Connect with us
Sunday,01-November-2026
ताज़ा खबर

खेल

धोनी को दर्शकों के सामने अंतिम आईपीएल मैच खेलते देखना चाहता हूं : वॉन

Published

on

dhoni

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी को अपना अंतिम आईपीएल मैच स्टेडियम में खचाखच भरे दर्शकों के सामने खेलना चाहिए क्योंकि वह इस खेल से एक शानदार विदाई के हकदार हैं। वॉन ने क्रिकब्ज के साथ बातचीत के दौरान कहा, ” अगर यूएई में अगले साल फिर से आईपीएल होता है जैसा इसकी संभावनाएं नजर आ रही हैं, तो धोनी को एक और साल आईपीएल खेलना होगा। वह दर्शकों के बिना खाली मैदान पर खेलकर अपना आईपीएल करियर खत्म नहीं कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा, ” धोनी को आईपीएल से रिटायर होने से पहले आईपीएल में कम से कम एक गेम खेलना होगा। वह दर्शकों के बिना खेलने नहीं जा सकते हैं। यदि कोई एक खिलाड़ी जो भारी संख्या में मौजूद दर्शकों के सामने अलविदा कहने का हकदार हैं, तो वह धोनी ही हैं। अगर वह शायद नहीं खेलें और बिना खेले ही अलविदा कह दें जैसे उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किया था तो यह ठीक नहीं होगा। मैं उनके अंतिम मैच के लिए दर्शकों का जमावड़ा देखना चाहता हूं।”

पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने रविवार को ही साफ कर दिया कि फिलहाल वह आईपीएल से संन्यास नहीं लेंगे और अगले साल भी इस लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे।

रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल-13 में अपना आखिरी मैच खेले धोनी से मैच में टॉस के दौरान जब कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने पूछा था कि क्या चेन्नई के लिए आपका ये आखिरी आईपीएल मैच है? तो धोनी ने इस सवाल के जवाब में कहा था, “नहीं, बिल्कुल नहीं।”

धोनी के इस जवाब से साफ हो गया कि वह आईपीएल 2021 में भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते रहेंगे। धोनी पहले सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने भी इस साल अगस्त में कहा था कि धोनी 2021 और 2022 में भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में खेलेंगे।

धोनी ने इस साल 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी और ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार का आईपीएल, चेन्नई सुपर किंग्स के साथ धोनी का आखिरी आईपीएल होगा।

तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स पहली बार आईपीएल के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है।

धोनी 2010, 2011 और 2018 में चेन्नई को आईपीएल खिताब दिला चुके हैं। इसके अलावा उनकी कप्तानी में टीम चार बार उपविजेता भी रही है। धोनी आईपीएल में 200 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

खेल

विश्व आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत ने अब तक जीते 20 पदक, अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंचा

Published

on

47वीं विश्व आर्म रेसलिंग और 28वीं विश्व पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 के फाइनल के पहले दो दिनों में, भारतीय आर्म रेसलर्स ने चार स्वर्ण, दो रजत और 14 कांस्य पदक जीते। इसके साथ ही, रूस, कजाकिस्तान और तुर्की के बाद पदक तालिका में भारत ने चौथा स्थान हासिल किया।

भारत में पहली बार आयोजित हो रही इस चैंपियनशिप में 60 से अधिक देशों के 1,700 से ज्यादा एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरुवार को केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, और हमीरपुर के सांसद व पूर्व केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की उपस्थिति में हुआ था। इस चैंपियनशिप का आयोजन ‘वर्ल्ड आर्म रेसलिंग फेडरेशन’ (डब्ल्यूएएफ) के अंतर्गत ‘पीपल्स आर्म रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (पीएएफआई) द्वारा किया जा रहा है।

उद्घाटन समारोह में डब्ल्यूएएफ के अध्यक्ष एसेन हाजितोडोरोव, महासचिव मिर्सिया सिमियोनेस्कु-सिमिसेल, एशियन आर्मरेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष जीनबेक मुकाम्बेटोव और आर्मरेसलिंग ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष फिल रासमुसेन भी मौजूद थे। 29 अक्टूबर को भारत के ‘मास्टर्स’ दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, एक रजत और सात कांस्य पदक अपने नाम किए थे। जिंसीमोल सेबेस्टियन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और ‘ग्रैंड मास्टर महिला 80 किग्रा’ वर्ग में दोनों हाथों से स्वर्ण पदक जीते।

