Connect with us
Wednesday,14-October-2026
ताज़ा खबर

खेल

पूरा टेनिस कैलेंडर आने पर आगे की रणनीति तय करूंगा : पेस

Published

on

Leander-Paes

महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने कहा है कि वह पूरा टेनिस कैलेंडर आने के बाद ही अपने करियर की आगे की रणनीति पर फैसला करेंगे।

कोविड-19 के कारण इस समय टेनिस रुकी हुई है।

हाल में ही में अपने जीवन के 47 साल पूरे करने वाले पेस ने कहा था कि 2020 उनके करियर का आखिरी साल होगा और वह टोक्यो ओलम्पिक में खेलना पसंद करेंगे, लेकिन कोविड-19 के कारण इसका कोई अर्थ नहीं रह गया।

पेस ने आईएएनएस से खास मुलाकात में कहा, “अभी इस समय सबसे अहम चीज स्वास्थ है। अभी इस समय आप पूरे टेनिस कैलेंडर का प्लान नहीं कर सकते। यह समय है जब आप अपने परिवार और समुदाय का ख्याल रखें।”

उन्होंने कहा, “अमेरिका ओपन अगस्त-सितंबर में होना था, फ्रेंच ओपन अक्टूबर में होना है। लेकिन मैं अमेरिका में कोविड-19 के मामले बढ़ते हुए देख रहा हूं। हम भारतीय खिलाड़ियों के लिए वहां जाना अभी सही नहीं होगा। मुझे लगता है कि टेनिस जैसे खेल के लिए वैश्विक यातायात तभी संभव है जब वैक्सीन बन जाए और उपलब्ध हो जाए।”

उन्होंने कहा, “टेनिस में, हम वैश्विक खेल खेलते हैं। हमें सप्ताह दर सप्ताह सफर करना पड़ रहा है। हम एयरपोर्ट से होटल, स्टेडियम और सामाजिक जगहों पर जाते हैं। इसलिए इस स्थिति में यह काफी मुश्किल है।”

18 ग्रैंड स्लैम विजेता खिलाड़ी ने कहा, “मेरी पूरी टीम 30 साल की कड़ी मेहनत के बाद ब्रेक का आनंद ले रही है। जब टेनिस का खेल अपनी पूरी लय में शुरू होने लगेगा तब हम स्थिति का निरिक्षण करेंगे।”

उन्होंने कहा, “इस महामारी का प्रभाव काफी बड़ा है। आप इसे देख नहीं सकते। कई मामलों में वायरस बिना लक्षणों के इंसान के शरीर में बैठा रहता है।”

पेस ने कहा, “यह लॉकडाउन दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और हम सभी इसे मानने के लिए मजबूर हैं, लेकिन यह जरूरी है कि हम खुश रहें, अपने प्यारे लोगों के साथ अच्छा समय बिताते रहें अपने फोन वगैरह इस्तेमाल करते रहें और इस नई स्थिति में अपने आप के लिए नए सामान्य व्यवहार को खोजते रहें।”

पेस ने इस महामारी के वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव पर भी बात की। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, तनाव, अवसाद जैसी स्थितियां आम हो रही हैं। उन्होंने ऐसे में एक स्वस्थ दिनचर्या अपनाने पर जोर दिया जिसमें हल्का व्यायाम और योग शामिल हो।

उन्होंने कहा, “टोक्यो ओलम्पिक खेलों के संबंध में भी, जो अब 2021 तक के लिए टाल दिए गए हैं,जरूरी है कि हम वर्तमान में रहें और सप्ताह दर सप्ताह स्थिति को देखते रहें। हम सभी नहीं जानते कि वैक्सीन कब आएगी और कब हम अपनी सामान्य जिंदगी में लौटेंगे।”

पेस ने इस समय में ओलम्पिक एथलीट की मुश्किलों के बारे में भी बात की।

उन्होंने कहा, “हम ऐसे ही पैसे कमाते हैं। पांच-छह महीने की फिटनेस को गंवा देना काफी मुश्किल है। ओलम्पिक एथलीट एक टूर्नामेंट के लिए चार साल तैयारी करता है। कुछ 100 मीटर के धावकों को देखिए, वह 10 सेकेंड के लिए चार साल मेहनत करते हैं। हमारे लिए यह जरूरी है कि हम इस समय खुश रहें और धैर्य बनाए रखें।”

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आईटी शेयरों के दम पर सपाट खुला बाजार, सेंसेक्स 16 अंक चढ़ा; निफ्टी में मामूली गिरावट

