Connect with us
Wednesday,03-June-2026
ताज़ा खबर

खेल

कोहली को नेट्स में मैच जैसी परिस्थिति में गेंदबाजी करना बहुमूल्य : सैनी

Published

on

virat-kohli

 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने कहा है कि विराट कोहली को उन पर काफी भरोसा है और नेट्स में उनको मैच जैसी परिस्थिति में गेंदबाजी करने से उन्हें फायदा हुआ है।

सैनी ने कहा है कि उनकी कोशिश अब अपनी खुद की पहचान बनाने की है।

सैनी ने पिछले साल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी को प्रभावित किया था। अपने पहले आईपीएल में इस युवा गेंदबाज ने 11 विकेट लिए थे। सैनी के प्रदर्शन से कोहली काफी ज्यादा प्रभावित हुए थे। चूंकि कोहली भारतीय टीम के कप्तान भी हैं तो इससे सैनी को राष्ट्रीय टीम में आने में भी मदद मिली।

सैनी ने दुबई आईएएनएस से कहा, “विराट भईया का मेरे करियर में बड़ा प्रभाव रहा है। मैंने बेंगलोर के साथ पहली बार विराट भईया की कप्तानी में आईपीएल खेला था। वह मेरी बात हर समय सुनते हैं। मैं मैदान पर जो भी करना चाहता हूं वो इसमें मेरा साथ देते हैं।”

हरियाणा के रहने वाले सैनी आसानी से 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार छू लेते हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉडरेहिल में टी-20 पदापर्ण किया था।

उन्होंने कहा, “वह हमेशा मेरी रणनीति पर काम करने और मेरा साथ देने को तैयार रहते हैं। वह मुझमें काफी विश्वास करते हैं। नेट्स के दौरान, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं क्योंकि वह एक स्टार बल्लेबाज हैं और उनको गेंदबाजी करने के बाद आप अपने आप को परख सकते हैं। यह और अच्छी बात है कि वह भारतीय टीम में मेरे कप्तान हैं। इसलिए हम दोनों की जुगलबंदी भारतीय टीम के लिए खेलते समय में भी जाहिर होती है। वह मुझे जानते हैं और समझते हैं। उनका मुझ पर काफी विश्वास है।”

सैनी ने बताया, “वह नेट्स में भी जुझारूपन बनाए रखते हैं। वह काफी आक्रामक हैं और पूरे जुनून के साथ बल्लेबाजी करते हैं। इसलिए वो इस तरह से बल्लेबाजी करते हैं जैसे मैच में कर रहे हों। मुझ में भी वो अतिरिक्त ऊर्जा आती है और मैं अपनी योग्यता दिखाने का थोड़ा अधिक प्रयास करता हूं। इसलिए यह मैच जैसी स्थिति बन जाती है।”

भारतीय टेस्ट टीम का गेंदबाजी आक्रमण इस समय दुनिया के सबसे शानदार गेंदबाजी आक्रमणों में से एक है और सैनी ने कहा है कि वह हर सत्र के दौरान इसके लिए अपनी योग्यात में सुधार करने पर ध्यान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मैं टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए काफी मेहनत कर रहा हूं। मैंने टेस्ट पदार्पण के लिए कोई समय सीमा तय नहीं की है, लेकिन मैं एक बेहतर तेज गेंदबाज बनने के लिए मेहनत कर रहा हूं। मैं हर अभ्यास सत्र में नई चीजें सीखना चाहता हूं।”

बीसीसीआई द्वारा बनाए गए कोविड-19 नियमों के मुताबिक, यूएई पहुंचने के बाद सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को अनिवार्य छह दिन के क्वारंटीन से गुजरना पड़ा था। क्वारंटीन समय में पहले, तीसरे और छठे दिन आर-टी पीसीआर टेस्ट हुए थे।

