Connect with us
Monday,12-October-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

इस मुश्किल समय में पॉडकास्ट ने नया प्रशंसक आधार पाया है

Published

on

Zakir-Khan

लॉकडाउन ने पॉडकास्ट की लोकप्रियता बढ़ाने में मदद की है। ओटीटी बिंग और टेलीविजन के साथ, पॉडकास्ट पिछले तीन महीनों में मनोरंजन का एक नया तरीका बनकर उभरा है।

सबसे लोकप्रिय पॉडकास्ट में से कुछ कॉमेडी शो ‘उम्मीद बाय जाकिर खान’, ‘कोरोना से जीतेंगे’, ‘डीआईबॉय करोना’ और ‘साइरस कहते हैं’ हैं। ‘उम्मीद बाय जाकिर खान’ जैसे शो, लोकप्रिय कॉमेडियन जाकिर खान द्वारा संकल्पित और होस्ट किए गए हैं और लाइट मूड में दैनिक जीवन के व्यावहारिक मुद्दों के बारे में बात करते हैं।

जाकिर कहते हैं, “कोरोना वायरस के प्रकोप का मानव जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा है, प्रारंभिक संकेत बताते हैं कि इसका प्रभाव संकट की अवधि से बहुत आगे बढ़ जाएगा। इस अशांत और अनिश्चित समय में, आशा और सकारात्मकता से निगेटिविटी दूर करने में मदद मिल सकती है।”

यह देखना दिलचस्प है कि न केवल मजाकिया और मनोरंजक सामग्री वाले चैट शो ने लोकप्रियता हासिल की है, बल्कि हेल्थ टिप्स और डीआईबॉय के शो भी सराहे जा रहे हैं।

‘कोरोना से जीतेंगे’ एक 10-एपिसोड की प्रेरणादायक श्रृंखला है जो मानव जीवन, सरलता और उदारता की कहानियों को उजागर करती है क्योंकि हम अपने जीवनकाल की सबसे बड़ी महामारी से लड़ रहे हैं। ‘डीआईबाय करोना’ एक कॉमेडी सीरीज है जिसमें लॉकडाउन में निडर पात्रों के एक समूह को लेकर बनाया गया है। ‘लव डाइट’ पर, पोषण विशेषज्ञ शिखा शर्मा फिट रहने के लिए पोषण और आहार के बारे में सुझाव देती हैं।

आधिकारिक रिपोटरें में हर महीने लगभग 20 प्रतिशत श्रोता की वृद्धि दिखाई देती है। आईवीएम पॉडकास्ट के संस्थापक अमित दोषी कहते हैं, “लोगों के पॉडकास्ट सुनने के तरीके में विकास हुआ है। इससे पहले लोग यात्रा के दौरान, वर्कआउट या काम करने के दौरान ही सुनते थे लेकिन लॉकडाउन के दौरान लोग यात्रा नहीं कर रहे हैं लेकिन घर पर काम करते हुए पोडकॉस्ट सुनने वालों में खासी वृद्धि हुई है। “

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन

सोशल मीडिया ट्रोलिंग को ऐसे हैंडल करते हैं अमिताभ बच्चन, बताया क्यों लिखना कर दिया कम

Published

on

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग अब मशहूर हस्तियों (सेलेब्स) के जीवन का एक सामान्य हिस्सा बन चुकी है। चाहे कोई छोटा कलाकार हो या बड़ा, हर किसी को कभी न कभी इस स्थिति का सामना करना पड़ता है। इसी बीच, महानायक अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग और नकारात्मक टिप्पणियों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में आए कंटेस्टेंट विनम्र ने अभिनेता से नेगेटिविटी से निपटने के लिए उनसे सलाह मांगी, तब अभिनेता ने बताया कि जेन जी के लिए आलोचनाओं को संभालना अक्सर मुश्किल हो जाता है। शो के दौरान विनम्र ने मेगास्टार से कहा, “मैं तो आपसे यह सवाल पूछना चाहता हूं कि सोशल मीडिया पर आप आलोचना को हैंडल कैसे करते हैं? जैसे मेरी ऐज ग्रुप के लोगों को क्रिटिसिज्म बिल्कुल हैंडल करना नहीं आता और नहीं हो पाता।”

