Connect with us
Monday,24-August-2026
ताज़ा खबर

खेल

आईपीएल में खेलना अच्छा होगा, ज्यादा जानकारी होना अच्छा होगा : विलियम्सन

Published

on

 न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के संबंध में और अधिक जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय लीग में हिस्सा लेना हमेशा से शानदार रहा है। आईसीसी ने कोविड-19 के कारण आस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच होने वाले टी-20 विश्व कप को स्थगित कर दिया है। इसी ने आईपीएल-13 की मेजबानी के रास्ते खोल दिए हैं और बीसीसीसआई संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में इसकी मेजबानी कराने के बारे में सोच रही है।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने विलियम्सन के हवाले से लिखा, “वे लोग आईपीएल को आयोजित करने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनना हमेशा से अच्छा रहता है और यह शानदार दर्शकों को लुभाता है।”

विलियम्सन ने बे ओवल पर न्यूजीलैंड के अभ्यास शिविर से इतर बात करते हुए कहा, “और इस समय ज्यादा कुछ करने को है नहीं इसलिए असली चाहत है कि यह हो, और यह सुरक्षित तरीके से हो, यह प्राथमिकता है। यह देखना दुखद है कि विश्व कप स्थगित हो गया, लेकिन हम जिस समय में है यह उसका स्वभाव है, लेकिन कुछ क्रिकेट देखने को लेकर निजी तौर पर उत्साहित हूं।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि अगर सब कुछ सुरक्षित तरीके से रहा तो कई सारे लोग इसके लिए तैयार होंगे।”

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान विलियम्सन ने कहा, “जैसा मैंने कहा, यह कैसे होगा, कहां होगा सभी तरह की जानकारी सामने आने के बाद, आईपीएल में खेलना हमेशा से अच्छा रहता है, लेकिन इसके संबंध में कई तरह की जानकारियां आना बाकी हैं उसके बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। ज्यादा जानकारी पाना अच्छा होगा।”

खेल

भारत बनाम श्रीलंका: ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, एमएस धोनी का तोड़ा रिकॉर्ड

Published

on

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो के सिंहली क्रिकेट क्लब मैदान पर खेला जा रहा है। टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रच दिया है।

पंत विदेशी धरती या न्यूट्रल वेन्यू पर भारत की ओर से बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं। पंत ने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। धोनी ने घर से बाहर खेलते हुए 2,496 रन बनाए। इस लिस्ट में 1209 रनों के साथ फारुख इंजीनियर तीसरे नंबर पर काबिज हैं। टेस्ट के दूसरे दिन सारांश जैन के पवेलियन लौटने के बाद पंत दोबारा बल्लेबाजी करने उतरे। गौरतलब है कि टेस्ट के पहले दिन पंत बल्लेबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे और उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा था।

भारतीय पारी के 58वें ओवर में लाहिरू कुमारा की एक उछाल लेती हुई गेंद सीधा पंत की कलाई पर आकर लगी थी, जिसके बाद वह काफी दर्द में दिखाई दिए थे। थोड़ी देर चले इलाज के बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। पंत पहले टेस्ट में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे और उनकी फॉर्म को लेकर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम ने टॉस जीतने के बाद शानदार शुरुआत की है। टेस्ट के पहले दिन देवदत्त पडिक्कल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए लगातार दूसरा शतक लगाया। उन्होंने 193 गेंदों का सामना करते हुए 117 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 12 चौके लगाए।

वहीं, कप्तान शुभमन गिल भी अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। यशस्वी जायसवाल (45) और रवींद्र जडेजा (43) अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे। केएल राहुल सिर्फ 18 रन ही बना सके थे। दूसरे दिन की शुरुआत भारतीय टीम के लिए अच्छी नहीं रही और सारांश जैन महज 6 रन बनाकर असिथा फर्नांडो का शिकार बने। हालांकि, पंत और ध्रुव जुरेल सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभा चुके हैं और क्रीज पर डटे हुए हैं।

Continue Reading

खेल

दूसरा टेस्ट: बल्लेबाजी के दौरान पंत की कलाई पर लगी चोट, छोड़ना पड़ा मैदान

Published

on

भारत और श्रीलंका के बीच रविवार से दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो गई, जिसके पहले ही दिन भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल हो गए। सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (एसएससी) ग्राउंड पर श्रीलंकाई के तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की एक तेज बाउंसर उनके बाएं हाथ की कलाई पर लगी, जिसके बाद पंत को मैदान से बाहर जाना पड़ा।

