Connect with us
Friday,21-August-2026
ताज़ा खबर

खेल

टीम के लिए पिछले फॉर्म और फिटनेस को पाना महत्वपूर्ण : रमनदीप

Published

on

randeep-singh

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के अनुभवी फॉरवर्ड रमनदीप सिंह इस साल अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के न होने से ज्यादा चिंतित नहीं है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपना पिछला मैच जनवरी-फरवरी में एफआईएच प्रो लीग में खेला था जबकि महिला टीम जनवरी में न्यूजीलैंड दौरे पर गई थी। रमनदीप प्रो लीग में भारतीय टीम का हिस्सा थे।

रमनदीप ने कहा, “मुझे नहीं लगता है कि इस साल इस साल अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के न होने से मैं ज्यादा चिंतित हूं। हमारे लिए पिछले फॉर्म और फिटनेस में वापस लौटना महत्वपूर्ण है और एक बार जब हम इस स्तर पर पहुंच जाएंगे तो अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “हमारे पास 33 खिलाड़ियों का एक समूह है, जोकि सभी काफी प्रतिस्पर्धात्मक हैं। हमारा मूल्यांकन इस बात पर निर्भर करेगा कि हम राष्ट्रीय कैम्प में कैसे करते हैं। यह हममें में से हर किसी को यह खुद ही अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करेगा।”

रमनदीप ने देश भर में फिर से शुरू हुई हॉकी गतिविधियों पर भी खुशी जाहिर की। उन्होंने साथ ही युवा खिलाड़ियों को यह सुनिश्चित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया कि वे हॉकी इंडिया द्वारा प्रदान किए गए सभी मानदंडों और एसओपी का पालन करें।

भारतीय फॉरवर्ड ने कहा, ” इतने महीनों के बाद स्थानीय स्तर पर फिर से शुरू होने वाली गतिविधियों को देखना बहुत अच्छा है। कई युवा खिलाड़ी मुझे अपने उत्साह को साझा करने के लिए संदेश भेजते हैं और मुझसे उन चीजों के बारे में भी पूछते हैं जिन्हें ध्यान में रखने की आवश्यकता होती है, खासकर तब जब वे इतने लंबे समय के बाद हॉकी खेलना शुरू करते हैं।”

उन्होंने कहा, ” सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हर किसी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे हॉकी इंडिया और राज्य सरकारों द्वारा प्रदान की गई एसओपी का पालन करें।”

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 10 और 11 अप्रैल 2021 को घर से बाहर अजेर्टीना के खिलाफ होने वाले मुकाबले से अपने प्रो लीग अभियान को फिर से शुरू करनी है।

इसके बाद उसे आठ और नौ मई को ग्रेट ब्रिटेन और फिर 12 और 13 मई स्पेन के साथ अपना अगला मुकाबला खेलना है। टीम फिर 18 और 19 मई को जर्मनी से भिड़ेगी और अंत में 29 और 30 मई को वो अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लॉजेन डायमंड लीग: नीरज चोपड़ा को श्रीलंका के रुमेश पाथिरगे से फिर मिलेगी चुनौती

Published

on

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत पदक जीतने के बाद, दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा शुक्रवार को लॉजेन डायमंड लीग में एक बार फिर से अपना दमदार प्रदर्शन दिखाने को तैयार हैं।

लॉजेन डायमंड लीग बेहद रोमांचक होगी। इस इवेंट में कई ओलंपिक, वर्ल्ड और यूरोपियन चैंपियन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पुरुषों की जैवलिन स्पर्धा में दक्षिण एशिया के दो सबसे बड़े स्टार भारत के नीरज चोपड़ा और श्रीलंका के रुमेश थरंगा पाथिरगे, एक बार फिर आमने-सामने होंगे।

नीरज चोपड़ा स्विट्जरलैंड के स्टेड ओलंपिक डे ला पोंटेस में होने वाली लॉजेन डायमंड लीग 2026 में टॉप पर पहुंचने की कोशिश करेंगे। लॉजेन में चोपड़ा चौथी बार उतरेंगे। यह लीग चोपड़ा का 2026 एथलेटिक्स सीजन का तीसरा प्रतियोगी इवेंट है।

श्रीलंका के पाथिरगे ने जून में रोम में 92.62 मीटर के साथ ब्रुसेल्स में होने वाले फाइनल में अपनी जगह बुक कर ली है। वहीं, पूर्व ओलंपिक और डायमंड लीग चैंपियन चोपड़ा स्टैंडिंग में पीछे हैं। उन्हें लॉजेन में एक बड़े करिश्माई थ्रो की जरूरत है।

