अंतरराष्ट्रीय
विवादों के बीच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीतने को तैयार भारतीय टीम
2018 में भारतीय टीम ने जोहान्सबर्ग में 63 रनों से ऐतिहासिक जीत हासिल की थी, जो कि उस टूर के लिए एक अच्छी बात साबित हुई। हालांकि इसके बाद इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में टीम हार गई, लेकिन टीम ऑस्ट्रेलिया में एक के बाद एक सीरीज जीतने में कामयाब रही थी। इसके बाद वेस्टइंडीज में सीरीज जीत और सितंबर में इंग्लैंड में 2-1 से आगे रहने के बाद भारत ने विदेशी धरती पर एक मजबूत छवि पेश की थी।
विराट कोहली ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जोहान्सबर्ग में जीत के बारे में पूछे जाने पर कहा था, “हम उस (जोहान्सबर्ग 2018 जीत) जीत से प्रेरणा ले सकते हैं। हम शायद उस दौरे की सबसे कठिन परिस्थितियों में जीते थे, इसलिए हमें इससे काफी आत्मविश्वास मिलेगा। दक्षिण अफ्रीका एक ऐसी जगह है जहां हमने अभी तक कोई सीरीज नहीं जीती है। इसलिए हम यहां सीरीज जीतने के लिए बहुत उत्साहित हैं।”
भारत फिर दक्षिण अफ्रीका का दौरा कर रहा है, जहां से शानदार विदेशी दौरों की शुरुआत हुई थी, कोहली की अगुवाई वाली टीम टेस्ट सीरीज जीतने के लिए जोहान्सबर्ग पहुंच चुकी है, जो पहले कभी नहीं हुआ है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी घरेलू सीरीज में मयंक अग्रवाल और रविचंद्रन अश्विन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से लेकर श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज जैसे युवाओं ने भारत के लिए दमदार प्रदर्शन किया था।
हालांकि, भारतीय टीम की बल्लेबाजी में कुछ खामियां हैं, विशेष रूप से चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के बल्ले से रनों का न आया, साथ ही नवंबर 2019 के बाद से कोहली के एक भी शतक नहीं लगाया है।
पुजारा ने 42 पारियों में एक भी शतक लगाने में असफल रहे हैं। वहीं, रहाणे मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट में शानदार 112 रन बनाने के बावजूद पिछले 16 टेस्ट में केवल 24.39 के औसत से रन बनाए हैं।
चोट के कारण इस साल टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रोहित शर्मा टेस्ट सीरीज से बाहर है और बल्लेबाजी क्रम में पुजारा, रहाणे और कोहली को उनके अनुपस्थिति में ज्यादा जिम्मेदारी निभानी होगी।
2018 सीरीज में भारत के बल्लेबाजों ने पहले दो मैचों में बल्लेबाजी से निराश किया था, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में अजेय बढ़त बना ली थी। हालांकि जोहान्सबर्ग में भारतीय टीम ने जीत के साथ अपने अभियान को समाप्त किया था।
तेज गेंदबाजी के मामले में भारत के पास मोहम्मद सिराज और उमेश यादव के अलावा जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी मौजूद हैं। इसके अलावा इशांत शर्मा, जिन्होंने सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट के बाद से थोड़ी परेशानी में दिखे हैं।
स्पिन विभाग की बात करें तो रवींद्र जडेजा और उनके जैसे अक्षर अक्षर पटेल चोटों के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं। अश्विन और जयंत यादव के स्पिन विकल्प के रूप में भारत इस बात पर विचार करेगा कि अपनी पांच-सदस्यीय गेंदबाजी रणनीति को कैसे जारी रखा जाए।
दक्षिण अफ्रीका में बेहतर प्रदर्शन के लिए भारत को ऑफ-फील्ड विवादों से भी दूर रहना होगा। कोहली की प्रेस कॉन्फ्रेंस ने भारतीय क्रिकेट में खलबली मचा दी है, क्योंकि उन्होंने सीधे तौर पर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की टिप्पणियों का खंडन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि टी20 कप्तान के रूप में पद छोड़ने के लिए नहीं कहा गया और फिर वनडे कप्तान के रूप में हटाए जाने की कोई पूर्व सूचना का उल्लेख नहीं किया।
साथ ही कोहली ने वनडे सीरीज के लिए अपनी अनुपलब्धता के बारे में कही जा रही बातों को भी खारिज कर दिया, जो टेस्ट के तुरंत बाद होनी है।
दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने की उत्सुकता काफी अच्छी है। लेकिन भारत को बाहरी विवादों से दूरी बनानी होगी। हो सकता है कि 2018 में जोहान्सबर्ग में शुरू हुआ सिलसिला 2021/22 में भी जारी रहे।
अंतरराष्ट्रीय
ईरान के पेट्रोकेमिकल प्लांट को इजरायली हमले से नुकसान, नेतन्याहू ने बुलाई सुरक्षा कैबिनेट बैठक

