मनोरंजन
जेनिफर हडसन: एरीथा फ्रैंकलिन की भूमिका निभाना अब तक का सबसे ज्यादा चुनौती भरा काम
गायिका-अभिनेत्री जेनिफर हडसन, जो दिवंगत संगीत आइकन एरेथा फ्रैंकलिन पर एक नई बायोपिक में अभिनय कर रही हैं, उन्होंने खुलासा किया है कि यह एक कठिन भूमिका है। हडसन ने कहा कि मेरा मतलब है, खुद रानी एरीथा फ्रैंकलिन की भूमिका निभाना, यह अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण चीज है। जाहिर है कि उनकी नकल नहीं की जा सकती। मुझे पता है कि वह दुनिया के लिए क्या दशार्ती है।
“यह सब आसान नहीं होता है जब आपको ऐसा कुछ सौंपा जाता है, मैंने इसे बिल्कुल भी हल्के में नहीं लिया।”
फीमेलफस्र्ट.को.यूके की रिपोर्ट के अनुसार, हडसन को दिवंगत स्टार के लंबे समय से प्रशंसक होने से फायदा हुआ है।
उन्होंने द इंडिपेंडेंट को बताया कि पहले से ही उनके बहुत सारे संगीत को सुनने से मुझे तैयार होने में मदद मिली। लेकिन साथ ही, जब वास्तव में इन क्षणों और ²श्यों को फिर से बनाने की बात आई, तो यह कई बार मुश्किल हो गया।
हडसन भी फ्रैंकलिन की सक्रियता से प्रेरित रहे हैं।
‘आई से ए लिटिल प्रेयर’ हिटमेकर के बारे में बात करते हुए हडसन ने कहा कि उन्होंने हम सबको दिखाया कि आप अपने मंच का उपयोग कदम बढ़ाने और बदलाव लाने के लिए कर सकते हैं। वह हम सभी का कर्तव्य है। मुझे पता है कि इसने मुझे प्रेरित किया।
“मुझे याद है कि फिल्मांकन के दौरान, बीएलएम विरोध चल रहे थे। उस मशाल को ले जाना और फर्क करना हमारा कर्तव्य है।”
मनोरंजन
बिग बॉस 20 में काजी तौकीर ने की अरिजीत सिंह की तारीफ, बोले-वो बंदा मेरी जान है

गायक अरिजीत सिंह और काजी तौकीर की दोस्ती 21 साल पुरानी है, जो साल 2005 के रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ के समय से चली आ रही है। ‘बिग बॉस -20’ में काजी तौकीर ने अरिजीत सिंह के जुनून, उनकी जुझारू भावना और जमीन से जुड़े स्वभाव की जमकर तारीफ की।
अरिजीत के बारे में बात करते हुए काजी तौकीर ने कहा, “भाई मैं तुम्हें बता रहा हूं कि वह आदमी मेरी जिंदगी है।”
काजी तौकीर ने अरिजीत सिंह के संगीत के प्रति जुनून के बारे में बात करते हुए कहा कि कैसे सिंगर घंटों तक अपनी संगीत की दुनिया में खोए रह सकते हैं। उन्होंने कहा, “वो बंदा मेरी जान है। उसका फाइटिंग स्पिरिट पागलपन वाला है। वो 8 घंटे तक नहीं थकता। सितार लेकर बैठता है। जब शुरू करता है तो समय का कुछ पता ही नहीं चलता। सात घंटा, छह घंटा, लगातार, उसी चीज में खोया रहता है।”
काजी तौकीर ने बताया कि अरिजीत सिंह के लिए असली मजा प्रोसेस और संगीत में ही है। उन्होंने कहा, “मुझे कपड़ों का शौक है, उसके लिए मजा है प्रोसेस। उसका संगीत।”
अपने पसंदीदा अरिजीत सिंह के गाने के बारे में पूछे जाने पर काजी इमोशनल हो गए। उन्होंने 2013 की फिल्म आशिकी 2 के गाने ‘तुम ही हो’ को चुना। उन्होंने यह गाना अपने दोस्त को डेडिकेट करते हुए कहा कि उनका उनके साथ बहुत करीबी रिश्ता है और वह उनकी इतनी इज्जत करते हैं कि अल्फाज कम पड़ जाएं।
काजी ने कहा, “आई लव यू, अरिजीत भाई। वी लव अरिजीत। अरिजीत भाई, आई लव यू सो मच। पूरा देश उनसे प्यार करता है, भाई। कुछ बोलने की बात ही नहीं है।”
काजी और अरिजीत की दोस्ती दो दशक से भी ज्यादा पुरानी है। दोनों 2005 में फेम गुरुकुल में युवा कंटेस्टेंट के तौर पर मिले थे और करियर के अलग-अलग रास्तों पर जाने के बावजूद करीबी दोस्त बने रहे। काजी के बिग बॉस 20 में एंट्री के बाद उनकी दोस्ती को एक और बार सबके सामने समर्थन मिला। अरिजीत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि काजी ने उन्हें पहली बार रियलिटी शो देखने की वजह दी है।
मनोरंजन
अरहान खान ने गिनाईं बिग बॉस 13 की खूबियां, बोले-जितना ज्यादा दिखोगे, उतना ज्यादा बिकोगे