नीरज कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 जैसे ही एक मजबूत फील्ड में यूरोपियन स्टार्स के साथ मुकाबला करेंगे। पिछले चार ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप खिताब जीतने वाले पांच जेवलिन सुपरस्टार्स 21 अगस्त को एक दूसरे को कड़ी टक्कर देंगे।

इवेट में नीरज चोपड़ा और पाथिरगे के अलावा त्रिनिदाद एंड टोबैगो के वालकॉट और ग्रेनाडा के पीटर्स हिस्सा ले रहे हैं। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने इवेंट से अपना नाम वापस ले लिया था।

मैच भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11:52 से शुरू होगा।

लॉजेन डायमंड लीग 2026 की भारत में डायमंड लीग की आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारित होगी।

भारतीय दर्शक स्पोर्ट्स18 पर लॉजेन डायमंड लीग देख सकते हैं, जबकि जियोसिनेमा पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध है।

Continue Reading

खेल

आईसीसी का फैसला, गद्दाफी स्टेडियम से ‘डिमेरिट अंक’ हटाया

Published

on

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अपील पैनल ने गुरुवार को पाकिस्तान के लाहौर स्थित गद्दाफी स्टेडियम की पिच को लेकर लगाया गया डिमेरिट अंक हटा दिया। यह फैसला जून में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच की पिच को दी गई ‘असंतोषजनक’ रेटिंग के खिलाफ दायर अपील की समीक्षा के बाद लिया गया।

यह निर्णय पैनल की तरफ से मैच के फुटेज, मैच रेफरी की रिपोर्ट और 4 जून को खेले गए मुकाबले में शामिल कप्तानों की आधिकारिक टिप्पणियों की समीक्षा के बाद लिया गया। शुरुआत में आईसीसी की पिच और आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रोसेस के तहत पिच को ‘असंतोषजनक’ रेटिंग दी गई थी, जिसके कारण स्टेडियम पर एक डिमेरिट प्वाइंट लगाया गया था।

हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की तरफ से दायर अपील के बाद, पैनल ने पाया कि भले ही मैच रेफरी ने संबंधित दिशानिर्देशों का सही ढंग से पालन किया था, लेकिन खेलने वाली सतह (पिच) में वे विशेषताएं नहीं थीं जो ‘असंतोषजनक’ रेटिंग के लिए जरूरी होती हैं।

पैनल ने विशेष रूप से गौर किया कि पिच में बहुत ज्यादा असमानता या बहुत ज्यादा स्पिन नहीं थी और इसके बाद डिमेरिट प्वाइंट को हटा दिया। नतीजतन, गद्दाफी स्टेडियम के रिकॉर्ड में अब ‘शून्य’ डिमेरिट प्वाइंट हैं। आईसीसी अपील पैनल ने टोरंटो के किंग सिटी में स्थित मेपल लीफ क्रिकेट ग्राउंड के संबंध में क्रिकेट कनाडा द्वारा दायर दो अपीलों पर भी विचार किया।

इस स्टेडियम को 8 जून को संयुक्त राज्य अमेरिका और नीदरलैंड के बीच आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 मैच के लिए ‘असंतोषजनक’ रेटिंग मिली थी। पैनल ने पाया कि पिच की सतह संतोषजनक पिच के अनुरूप थी और उसमें बहुत ज्यादा असमानता, सीम मूवमेंट या स्पिन नहीं थी। इसलिए उस मैच से जुड़ा डिमेरिट प्वाइंट हटा दिया गया।

हालांकि, 16 जून को कनाडा-नीदरलैंड मैच के लिए स्टेडियम को ‘अनफिट’ करार दिए जाने के बाद लगाए गए तीन डिमेरिट प्वाइंट बरकरार रहेंगे। पैनल ने निष्कर्ष निकाला कि उस मैच के दौरान पिच की स्थिति खतरनाक थी और इसलिए यह ‘अनफिट’ रेटिंग के अनुरूप थी।

इन फैसलों के बाद, गद्दाफी स्टेडियम पर कोई डिमेरिट प्वाइंट नहीं है, जबकि मेपल लीफ क्रिकेट ग्राउंड के रिकॉर्ड में तीन डिमेरिट प्वाइंट हैं।

Continue Reading

खेल

‘उन्होंने हम पर दबाव बनाया,’ हार के बाद श्रीलंकाई कप्तान ने राहुल-पड्डिकल की साझेदारी को सराहा

Published

on

श्रीलंका को भारत के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 165 रन से हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंकाई टीम के कप्तान धनंजय डी सिल्वा का मानना है कि केएल राहुल और देवदत्त पड्डिकल ने भारतीय टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाने में मदद की।

भारत की पहली पारी में केएल राहुल और देवदत्त पड्डिकल के बीच 162 रन की साझेदारी हुई थी। अगली पारी में दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर 65 रन जुटाए। इस मैच में केएल राहुल ने 82 और 35 रन, जबकि पड्डिकल ने 167 और 44 रन की पारियां खेलीं।

