश से कोई टिकट मिलने नहीं जा रहा है। बहरहाल मेरा उत्तरदायित्व मेरी लोकसभा क्षेत्र धौरहरा की पांच विधानसभाओं के प्रति है और मैं स्पष्ट तौर पर कहना चाहता हूं कि पांचों विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी जिस किसी को भी प्रत्याशी बनाएगी भले उसने लोकसभा चुनाव में हमारी खिलाफत की हो मैं ईमानदारी से (क्योंकि कभी पार्टी के खिलाफ नहीं जा सकता) उसे जिताने का प्रयास करूंगा।
टिकट के दावेदारों को सलाह देते हुए आनंद भदौरिया ने कहा कि जो लोग चुनाव लड़ना चाहते हैं, वे सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने अपना पक्ष रखें। कई लोग जरूरत पड़ने पर उनकी तारीफ करते हैं, लेकिन उम्मीद पूरी न होने पर उनकी आलोचना करने लगते हैं। उन्होंने इस दोहरे रवैये पर भी टिप्पणी की।
आनंद भदौरिया ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी मदद की थी, उनसे उन्होंने कभी टिकट दिलाने का वादा नहीं किया था और न ही अब ऐसा कोई वादा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन लोगों की मेहनत का कर्ज वह समय-समय पर अपनी जिम्मेदारी निभाकर चुकाते रहेंगे।
ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। सभी प्रमुख दल चुनावी तैयारियों में जुटे हैं और संभावित दावेदार भी टिकट हासिल करने के लिए पार्टी नेतृत्व के समक्ष अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी में भी टिकट को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
राष्ट्रीय समाचार
भारत में अगले साल 15 अगस्त से शुरू होगी बुलेट ट्रेन : अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन सेवा 15 अगस्त, 2027 से चरणबद्ध तरीके में शुरू होगी और मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल (एमएएचएसआर) कॉरिडोर का सूरत-बिलिमोरा सेक्शन देश का पहला हाई-स्पीड रेल रूट बनेगा।
508 किलोमीटर लंबे मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा, जिससे पूरे रूट के पूरा होने से पहले ही प्रोजेक्ट के कुछ हिस्से चालू हो सकेंगे। सूरत-बिलिमोरा सेक्शन के शुरू होने के बाद, बाकी सेक्शन – जैसे वापी-सूरत, वापी-अहमदाबाद, अहमदाबाद-ठाणे और अहमदाबाद-मुंबई को धीरे-धीरे खोला जाएगा।
हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के बारे में जानकारी देते हुए रेल मंत्रालय ने वैष्णव ने कहा कि भारत का पहला बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट अपने अगले चरण में पहुंच गया है। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का काम चल रहा है और इसे चरणों में शुरू किया जाएगा, जिसकी शुरुआत सूरत-बिलिमोरा सेक्शन से होगी।
रेल मंत्री ने कहा कि इस बड़े प्रोजेक्ट का लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और तय समय-सीमा के अंदर काम पूरा करने के लिए निर्माण तेजी से चल रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर भारत का पहला हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट है। इससे इन दो आर्थिक केंद्रों के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा, साथ ही आधुनिक रेल तकनीक आएगी और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। इस प्रोजेक्ट से कॉरिडोर के आस-पास आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
वैष्णव ने देश के हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को बढ़ाने के लिए केंद्र की लंबी अवधि की योजनाओं के बारे में भी बताया और हैदराबाद को केंद्र में रखकर तीन प्रस्तावित बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की घोषणा की। इनमें पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-चेन्नई और हैदराबाद-बेंगलुरु रूट शामिल हैं, जिनसे दक्षिण भारत में कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी बताया कि हैदराबाद-मुंबई हाई-स्पीड रेल लिंक की भी योजना है, जिससे इन दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।
वैष्णव ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद को तीन हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन कॉरिडोर दिए हैं, जो शहर की तस्वीर बदल देंगे।” उन्होंने आगे कहा कि प्रस्तावित नेटवर्क तेलंगाना के बड़े हिस्से को कवर करेगा और राज्य के कई जिलों के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा।
-
दुर्घटना10 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
