खेल
आईपीएल-13 : 13वें प्रयास में पहली बार चैम्पियन बनना चाहेंगे दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल की उन टीमों में से एक है जिससे उम्मीदें तो काफी रही हैं लेकिन यह टीम खिताब अभी तक नहीं जीत सकी है। पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से जानी जाने वाली इस टीम ने 2008 और 2009 दोनों सीजनों के सेमीफाइनल में कदम रखा लेकिन इसके बाद यह टीम फिसड्डी ही साबित रही। फ्रेंचाइजी ने 2018 में अपना नाम बदला और दिल्ली कैपिटल्स रखा, इसके पीछे मंशा साफ थी, किस्मत बदलना। 2018 में तो नहीं लेकिन 2019 में युवा कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में टीम की किस्मत बदली और टीम लंबे अरसे बाद प्लेऑफ में पहुंची।
इस बार अय्यर की कप्तानी वाली यह टीम पिछले सीजन से एक कदम आगे जाना चाहेगी और अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने की कोशिश करेगी।
टीम की सबसे अच्छी बात यह है कि टीम में युवा जोश और अनुभव का अच्छा मिश्रण है। ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अय्यर वो खिलाड़ी हैं जिन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जाता है। वहीं शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, ईशांत शर्मा का अनुभव टीम को और मजबूत करता है।
टीम की बल्लेबाजी काफी मजबूत है। दिल्ली के लिए खेलते हुए पंत आईपीएल में अलग ही रूप में रहते हैं। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी गेंदबाजों के लिए डर है। पृथ्वी भी इसी रास्ते पर हैं। पृथ्वी ने पिछले सीजन भी अच्छा किया था लेकिन वो अभी तक उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जिसकी उनसे उम्मीद की जाती है।
भारतीय टीम से खेलते हुए अय्यर ने बीते सीजन अच्छा किया था। शीर्ष क्रम में पंत, धवन, पृथ्वी के बाद मध्य क्रम में अय्यर रहाणे, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरी, शिमरन हेटमायेर टीम को मजबूत करते हैं।
फिनिशर के तौर यहां कैरी और स्टोइनिस को अहम भूमिका में देखा जा सकता है।
दिल्ली के पास अक्षर पटेल, अश्विन के रूप में दो अच्छे हरफनमौला खिलाड़ी भी हैं। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की धीमी पिचों को देखते हुए दिल्ली को फायदा होगा क्योंकि टीम के पास अच्छे स्पिनर भी हैं। पटेल और अश्विन के अलावा दिल्ली के पास नेपाल के संदीम लामिछाने, अमित मिश्रा के विकल्प हैं।
जहां तक तेज गेंदबाजों की बात है तो राबाडा और ईशांत पर ज्यादा भार होगा। इनका साथ देने के लिए कीमो पॉल, आवेश खान और मोहित शर्मा के विकल्प दिल्ली के पास हैं।
दिल्ली को बस अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन में निरंतरता की जरूरत है। उसके पास वो जरूरी संतुलन है जो उसे खिताब की रेस में बनाता है।
दिल्ली कैपिटल्स टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, शिमरन हेटमायेर, पृथ्वी शॉ, मार्कस स्टोइनिस, ललित यादव, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कीमो पॉल, डेनिल सैम्स, एलेक्स कैरी, ऋषभ पंत, कागिसो रबाडा, संदीप लामिछाने, ईशांत शर्मा, आवेश खान, तुषार देशपांडे, हर्षल पटेल, अमित मिश्रा एनरिक नोर्टजे।
खेल
माइकल स्मिथ पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच बने, पीसीबी ने की पुष्टि

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व फर्स्ट-क्लास क्रिकेटर माइकल स्मिथ को पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम का नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त करने की पुष्टि की। स्मिथ का कार्यकाल दो साल का होगा।
माइकल स्मिथ 19 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले पाकिस्तान टीम के साथ जुड़ेंगे। वह टीम के साथ रेड-बॉल और व्हाइट-बॉल, दोनों फॉर्मेट में काम करेंगे।
स्मिथ दक्षिण अफ्रीका के हैं। उनके पास कोचिंग का लंबा अनुभव है। 46 साल के स्मिथ ने 2003 से 2013 के बीच 89 प्रथम श्रेणी मैच, 72 लिस्ट-ए मैच और 16 टी20 मैच खेले हैं। वह पूर्व में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में इस्लामाबाद यूनाइटेड और कराची किंग्स के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे हैं। इस सीजन की शुरुआत में वह मुल्तान सुल्तांस के सहायक कोच भी थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की होबार्ट हरिकेन्स और क्रिकेट तस्मानिया के साथ बल्लेबाजी कोच के तौर पर काम किया है। वह दक्षिण अफ्रीका की केजेडएन इनलैंड और ईस्टर्न प्रोविंस के लिए कोचिंग कंसल्टेंट भी रहे हैं।
पाकिस्तान की टीम मैनेजमेंट में लगातार बदलाव होते रहे हैं। पिछले तीन सालों में यूनिस खान, मोहम्मद यूसुफ, एंड्रयू पुटिक और शफीक इस पद पर रह चुके हैं। टेस्ट मैचों में टीम की बल्लेबाजी खराब रही है। पाकिस्तान विदेश में लगातार आठ टेस्ट मैच हार चुकी हैं।
पिछले सप्ताह तारोबा में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान 211 रन का आसान लक्ष्य भी हासिल नहीं कर सका था। पाकिस्तान पर 26 साल में पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली सीरीज हार का खतरा है।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में भी पाकिस्तान नौवें स्थान पर है। पाकिस्तान को अगर 2027 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनानी है, तो उसे इस साइकिल में बचे अपने सारे टेस्ट जीतने होंगे। बता दें कि पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज सीरीज से पहले शान मसूद की जगह बाबर आजम को फिर से टेस्ट फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी थी।
