खेल
भारतीय टीम मंगलवार से फिर अभ्यास शुरू करेगी
भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने चार मार्च से यहां मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम शुरू होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट के लिए रविवार को अभ्यास किया। भारतीय टीम ने दो से पांच बजे तक अपना अभ्यास किया और इस दौरान पूरी टीम इस अभ्यास सत्र में मौजूद रही। हालांकि इंग्लैंड के सभी खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग सेशन में भाग नहीं लिया।
एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, ” मेहमान इंग्लैंड की टीम सोमवार को पूरे समय के लिए नेट्स पर अभ्यास करेगी जबकि भारतीय टीम अभ्यास नहीं करेगी।”
मेजबान भारतीय टीम को चौथे और अंतिम टेस्ट में अपने मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना ही मुकाबले उतरना पड़ेगा क्योंकि बुमराह निजी कारणों से टीम से हट गए हैं।
चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे है। भारत ने सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। यह मैच डे-नाइट खेला गया था, जोकि दो दिन में ही खत्म हो गया था।
खेल
आईपीएल इतिहास की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, टॉप पर कोहली-डिविलियर्स की जोड़ी

क्रिकेट के खेल में साझेदारी का महत्व काफी अहम होता है। एक अच्छी पार्टनरशिप पूरे मैच का रुख पलट देती है। आईपीएल में भी ऐसी कई साझेदारियां हुई हैं, जो इस लीग के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी हैं। आईपीएल में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी के नाम दर्ज है।
कोहली-डिविलियर्स (229 रन): आईपीएल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने दूसरे विकेट के लिए 229 रनों की साझेदारी निभाई थी। यह इस लीग के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी भी है, जो गुजरात लायंस के खिलाफ बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बनी थी। इस मैच में कोहली ने 55 गेंदों में 109 रन बनाए थे, जबकि डिविलियर्स ने 52 गेंदों में 129 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
कोहली-डिविलियर्स (215 रन): साल 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी निभाई थी। दोनों ने मिलकर वानखेड़े के मैदान पर दूसरे विकेट के लिए 215 रन जोड़े थे। डिविलियर्स ने 59 गेंदों में 133 रनों की बेमिसाल पारी खेली थी, जबकि कोहली 82 रन बनाकर नाबाद रहे थे।
केएल राहुल-डी कॉक (210 रन): 18 मई 2022 को केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक ने लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते हुए पहले विकेट के लिए 210 रनों की अटूट साझेदारी निभाई थी। डी कॉक ने 70 गेंदों में 200 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए नाबाद 140 रन बनाए थे, तो राहुल 51 गेंदों में 68 रन बनाकर नाबाद रहे थे।
गिल-सुदर्शन (210 रन): शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पहले विकेट के लिए 210 रनों की साझेदारी की थी। गिल ने 55 गेंदों में 104 रनों की दमदार पारी खेली थी, जबकि सुदर्शन ने 51 गेंदों में 103 रन बनाए थे।
मार्श-गिलक्रिस्ट (206 रन): आईपीएल 2011 में शॉन मार्श और एडम गिलक्रिस्ट ने आरसीबी के खिलाफ हुए मैच में दूसरे विकेट के लिए 206 रन जोड़े थे। गिलक्रिस्ट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों में 106 रनों की दमदार पारी खेली थी। वहीं, मार्श 49 गेंदों में 79 रन बनाकर नाबाद रहे थे।
गिल-सुदर्शन (205 रन): इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 205 रनों की अटूट साझेदारी निभाई थी। गिल 93 रन बनाकर नाबाद रहे थे, तो सुदर्शन ने 61 गेंदों में 108 रनों की लाजवाब पारी खेली थी। इन दोनों की साझेदारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले को 10 विकेट से अपने नाम किया था।
राष्ट्रीय
दिल्ली पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त, बाइक स्टंट करने वालों को जारी किया चालान

नई दिल्ली, 4 अप्रैल : दिल्ली पुलिस लगातार सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में लगी हुई है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो शो बाजी और रील बनाने के चक्कर में चलती बाईक पर ऐसे करतब दिखा रहे हैं जो न केवल उनकी जान के लिए जोखिम बन सकता है, बल्कि दूसरे लोगों को भी खतरे में डाल सकता है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ बाइक सवार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। पुलिस ने इस वीडियो को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई शुरू की। वीडियो में दिखाई गए वाहन और बाइक सवारों की पहचान कर ली गई। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान जारी किया गया।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर उनका रुख सख्त है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। आगे भी उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
इसके कुछ दिन पहले ही पुलिस ने गन कल्चर के प्रति जीरो टॉलरेंस के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की थी। सोशल मीडिया और साइबर पेट्रोलिंग के जरिए पता चला कि कुछ लोग अवैध हथियार लहरा रहे हैं और इस तरह की गतिविधियों से आम लोगों की सुरक्षा को खतरा है। दिल्ली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ऐसे एक आरोपी को पकड़ लिया।
अलीपुर थानाक्षेत्र में पुलिस टीम ने गोगी गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी में एक पिस्तौल भी बरामद हुई।
दिल्ली पुलिस सिर्फ सड़क सुरक्षा ही नहीं, बल्कि हथियारों के गैरकानूनी उपयोग और अपराधों के खिलाफ भी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। इसके लिए पुलिस की टीम लगातार सोशल मीडिया और साइबर चैनलों पर नजर रख रही है ताकि ऐसे अपराधों को पहले ही पकड़ा जा सके। साइबर पेट्रोलिंग और लोकल इंटेलिजेंस नेटवर्क के जरिए आरोपी जल्दी ट्रेस किए जा रहे हैं और उनके खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय
ईरानी संघर्ष में मध्यस्थ बन रहे पाकिस्तान की बढ़ी मुसीबत, यूएई ने वापस मांगा 3.5 अरब डॉलर का कर्ज