‘बिग बॉस-13’ अपने दमदार प्रतियोगियों, शानदार रिश्तों और जबरदस्त ड्रामे के कारण भारतीय टेलीविजन के इतिहास का सबसे सफल और यादगार सीजन माना जाता है। इसी सीजन के कंटेस्टेंट अरहान खान का मानना है कि इस सीजन में हर प्रतियोगी अपनी असली शख्सियत के साथ खेला था और इसीलिए वह सीजन इतना सफल हुआ।
उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया, “उस सीजन की खासियत यह थी कि उसमें बहुत सारे लोग थे। आप सिर्फ एक शख्स को देखते हैं, लेकिन वहां असीम, सिद्धार्थ, विशाल, पारस, शेफाली, मधुरिमा, हिमांशी, खेसारी लाल, हिंदुस्तानी भाऊ और कई अन्य अच्छे नाम थे।बहुत सारे लोग थे और इसीलिए वह इतना यादगार सीजन बना था।”
उन्होंने आगे कहा, “उस सीजन में हर कोई रियल था। हर किसी ने वैसा ही खेला जैसे वो हैं। अगर आप किसी भी कंटेस्टेंट को देखें, तो कोई किसी की कॉपी नहीं कर रहा था। सीजन तेरह देखने के बाद लोग ये नहीं कह रहे थे कि किसी कंटेस्टेंट ने किसी की नकल की है या सीजन कॉपी किया गया है। लोग बस खुद जैसे थे। उन्होंने रियलिटी के साथ खेला और इसीलिए वह सीजन इतना सफल हुआ।”
अभिनेता से आईएएनएस ने सवाल किया, “क्या आपको लगता है कि रियलिटी शो करने के बाद एक एक्टर के लिए अपनी इमेज बनाना मुश्किल हो जाता है?”
अरहान खान ने कहा, “मुझे लगता है कि अब इमेज वाला सीन ही खत्म हो गया है। पहले अपनी इमेज को लेकर कॉन्शियस रहना पड़ता था। आज ऐसा कुछ नहीं होता। आप जितना ज्यादा दिखोगे, उतना ज्यादा बिकोगे। ऐसा कोई शख्स नहीं जिसके साथ कंट्रोवर्सी न जुड़ी हो। अगर आप हमारा बिग बॉस वाला सीजन देखेंगे, तो उसमें हर किसी के साथ कंट्रोवर्सी थी। यह सबसे बड़ा हिट और सबसे यादगार सीजन था। इसे आज भी हर कोई याद करता है।”
अभिनेता ने आगे सोशल मीडिया की वजह से बढ़ते मौकों पर बात की। उन्होंने कहा, “सोशल मीडिया ने न सिर्फ एक्टर्स के लिए मौके बढ़ाए हैं, बल्कि नए लोगों को भी बहुत सारे मौके दिए हैं। साथ ही यह बहुत स्ट्रेसफुल भी है। सोशल मीडिया बहुत से लोगों को परेशान भी करता है, लेकिन जब सक्सेस मिलती है तो वह ऐसे ही नहीं आती। यह अपने साथ बहुत सारा बैगेज लेकर आती है। आप किस इंडस्ट्री या शोबिज में हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ये चीजें सक्सेस के साथ आती हैं।”
मनोरंजन
‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ का प्रोमो रिलीज, होस्ट के तौर पर नजर आएंगे वीरेंद्र सहवाग

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग आगामी रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ से ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। मेकर्स ने शुक्रवार को शो की पहली झलक पेश की।
प्रोमो में वीरेंद्र सहवाग अपने फेमस मजेदार अंदाज में जिंदगी के उतार-चढ़ाव के बारे में बात करते हैं और फिर दर्शकों को इस रियलिटी शो की अनिश्चितता भरी दुनिया से रूबरू कराते हैं, जहां दांव ऊंचे हैं और कोई भी पोजीशन परमानेंट नहीं है।
पेंटहाउस और बेसमेंट की दो अलग-अलग दुनियाओं में बसे इस गेम में 15 सेलेब्स को दो ग्रुप में बांटा गया है, रूलर्स और वर्कर्स। जहां रूलर्स पेंटहाउस की सारी सुविधाओं का मजा लेते हैं, वहीं वर्कर्स को बेसमेंट की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यहां हर फैसला, हर दोस्ती और हर चाल गेम का रुख बदल सकती है।
वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि क्रिकेट और रियलिटी शो में समानता यह है कि दोनों के आखिरी तक कुछ भी हो सकता है।
उन्होंने कहा कि जैसे क्रिकेट में आखिरी बॉल तक मैच पलट सकता है, वैसे ही इस शो में भी आखिरी तक कुछ भी हो सकता है और यहां आसानी से जीत नहीं मिलती। वीरेंद्र सहवाग ने कहा, “क्रिकेट ने मुझे एक बात सिखाई है- आखिरी बॉल से पहले कोई मैच जीता नहीं जाता और ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ इस अनिश्चितता को एक अलग ही लेवल पर ले जाता है। एक होस्ट के तौर पर मुझे इस गेम की जो बात सबसे ज्यादा एक्साइट करती है, वो ये है कि यहां कोई आसान जीत नहीं है और कोई भी पोजीशन फिक्स नहीं है।”
उन्होंने आगे कहा, “हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती सिर्फ टॉप पहुंचना नहीं बल्कि यह जानना है कि वहां कैसे बने रहना है। आपको पता होना चाहिए कि अब अटैक करना है, जब डिफेंड करना है और सबसे जरूरी बात, गेम को कब समझना है, इससे पहले कि वह आपको समझे। पैसे, स्ट्रैटेजी और बदलते इक्वेशन के साथ, आराम की कोई गुंजाइश नहीं है। मैं कंटेस्टेंट्स को गेम में आगे बढ़ते, रिस्क लेते, अलायंस बनाते और यह दिखाते हुए देखने का इंतजार कर रहा हूं कि वे असल में किस चीज से बने हैं।”
बनिजय एशिया द्वारा प्रोड्यूस किया गया एमएक्स ओरिजिनल ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ प्राइम वीडियो पर फ्री में स्ट्रीम होगा।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
