खेल
भारत बनाम आस्ट्रेलिया : 14 दिन क्वारंटीन, टी-20 सीरीज पर गफलत
इस साल के अंत में भारतीय क्रिकेट टीम को आस्ट्रेलिया का दौरा करना है जो कोविड-19 के बाद उसका पहला दौरा होगा। इसके कार्यक्रम में हालांकि अब थोड़ा बदलाव हो सकता है क्योंकि क्रिकेट आस्ट्रेलिया इस कार्यक्रम में वो तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी शामिल करने का प्रयास कर रही है जो अब स्थगित हुए टी-20 विश्व कप से पहले अक्टूबर में खेली जानी थी।
क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी निक हॉक्ले ने साफ कर दिया है कि भारतीय टीम के यहां आने पर उसे सरकारी नियमों के तहत 14 दिन क्वारंटीन रहना होगा। ऐसे में कार्यक्रम में थोड़ी दिक्कत हो सकती है क्योंकि टी-20 सीरीज के लिए फिर जगह नहीं बच रही है।
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि इस मामले पर चर्चा चल रही है और विचार किया जा रहा है कि 14 दिन का क्वारंटीन पीरियड सरकार के नियमों और सीए के मुताबिक अनिवार्य है इसलिए इस कार्यक्रम में टी-20 सीरीज को बैठाना मुश्किल साबित हो रहा है।
उन्होंने कहा, “आस्ट्रेलिया में जो प्रोटोकॉल्स हैं उनका पालन करना जरूरी है और यह समझ में भी आता है। इसे लेकर कोई दोहरा रास्ता नहीं है। हम उन चुनौतियों से जूझ रहे हैं जो महामारी ने हमारे सामने रखी है। और अन्य बोडरें के साथ जो तारीखों को लेकर जो बात तय की गई है उसकी पूर्ति करना चुनौती साबित हो रहा है और इसलिए तारीखें और टूर की समय सीमा में बदलाव करना पड़ रहा है और इसका मतलब यह भी है कि हम मैचों को कम करें। 14 दिन के क्वारंटीन का मतलब है कि यह टूर की पूरी लैंग्थ को कम कर देगा।”
उन्होंने कहा, “हम इस बात को जानते हैं कि कार्यक्रम फाइनल करने से पहले जरूरी काम किया जाएगा। वह लोग इस कार्यक्रम में टी-20 सीरीज को शामिल करना चाहते हैं। आस्ट्रेलिया से लौटने के बाद भारत को घर में इंग्लैंड के खिलाफ भी खेलना है और इस कार्यक्रम पर काम किया जा चुका है क्योंकि दिन-रात टेस्ट मैच अहमदाबाद में होना तय है। हमें अन्य मैच स्थल देखने होंगे कि वो होटल से कितनी दूर हैं और मौजूदा महामारी को देखते हुए इसी तरह की कई चीजों पर काम करना होगा। उम्मीद है कि साल के अंत तक हमें इस लेकर और स्पष्टता मिल जाएगी। हमारा सरकार के साथ काम करना काफी जरूरी है।”
आस्ट्रेलिया दौरे और भारत-इंग्लैंड सीरीज के बीच के अंतर को लेकर अधिकारी ने कहा, “आस्ट्रेलिया दौरे पर खेली जाने वाली वनडे सीरीज का अंत 17 जनवरी को हो रहा है और अगर टीम को दो दिन का आराम भी मिलता है और फिर टी-20 सीरीज शुरू होती है, उसके मैच एक दिन के अंतराल पर होते हैं तो सीरीज 24 जनवरी को खत्म होगी और इसका मतलब है कि भारतीय टीम 26 जनवरी को वहां से रवाना होगी।”
उन्होंने कहा, “अगर हम मान भी लें कि तब भारत में क्वारंटीन नियम नहीं होगा फिर भी आप सात-दस दिन के गैप के बिना सीरीज की उम्मीद नहीं कर सकते क्योंकि खिलाड़ियों सफेद गेंद से लाल गेंद में सामंजस्य बैठाने के अलावा समय संबंधी चीजों से भी तालमेल बैठाना होगा।”
खेल
रियल बेटिस ने एल्चे पर जीत के साथ चैंपियंस लीग में जगह बनाई

रियल बेटिस ने अगले सीजन के लिए यूईएफए चैंपियंस लीग में अपनी जगह बना ली है। बेटिस ने एल्चे पर 2-1 से जीत के साथ ही ला लीगा में पांचवां स्थान हासिल करते हुए अगले सीजन के लिए यूईएफए चैंपियंस लीग में जगह बनाई है।