इस्लामाबाद, 4 अप्रैल : ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष खत्म करने के लिए पाकिस्तान ने मध्यस्थता करने की कोशिश की। हालांकि आर्थिक मोर्चे पर खुद तंगहाली से जूझ रहे पाकिस्तान को अब संयुक्त अरब अमीरात ने बड़ा झटका दे दिया है। दुनिया से आर्थिक मदद मांगकर काम चला रहे पाकिस्तान को इस महीने के अंत तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से लिया हुआ 3.5 अरब डॉलर का कर्ज लौटाना होगा।
यूएई की तरफ से कर्ज चुकाने की अवधि को बार-बार बढ़ाया जा रहा था। हालांकि, शुक्रवार को आई मीडिया रिपोर्ट्स में साफ किया गया है कि यूएई ने पाकिस्तान से इस महीने के अंत तक सारा कर्ज वापस करने के लिए कहा है।
मौजूदा समय में पाकिस्तान के पास विदेशी मुद्रा भंडार (रिजर्व) में 21 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की राशि है। विदेशी मुद्रा भंडार की राशि से पाकिस्तान फिलहाल यूएई को कर्ज चुका सकता है, लेकिन आने वाले महीनों में देश को बाहरी वित्तीय मदद की आवश्यकता पड़ सकती है।
हालांकि, पाकिस्तान दुनिया के अन्य देशों के सामने हाथ फैलाकर ही अपनी गाड़ी को आगे खींच रहा है। 31 मार्च 2026 तक पाकिस्तान ने आईएमएफ से लगभग 729 करोड़ डॉलर का कर्ज ले रखा है। ट्रेडिंग इकोनॉमिक्स के अनुसार, पाकिस्तान पर कुल विदेशी कर्ज दिसंबर 2025 की दूसरी तिमाही तक लगभग 138 अरब डॉलर पहुंच गया है।
आईएमएफ के अनुसार, पाकिस्तान वर्तमान में आईएमएफ के 7 अरब डॉलर के विस्तारित फंड सुविधा कार्यक्रम के तहत काम कर रहा है। मार्च 2026 के अंत में, आईएमएफ ने पाकिस्तान के लिए लगभग 1.2 अरब डॉलर की अगली किस्त जारी करने पर सहमति जताई।
चीन पाकिस्तान का सबसे बड़ा कर्जदाता है। चीन ने पाकिस्तान को लगभग 29 अरब डॉलर का कर्ज दिया है। इसके अलावा सऊदी अरब ने करीब 9.16 अरब डॉलर की वित्तीय सहायता और जमा राशि के रूप में मदद दी है।
प्रोफिट बाई पाकिस्तान के आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान को अप्रैल 2026 में 1.3 अरब डॉलर के यूरोबॉन्ड का भुगतान भी करना है।
पाकिस्तानी मीडिया डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी ने बताया कि अबू धाबी ने रकम तुरंत वापस करने की मांग की थी। अधिकारी ने कहा, “यह रकम जल्द से जल्द वापस कर दी जाएगी। वित्तीय कारणों से राष्ट्रीय गरिमा से समझौता नहीं किया जा सकता।”
डॉन के अनुसार, ये फंड 2019 में यूएई द्वारा पाकिस्तान के पेमेंट बैलेंस को स्थिर करने में मदद के लिए दिए गए बाहरी फाइनेंसिंग सपोर्ट का हिस्सा थे। अधिकारी ने कहा कि इस फैसले से अबू धाबी फंड फॉर डेवलपमेंट के जरिए जमा किए गए डिपॉजिट को लेकर अनिश्चितता खत्म हो गई है, जिसे 2019 से कई बार रोलओवर किया गया था।
अपने चल रहे इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड प्रोग्राम के तहत, पाकिस्तान को रिजर्व लेवल बनाए रखने और बाहरी फंडिंग की जरूरतों को पूरा करने के लिए तीन मुख्य पार्टनर—चीन, सऊदी अरब और यूएई—से लगभग 12.5 बिलियन डॉलर का रोलओवर हासिल करने की जरूरत है। इसलिए, यूएई के डिपॉजिट इस व्यवस्था का एक जरूरी हिस्सा थे।
डॉन ने आर्थिक विश्लेषक के हवाले से बताया कि अगर नए इनफ्लो से फंड वापस नहीं आया तो रुपये पर दबाव बढ़ सकता है और आईएमएफ प्रोग्राम के तहत पाकिस्तान की स्थिति मुश्किल हो सकती है।
दूसरी ओर, वित्तीय मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि वह “स्थिर फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तान के बाहरी फ्लो पर लगातार नजर रख रही है और उन्हें मैनेज कर रही है।
इसमें आगे कहा गया, “पाकिस्तान सरकार अपनी सभी बाहरी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र9 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय2 years agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
अपराध4 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
अपराध3 years agoपिता की मौत के सदमे से छोटे बेटे को पड़ा दिल का दौरा