अभिनेता ने बताया कि कैसे शुरुआत में वे सोशल मीडिया को अपने दिल की बात खुलकर कहने का एक जरिया मानते थे। उन्होंने आगे बताया कि यूजर्स के कमेंट्स पढ़ने के बाद उनका नजरिया पूरी तरह बदल गया। अभिनेता ने बताया, “पहले हमने सोचा कि सोशल मीडिया पर हम बिना सोचे समझे दिल की बात बोल सकते हैं। उसके बाद, जब हमने इसके कमेंट पढ़ने शुरू किया, तो हमने भी इस तरह से लिखना बंद कर दिया।”

अभिनेता ने आगे बताया, “हमारे लिखे गए पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोग ‘अपने आप को क्या समझता है रे तू बुढ़ऊ… ऐसे क्यों बोल रहा है?’ तो ऐसी-ऐसी शब्दावली का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे देखकर बहुत अजीब लगता है और हमने अब इस तरह से लिखना ही छोड़ दिया।”

मेगास्टार ने अपनी बात को हल्के-फुल्के अंदाज में खत्म करते हुए कहा, “और भाईसाहब एक बात बताएं आपको? जब से कम लिखना कर दिया है, हमारे फॉलोअर्स बढ़ते चले जा रहे हैं।”

बिग बी की बात सुनकर पूरे स्टूडियो का माहौल बदल गया, सभी लोग अभिनेता की बात सुनकर हंसने लगे।

बता दें, अमिताभ बच्चन ने साल 2008 में अपना पर्सनल ब्लॉग लिखना शुरू किया था और पिछले कई सालों से वे अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहे हैं।

Continue Reading

मनोरंजन

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए पवनदीप राजन, बोले- ‘दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे’

Published

on

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है। कई कलाकार उनके काम के साथ-साथ समाज में उनके योगदान को भी याद कर रहे हैं। गायक पवनदीप राजन ने भी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी और कहा कि नाना भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में और उनसे मिली सीख आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।

आईएएनएस से बातचीत में पवनदीप राजन ने कहा, ”हमारे बीच के बड़े कलाकार नाना पाटेकर हमसे काफी दूर चले गए हैं। ये तो विधि का विधान है, ऐसा सबके साथ होना ही है। उनके जाने के बाद ऐसा महसूस नहीं होता कि वह हमेशा के लिए दुनिया से चले गए हैं। उनकी फिल्मों को देखने पर ऐसा लगता है, जैसे वह आज भी हमारे बीच मौजूद हैं।”

उन्होंने आगे कहा, ”नाना पाटेकर लोगों के दिलों में हमेशा अमर रहेंगे। उन्होंने केवल अपना शरीर त्यागा है, लेकिन उनका काम और उनकी यादें हमेशा जीवित रहेंगी।”

पवनदीप ने नाना पाटेकर के व्यक्तित्व के उस पहलू का भी जिक्र किया जो उन्हें आम लोगों से जोड़ता था। उन्होंने कहा, “नाना आम इंसान की तरह रहते थे और उन्हें खेती करना पसंद था। खेती से उनका लगाव उनके सादगी भरे स्वभाव को दिखाता है। युवाओं ने नाना से काफी कुछ सीखा है और आने वाली पीढ़ियां भी उनके जीवन और काम से बहुत कुछ सीखेंगी।”

बता दें कि नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था। उन्होंने साल 1978 में आई फिल्म ‘गमन’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ‘अंकुश’, ‘परिंदा’, ‘प्रहार’, ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’, ‘अपहरण’, ‘टैक्सी नंबर 9211’, और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में शानदार काम किया। उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। नाना पाटेकर को साल 1991 में पद्मश्री से नवाजा गया था। इसके अलावा, मीरा नायर की फिल्म ‘सलाम बॉम्बे!’ ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।

Continue Reading

मनोरंजन

आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए

Published

on

भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए एक जैसी पिच बनाने के लिए पुडुचेरी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऐसी ही पिचों पर वनडे खेले जाने चाहिए।

क्रिकेट एसोसिएशन पुडुचेरी सीचेम ग्राउंड पर इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच चल रहे अनाधिकारिक वनडे को देखते हुए, अश्विन ने कहा कि ऐसी पिचों पर बल्लेबाजों से ज्यादा उम्मीद होगी।