Published

on

पिछले कारोबारी सत्र में 1.5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के बाद वैश्विक बाजारों के मिले-जुले संकेतों के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला। निवेशक एक ओर घरेलू सकारात्मक संकेतों का आकलन कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर वैश्विक चुनौतियां अब भी बनी हुई हैं।

बीएसई सेंसेक्स 73,049.76 पर खुला, जबकि पिछले दिन यह 73,033.78 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 50 22,715.75 पर खुला, जबकि पिछले दिन यह 22,721.95 पर बंद हुआ था। इस तरह, सेंसेक्स 15.98 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की बढ़त को दर्शाता है, जबकि निफ्टी 50 6.20 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट को दर्शाता है।

निफ्टी50 इंडेक्स में श्रीराम फाइनेंस, बजाज फाइनेंस और बीएसई सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों में शामिल रहे।

व्यापक बाजारों में, निफ्टी स्मॉल कैप 100 इंडेक्स में 0.15 प्रतिशत की गिरावट आई, तो वहीं निफ्टी मिड कैप इंडेक्स में 0.33 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

सेक्टरवार देखें तो, निफ्टी आईटी ने अपनी बढ़त जारी रखी और शीर्ष लाभ कमाने वाला (1 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि) सेक्टर रहा। इसके बाद निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम और निफ्टी एफएमसीजी में 0.38 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई। निफ्टी मीडिया और निफ्टी प्राइवेट बैंक भी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.67 प्रतिशत गिर गया। हेल्थकेयर से जुड़े सूचकांकों पर भी दबाव बना रहा और इनमें 0.6 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई। इसके अलावा, निफ्टी पीएसयू बैंक भी दबाव में ट्रेड करता नजर आया।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, मंगलवार को निफ्टी में आई तेज तेजी एक कमजोर और गिरावट वाले बाजार में अप्रत्याशित रही, जिसका प्रमुख कारण शॉर्ट कवरिंग गतिविधियां थीं।

विशेषज्ञों ने कहा कि इस तेजी की मुख्य वजह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की वह टिप्पणी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (एलटीसीजी) टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) पर हितधारकों की राय की सावधानीपूर्वक समीक्षा करेगी।

इन टिप्पणियों से संभावित नीतिगत बदलावों की उम्मीद बढ़ी, जिससे निवेशकों की धारणा को बल मिला।

विश्लेषकों ने यह भी कहा कि मुद्रा बाजार में सट्टेबाजी को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा हाल में उठाए गए कदमों से रुपये को मजबूती मिली है। पिछले दो कारोबारी सत्रों में रुपया करीब 1.5 प्रतिशत मजबूत हुआ है।

हालांकि, अमेरिकी 10-वर्षीय ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड लगभग 5.2 प्रतिशत पर बनी हुई है और ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 106 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जिसे शेयर बाजार के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

विश्लेषकों का मानना है कि ये कारक मौजूदा तेजी की स्थिरता को सीमित कर सकते हैं। इसके बावजूद दूसरी तिमाही के बेहतर नतीजों की उम्मीद के चलते वित्तीय, दूरसंचार, धातु और ऑटोमोबाइल क्षेत्र अपेक्षाकृत मजबूत बने रह सकते हैं।

तकनीकी विश्लेषकों का कहना है कि हालिया तेजी ने निफ्टी के 23,200 के स्तर तक पहुंचने की उम्मीदों को फिर से मजबूत किया है।

उन्होंने कहा कि सूचकांक एक ऐसे क्षेत्र के करीब पहुंच रहा है जहां आगे की तेजी को चुनौती मिल सकती है। तत्काल समर्थन (सपोर्ट) 22,550 के आसपास दिखाई दे रहा है, जबकि 22,787 से 22,880 के अवरोध क्षेत्र के ऊपर निर्णायक बढ़त तेजी के रुख को और मजबूत कर सकती है।

इस बीच, एशियाई बाजार लगातार दो सत्रों की गिरावट के बाद संभलते हुए दिखाई दिए। निवेशकों को उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व अगले वर्ष ब्याज दरों में बढ़ोतरी को लेकर कम आक्रामक रुख अपना सकता है।

कारोबारी यमन के ईरान समर्थित हूती समूह और सऊदी अरब से जुड़े घटनाक्रमों से आपूर्ति पर पड़ने वाले संभावित असर का आकलन कर रहे हैं। साथ ही वैश्विक बाजारों में रूसी डीजल आपूर्ति बढ़ने की संभावना पर भी नजर बनी हुई है।

निवेशक घरेलू बाजार के दृष्टिकोण के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए भारत के अगस्त के थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) मुद्रास्फीति आंकड़ों पर भी नजर रखेंगे।

