Connect with us
Monday,27-April-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

अगर प्रधानमंत्री का ट्विटर अकाउंट हैक हो सकता है तो आम आदमी की सुरक्षा का क्या होगा: अधीर रंजन चौधरी

Published

on

कांग्रेस ने कहा है कि अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ट्विटर अकाउंट से छेड़छाड़ की जा सकती है तो आम आदमी के ट्विटर अकाउंट की सुरक्षा को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को शून्यकाल में यह मसला उठाते हुए “मोदी के अकाउंट से रविवार को कुछ समय के लिए छेड़छाड़ की गई थी तो ऐसे में आम लोगों के ऐसे अकाउंट की सुरक्षा किस प्रकार की जा सकती है।”

उन्होंने कहा कि ऐसे समय जब सरकार क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है और उनके अकाउंट से कुछ समय के लिए छेड़छाड़ की गई थी तथा एक लिंक को टवीट भी किया गया था कि सरकार क्रिप्टोकरेंसी को मान्यता देने जा रही है। “सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह क्रिप्टोकरेंसी को मान्यता देने जा रही है या नहीं।”

तृणमूल कांग्रेस की प्रोतिमा मंडल ने इसी दौरान कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन का मसला उठाया और कहा कि इस महामारी ने चुपचाप ही पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया है। उन्होंने कोविड के समय देश में शिक्षा, ऑनलाइन स्कूली पढ़ाई और स्कूलों में डिजिटल सुविधाओं की कमी का मसला भी उठाया।

उन्होंने कहा कि इस दौरान जिन बच्चों के माता पिता की मौत हो गई है उन्हें मानसिक और सामाजिक तौर पर सहारा देने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए और शिक्षा के क्षेत्र में अधिक धन आबंटित करना चाहिए।

बहुजन समाज पार्टी के सांसद कुंवर दानिश अली ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए)को वापिस लेने की मांग करते हुए कहा कि जिस प्रकार श्री मोदी ने तीन कृषि कानून वापिस लिए हैं उसी प्रकार उन्हें सीएए को भी वापिस ले लेना चाहिए और यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि जिन छात्रों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे वे भी वापिस लिए जाएं।

शिव सेना के विनायक राऊत ने महाराष्ट्र में बेमौसमी बारिश और इससे हुए नुकसान का मसला उठाते हुए राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से उपयुक्त धनराशि जारी किए जाने की मांग की । इस दौरान कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के उठाए गए मसले पर सरकार से जवाब देने की मांग को लेकर सदन से वाकआउट किया। उन्होंने 11 दिसंबर की सीबीएसई परीक्षा के उस पैरे का जिक्र किया जिसमें महिलाओं के लिए अपमानजनक बातें लिखी थीं। श्रीमती गांधी ने इस सवाल को हटाने तथा माफी मांगने की बात कही थी।

चौधरी ने कहा कि वे इस मामले में सरकार के इस तरह के रवैये के खिलाफ सदन से बर्हिगमन कर रहे हैं।

महाराष्ट्र

मुंबई में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Published

on

मुंबई, 27 अप्रैल: (कमर अंसारी) मुंबई में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध फूड पॉइजनिंग के कारण मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है।

मृतकों में 40 वर्षीय पति, 35 वर्षीय पत्नी और उनकी दो बेटियां (16 वर्ष और 13 वर्ष) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे इस परिवार ने अपने पांच अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर भोजन किया था। कुल 9 लोग इस डिनर में शामिल थे। भोजन के बाद अन्य रिश्तेदार अपने-अपने घर चले गए और उन्हें किसी प्रकार की तबीयत खराब होने की शिकायत नहीं हुई।

बताया जा रहा है कि देर रात करीब 1:00 से 1:30 बजे के बीच परिवार के चारों सदस्यों ने घर पर तरबूज खाया। इसके बाद 26 अप्रैल की सुबह करीब 5:30 से 6:00 बजे के बीच सभी को उल्टी और दस्त की गंभीर शिकायत शुरू हो गई।

परिवार को पहले नजदीकी डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां से उन्हें आगे इलाज के लिए सर जे. जे. अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान सबसे छोटी बेटी की सुबह करीब 10:15 बजे मौत हो गई, जबकि अन्य तीनों ने भी उसी दिन दम तोड़ दिया। पिता की मौत रात करीब 10:30 बजे हुई।

सभी मृतकों का पोस्टमॉर्टम किया गया है, लेकिन मौत का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। अंतिम रिपोर्ट हिस्टोपैथोलॉजी जांच के बाद ही सामने आएगी।

इस मामले में जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु (एडी) का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि फूड पॉइजनिंग का कारण क्या था—रात का भोजन, तरबूज या कोई अन्य खाद्य पदार्थ। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय समाचार

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए से देश में निवेश बढ़ेगा, अधिक श्रम उपयोग वाले सेक्टर्स को होगा फायदा