यह घटना पहले दिन के आखिरी सेशन में हुई, जब 58वें ओवर की पहली ही गेंद पर कुमारा को दोबारा गेंदबाजी के लिए लाया गया। ‘राउंड द विकेट’ गेंदबाजी करते हुए, उन्होंने एक शॉर्ट बॉल फेंकी जो शरीर की ओर अंदर आ रही थी। पंत ने ‘ऑफ साइड’ की तरफ जाकर ‘स्क्वायर लेग’ के पीछे ‘पुल’ शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन शॉट जल्दी खेल बैठे और गेंद उनकी बाएं हाथ की कलाई पर लग गई।

गेंद ‘लेग साइड’ की ओर विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के पास चली गई, और पंत तेज दर्द के कारण नीचे बैठ गए। गेंद उनकी बाएं हाथ की कलाई की हड्डी पर लगी थी। इसके बाद खेल को काफी देर तक रोकना पड़ा। टीम के फिजियो कमलेश जैन आइस पैक लेकर मैदान पर पहुंचे।

काफी देर तक प्राथमिक उपचार के बाद पंत का दर्द कम नहीं हुआ, लेकिन अंपायर्स से बातचीत के बाद पंत को मैदान से बाहर जाना पड़ा। उस समय तक पंत 15 गेंदों में सिर्फ तीन रन बना सके थे।

चोटिल पंत की जगह बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए और मैदान पर आए। फिलहाल पंत की चोट को लेकर भारतीय टीम मैनेजमेंट ने अभी तक आधिकारिक तौर कोई बयान नहीं दिया है।

मैदान से बाहर जाने के बाद, पंत डगआउट में बैठे और टीम डॉक्टर चार्ल्स मिंज ने उनकी चोट जांच की। इससे पहले, पिछले साल मैनचेस्टर टेस्ट में क्रिस वोक्स की गेंद पर दाहिने पैर में फ्रैक्चर होने के कारण पंत को चोट के चलते मैदान से बाहर जाना पड़ा था, लेकिन बाद में उन्होंने वापसी करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया था।

Continue Reading

खेल

प्रीमियर लीग: मैनचेस्टर यूनाइटेड पहले मैच में हल सिटी से हारी

Published

on

हल सिटी ने शनिवार को मैनचेस्टर यूनाइटेड को घर पर 2-0 से हराकर नए प्रीमियर लीग सीजन के पहले राउंड में बड़ा झटका दिया।

सेमी अजयी ने 17वें मिनट में कॉर्नर के बाद हल सिटी को एक गोल से आगे कर दिया। नोबेल मेंडी ने 38वें मिनट में हेडर से गोल करके घरेलू टीम की बढ़त दोगुनी कर दी।

टॉटेनहम हॉटस्पर को ब्रेंटफोर्ड से 3-0 से हार का सामना करना पड़ा, जिसने 12वें मिनट में मामादौ संगारे के पास पर कीन लुईस-पॉटर के गोल से बढ़त दिलाई। विटाली जेनेल्ट ने 33वें मिनट में बढ़त दोगुनी की और माइकल कायोड ने 49वें मिनट में स्कोर 3-0 कर दिया।

टॉटेनहम के लिए यह और भी बुरा हो सकता था क्योंकि इगोर थियागो ने 55वें मिनट में पेनल्टी को पोस्ट पर मार दिया।

नॉटिंघम फॉरेस्ट के नए कोच के तौर पर ओलिवर ग्लासनर का डेब्यू लीड्स यूनाइटेड के खिलाफ घरेलू मैदान पर 1-0 की हार के साथ खत्म हुआ, जिसमें मेहमान टीम ने एंटोन स्टैच के 88वें मिनट के फ्री किक की बदौलत तीनों पॉइंट्स हासिल किए।

एवर्टन ने क्रिस्टल पैलेस के खिलाफ घरेलू मैदान पर 2-0 से जीत हासिल की, जिसमें कीरनन ड्यूसबरी-हॉल ने 42वें मिनट में एवर्टन को आगे किया और थिएर्नो बैरी ने 53वें मिनट में दूसरा गोल किया।