सैनी ने कहा, “बायो बबल में खेलना काफी मुश्किल है। लेकिन आईपीएल में सबसे बड़ी चुनौती पूरे विश्व के महान खिलाड़ियों के सामने अच्छा प्रदर्शन करना है। यह काबिलियत दिखाने का अच्छा मंच है। मुझे भविष्य में अच्छा करने की उम्मीद है।”

उन्होंने कहा, “आप अपने कमरे में बंद रहते हो। आप मैदान पर नहीं जा सकते, लेकिन आपको इसमें समझदार बनकर रहना चाहिए। आपको माहौल का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना चाहिए, कमरे में ही वर्कआउट करना चाहिए और अपने आप को व्यस्त रखना चाहिए।”

सलाइवा बैन पर सैनी ने कहा, “अगर आप गेंद को चमका नहीं पाते हो तो आपको थोड़ा नुकसान होगा। लेकिन अब जबकि हम सलाइवा का इस्तेमाल नहीं कर सकते तो हमें इसके साथ जल्द से जल्द सामंजस्य बैठाना होगा। यूएई में काफी उमस है। यहां मौसम काफी गर्म है। इसलिए जब आप टीम में आते हो तो, यह मायने नहीं रखता कि आप कुछ समय से नहीं खेले हो।”

बेंगलोर ने अभी तक आईपीएल खिताब नहीं जीता है। सैनी ने कहा कि वह टीम को मैच जिताने के लिए अपनी काबिलियत पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मैंने पहली बार आईपीएल बेंगलोर के साथ खेला और अच्छा किया। इसके बाद मैंने टी-20 और वनडे में पदार्पण किया। एक अच्छी बात यह है कि मैं तेजी से सीख रहा हूं ताकि मैं अपनी योग्यता में पैनापन ला सकूं और अपनी टीम के लिए मैच विजयी प्रदर्शन कर सकूं।”

खेल

आईपीएल 2026 : इन दमदार रिकॉर्ड्स के साथ आरसीबी ने मारी खिताबी मुकाबले में एंट्री

Published

on

आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए कोलकाता में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 254/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 19.3 ओवर में 162 रन बनाकर सिमट गई। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वात कप्तान रजत पाटीदार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इस जीत के साथ आरसीबी ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। आईपीएल प्लेऑफ इतिहास में यह रन के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत बन गई। इससे पहले 2008 में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 105 रन से हराया था। अब इस सूची में 92 रन की जीत के साथ आरसीबी दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। आरसीबी ने 2015 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 71 रन की जीत दर्ज की थी। वहीं 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली को 86 रन से और 2023 में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को 81 रन से हराया था।

यह भी पहली बार हुआ जब इन दोनों टीमों के बीच खेले गए नौ मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती हो। इससे पहले हर मैच में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को सफलता मिली थी।

गुजरात टाइटंस के लिए यह रन के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी हार रही। इससे पहले इसी सीजन में अहमदाबाद में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 99 रन से हराया था।

आरसीबी के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने इस सीजन में अब तक 26 विकेट हासिल कर लिए हैं। वह एक सीजन में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में 2021 में हर्षल पटेल 32 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं। 2022 में वानिंदु हसरंगा ने भी 26 विकेट लिए थे। वहीं आर. विनय कुमार (2013) और युजवेंद्र चहल (2015) ने 23-23 विकेट लिए थे।

लगातार दूसरे साल फाइनल में पहुंचकर आरसीबी ने एक खास उपलब्धि भी हासिल की। आईपीएल इतिहास में अब तक सिर्फ कुछ ही टीमें खिताब जीतने के बाद अगले सीजन के फाइनल में पहुंच सकी हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010-11, 2011-12 और 2018-19 में यह कारनामा किया था, जबकि मुंबई इंडियंस ने 2019-20 और गुजरात टाइटंस ने 2022-23 में ऐसा किया था। अब आरसीबी ने 2025-26 में इस सूची में अपना नाम जोड़ लिया है।