Published

on

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर सोमवार को साइन होंगे। न्यूजीलैंड की सरकार इसे एक पीढ़ी में एक बार आने वाला मौका बता रही है। वहीं, भारत को भी इस समझौते से काफी फायदा होगा। इससे देश में निवेश बढ़ेगा, साथ ही अधिक श्रम उपयोग वाले सेक्टर्स के लिए ज्यादा मौके पैदा होंगे।

एफटीए के तहत न्यूजीलैंड ने अपनी 95 प्रतिशत टैरिफ लाइनों पर भारतीय निर्यात के लिए शुल्क में कमी की है। इससे न्यूजीलैंड में भारतीय उत्पादों के लिए बड़े स्तर पर ड्यूटी-फ्री एक्सेस का रास्ता खुला है।

इस एफटीए के लागू होने के बाद भारत से अधिक श्रम उपयोग वाले सेक्टर्स जैसे टेक्सटाइल, प्लास्टिक, लेदर और इंजीनियरिंग के उत्पाद जीरो ड्यूटी पर न्यूजीलैंड में प्रवेश कर पाएंगे, जिन पर फिलहाल औसत 2.3 प्रतिशत टैरिफ है।

इस समझौते के तहत न्यूजीलैंड ने भारत में अगले 15 वर्षों में 20 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश करने का ऐलान किया है।

एफटीए से भारतीय पेशेवरों के लिए भी उच्च वेतन वाले रोजगार के अवसर खुलेंगे। समझौते के तहत कौशल युक्त भारतीय पेशेवरों को न्यूजीलैंड अस्थायी रोजगार वीजा देगा, जिसके तहत पेशेवर न्यूजीलैंड में तीन साल तक रहकर कार्य कर सकेंगे। हालांकि, यह कोटा 5,000 वीजा का निर्धारित किया गया है।

इससे आईटी, एजुकेशन, फाइनेंशियल सर्विसेज, पर्यटन, कंस्ट्रक्शन और अन्य बिजनेस सर्विसेज से जुड़े पेशेवरों को फायदा होगा।

इस एफटीए में आपसी हितों का ध्यान रखा गया है। इस वजह से इससे न्यूजीलैंड के निर्यातकों को भी फायदा होगा।

भारत ने न्यूजीलैंड को अपनी करीब 70 प्रतिशत टैरिफ लाइनों पर छूट प्रदान की है, जिसमें से 54.11 प्रतिशत टैरिफ लाइनों पर छूट इस समझौते के लागू होने के पहले दिन से ही शुरू हो जाएगी। इसमें भेड़ों का मांस, ऊन, कोयला और वानिकी से जुड़े उत्पाद शामिल हैं।

भारत ने न्यूजीलैंड के सेब, किवीफ्रूट, शहद और अन्य उत्पादों को टैरिफ छूट में रखा है। हालांकि, इसके लिए कोटा और न्यूनतम आयात कीमत (एमआईपी) को निर्धारित किया गया है। साथ ही, इस समझौते के तहत कई समुद्री उत्पादों जैसे मसल्स और सैल्मन पर लगने वाला शुल्क सात साल की अवधि में समाप्त कर दिया जाएगा।

भारत सरकार ने किसानों और एमएसएमई के हितों का ध्यान रखते हुए डेयरी, पशु उत्पाद, सब्जियों और चीनी जैसे उत्पादों को इस एफटीए से बहार रखा है।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय समाचार

व्हाइट हाउस के डिनर प्रोग्राम में गोलीबारी से ‘चिंतित’ नहीं थे ट्रंप, एजेंसियों की तुरंत कार्रवाई की प्रशंसा

Published

on

trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर के दौरान गोलीबारी के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जब ये घटना हुई, वे चिंतित नहीं थे। हालांकि, उन्होंने माना कि फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप काफी घबरा गई थीं।

राष्ट्रपति ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा, “मुझे कोई चिंता नहीं थी। मैं जिंदगी को समझता हूं। हम एक पागल दुनिया में रहते हैं।” उन्होंने बताया कि जब सुरक्षाकर्मी उन्हें बाहर ले जा रहे थे, तब उनकी प्रतिक्रिया क्या थी।

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने पहले स्थिति को समझने की कोशिश की, फिर सीक्रेट सर्विस के निर्देशों का पालन किया। उन्होंने कहा, “मैं देखना चाहता था कि क्या हो रहा है। सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि कृपया नीचे झुक जाएं, फर्श पर लेट जाएं। तो मैं नीचे लेट गया। फर्स्ट लेडी भी जमीन पर लेट गईं।”

फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “जो कुछ हुआ, उसे लेकर वह बहुत परेशान लग रही थीं। ऐसी स्थिति होने पर कौन परेशान नहीं होगा? उन्होंने स्थिति को बहुत अच्छे से संभाला। उन्हें पता था कि क्या हो रहा है।”