बेटिस के लिए पाब्लो फोर्नल्स ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने नौवें मिनट में कुचो हर्नांडेज को पहला गोल करने का मौका दिया और फिर 68वें मिनट में पेनल्टी एरिया के बाहर से एक शानदार कर्लिंग शॉट से विजयी गोल किया।
एल्चे ने 41वें मिनट में हेक्टर फोर्ट के जरिए बराबरी कर ली, लेकिन उनकी वापसी की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा जब लियो पेट्रोट को एंटनी पर देर से चुनौती देने के लिए सीधे रेड कार्ड दिखाकर बाहर भेज दिया गया। इस नतीजे से बेटिस का 21 साल में पहली बार चैंपियंस लीग में खेलना पक्का हो गया।
वहीं, सेल्टा विगो की उम्मीदें लेवांटे से 3-2 से हार के साथ खत्म हो गईं। लेवांटे सेल्टा विगो पर जीत के बाद बॉटम थ्री से बाहर आ गया।
सेल्टा के लिए फेरान जुटग्ला ने चौथे और 48वें मिनट में गोल किए, लेकिन केर्विन अरियागा और एड्रियन डे ला फुएंते ने दो बार बराबरी की, इससे पहले रोजर ब्रुग ने गोल किया जो लेवांटे के रेलीगेशन की लड़ाई में अहम साबित हो सकता था।
एडेमोला लुकमैन और अलेक्जेंडर सोरलोथ ने गोल करके एटलेटिको मैड्रिड को ओसासुना के खिलाफ 2-1 से जीत दिलाई।
ओसासुना को 37वें मिनट में विंगर राउल मोरो को चोट के कारण खोना पड़ा, जबकि एटलेटिको मैड्रिड 79वें मिनट में 10 खिलाड़ियों तक सिमट गया जब मार्कोस लोरेंटे को दूसरा येलो कार्ड दिखाया गया।
ओसासुना के लिए काइक बार्जा ने 91वें मिनट में गोल किया, लेकिन घरेलू टीम को बराबरी करने का मौका नहीं मिला।
खेल
आईपीएल 2026: संजय बांगड़ ने पंजाब किंग्स के हार की बड़ी वजह ढूंढ निकाली, कप्तान अय्यर के इस फैसले की आलोचना की

आईपीएल 2026 में सोमवार की शाम को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला। पंजाब को 210 रन बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। पूर्व ऑलराउंडर संजय बांगड़ ने पंजाब किंग्स की हार की बड़ी वजह बतायी है।
संजय बांगड़ ने जियो हॉटस्टार से बात करते हुए कहा, “कप्तान श्रेयस अय्यर ने युजवेंद्र चहल का इस्तेमाल न करके एक रणनीतिक गलती की। उन्हें बीच के ओवरों में चहल से गेंदबाजी करवानी चाहिए थी। चहल एक मैच-विनर खिलाड़ी हैं और खुद को साबित कर चुके हैं। उनकी पहचान दबाव वाले हालात में विकेट लेने वाले गेंदबाज के तौर पर है। उन्हें गेंद न देना एक बड़ी गलती थी।”
बांगड़ ने कहा, “चहल से कम से कम एक ओवर तो करवाना ही चाहिए था, खासकर 13वें ओवर के आखिर में जब गेंद बदली गई थी। वह स्पिन गेंदबाजी शुरू करने और दबाव बनाने का सबसे सही समय था। छोटी-छोटी गलतियों की वजह से पंजाब यह मैच हार गया।”
पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि पंजाब जीतने की स्थिति का फायदा उठाने में नाकाम रहा और पारी के आखिरी चरणों में गेंदबाजों में नियंत्रण की कमी दिखी, जबकि भारी ओस ने उनकी योजनाओं को और भी मुश्किल बना दिया।
बांगड़ ने कहा, “पंजाब किंग्स ने सीजन की शुरुआत छह जीत के साथ की थी, लेकिन उसके बाद लगातार चार हार ने टीम आत्मविश्वास को चोट पहुंचाई है। दिल्ली के खिलाफ मैच उनकी मुट्ठी में था। वे जीतने की स्थिति में थे, लेकिन उन्होंने इसे हाथ से जाने दिया।”
पंजाब किंग्स की यह लगातार चौथी हार थी। इस हार के बाद पंजाब 11 मैचों में 6 जीत के साथ चौथे स्थान पर है। पंजाब ने लगातार 6 मैच और फिर लगातार 4 मैच गंवाए हैं। केकेआर के खिलाफ एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था।
