Connect with us
Friday,15-May-2026
ताज़ा खबर

खेल

कोविड-19 पॉजिटिव निकले हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह

Published

on

Mandeep-Singh

भारतीय हॉकी टीम के कोविड-19 पॉजिटिव निकले खिलाड़ियों की सूची में स्ट्राइकर मनदीप सिंह का नाम भी जुड़ गया है। मनदीप सिंह में हालांकि बीमारी के कोई लक्षण नहीं पाए गए थे। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने सोमवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

साई ने अपने बयान में बताया, “भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी मनदीप सिंह ने साई के बेंगलुरू स्थित केंद्र में चलाए जा रहे राष्ट्रीय शिविर में 20 खिलाड़ियों के साथ कोविड-19 (आरटी-पीसीआर) टेस्ट दिया था। उनका टेस्ट पॉजिटिव आया है, लेकिन उनमें किसी तरह के लक्षण नहीं थे।”

उन्होंने कहा, “वह उन पांच खिलाड़ियों के साथ जो पहले पॉजिटिव आए थे, उनके साथ डॉक्टर द्वारा सुझाए गए ईलाज का पालन कर रहे हैं।”

मनदीप से पहले, कप्तान मनप्रीत सिहं, सुरेंद्र कुमार, जसकरण सिंह, वरुण कुमार, कृष्णा पाठक भी कोविड-19 पॉजिटिव आए थे।

टीम के कोच ग्रहाम रीड ने कहा है कि पांचों खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मैं उन पांचों खिलाड़ियों से लगातार संपर्क में हूं और ये पांचों अच्छा कर रहे हैं। साई ने उनका अच्छा ख्याल रखने के लिए काफी अच्छे इंतजाम किए हैं।”

खेल

आरसीबी बनाम केकेआर: आईपीएल में 9वें शतक के साथ विराट कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Published

on

आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 6 विकेट से हराया। आरसीबी की इस जीत के नायक विराट कोहली रहे, जिन्होंने 105 रनों की नाबाद पारी खेली। कोहली ने अपनी इस शतकीय पारी के साथ रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई।

कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों की अपनी पारी में 175 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 11 चौके और 3 छक्के लगाए। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 92 रनों की अहम साझेदारी निभाई। आईपीएल में यह कोहली का 9वां शतक है। विराट ने केकेआर के खिलाफ यह आईपीएल में दूसरा शतक लगाया। कोहली ने इस लीग में एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में जोस बटलर की बराबरी कर ली है। बटलर ने केकेआर और आरसीबी के खिलाफ दो-दो शतक लगाए हैं।

आईपीएल में रनों का पीछा करते हुए विराट कोहली संयुक्त रूप से सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। चेज करते हुए विराट ने यह तीसरा शतक लगाया। कोहली के अलावा यह कारनामा सिर्फ जोस बटलर ही कर सके हैं। विराट टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। कोहली के बल्ले से टी20 क्रिकेट में यह 10वां शतक निकला। विराट आईपीएल में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

विराट कोहली ने अपनी इस पारी में 14 हजार टी20 रन भी पूरे किए। कोहली सबसे कम पारियों में 14 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने यह मुकाम 409वीं पारी में हासिल किया। विराट ने इस मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ा। गेल ने यह उपलब्धि 423वीं पारी में हासिल की थी। कोहली को उनकी शानदार पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। विराट आईपीएल में सर्वाधिक बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। कोहली ने 21वीं बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड को अपने नाम किया। विराट के साथ-साथ रोहित शर्मा ने भी 21 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जीता है।

Continue Reading

खेल

रियल बेटिस ने एल्चे पर जीत के साथ चैंपियंस लीग में जगह बनाई

Published

on

रियल बेटिस ने अगले सीजन के लिए यूईएफए चैंपियंस लीग में अपनी जगह बना ली है। बेटिस ने एल्चे पर 2-1 से जीत के साथ ही ला लीगा में पांचवां स्थान हासिल करते हुए अगले सीजन के लिए यूईएफए चैंपियंस लीग में जगह बनाई है।