इसके साथ ही आरसीबी आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली तीसरी टीम भी बन गई। चेन्नई सुपर किंग्स 10 फाइनल और मुंबई इंडियंस छह फाइनल के साथ पहले दो स्थान पर हैं। आरसीबी अब पांचवीं बार फाइनल में पहुंची है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने चार और सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन बार फाइनल खेला है।

Continue Reading

खेल

आईपीएल 2026: एलिमिनेटर में एसआरएच और आरआर की भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

Published

on

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में बुधवार (27 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आरआर के खिलाफ एसआरएच का पलड़ा भारी रहा है।

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की अब तक 23 मुकाबलों में भिड़ंत हुई है। इनमें से 14 मुकाबलों में एसआरएच ने जीत दर्ज की है, जबकि आरआर ने 9 मैच जीते हैं। आईपीएल 2026 में एसआरएच और आरआर की दो बार भिड़ंत हुई है और दोनों ही दफा सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत हासिल की है। पैट कमिंस की अगुवाई में एसआरएच अपने दबदबे को एलिमिनेटर मुकाबले में भी कायम रखना चाहेगी।

हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद का रिकॉर्ड आईपीएल प्लेऑफ में खराब रहा है। एसआरएच 8वीं बार अंतिम चार में पहुंची है। टीम ने प्लेऑफ में अब तक कुल 14 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से सनराइजर्स हैदराबाद को 6 में जीत नसीब हुई है, तो 8 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। एसआरएच ने साल 2024 में आखिरी बार प्लेऑफ का टिकट कटाया था और टीम फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही थी।

हालांकि, खिताबी मुकाबले में एसआरएच को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल 2026 में एसआरएच का प्रदर्शन दमदार रहा है। पैट कमिंस की कप्तानी में पिछले कुछ मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद ने खेल के तीनों ही विभाग में विपक्षी टीमों को चारों खाने चित किया है। एसआरएच एलिमिनेटर में भी अपनी बेहतरीन फॉर्म को बरकरार रखना चाहेगी।

साल 2008 में आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम करने वाली राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में अब तक कुल 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 5 मुकाबलों में जीत मिली है, तो 6 में हार का सामना करना पड़ा है। आरआर साल 2024 में आखिरी बार प्लेऑफ में पहुंची थी, जहां टीम को दूसरे क्वालिफायर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

Continue Reading

खेल

आईपीएल 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने रचा इतिहास, गुजरात टाइटंस का तोड़ा रिकॉर्ड

Published

on

आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 55 रनों से हराया। इस मुकाबले में एसआरएच के बल्लेबाजों ने गुजरात टाइटंस का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया।

आरसीबी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 255 रन लगाए। आईपीएल 2026 में यह 9वां मौका रहा, जब सनराइजर्स हैदराबाद ने 200 से ज्यादा रनों का टोटल खड़ा किया। इसके साथ ही एसआरएच आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक बार 200 रनों से अधिक का स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है। इससे पहले, यह रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के नाम था, जिन्होंने आईपीएल 2025 में 8 बार 200 से ज्यादा रनों का टोटल बनाया था।

आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। ट्रेविस हेड ने 16 गेंदों में 26 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। वहीं, ईशान किशन ने सिर्फ 46 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 79 रनों की दमदार पारी खेली। हेनरिक क्लासेन ने अपनी शानदार फॉर्म को इस मुकाबले में भी जारी रखा और 24 गेंदों में 51 रन बनाए। अंत के ओवरों में नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों का सामना करते हुए एक चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 29 रन बनाए।

256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी। रजत पाटीदार ने 39 गेंदों में 56 रनों की कप्तानी पारी खेली। वहीं, वेंकटेश अय्यर ने सिर्फ 19 गेंदों का सामना करते हुए 44 रनों की शानदार पारी खेली। अंत के ओवरों में क्रुणाल पांड्या ने 31 गेंदों में 41 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि टिम डेविड ने नाबाद 15 रन बनाए। हालांकि, हार के बावजूद आरसीबी पहले क्वालिफायर का टिकट कटाने में सफल रही।