इप्सविच टाउन ने भी प्रीमियर लीग में जीत के साथ वापसी की, जैक क्लार्क के 90वें मिनट में पेनल्टी एरिया के बीच से किए गए शॉट की बदौलत सुंदरलैंड को घरेलू मैदान पर 2-1 से हराया।

जूलियो एनसिसो की मदद से एमर्सन ने 24वें मिनट में इप्सविच को बढ़त दिलाई, लेकिन निल्सन एंगुलो ने 39वें मिनट में सुंदरलैंड के लिए बराबरी का गोल कर दिया।

कप्तान ब्रूनो फर्नांडीस को लगा कि यह एक जरूरी मुद्दा है। उन्होंने मैच के बाद कहा, “पिछले सीजन में हमने हर अवे गेम में वही गलतियां कीं। हमने उन्हें बहुत ज्यादा गेंद पर नियंत्रण दिया। पहले 20 मिनट में गोलकीपर ने गेंद को ज्यादा टच किया। हमें थोड़ा और दबाव बनाने, ज्यादा आक्रामक होने और सेट-प्ले करने की जरूरत है – हमें इस पर काम करने की जरूरत है, ज्यादा आक्रामक होने और इस तरह के गोल न खाने की कोशिश करने की जरूरत है।”

Continue Reading
Advertisement
खेल1 hour ago

भारत बनाम श्रीलंका: ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, एमएस धोनी का तोड़ा रिकॉर्ड

मनोरंजन2 hours ago

बेटी के लिए मां की चाहत सुन भावुक हुईं भारती सिंह, हर्ष ने 10 हजार का इनाम बढ़ाकर किया 20 हजार

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

भारत का मानसून बेहतर हुआ, खरीफ फसलों को नुकसान की आशंका आई कमी : रिपोर्ट

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

केरल में ओणम त्योहार के बीच बारिश की संभावना, 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी

राजनीति2 hours ago

यूपी चुनाव: मुस्लिम प्रभावी सीटों पर ओवैसी का फोकस, गठबंधन की राह नहीं बनी तो अकेले मैदान में कूदने की तैयारी

व्यापार2 hours ago

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 hours ago

ईरान का दावा: दक्षिणी फार्स प्रांत में म‍िला 212 अरब क्यूबिक मीटर से ज्‍यादा प्राकृतिक गैस भंडार

व्यापार3 hours ago

सोने में तेजी जारी, 1.63 लाख रुपए के पार पहुंचा दाम; चांदी में करीब आधा प्रतिशत की गिरावट

राजनीति3 hours ago

तमिलनाडु: दो दिन अवकाश के बाद फिर शुरू होगी विधानसभा की कार्यवाही, छह विभागों के अनुदान पर होगी चर्चा

खेल22 hours ago

दूसरा टेस्ट: बल्लेबाजी के दौरान पंत की कलाई पर लगी चोट, छोड़ना पड़ा मैदान

अपराध4 weeks ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र में मछली पकड़ने पर 15 अगस्त तक पाबंदी, मंत्री नितेश राणे ने गोवा से मांगा सहयोग

मनोरंजन3 weeks ago

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं

व्यापार2 weeks ago

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का पहली तिमाही में घाटा बढ़ा, 249 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

राजनीति4 weeks ago

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, पैलेट गन के इस्तेमाल पर मांगा जवाब

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत का लक्ष्य 2030 तक 10,000 जीआई पंजीकरण और एफटीए के लिए वैश्विक बाजारों तक पहुंच बनाना

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

ओडिशा पुलिस की बड़ी सफलता, 6 महीने में 17,590 गुमशुदा महिलाएं और बच्चे खोजे गए

राजनीति2 weeks ago

केजरीवाल के कार्यकाल में सरकार को भारी जीएसटी नुकसान, रिश्वत-वसूली के लिए नहीं की गई कार्रवाई: प्रवेश वर्मा

महाराष्ट्र2 weeks ago

महाराष्ट्र: टीईटी पेपर लीक मामले में पुलिस प्रशिक्षण संस्थान का संचालक गिरफ्तार, भिवंडी कोर्ट में किया जा सकता है पेश

रुझान