तेल अवीव/तेहरान, 8 जून: लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमले के जवाब में ईरान ने रविवार रात से इजरायल के कई इलाकों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। जवाबी कार्रवाई में ईरान के खुजेस्तान प्रांत के माहशहर स्थित कारून पेट्रोकेमिकल कंपनी को निशाना बनाया। ईरानी मीडिया के अनुसार, इससे प्लांट को काफी नुकसान पहुंचा है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा कैबिनेट की बैठक बुलाई।
फार्स समाचार एजेंसी ने खुजेस्तान प्रांत के एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि हमले में संयंत्र का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। अधिकारी के पास नुकसान और हताहतों का पूरा ब्योरा उपलब्ध नहीं था।
ईरानी शहर माहशहर प्रमुख पेट्रोकेमिकल और औद्योगिक केंद्रों में गिना जाता है। यहां मौजूद ऊर्जा और रासायनिक उद्योग देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
वहीं, इजरायली सेना ने पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स पर हमले की पुष्टि की है। सैन्य बयान में कहा गया कि इजरायली वायुसेना ने परिसर के कई लक्ष्यों को निशाना बनाया। सेना ने संक्षिप्त बयान में कहा कि अभियान से जुड़ी विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी। फिलहाल हमले के दायरे और उसके प्रभाव को लेकर अधिक विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है।
इस तरह 7 जून को ईरान-इजरायल के अप्रैल में हुए सीजफायर के 2 महीने बाद ही दोबारा सैन्य अभियान शुरू कर दिया गया। ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) ने कहा कि यह कार्रवाई लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजरायली हमलों के जवाब में की गई है। हमलों के बाद इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव हो गया।
इसके जवाब में कुछ घंटों बाद इजरायल ने ईरान में जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। आईडीएफ के अनुसार उसने पश्चिमी और मध्य ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।
ईरानी समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, तेहरान, तबरीज और इस्फहान में कई धमाके हुए। आईआरजीसी ने दावा किया कि इजराइल ने हमलों में एयर-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया।
ईरान का दावा है कि उसने इजरायल के नेवातिम और तेल नोफ एयर बेस पर हमला किया। आईआरजीसी ने एक बयान में कहा, “यह ऑपरेशन इजरायली शासन के ईरान में तीन अलग-अलग जगहों पर कई रडार साइटों पर किए मिसाइल हमले के जवाब में किया गया था।”
आईडीएफ का कहना है कि उसने सोमवार सुबह ईरान की ओर से छोड़ी गई मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया।
वर्तमान हालात के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को सुरक्षा कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई। यह बैठक भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे होनी तय की गई।
इजरायली मीडिया के अनुसार, बैठक में केवल चुनिंदा वरिष्ठ मंत्री और सुरक्षा मामलों से जुड़े शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में ईरान के हमलों, इजरायल की जवाबी कार्रवाई और आगे की सैन्य रणनीति पर चर्चा की संभावना जताई गई।
अंतरराष्ट्रीय
हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अनिश्चितता से कच्चे तेल में तेजी जारी, ब्रेंट क्रूड 103 डॉलर प्रति बैरल के पार

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल में तेजी जारी है और गुरुवार को कीमतें फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई है।
इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट का जून फ्यूचर्स का कॉन्ट्रैक्ट सुबह के कारोबार में 103.35 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से लगभग 4 प्रतिशत अधिक था। वहीं, न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड का जून फ्यूचर्स का कॉन्ट्रैक्ट 1.62 प्रतिशत बढ़कर 94.47 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी की वजह हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अनिश्चितता को माना जा रहा है।
हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरानी नेताओं द्वारा “यूनिफाइड प्रस्ताव” दिए जाने तक युद्धविराम को बढ़ा दिया, लेकिन उन्होंने ईरान पर लगी नौसैनिक नाकाबंदी नहीं हटाई।
अमेरिका की सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पर कहा, “ईरान के खिलाफ अमेरिकी नाकाबंदी के तहत अमेरिकी सेना ने 31 जहाजों को वापस मुड़ने या बंदरगाह पर लौटने का निर्देश दिया है।”
वहीं, ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने कहा कि मौजूदा हालात में होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा नहीं खोला जाएगा।
उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से होर्मुज स्ट्रेट को ब्लॉक कर दिया गया है। यह सीजफायर का उल्लंघन है। इससे ईरानी बंदरगाहों को निशाना बनाया जा रहा है। आगे कहा कि पूर्ण सीजफायर तभी संभव है, जब अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट के ब्लॉक को समाप्त कर देता है।
विश्लेषकों का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट 50 दिनों से अधिक समय से बंद है, जिससे वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा बाधित हो गया है। कीमतों में लगातार वृद्धि से भारत के आयात बिल पर असर पड़ सकता है और इसकी अर्थव्यवस्था पर दबाव आ सकता है।
सरकार का कहना है कि देश भर में खुदरा ईंधन आउटलेट सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय
चीनी राज्य परिषद ने ‘भीतरी मंगोलिया पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्र के लिए समग्र योजना’ की जारी

बीजिंग, 10 अप्रैल : चीनी राज्य परिषद द्वारा जारी ‘चीन (भीतरी मंगोलिया) पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्र के लिए समग्र योजना’ 9 अप्रैल को सार्वजनिक की गई। इसके साथ ही चीन में पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्रों की कुल संख्या 23 हो गई है।
समग्र योजना भीतरी मंगोलिया पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्र को सुधारों में अधिक स्वायत्तता प्रदान करती है, जिससे इसे प्रायोगिक परियोजनाएं संचालित करने और व्यापक क्षेत्रों में गहन स्तर पर मौलिक, एकीकृत और विशिष्ट अन्वेषण करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
इसमें 19 सुधार और नवाचार उपायों की रूपरेखा दी गई है, जिनमें सीमा व्यापार में नवाचार और विकास, अंतरराष्ट्रीय रसद सेवाओं को मजबूत करना, वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों के रूपांतरण और अनुप्रयोग की दक्षता में सुधार करना और विभिन्न क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय आदान-प्रदान का विस्तार करना शामिल है।
-
दुर्घटना10 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
महाराष्ट्र12 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
