Connect with us
Tuesday,03-February-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

कबीर खान, इम्तियाज, रीमा दास और ओनिर साथ में करेंगे एक खास प्रोजेक्ट

Published

on

Kabir-Khan

फिल्म निर्माता कबीर खान, इम्तियाज अली, रीमा दास और ओनिर एक फिल्म ‘माय मेलबर्न’ के लिए एक टीम के रूप में साथ आए हैं। यह चौकड़ी चुनी हुई विक्टोरियन फिल्म निर्माण टीमों के साथ काम करेगी। वे विकलांगता, कामुकता और लिंग जैसे विषयों पर लघु फिल्मों की शूटिंग करेंगे।

फिर इन लघु फिल्मों को ‘माय मेलबर्न’ नाम की एक फिल्म में संकलित किया जाएगा। इस फिल्म का प्रीमियर अगले साल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) में होगा।

आईएफएफएम फेस्टिवल के निदेशक मितु भौमिक लैंगे ने कहा, “यह रोमांचक पहल है। मैं खुश और रोमांचित हूं कि आईएफएफएम भारत के स्वतंत्र सिनेमा के चार सबसे अलग लोगों को अपनी वर्कशॉप में शामिल करने में सफल रहा है।”

फेस्टिवल कहानियों को आमंत्रित कर चयनित चार टीमों को बजट देगा और ये टीमें मूल स्क्रिप्ट तैयार करेंगी।

कबीर, इम्तियाज, रीमा और ओनिर चुनी गई कहानियों को कार्यशाला में विकसित करेंगे और जूम के माध्यम से इन टीमों के प्री-प्रोडक्शन काम की देखरेख करेंगे। यात्रा प्रतिबंध हटने पर चारों फिल्म निर्माता फिल्मों की शूटिंग के लिए मेलबर्न जाएंगे।

इम्तियाज ने कहा, “पिछले कुछ महीनों में हमें जिंदगी के कई नए सबक मिले। इस नए प्रोजेक्ट के जरिए मैं नए लोगों से मिलूंगा और उनकी जिंदगी की कहानियों को समझूंगा।”

ओनिर ने कहा, “मैं खुश हूं कि मुझे ये अवसर मिला और मुझे उम्मीद है कि यह सही दिशा में एक कदम है।”

रीमा इस आमंत्रण को सम्मान के रूप में देखती हैं। उन्होंने कहा, “फिल्म निमार्ताओं के लिए यह आवश्यक है कि वे अपने सामाजिक-राजनीतिक संदर्भ के प्रिज्म से अपने आसपास की दुनिया की जांच करें। लघु फिल्में हमें ऐसा करने का मौका देती हैं।”

कबीर को लगता है, “महामारी के बाद की दुनिया में, एक समुदाय में एक दूसरे के साथ रहना ही सबसे महत्वपूर्ण है। वायरस ने हमें कई चीजों की निर्थकता समझाई है।”

बॉलीवुड

अब बिगाड़ने का समय आ गया… रणवीर सिंह ने दिखाई ‘धुरंधर 2’ की धांसू झलक

Published

on

मुंबई, 3 फरवरी : आदित्य धर के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के सीक्वल ‘धुरंधर 2’ की रिलीज को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। इस बीच अभिनेता रणवीर सिंह ने फिल्म से जुड़ा नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह धांसू अंदाज में नजर आए।

रणवीर सिंह ने अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म धुरंधर 2 का धमाकेदार पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस झलक दिखाई है। रणवीर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “अब बिगाड़ने का समय आ गया…” पोस्टर में रणवीर अपने नए धांसू और इंटेंस लुक में नजर आए हैं, जो फिल्म के रिवेंज-थीम को साफ दिखाता है।

साथ ही रणवीर ने जानकारी दी कि फिल्म धुरंधर: रिवेंज का टीजर आज दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर रिलीज होने वाला है।

रणवीर सिंह ने पोस्टर के साथ लिखा कि अब बिगाड़ने का वक्त आ गया है, जिससे साफ है कि यह सीक्वल पहले से भी ज्यादा एक्शन, ड्रामा और बदले की भावना से भरा होगा।

धुरंधर 2 आदित्य धर के निर्देशन में बन रही है। आदित्य धर पहले उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी हिट फिल्म के डायरेक्टर रह चुके हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। यह हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जो कि नॉर्थ के साथ ही साउथ ऑडियंस के लिए भी खुशखबरी है।

‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब रही। ऐसे में मेकर्स का दावा है कि यह सीक्वल पहले पार्ट से भी बड़ा और ज्यादा धमाकेदार होगा। धुरंधर फिल्म में रणवीर सिंह के साथ एक्ट्रेस सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी जैसे एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं।

धुरंधर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान दर्ज करते हुए 800 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है। इसके दूसरे भाग का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

Continue Reading

मनोरंजन

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा शुभम लोनकर फरार, घटना को अंजाम देने में की मदद

Published

on

मुंबई, 2 फरवरी : बॉलीवुड में लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा सेलेब्स को निशाना बनाने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पहले अभिनेता सलमान खान, कमीडियन कपिल शर्मा, और अब निर्देशक-निर्माता रोहित शेट्टी के साथ हुई घटना से हर कोई हैरान है।

मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है और इलाके की सारी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। क्राइम ब्रांच को मामले में कई सबूत भी मिले हैं, जिनके आधार पर क्राइम ब्रांच का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग का वांटेड गैंगस्टर शुभम लोनकर घटना का मास्टरमाइंड है और उसी ने घटना की जिम्मेदारी भी ली है।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए बताया कि रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग मामले में शुभम लोनकर का हाथ है और फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त से दूर है। आरोपी फरार है और उसे लगातार ढूंढने की कोशिश की जा रही है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गा शुभम लोनकर ने घटना की जिम्मेदारी भी ली थी और फायरिंग करने वाले आरोपियों को मदद भी मुहैया कराई थी। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में भी प्रारंभिक जांच में आरोपी शुभम लोनकर का नाम सामने आया था। फिलहाल मुंबई क्राइम ब्रांच ने रोहित शेट्टी का बयान दर्ज किया है और उनके घर के बाहर की सुरक्षा भी बढ़ा दी है।

घटना निर्देशक के जुहू इलाके में स्थित नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर घटी थी, जहां रात 12 बजे के आस-पास अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। एक गोली इमारत में स्थित जिम के शीशे में लगी लेकिन गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। घटना की जांच पहले मुंबई पुलिस कर रही थी, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया। मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए 12 टीमों का गठन किया है। घटना के बाद इलाके की सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। फुटेज में आरोपियों को साफ देखा जा सकता है।

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए रोहित शेट्टी ने खुद अपने करीबी लोगों को घर न आने के लिए कहा है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो डायरेक्टर के एक करीबी दोस्त ने बताया कि रोहित फिलहाल पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं और अपना बयान दर्ज करा रहे हैं। अभी उन्होंने किसी को भी घर न आने के लिए कहा है।

Continue Reading

बॉलीवुड

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के सामने रानी मुखर्जी, ‘मर्दानी 3’ लेकर बॉक्स ऑफिस पर उतरीं

Published

on

मुंबई, 30 जनवरी : इस हफ्ते सिनेमा प्रेमियों के लिए उत्साह का माहौल है। जनवरी के आखिरी हफ्ते में बड़ी फिल्मों ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और अब 30 जनवरी को रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ रिलीज हो गई है। एक्ट्रेस अपनी दमदार फिल्म के जरिए ‘बॉर्डर 2’ का मुकाबला करने उतर गई हैं।

‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में अपने प्रदर्शन से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना दिए हैं। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की स्टार कास्ट वाली यह फिल्म अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी है। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म ने दर्शकों का दिल जीतना शुरू कर दिया।

इस फिल्म ने रणवीर सिंह की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के पहले हफ्ते के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। ‘बॉर्डर 2’ ने साल 2025 की कई बड़ी हिंदी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी मात दी। दर्शकों ने फिल्म के धुआंधार एक्शन, कहानी और स्टार कास्ट की एक्टिंग का भरपूर आनंद लिया है।

वहीं, ‘मर्दानी 3’ इस बार रानी मुखर्जी की निडर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार के साथ दर्शकों के सामने आ रही है। अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बनी यह फिल्म पिछले पार्ट्स की तरह एक्शन और थ्रिल से भरपूर है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें पहले से काफी ज्यादा हैं। इस फ्रेंचाइजी के पहले दो पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और ‘मर्दानी 3’ से भी इसी तरह की उम्मीदें हैं। फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा मल्लिका प्रसाद और जानकी बोड़ीवाला भी अहम किरदारों में हैं। ट्रेलर को दर्शकों और सेलेब्स ने काफी पसंद किया है, जिसमें रानी का तेज और दमदार अंदाज साफ दिख रहा है।