अश्विन ने एक्स पर लिखा, “अभी। ऐसा लग रहा है कि पुडुचेरी ऐसी पिचें बना रहा है जिन पर वनडे खेले जाने चाहिए। 250 रन का पीछा करना मुश्किल लग रहा है। ऐसी पिचें बनाने से बल्लेबाजों से ज्यादा उम्मीद होगी। उनकी रणनीतिक सोच और गेम जागरूकता बढ़ेगी।”

इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही अनाधिकारिक वनडे सीरीज की पिचों पर 300 से कम के स्कोर का आसानी से बचाव किया गया। ऑस्ट्रेलिया ए ने पहले वनडे में 274 रन बनाए और इंडिया ए को 149 रन पर ऑल आउट करके 125 रन से जीत लिया।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे मैच में 275 रन बनाए और इंडिया ए को 206 रन पर ऑल आउट करके 69 रन से मैच जीत लिया। इससे ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक गेम बाकी रहते सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने में मदद मिली।

तीसरे मैच में भी कहानी कुछ ऐसी ही दिखी, जब इंडिया ए ने पहली पारी में 275 रन बनाए। सीरीज की पांच पारियों में सिर्फ एक शतक लगा, और वह भी पहले मैच में ऑस्ट्रेलियाई बैटर नाथन मैकस्वीनी के बल्ले से आया।

आर अश्विन का बयान ऐसे समय में आया है जब भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है जिसमें गेंदबाजों की मुश्किल बढ़ी हुई है। भारतीय टीम रांची में खेले गए दूसरे टी20 में 249 रन बनाकर भी हार गई, जबकि वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज के दौरान गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे में 405 रन बनाकर भी हार का सामना करना पड़ा। इन दोनों मैचों के बाद पिच को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

Continue Reading
Advertisement
मनोरंजन12 minutes ago

सोशल मीडिया ट्रोलिंग को ऐसे हैंडल करते हैं अमिताभ बच्चन, बताया क्यों लिखना कर दिया कम

व्यापार32 minutes ago

हफ्ते के पहले दिन सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, बाजार खुलते ही 1,400 रुपए टूटा सोना; चांदी 1,500 रुपए से ज्यादा फिसली

राष्ट्रीय समाचार44 minutes ago

मध्य प्रदेश के मैहर में मोटरसाइकिल और कार में आमने-सामने की टक्कर, दो लोगों की मौत

राजनीति59 minutes ago

कई चुनावों में हुई वोट चोरी; ज्ञानेश कुमार को जितना बचाएगी सरकार, उतने बड़े होंगे सवाल : राहुल गांधी

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 hour ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमले की भारत ने की न‍िंदा, दो भारतीय लापता

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

तमिल और अंग्रेजी में रिलीज हो सकती है रजनीकांत की ऑटोबायोग्राफी, गीतकार वैरामुथु ने दिया अपडेट

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

भारत बन रहा वैश्विक आर्थिक शक्ति का नया केंद्र, एआई और बदलते पूंजी प्रवाह से बढ़ेंगे अवसर: रिपोर्ट

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 hours ago

ट्रंप अगले महीने आसियान और एपेक शिखर सम्मेलनों में होंगे शामिल, मनीला से जाएंगे चीन

व्यापार2 hours ago

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स में 412 अंकों की बढ़त; निफ्टी में 0.58 प्रतिशत की तेजी

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 hours ago

हूती व‍िद्रोह‍ियों के हमले तेज, सऊदी गठबंधन ने ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल मार ग‍िराने का क‍िया दावा

बॉलीवुड2 weeks ago

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

अपराध3 days ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

राजनीति4 weeks ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

खेल4 weeks ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा

मनोरंजन4 weeks ago

‘बिग बॉस 20’ में एक तरफ अरिश्फा का गुस्सा, दूसरी तरफ रीति तिवारी के आंसू, बोलीं- ‘मेरे खिलाफ गए तो लड़ूंगी’

राजनीति2 days ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को मिला सपोर्ट, सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा; फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में तेजी

व्यापार1 week ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

राजनीति2 weeks ago

अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान : सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

रुझान