खेल
आईपीएल-13 : दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियां सीधे यूएई ले जाने को तैयार
दक्षिण अफ्रीका के अब्राहम डिविलियर्स (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर), कागिसो रबाडा (दिल्ली कैपिटल्स), फाफ डु प्लेसिस (चेन्नई सपुर किंग्स), क्विंटन डी कॉक (मुंबई इंडियंस) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बड़े नाम हैं, लेकिन इस समय दक्षिण अफ्रीका में बढ़ते कोरोनावायरस मामलों के कारण यातायात पर पाबंदियां हैं, ऐसे में आईपीएल टीमें अपने-अपने खिलाड़ियों को वहां से सीधे यूएई चार्टड विमान में लाने को तैयार हैं।
एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि यह वो विचार है जिस पर अनाधिकारिक रूप से चर्चा की गई है और अंतिम फैसला रविवार को होने वाली आईपीएल की गवर्निग काउंसिल की बैठक के बाद ही लिया जाएगा और इसके बाद ही फ्रेंचाइजियों को 13वें संस्करण की आगे की रणनीति के बारे में पता चलेगा।
अधिकारी ने कहा, “हम जानते हैं कि दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी फंसे हुऐ हैं और हम रविवार को होने वाली आईपीएल जीसी की बैठक के बाद हम उन पर फैसला लेंगे। अनाधिकारिक तौर पर हमारी चर्चा हुई है और यह एक या दो फ्रेंचाइजी तक ही सीमित नहीं है। लगभग सभी फ्रेंचाइजियों के शीर्ष खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका से हैं और उनको चार्टड विमान से यूएई ले जाना हमारे लिए सही रहेगा। इसे लेकर जो भी खर्चा आएगा फ्रेंचाइजियां आपस में बांटेंगी। रविवार को होने वाली बैठक के बाद ही इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।”
इस बात में सहमति देते हुए एक अन्य फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने कहा कि हर फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ी के लिए अलग विमान भेजे इससे बेहतर है कि सभी मिलकर एक विमान भेज दें और खिलाड़ियों को यूएई बुला लें।
अधिकारी ने कहा, “हम क्यों एक खिलाड़ी एक विमान भेजे और दूसरी फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ी के लिए अलग विमान भेजे? इस समय जब यातायात पाबंदियां हैं, हर कोई सावधानी से आगे बढ़ रहा है। हमारे लिए यह सही रहेगा कि हम एक साथ मिलकर एक विमान करें और उन सभी को उसमें लेकर आएं।”
वहीं बीसीसीआई भी अपनी एक टीम आईपीएल से पहले यूएई भेजेगी ताकि वह देश में इंतजामात को देख सके क्योंकि टीमें मुख्य तौर पर अबु धाबी और दुबई में ही रुकना चाहती हैं।
अधिकारी ने कहा, “कोई भी शारजाह में रुकने को लेकर राजी नहीं है। अबु धाबी और दुबई में तकरीबन 15 अंतर्राष्ट्रीय चेन के होटल हैं और हम वहीं रुकने के बारे में सोच रहे हैं। हमसे कहा गया है कि बीसीसीआई हमारे यूएई जाने से पहले वहां टीम भेज रही है।”
उन्होंने कहा, “अभी कुछ नहीं पता कि चीजें कैसे होंगी क्योंकि अभी तक विमान सेवा शुरू नहीं हुई है और चार्टड विमान का ही विकल्प दिख रहा है। लेकिन यह समस्या नहीं है क्योंकि बीते वर्षों से ऐसा होता आया है कि अगर आईपीएल के रास्ते में कुछ परेशानी आती है तो बीसीसीआई रणनीति को सटीक तरह से लागू करती है और यह सुनिश्चित करती है कि टूर्नामेंट बिना किसी परेशानी के खेला जाए।”
खेल
आईपीएल 2026: सबसे निचले पायदान पर मौजूद एलएसजी, मजबूत आरसीबी से होगा सामना

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 50वां मैच गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
खराब फॉर्म से जूझ रही एलएसजी प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर मौजूद है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 9 में से 7 मैच गंवाए हैं। यह टीम लगातार छह मैच हारने के बाद इस मुकाबले में उतरेगी। इस टीम को अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म होने की कगार पर होने के कारण, टीम का लक्ष्य मेहमानों के खिलाफ एक दमदार प्रदर्शन करना होगा।
दूसरी तरफ, आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने से चंद कदम दूर है। यह टीम 9 में से 6 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायादन पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ चार विकेट से मैच हारने के बाद इस मुकाबले में उतरेगी। टीम का लक्ष्य लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर अपनी बढ़त को और मजबूत करना और प्लेऑफ में जगह बनाने के और करीब पहुंचना होगा।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के मामले में आरसीबी का पलड़ा एलएसजी पर भारी है। आरसीबी ने इस टीम के खिलाफ अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें 5 जीत दर्ज की, जबकि सुपर जायंट्स सिर्फ दो बार ही मुकाबले को अपने नाम कर सकी है।
लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इससे पहले 15 अप्रैल को आमने-सामने आए थे, जहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रजत पाटीदार की शानदार पारी की बदौलत आरसीबी ने एलएसजी को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश लायर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा।
लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम: ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्करम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीत्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्टजे, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।
खेल
आईपीएल 2026: सीजन की मजबूत टीमों में भिड़ंत, जानें कैसा रहा एसआरएच-पीबीकेएस का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड?