खेल
’13 में से 8 गोल्ड महिलाओं ने जीते’, राष्ट्रपति ने सीडब्ल्यूजी 2026 में भारत के प्रदर्शन पर जताई खुशी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। देश ने 13 गोल्ड समेत कुल 39 मेडल अपने नाम किए। भारत ने जूडो में पहली बार दो गोल्ड मेडल जीते, तो मुक्केबाजों का प्रदर्शन भी यादगार रहा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों की जमकर सराहना की है।
राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मुझे बहुत खुशी है कि भारत के खिलाड़ियों ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया है। मुझे यह देखकर विशेष रूप से खुशी हो रही है कि भारत ने जो 13 गोल्ड मेडल जीते हैं, उनमें से 8 मेडल महिलाओं ने जीते हैं। मैं सभी 39 मेडल विजेताओं और उस दल के हर सदस्य को दिल से बधाई देती हूं, जिन्होंने इन खेलों में योगदान दिया। मुझे यकीन है कि भारत के खिलाड़ी भविष्य के अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में देश का और भी नाम रोशन करेंगे।”
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को सबसे ज्यादा मेडल मुक्केबाजों ने दिलाए। भारतीय मुक्केबाजों ने कुल मिलकर 10 मेडल अपने नाम किए, जिसमें 7 गोल्ड शामिल रहे। महिला मुक्केबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 गोल्ड मेडल जीते। जूडो में भी भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला और इस खेल में देश ने कुल 4 मेडल पर कब्जा जमाया। यह पहला मौका रहा जब भारत ने जूडो में दो गोल्ड मेडल जीते। अस्मिता डे ने जूडो में देश को ऐतिहासिक गोल्ड दिलाया, जबकि हर्ष सिंह भी गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे। वहीं, यामिनी मौर्या ने सिल्वर और उन्नति शर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए टूर्नामेंट में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाकर मीराबाई चानू ने इतिहास रचा। वह लगातार तीन कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली दुनिया की पहली वेटलिफ्टर बनीं। उन्होंने कुल 190 किलोग्राम का भार उठाकर इस बार गोल्ड मेडल जीता। वहीं, गुलवीर सिंह एक ही कॉमनवेल्थ गेम्स में दो मेडल जीतने वाले ट्रैक एंड फील्ड में भारत के पहले खिलाड़ी बने।
खेल
दिलीप ट्रॉफी: तिलक वर्मा संभालेंगे साउथ जोन की कमान; रिकी भुई बने उप-कप्तान

भारतीय टी20 टीम के उप-कप्तान तिलक वर्मा को आगामी दिलीप ट्रॉफी के लिए साउथ जोन की 15 सदस्यीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। यह टूर्नामेंट 23 अगस्त से 10 सितंबर तक बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में खेला जाएगा।
आंध्र के बल्लेबाज रिकी भुई टीम के उप-कप्तान होंगे, जबकि आंध्र के अनुभवी लेवल 2 कोच एमएन विक्रम वर्मा को हेड कोच नियुक्त किया गया है।
तिलक हाल ही में उस भारतीय टी20 टीम का हिस्सा थे, जिसने जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया था। हालांकि, इससे पहले उन्हें बतौर कप्तान आयरलैंड दौरे पर 0-2 और इंग्लैंड दौरे पर 0-4 से टी20 सीरीज गंवानी पड़ी थी।
सिलेक्शन कमेटी की बैठक आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) के सचिव सना सतीश बाबू ने बुलाई थी। आंध्र के पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी आरवी चंद्रमौली प्रसाद ने सिलेक्शन पैनल की अध्यक्षता की। बैठक में तमिलनाडु, कर्नाटक, हैदराबाद, गोवा, पुडुचेरी और केरल जैसी सभी सात दक्षिणी राज्य इकाइयों के प्रतिनिधि शामिल थे।
टीम में अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर के साथ-साथ कर्नाटक के आर स्मरण और हैदराबाद के हिमातेजा जैसे होनहार खिलाड़ी भी शामिल हैं। शेख रशीद को भी इस टीम में शामिल किया गया है। रशीद श्रीलंका ‘ए’ को 1-0 से हराने वाली भारत ‘ए’ टीम का हिस्सा थे, उन्हें भी टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही गोवा के बल्लेबाज अभिनव तेजराना भी टीम का हिस्सा हैं। तमिलनाडु के एन. जगदीसन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
पिछले सीजन में फाइनल तक पहुंचने के कारण, साउथ जोन को सेमीफाइनल में सीधे एंट्री मिली है। ये टीम 30 अगस्त को बीसीसीआई सीओई ग्राउंड 2 पर क्वार्टरफाइनल 2 के विजेता के विरुद्ध अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
लेफ्ट-आर्म स्पिनर तनाय त्यागराजन और लेग-स्पिनर श्रेयस गोपाल स्पिन-बॉलिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि के साई तेजा, त्रिपुरना विजय, विद्वथ कावेरप्पा और एमडी निधीश तेज गेंदबाजी विभाग को संभालेंगे।
साउथ जोन की टीम: एन तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उप-कप्तान), अभिनव तेजराना, शेख रशीद, केएम हिमातेजा, आर स्मरण, एन. जगदीसन (विकेटकीपर), करुण नायर, तनाय त्यागराजन, श्रेयस गोपाल, के. साई तेजा, टी. विजय, विद्वथ कावेरप्पा, एच. अमन खान और एमडी निधीश।
-
दुर्घटना11 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