इस दौरान, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एजेंसियों की तुरंत कार्रवाई की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि कितनी तेजी से संदिग्ध को काबू कर लिया गया। उन्होंने कहा, “वह (हमलावर) बहुत शातिर था, लेकिन उन्होंने (सुरक्षाकर्मियों) तुरंत उसे काबू कर लिया।”

राष्ट्रपति ने संदिग्ध युवक की ओर से सुरक्षा घेरा तोड़ने पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “ये लोग बेवकूफ नहीं हैं और वे चीजों को तुरंत समझ लेते हैं। वैसे हमलावर काफी अनाड़ी भी था, तभी तो वह पकड़ा गया।”

घटना के बावजूद, ट्रंप ने कहा कि वे चाहते थे कि कार्यक्रम जारी रहे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसे जल्द ही दोबारा आयोजित किया जाएगा।

बता दें कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर में एक 31 साल के संदिग्ध में गोलीबारी की। वह सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए होटल में दाखिल हुआ था। इस डिनर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अलावा फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति और वरिष्ठ अधिकारियों समेत 2,500 से अधिक मेहमान इकट्ठा हुए थे। गोलीबारी के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध को पकड़ लिया। फिलहाल, जांच एजेंसियां 31 वर्षीय संदिग्ध से पूछताछ कर रही हैं।

Continue Reading
Advertisement
खेल2 hours ago

अंक तालिका में केकेआर ने लगाई दो पायदान की छलांग, 10वें नंबर पर खिसकी एलएसजी

महाराष्ट्र3 hours ago

मुंबई में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए से देश में निवेश बढ़ेगा, अधिक श्रम उपयोग वाले सेक्टर्स को होगा फायदा

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 hours ago

व्हाइट हाउस के डिनर प्रोग्राम में गोलीबारी से ‘चिंतित’ नहीं थे ट्रंप, एजेंसियों की तुरंत कार्रवाई की प्रशंसा

राजनीति4 hours ago

‘एक आदमी गलत हो सकता है, लेकिन सात लोग नहीं’, राघव चड्ढा ने ‘आप’ छोड़ने की बताई वजह

अंतरराष्ट्रीय समाचार23 hours ago

नई नेपाल सरकार ने चीन के साथ हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर समझौतों की जांच शुरू की

राष्ट्रीय समाचार1 day ago

रायगढ़ में 6 पुलिसकर्मी निलंबित; एसपी आंचल दलाल की कार्रवाई से मचा हड़कंप

व्यापार1 day ago

मार्केट आउटलुक : फेड, कच्चा तेल, ईरान-अमेरिका वार्ता और आर्थिक आंकड़े अगले हफ्ते निर्धारित करेंगे शेयर बाजार की चाल

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 day ago

ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग मामले में नया खुलासा, ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के इरादे से आया था बंदूकधारी

खेल1 day ago

आईपीएल 2026: एलएसजी से हिसाब चुकता करने उतरेगी केकेआर, ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

महाराष्ट्र2 days ago

मुंबई: नागपाड़ा के गैंगस्टर कालिया के एनकाउंटर का बदला लेने के लिए मुखबिर को मारा, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, कालिया का भतीजा और साथी गिरफ्तार

महाराष्ट्र2 weeks ago

महाराष्ट्र पुलिस के लिए भी अब हेलमेट पहनना अनिवार्य, डीजीपी ने जारी किया आदेश

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई: मालेगांव विस्फोट मामले में गिरफ्तारी के बाद 2008 में पुरोहित के करियर की प्रगति लगभग रुक गई थी।

महाराष्ट्र2 weeks ago

ग्रांट रोड के बार पर छापा: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई : जय श्री राम विवाद में 5 गिरफ्तार, आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, तनावपूर्ण स्थिति में शांति बनी हुई है।

व्यापार3 weeks ago

ईरान के ऊपर अमेरिकी जेट विमान मार गिराए गए; बचाव कार्य जारी

अपराध4 weeks ago

मुंबई में डिलीवरी वाहन से 27 गैस सिलेंडर चोरी, जांच जारी

राष्ट्रीय3 weeks ago

एचपीसीएल का सख्त एक्शन: सरकार की सख्ती के बीच एलपीजी से संबंधित अनियमितताओं के चलते 10 डिस्ट्रीब्यूटर को किया सस्पेंड

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई: ओबीसी नेता शब्बीर अंसारी ने छोटा सोनापुर कब्रिस्तान की जगह खाली करवाई, मौलाना मोइन मियां ने शोक सभा में दावा किया! छगन भुजबल ने कहा कि यह मुस्लिम पिछड़े वर्ग के लिए बहुत बड़ा नुकसान है

मुंबई प्रेस एक्सक्लूसिव न्यूज3 weeks ago

मुंबई: कुर्ला से अपने बेटे की गिरफ्तारी पर हम्माद सिद्दीकी के पिता ने गुहार लगाई, “मेरा बेटा बेकसूर है, एजेंसियों को उस पर रहम करना चाहिए।”

रुझान