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 49वें मैच में 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का सामना प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर मौजूद पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) से होगा। यह मैच बुधवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
आईपीएल 2025 की उपविजेता पंजाब किंग्स 9 में से 6 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर मौजूद है। इस टीम ने शुरुआती 7 मुकाबलों में 6 जीत दर्ज की, जबकि एक मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा, लेकिन अगले दो मुकाबलों में उसे लगातार हार का सामना करना पड़ा है।
दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद 10 में से 6 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। इस टीम ने खराब शुरुआत के बाद अपनी किस्मत पलटी और लगातार पांच मैच जीते। इसके बाद, इसी स्टेडियम में खेले गए अपने पिछले मैच में उन्हें तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद 11 अप्रैल को एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं, जिसमें एसआरएच को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। दोनों टीमों के बीच अब तक 25 मैच खेले गए हैं, जिसमें एसआरएच का पलड़ा भारी रहा है। इस टीम ने 17 मैच अपने नाम किए, जबकि पीबीकेएस ने 8 मुकाबले जीते हैं।
पंजाब किंग्स की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बरार, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद (विकेटकीपर), जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायल अविनाश, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम: ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, सलिल अरोड़ा, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स, ब्रायडन कार्स, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, अनिकेत वर्मा, अमित कुमार, क्रेन्स फुलेट्रा।
खेल
ला लीगा: बार्सिलोना खिताब के करीब, विलारियल ने चैंपियंस लीग में जगह पक्की की

एफसी बार्सिलोना ओसासुना के खिलाफ 2-1 की रोमांचक जीत के साथ ला लीगा खिताब के और करीब पहुंच गया है।
बार्सिलोना रियल मैड्रिड से 14 पॉइंट आगे है। रियल मैड्रिड रविवार को आरसीडी एस्पेनयोल के खिलाफ खेलेगी। अगर मैड्रिड यह मैच नहीं जीत पाया, तो बार्सिलोना का चैंपियन बनना पक्का हो जाएगा। अगर मैड्रिड जीत जाता है, तो बार्सिलोना के पास ट्रॉफी जीतने का अगला मौका अगले वीकेंड में एल क्लासिको में होगा।
बार्सिलोना ने 81वें मिनट में गोल किया जब रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने मार्कस रैशफोर्ड के क्रॉस को गोल में बदला, और फेरान टोरेस ने पांच मिनट बाद फर्मिन लोपेज की थ्रू बॉल को गोल में भेजा।
शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, राउल गार्सिया ने 88वें मिनट में हेडर से एक गोल किया, लेकिन बार्सिलोना ने अपनी पकड़ बनाए रखी और अगर रियल मैड्रिड रविवार को एस्पेनयोल से नहीं जीतता है, तो बार्सिलोना चैंपियन बन जाएगा।
विलारियल ने चैंपियंस लीग में जगह पक्की की और लेवांटे पर 5-1 से घरेलू जीत के साथ तीसरा स्थान पक्का करने के और करीब पहुंच गया, जिससे मेहमान टीम की बचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा।
जॉर्जेस मिकौताद्जे ने एक कमजोर बैक पास का फायदा उठाकर स्कोरिंग शुरू की, और हालांकि कार्लोस एस्पी ने 51वें मिनट में बराबरी कर ली, लेकिन अल्बर्टो मोलेइरो ने एक घंटे के बाद ही विलारियल की बढ़त वापस ला दी। मिकौताद्जे ने अपना दूसरा गोल किया, इससे पहले ताजोन बुकानन और निकोलस पेपे के आखिरी गोल ने जीत पूरी कर दी।
एटलेटिको मैड्रिड के कोच डिएगो शिमोन ने अगले हफ्ते आर्सेनल के खिलाफ चैंपियंस लीग ट्रिप से पहले अपने लगभग सभी रेगुलर स्टार्टर्स को आराम दिया, लेकिन उनकी टीम ने फिर भी युवा इकर ल्यूक और मिगुएल क्यूबो के गोलों की मदद से वालेंसिया में 2-0 से जीत हासिल की। वालेंसिया अभी भी रेलीगेशन की लड़ाई में फंसा हुआ है और फैंस ने उसे बू किया।
एथलेटिक बिलबाओ ने अलावेस में 4-2 से वापसी करते हुए अपनी यूरोपियन कोशिश को जिंदा रखा, जिस दिन कोच अर्नेस्टो वाल्वरडे ने अपना 500वां गेम संभाला। एंटोनियो ब्लैंको और नाहुएल टेनाग्लिया ने दो बार मेजबान टीम को आगे किया, रॉबर्ट नवारो और ओइहान सैंसेट ने हर बार बराबरी की, इससे पहले निको विलियम्स, जो पेल्विक प्रॉब्लम के बाद फॉर्म में वापस आए थे, ने दो गोल करके जीत पक्की कर दी।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र10 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय2 years agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
अपराध4 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