Continue Reading

खेल

आईसीसी रैंकिंग: एनाबेल सदरलैंड और मेगन शट को मिला दमदार प्रदर्शन का इनाम, पेरी की टॉप 10 में वापसी

Published

on

बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की शानदार शुरुआत का असर ताजा आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में भी देखने को मिला है। एलिस पेरी बल्लेबाजों की टॉप 10 सूची में वापस आ गई हैं, जबकि एनाबेल सदरलैंड और मेगन शट गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप पांच में पहुंच गई हैं।

ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है। यह सीरीज आईसीसी महिला चैंपियनशिप का हिस्सा है और ब्रिस्बेन में खेले गए शुरुआती दो मैचों में कई खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया है। एलन बॉर्डर फील्ड में खेले गए पहले वनडे में सदरलैंड का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने चार विकेट लिए और फिर नाबाद 25 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन से वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में वे तीन स्थान ऊपर चढ़कर 17वें नंबर पर पहुंच गई हैं, जबकि गेंदबाजी रैंकिंग में एक स्थान के सुधार के साथ वे चौथे नंबर पर आ गईं।

ऑस्ट्रेलिया के शानदार प्रदर्शन का फायदा मेगन शट को भी मिला है। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे मैच में चार विकेट लेने के बाद वह वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर पांचवें नंबर पर पहुंच गई हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में भी बदलाव हुए हैं। पेरी दो स्थान ऊपर चढ़कर 10वें नंबर पर आ गई हैं और उनकी टॉप 10 में वापसी हुई है, जबकि जॉर्जिया वोल ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में सबसे ज्यादा सुधार किया है। सीरीज में अपने योगदान के बाद वोल आठ स्थान ऊपर चढ़कर 28वें नंबर पर पहुंच गई हैं।

सीरीज में 0-2 से पीछे होने के बावजूद, बांग्लादेश की महिला खिलाड़ियों को भी रैंकिंग में फायदा पहुंचा है। कप्तान निगार सुल्ताना 11 स्थान ऊपर चढ़कर वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में संयुक्त रूप से 24वें नंबर पर आ गई हैं, जबकि शोभना मोस्तरी 11 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 35वें नंबर पर पहुंच गई हैं।

रैंकिंग के ताजा अपडेट में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच महिला टी20 इंटरनेशनल सीरीज के प्रदर्शन को भी शामिल किया गया है। हरारे में खेले गए आखिरी मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद स्टेफनी टेलर रैंकिंग में सबसे ज्यादा सुधार करने वाली खिलाड़ियों में से एक रही हैं।टेलर ने सिर्फ 39 गेंदों में 64 रन बनाए और वेस्टइंडीज को सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने में मदद की। 35 साल की इस खिलाड़ी ने टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग में सात पायदान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 40वां स्थान हासिल किया और ऑलराउंडरों की रैंकिंग में तो और भी बड़ी बढ़त हासिल करते हुए 29 पायदान ऊपर चढ़कर 39वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

भले ही जिम्बाब्वे सीरीज हार गई, लेकिन केलिस न्धलोवु और बिलव्ड बिजा ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। न्धलोवु टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में पांच पायदान ऊपर चढ़कर 67वें स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि बिजा 10 पायदान ऊपर चढ़कर टी20 इंटरनेशनल में ऑलराउंडरों की सूची में संयुक्त रूप से 45वें स्थान पर आ गई हैं।

Continue Reading

खेल

शुभमन गिल और शेफाली वर्मा ने पुरुष और महिला वर्ग में जीता आईसीसी ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ पुरस्कार

Published

on

भारतीय वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को सितंबर महीने के लिए पुरुष और महिला श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है। यह तीसरी बार है जब भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेटरों को एक साथ किसी महीने के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के तौर पर चुना गया है।

गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद सितंबर महीने के लिए आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता है। गिल ने पांचवीं बार यह सम्मान हासिल किया है। उन्होंने पुरुष कैटेगरी में सबसे ज्यादा बार यह खिताब जीतने के अपने रिकॉर्ड को और आगे बढ़ाया है।

शेफाली वर्मा ने विमेंस एशिया कप और एशियन गेम्स में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने के बाद दूसरी बार महीने के श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता है।

गिल को मिले इस नए अवॉर्ड ने उन्हें वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज के साथ खड़ा कर दिया है। मैथ्यूज ने भी पांच बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता है। गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में 110 रन बनाए थे, जबकि दूसरे मैच में 133 गेंदों पर शानदार 223 रनों की पारी खेली थी।