मैच की बात करें तो पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए थे। दिल्ली कैपिटल्स ने 19 ओवर में 7 विकेट पर 216 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीता।
खेल
आर अश्विन की चाहत, भारतीय टी20 टीम में हो भुवनेश्वर कुमार की वापसी

भारत के पूर्व ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की 2 विकेट से रोमांचक जीत में शानदार प्रदर्शन करने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की भारत के टी20 इंटरनेशनल सेटअप में वापसी की मांग की है।
भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन एमआई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार रहा। भुवनेश्वर ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 23 रन देकर 4 बड़े विकेट अपने नाम किए। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि भुवनेश्वर ने पारी के आखिरी ओवर में छक्का लगाते हुए आरसीबी की जीत में अहम भूमिका निभाई। भुवनेश्वर के प्रदर्शन से अश्विन काफी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर ने राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए विचार करने लायक काफी कुछ दिखाया है।
अश्विन ने ‘जियोस्टार’ से कहा, “मैं चाहता हूं कि भुवनेश्वर को टी20 टीम में चुना जाए। नई गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हैं और अंतिम ओवरों में भी बढ़िया गेंदबाजी करते हैं। इसके साथ ही अगर आपको दबाव में छक्के की जरूरत है, तो वह मैदान के सबसे मुश्किल हिस्से में भी ऐसा कर सकते हैं।”भुवनेश्वर ने शानदार शुरुआती स्पेल से एमआई के टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी। उन्होंने रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को ऐसी पिच पर आउट किया जिस पर सीम मूवमेंट और असमतल बाउंस था। अश्विन ने खास तौर पर इस अनुभवी खिलाड़ी की कंडीशन को जल्दी पहचानने और उसके हिसाब से ढलने की काबिलियत की तारीफ की।
अश्विन ने कहा, “जब उन्हें एहसास हुआ कि पिच में कुछ खास है, तो वह सही टेस्ट-मैच गेंदबाजी थी। वह एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर आपको टेस्ट करते रहते हैं। रोहित शर्मा को उस पिच पर एक धीमी गेंद पर आउट करना जो बस स्विंग हुई, काफी जबरदस्त था। इसके बाद में जब वह चौथे विकेट के लिए जा सकते थे, तब भी उन्होंने यॉर्कर फेंकी। उनके लिए मैं बहुत खुश हूं।”
अश्विन ने क्रुणाल पांड्या की भी प्रशंसा की, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 73 रनों की दमदार पारी खेली। क्रुणाल आरसीबी के लिए इस मुकाबले में संकटमोचक साबित हुए। अपनी पारी के आखिरी शरीर के कई हिस्सों में ऐंठन से जूझने के बावजूद, क्रुणाल ने पेस और स्पिन दोनों के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की और आरसीबी को मैच में बनाए रखा। अश्विन ने कहा, “क्रुणाल पांड्या के साथ हम एचआर मैनेजर और प्रोजेक्ट मैनेजर को जानते हैं, लेकिन वह सही ‘प्रेशर मैनेजमेंट’ था। अगर आपको इसकी जरूरत है, तो कृपया क्रुणाल पांड्या के लिए के डायल करें।”अश्विन ने कहा कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत के साथ ही आरसीबी फिर से अपनी लय में लौट आई है।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
दुर्घटना8 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र11 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय2 years agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