बेटिस के लिए पाब्लो फोर्नल्स ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने नौवें मिनट में कुचो हर्नांडेज को पहला गोल करने का मौका दिया और फिर 68वें मिनट में पेनल्टी एरिया के बाहर से एक शानदार कर्लिंग शॉट से विजयी गोल किया।

एल्चे ने 41वें मिनट में हेक्टर फोर्ट के जरिए बराबरी कर ली, लेकिन उनकी वापसी की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा जब लियो पेट्रोट को एंटनी पर देर से चुनौती देने के लिए सीधे रेड कार्ड दिखाकर बाहर भेज दिया गया। इस नतीजे से बेटिस का 21 साल में पहली बार चैंपियंस लीग में खेलना पक्का हो गया।

वहीं, सेल्टा विगो की उम्मीदें लेवांटे से 3-2 से हार के साथ खत्म हो गईं। लेवांटे सेल्टा विगो पर जीत के बाद बॉटम थ्री से बाहर आ गया।

सेल्टा के लिए फेरान जुटग्ला ने चौथे और 48वें मिनट में गोल किए, लेकिन केर्विन अरियागा और एड्रियन डे ला फुएंते ने दो बार बराबरी की, इससे पहले रोजर ब्रुग ने गोल किया जो लेवांटे के रेलीगेशन की लड़ाई में अहम साबित हो सकता था।

एडेमोला लुकमैन और अलेक्जेंडर सोरलोथ ने गोल करके एटलेटिको मैड्रिड को ओसासुना के खिलाफ 2-1 से जीत दिलाई।

ओसासुना को 37वें मिनट में विंगर राउल मोरो को चोट के कारण खोना पड़ा, जबकि एटलेटिको मैड्रिड 79वें मिनट में 10 खिलाड़ियों तक सिमट गया जब मार्कोस लोरेंटे को दूसरा येलो कार्ड दिखाया गया।

ओसासुना के लिए काइक बार्जा ने 91वें मिनट में गोल किया, लेकिन घरेलू टीम को बराबरी करने का मौका नहीं मिला।

Continue Reading

खेल

आईपीएल 2026: संजय बांगड़ ने पंजाब किंग्स के हार की बड़ी वजह ढूंढ निकाली, कप्तान अय्यर के इस फैसले की आलोचना की

Published

on

आईपीएल 2026 में सोमवार की शाम को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला। पंजाब को 210 रन बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। पूर्व ऑलराउंडर संजय बांगड़ ने पंजाब किंग्स की हार की बड़ी वजह बतायी है।

संजय बांगड़ ने जियो हॉटस्टार से बात करते हुए कहा, “कप्तान श्रेयस अय्यर ने युजवेंद्र चहल का इस्तेमाल न करके एक रणनीतिक गलती की। उन्हें बीच के ओवरों में चहल से गेंदबाजी करवानी चाहिए थी। चहल एक मैच-विनर खिलाड़ी हैं और खुद को साबित कर चुके हैं। उनकी पहचान दबाव वाले हालात में विकेट लेने वाले गेंदबाज के तौर पर है। उन्हें गेंद न देना एक बड़ी गलती थी।”

बांगड़ ने कहा, “चहल से कम से कम एक ओवर तो करवाना ही चाहिए था, खासकर 13वें ओवर के आखिर में जब गेंद बदली गई थी। वह स्पिन गेंदबाजी शुरू करने और दबाव बनाने का सबसे सही समय था। छोटी-छोटी गलतियों की वजह से पंजाब यह मैच हार गया।”

पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि पंजाब जीतने की स्थिति का फायदा उठाने में नाकाम रहा और पारी के आखिरी चरणों में गेंदबाजों में नियंत्रण की कमी दिखी, जबकि भारी ओस ने उनकी योजनाओं को और भी मुश्किल बना दिया।

बांगड़ ने कहा, “पंजाब किंग्स ने सीजन की शुरुआत छह जीत के साथ की थी, लेकिन उसके बाद लगातार चार हार ने टीम आत्मविश्वास को चोट पहुंचाई है। दिल्ली के खिलाफ मैच उनकी मुट्ठी में था। वे जीतने की स्थिति में थे, लेकिन उन्होंने इसे हाथ से जाने दिया।”