पुरस्कार जीतने के बाद गिल ने कहा, “अपना पांचवां आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं इस सम्मान के लिए पैनल का शुक्रगुजार हूं। इतने रन बनाना बहुत अच्छा लगा और अपने घरेलू फैंस के सामने सफल रन चेज का हिस्सा बनना और भी खास था, जिनका सपोर्ट हमें हमेशा अतिरिक्त बूस्ट देता है।”

उन्होंने कहा, “वनडे क्रिकेट की गति काफी बढ़ गई है। आपको तुरंत सोचना होता है, कंडीशन का जल्दी से अंदाजा लगाना होता है और पिच और टारगेट की जरूरतों के हिसाब से खुद को ढालना होता है। अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप के साथ, हम अपने स्तर को बेहतर करते रहने और आगे आने वाली चुनौतियों का सामना करने में सक्षम एक मजबूत और संतुलित टीम बनाने के लिए दृढ़ हैं।”

शेफाली वर्मा ने कहा, “आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड फिर से जीतना एक अविश्वसनीय सम्मान है। एशिया कप और एशियन गेम्स में हमारी जीत में अपना रोल निभाना बहुत अच्छा लगा, और यह अवॉर्ड जीतने से ये जीत और भी खास हो गई हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं आने वाले महीनों को लेकर उत्साहित हूं। अगले साल फरवरी में होने वाली आईसीसी विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी में अपना बेस्ट परफॉर्मेंस जारी रखने का पक्का इरादा है। यह एक और टूर्नामेंट है, जिसका मुझे इंतजार है। वर्ल्ड कप जीतने की याद अभी भी बहुत ताजा और खास है। मैं अपनी धरती पर आईसीसी टूर्नामेंट के लिए मैदान पर वापस आने का इंतजार नहीं कर सकती।”

सितंबर की शॉर्टलिस्ट में पुरुषों की कैटेगरी में गिल के अलावा भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा और जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को नामित किया गया था, जबकि महिलाओं में शेफाली के अलावा श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापट्टू और भारत की लेफ्ट-आर्म स्पिनर श्री चरणी को नामित किया गया था।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार50 minutes ago

भारत में 2026 के त्योहारी सीजन में कारोबार 7 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचने का अनुमान: कैट

राजनीति54 minutes ago

‘वोट चोरी’ के खिलाफ जंग रहेगी जारी, केंद्र सरकार की कुर्सी जाने तक लड़ेंगे : कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत

अंतरराष्ट्रीय समाचार58 minutes ago

दिसंबर में पीएम मोदी का कनाडा दौरा द्विपक्षीय संबंधों की तरफ बढ़ा अगला ‘तार्किक कदम’ होगा: उच्चायुक्त पटनायक

राजनीति2 hours ago

ओडिशा कैबिनेट ने 11 विभागों के 16 प्रस्तावों को मंजूरी दी, कक्षा 9 और 10 के लिए मुफ्त पाठ्यपुस्तकें देने की घोषणा

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

तमिलनाडु सरकार सहकारी स्टोरों के जरिए 40-50 रुपये प्रति किलो की दर से चावल बेचने पर कर रही विचार

राजनीति2 hours ago

सीजेपी नेताओं की न्यायिक हिरासत पर राहुल गांधी बोले-‘युवाओं को जेल भेजना कायरता’

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

एयर इंडिया की फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट को जयपुर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप

महाराष्ट्र3 hours ago

महाराष्ट्र : एसटी बस में बुजुर्ग यात्री से जेवर और नकदी चोरी, 4 महिला चोर गिरफ्तार

खेल4 hours ago

आईटी शेयरों के दम पर सपाट खुला बाजार, सेंसेक्स 16 अंक चढ़ा; निफ्टी में मामूली गिरावट

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

वैशाली नाव हादसा : अर्थियां उठीं तो पूरा गांव रो पड़ा, 13 मासूमों की मौत से हर आंख नम

बॉलीवुड2 weeks ago

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

अपराध5 days ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

खेल4 weeks ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

राजनीति4 days ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

मनोरंजन4 weeks ago

‘बिग बॉस 20’ में एक तरफ अरिश्फा का गुस्सा, दूसरी तरफ रीति तिवारी के आंसू, बोलीं- ‘मेरे खिलाफ गए तो लड़ूंगी’

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को मिला सपोर्ट, सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा; फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में तेजी

राष्ट्रीय समाचार4 days ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

राजनीति2 weeks ago

अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान : सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

व्यापार2 weeks ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मनोरंजन3 weeks ago

अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी

रुझान