मुकाबला गंवाने के बाद धनंजय डी सिल्वा ने कहा, “मुझे लगा कि दूसरे दिन से ही हम ज्यादातर समय गेम में बने हुए थे, और लड़कों ने यहां चौथी पारी में भी जबरदस्त संघर्ष किया। यह आसान नहीं था, लेकिन हां, मुझे लगा कि यह एक अच्छा मैच था।”

गाले की पिच को लेकर श्रीलंकाई कप्तान ने कहा, “शुरुआती तीन दिनों में बैटिंग करना अच्छा था। जाहिर है, गाले में चौथी पारी आसान नहीं होती, यह सब जानते हैं, लेकिन मुझे लगा कि (केएल) राहुल और (देवदत्त) पडिक्कल को जो शुरुआत मिली, उन्होंने उसे बड़ी पारियों में बदला और वहां से हम पर दबाव बनाया।”

इस मैच में श्रीलंका ने टॉस गंवाया और भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए 462 रन का विशाल स्कोर बनाकर मेजबान टीम को दबाव में डाल दिया। इसके बाद श्रीलंकाई टीम 284 रन पर सिमट गई। भारत के पास पहली पारी के आधार पर 178 रन की अहम बढ़त थी। अगली पारी में टीम इंडिया ने 193 रन बनाकर श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन का टारगेट दिया, जिसके जवाब में मेजबान टीम 206 रन पर सिमट गई।

धनंजय डी सिल्वा ने टॉस की भूमिका को स्वीकारते हुए कहा, “शायद हां, क्योंकि उन्होंने टॉस जीता और बोर्ड पर रन बनाए। जब हम बैटिंग कर रहे थे, तो हमने जल्दी विकेट गंवा दिए और वहां से हम पिछड़ गए।”

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

7,756 मीटर ऊंची माउंट कामेट फतह करेंगे भारत-अर्जेंटीना के 35 जवान

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

कर्नाटक : विधान परिषद में सत्तापक्ष का विपक्ष पर कार्यवाही बाधित करने का आरोप, कार्रवाई की मांग

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

एथेनॉल उत्पादन से चीनी कीमतों में बढ़ोतरी को केंद्र ने किया खारिज, कहा- मक्के का हो रहा उपयोग

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, मेटल और बैंकिंग स्टॉक्स में हुई खरीदारी

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 hours ago

दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान ने प्योंगयांग के मिसाइल प्रक्षेपण पर की चर्चा

मनोरंजन4 hours ago

6 साल बाद फिर चर्चा में आया ‘क्लास ऑफ 83’ का किरदार, अनूप सोनी बोले- ‘सबसे दिलचस्प भूमिकाओं में से एक’

खेल5 hours ago

लॉजेन डायमंड लीग: नीरज चोपड़ा को श्रीलंका के रुमेश पाथिरगे से फिर मिलेगी चुनौती

राष्ट्रीय समाचार5 hours ago

कोलकाता होटल अग्निकांड के बाद एक्शन, मिर्जा गालिब स्ट्रीट के 17 और होटलों को नोटिस

मनोरंजन6 hours ago

जबरदस्ती के एजेंट्स लेकर आए कुणाल खेमू, ‘वाइब’ का टीजर रिलीज

राष्ट्रीय समाचार6 hours ago

वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत का बड़ा फैसला, अपनी ऑयल रिफाइनिंग क्षमता को 300 एमएमटीपीए तक बढ़ाएगा

अपराध3 weeks ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

मनोरंजन3 weeks ago

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं

महाराष्ट्र2 weeks ago

महाराष्ट्र में मछली पकड़ने पर 15 अगस्त तक पाबंदी, मंत्री नितेश राणे ने गोवा से मांगा सहयोग

व्यापार4 weeks ago

सोना इस हफ्ते 2 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ , चांदी 2.2 लाख के पार

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

राजनीति4 weeks ago

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, पैलेट गन के इस्तेमाल पर मांगा जवाब

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

ओडिशा पुलिस की बड़ी सफलता, 6 महीने में 17,590 गुमशुदा महिलाएं और बच्चे खोजे गए

व्यापार2 weeks ago

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का पहली तिमाही में घाटा बढ़ा, 249 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

भारत का लक्ष्य 2030 तक 10,000 जीआई पंजीकरण और एफटीए के लिए वैश्विक बाजारों तक पहुंच बनाना

राजनीति2 weeks ago

केजरीवाल के कार्यकाल में सरकार को भारी जीएसटी नुकसान, रिश्वत-वसूली के लिए नहीं की गई कार्रवाई: प्रवेश वर्मा

रुझान