पंजाब किंग्स की यह लगातार चौथी हार थी। इस हार के बाद पंजाब 11 मैचों में 6 जीत के साथ चौथे स्थान पर है। पंजाब ने लगातार 6 मैच और फिर लगातार 4 मैच गंवाए हैं। केकेआर के खिलाफ एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था।

मैच की बात करें तो पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए थे। दिल्ली कैपिटल्स ने 19 ओवर में 7 विकेट पर 216 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीता।

Continue Reading
Advertisement
मनोरंजन39 minutes ago

मां बनने के बाद अभिनेत्रियों को क्यों नहीं मिलता काम, रुबीना दिलैक ने बताई इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई

व्यापार2 hours ago

सोने पर आयात शुल्क में बढ़ोतरी से भारत के चालू खाते घाटे में आ सकती है 23 आधार अंक तक की कमी: रिपोर्ट

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 hours ago

विदेश मंत्री जयशंकर और ईरानी समकक्ष अराघची ने पश्चिम एशिया में तनाव पर की चर्चा

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

नासा की नई एलईएसटीआर तकनीक, जो करेगी चंद्रमा के -388 फारेनहाइट तापमान का परीक्षण

महाराष्ट्र19 hours ago

अश्विनी भिड़े ने निर्देश दिया कि मच्छरों पर काबू पाने के उपायों को असरदार तरीके से लागू करने के लिए जॉइंट साइट इंस्पेक्शन किया जाएगा।

महाराष्ट्र20 hours ago

मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने प्रशासन को निर्देश दिया है कि नाले की सफाई का काम भी तेज़ी से किया जाना चाहिए, लेकिन काम की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं।

राष्ट्रीय समाचार21 hours ago

ब्रिक्‍स बैठक से दुनिया को ज्यादा स्थिर और न्यायपूर्ण रास्ता मिलेगा : विदेश मंत्री जयशंकर

महाराष्ट्र22 hours ago

मुंबई: दुकानों और संस्थानों में मराठी पोस्टर लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश, शिवसेना स्टाइल में कार्रवाई की चेतावनी: डिप्टी मेयर संजय गाड़ी

खेल1 day ago

आरसीबी बनाम केकेआर: आईपीएल में 9वें शतक के साथ विराट कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 day ago

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच दो और भारतीय गंतव्य वाले एलपीजी जहाजों ने पार किया हॉर्मुज स्ट्रेट

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई: नागपाड़ा के गैंगस्टर कालिया के एनकाउंटर का बदला लेने के लिए मुखबिर को मारा, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, कालिया का भतीजा और साथी गिरफ्तार

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

अपराध3 weeks ago

नासिक के बाद मुंबई में यौन उत्पीड़न के मामलों में लव जिहाद और कॉर्पोरेट जिहाद करने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कॉर्पोरेट जिहाद की बात से किया इनकार

अपराध3 weeks ago

मुंबई : हाथी दांत को 3.5 करोड़ रुपए में बेचने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

राजनीति4 weeks ago

यूसीसी प्रक्रिया पर टीएस सिंह देव का सरकार से सवाल—पहले कैबिनेट में मंजूरी, फिर जनता से राय, ये कैसी उल्टी प्रोसेस?

व्यापार4 weeks ago

सोने की चमक बढ़ी, चांदी का दाम 2.55 लाख रुपए हुआ

महाराष्ट्र1 week ago

अबू आसिम ने ईद-उल-अज़हा के दौरान जानवरों के ट्रांसपोर्टेशन में रुकावट डालने और उन्हें ज़ब्त करने पर रोक लगाने की मांग की

महाराष्ट्र3 days ago

हज कमेटी की लापरवाही से हज यात्रियों को परेशानी, 10,000 रुपये की अतिरिक्त वसूली, सीओ हज कमेटी ने आज़मी को ज़रूरी कार्रवाई का भरोसा दिया

महाराष्ट्र3 weeks ago

लेंसकार्ट स्टोर के खिलाफ कार्रवाई की पुष्टि बीजेपी नेता नाजिया इलाही ने की

व्यापार4 weeks ago

मार्च में इक्विटी फंड में निवेश 11 प्रतिशत बढ़ा; मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रा और डिफेंस सेक्टर बने निवेशकों की पहली पसंद

रुझान