इसके साथ तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ भी 20 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक स्पाई थ्रिलर है, जिसमें तापसी पन्नू वकील के रूप में नजर आएंगी। मोशन पोस्टर में दिखाया गया है कि एक लड़की रेल की पटरियों पर भाग रही है और पीछे लोग उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस फिल्म में तापसी के अलावा कनी कुसरुति, रेवती, नसीरुद्दीन शाह, जीशान अय्यूब, मनोज पाहवा समेत कई अनुभवी कलाकार शामिल हैं। फिल्म की कहानी गौरव सोलंकी ने लिखी है।

(नोट: पूर्व प्रेषित खबर में ‘अस्सी’ मूवी के रिलीज की तारीख गलती से 30 जनवरी लिखी गई थी, जबकि रिलीज की तारीख 20 फरवरी है। संपादक कृपया पूर्व प्रेषित खबर का इस्तेमाल न करें।)

Continue Reading
Advertisement
राजनीति23 minutes ago

बिहार विधानसभा में वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने पेश किया 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट

राष्ट्रीय36 minutes ago

अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा तीसरी तिमाही में 21 प्रतिशत बढ़ा, आय भी आया 22 प्रतिशत का उछाल

अपराध54 minutes ago

भोपाल कोर्ट परिसर में वकीलों ने नाबालिग के साथ रेप के आरोपी को पीटा

अपराध2 hours ago

नवी मुंबई में संदिग्ध नशीले पदार्थों के तस्करों ने मुंबई पुलिस की नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान पर हमला किया; कई लोग घायल हुए।

राष्ट्रीय2 hours ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बड़ी राहत, विवेक तनखा ने मानहानि के मामले को वापस लेने पर जताई सहमति

राजनीति2 hours ago

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से घोषणा पर विपक्ष ने जताई आपत्ति, सरकार से पूछे सवाल

महाराष्ट्र2 hours ago

मुंबई नगर निगम ने स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर सख्त जुर्माने की घोषणा की: थूकने पर ₹250, कूड़ा फैलाने पर ₹500 और बिना लाइसेंस के कचरा ले जाने पर ₹25,000 का जुर्माना।

व्यापार4 hours ago

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद रुपया 1 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत, बढ़ा निवेशकों का भरोसा

Supreme Court
राजनीति4 hours ago

पश्चिम बंगाल एसआईआर विवाद पर बुधवार को सुप्रीम सुनवाई, ममता बनर्जी की याचिका भी शामिल

व्यापार4 hours ago

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से अदाणी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त उछाल, अदाणी एंटरप्राइजेज 10 प्रतिशत अपर सर्किट के करीब

अपराध4 days ago

मुंबई अपराध: नागपाड़ा में हिंसक समूह झड़प के बाद 5 घायल, एक की हालत गंभीर; 13 हिरासत में; वीडियो वायरल

राजनीति3 weeks ago

बीएमसी चुनाव 2026 के विजेताओं की सूची: वार्डवार विजयी उम्मीदवारों के नाम देखें

महाराष्ट्र6 days ago

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की बारामती के पास विमान दुर्घटना में मौत;

अपराध2 weeks ago

मुंबई के वडाला में ‘बदतमीज’ नाम की एक शहरी मसाज कंपनी की मसाज करने वाली महिला ने सेशन रद्द होने पर एक महिला पर हमला किया; लड़ाई का वीडियो वायरल होने के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया।

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई को बुनियादी सुविधाएं देना हमारी प्राथमिकता, समाजवादी पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी, अबू आसिम आज़मी ने शहरी समस्याओं के समाधान का दावा किया

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: विरार के एक डी-मार्ट में हिजाब पहनने को लेकर मुस्लिम महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और धमकी;

राजनीति3 weeks ago

मुंबई बीएमसी चुनाव 2026 के परिणाम: एग्जिट पोल ने महायुति गठबंधन के लिए स्पष्ट बहुमत की भविष्यवाणी की

व्यापार4 weeks ago

लगातार गिरावट के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला

अपराध2 weeks ago

मुंबई में भयावह घटना: मलाड में ढाई महीने के पिल्ले के साथ यौन उत्पीड़न और मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र4 days ago

मुंबई ट्रैफिक अपडेट: व्यस्त समय के दौरान 1 फरवरी से शहर में भारी वाहनों पर प्रतिबंध; क्या अनुमति है और क्या नहीं?

रुझान