Continue Reading
Advertisement
बॉलीवुड23 minutes ago

रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ विवाद पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड सख्त, कहा- कलाकारों का ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं

महाराष्ट्र41 minutes ago

मीरा-भयंदर में पानी की कटौती: एमआईडीसी में 4-5 जून को 24 घंटे तक पानी की आपूर्ति बंद रहेगी – पूरी जानकारी यहां देखें

राजनीति2 hours ago

महाराष्ट्र: महायुति ने विधान परिषद चुनाव के लिए घोषित किए 17 उम्मीदवार

राजनीति3 hours ago

महिलाओं के वोट खरीदकर सत्ता में आई महायुति सरकार : शिवसेना (यूबीटी) ने उठाई नए चुनाव कराने की मांग

राजनीति3 hours ago

मालवीय नगर अग्निकांड: पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

महाराष्ट्र20 hours ago

मुंबई : आरे कॉलोनी दरगाह शहीद, क्रेट सौम्या के लगातार लैंड जिहाद कैंपेन के बाद बीएमसी ने एक्शन लिया, हालात तनावपूर्ण लेकिन शांति बनी हुई है

व्यापार21 hours ago

सोने की चमक बढ़ी, चांदी फिर से 2.65 लाख रुपए के पार

महाराष्ट्र22 hours ago

मुंबई अंधेरी ओला ड्राइवर से ड्रग तस्कर बना, दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार

महाराष्ट्र23 hours ago

मंत्री नीतीश राणे का विजन: रोजगार के मौके बनाने के लिए मोबाइल फूड वैन स्कीम लागू की जाएगी। झींगा पाव भी बेचा जाएगा।

राजनीति23 hours ago

कांग्रेस ने ममता बनर्जी के धरने को अधिकार बताया तो भाजपा ने ‘जनता के गुस्से का आईना’

महाराष्ट्र2 days ago

भाजपा सरकार मुसलमानों और विपक्ष को निशाना बना रही है, कानून से सज़ा देने के बजाय बुलडोज़र और एनकाउंटर चला रही है: अबू आसिम आज़मी

अपराध1 week ago

अग्रीपारा के हाई-प्रोफाइल घर में बड़े पैमाने पर एमडी ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, आरोपियों की जांच, कथित बांग्लादेशी पर भी शक, 51 करोड़ रुपये की एमडी जब्त

अंतरराष्ट्रीय2 days ago

अंतहीन प्रक्र‍िया की ओर बढ़ रहा ईरान-अमेरिका समझौता, दोनों देश नई शर्तों के साथ कर रहे संशोधन की तैयारी

महाराष्ट्र3 weeks ago

हज कमेटी की लापरवाही से हज यात्रियों को परेशानी, 10,000 रुपये की अतिरिक्त वसूली, सीओ हज कमेटी ने आज़मी को ज़रूरी कार्रवाई का भरोसा दिया

व्यापार21 hours ago

सोने की चमक बढ़ी, चांदी फिर से 2.65 लाख रुपए के पार

महाराष्ट्र4 weeks ago

अबू आसिम ने ईद-उल-अज़हा के दौरान जानवरों के ट्रांसपोर्टेशन में रुकावट डालने और उन्हें ज़ब्त करने पर रोक लगाने की मांग की

राजनीति4 weeks ago

बंगाल चुनाव : सुजापुर में टीएमसी की बड़ी जीत, सबीना यास्मीन ने कांग्रेस गढ़ में फिर मारी बाजी

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

महाराष्ट्र एसएससी 2026 का परिणाम घोषित: कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.09% रहा।

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

हैदराबाद के बस स्टैंड पर रात में गुप्त रूप से तैनात महिला पुलिसकर्मी के पास 40 पुरुष पहुंचे।

व्यापार4 weeks ago

अमेरिका और ईरान में बातचीत के बीच भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी

रुझान