योगेश चौधरी ने ‘मास्टर महिला प्लस 80 किग्रा’ वर्ग में दाएं हाथ से स्वर्ण और बाएं हाथ से कांस्य पदक जीता, जबकि शौकत वीटी ने ‘मास्टर पुरुष 60 किग्रा’ वर्ग में दाएं हाथ से स्वर्ण और बाएं हाथ से कांस्य पदक हासिल किया। ग्रैंड मास्टर महिला प्लस 80 किग्रा वर्ग में दाएं हाथ की स्पर्धा में मिनिमोली जोस ने रजत और प्रीथा सी ने कांस्य पदक जीता। प्रिया पय्यान कुन्हीवीट्टिल और मिनी के ने भी अपनी-अपनी श्रेणियों में दो-दो कांस्य पदक जीते।

30 अक्टूबर को हुए लेफ्ट-आर्म फाइनल में युवा खिलाड़ियों ने आठ पदक जीते। जिमीसन मारवेन ने यूथ मेन्स 65 किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता, जबकि आभास राणा (जूनियर बॉयज प्लस 90 किलोग्राम), लैथनसंगा (यूथ मेंस 55 किलोग्राम), अजय कुमार (यूथ मेंस 60 किलोग्राम) और विष्णुप्रिया पी (यूथ विमेंस 80 किलोग्राम) ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। सब-जूनियर वर्ग में आर्यन सिंह (-45 किलोग्राम), युमनाम चिंगखेई सिंह (50 किलोग्राम) और शेन सालिश (70 किलोग्राम) ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीते।

पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के अलावा भी भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। कुल 128 भारतीय खिलाड़ियों ने 101 में से 90 फाइनल मुकाबलों में जगह बनाई और 154 फिनिश हासिल किए। इनमें 17 खिलाड़ी ऐसे रहे जो पदक से चूक गए और चौथे स्थान पर रहे। मास्टर मेन्स 110 किग्रा वर्ग में नवीन पॉल और ग्रैंड मास्टर विमेंस 80 किग्रा वर्ग में मिहसंगेवभा रिम्बई ने लेफ्ट और राइट आर्म दोनों स्पर्धाओं के फाइनल में चौथा स्थान हासिल किया।

ये नतीजे अंतरराष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में भारत की बढ़ती मौजूदगी को दर्शाते हैं। सब-जूनियर से लेकर ग्रैंड मास्टर तक पांच अलग-अलग आयु वर्गों में भारतीय खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। यह चैंपियनशिप उन खिलाड़ियों के लिए भी एक मंच है जो प्रोफेशनल सर्किट में जाना चाहते हैं। योगेश चौधरी और आभास राणा 28 नवंबर को पुणे में होने वाली ‘प्रो पंजा लीग’ के ‘गोल्ड एडिशन 2’ में हिस्सा लेंगे। ‘प्रो पंजा लीग’ और ‘पूनावाला ग्रुप’ द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में भारत और दुनिया के कई बेहतरीन आर्म रेसलर्स के शामिल होने की उम्मीद है।

Continue Reading

खेल

डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल: वेस्टइंडीज की जीत से भारत को पहुंचा फायदा, बांग्लादेश का हुआ नुकसान

Published

on

वेस्टइंडीज ने ढाका के शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया। वेस्टइंडीज की जीत से टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की प्वाइंट्स टेबल में फायदा पहुंचा है।

पहले टेस्ट में हार के साथ ही बांग्लादेश अब डब्ल्यूटीसी की प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर खिसक गया है। टीम को एक पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है। वहीं, बांग्लादेश की हार के बाद भारतीय टीम एक स्थान ऊपर चढ़कर पांचवें से चौथे नंबर पर आ गया है। भारत का जीत प्रतिशत 51.52 है। बांग्लादेश का जीत प्रतिशत अब 47.62 हो गया है। वहीं, जीत के बावजूद वेस्टइंडीज आठवें पायदान पर बना हुआ है।

कैरेबियाई टीम का जीत प्रतिशत 26.92 हो गया है। ऑस्ट्रेलिया की डब्ल्यूटीसी की प्वाइंट्स टेबल में बादशाहत बरकरार है। कंगारू टीम का जीत प्रतिशत 75 है जबकि न्यूजीलैंड 72.22 के जीत प्रतिशत के साथ टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज है। साउथ अफ्रीका 66.67 के जीत प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है।

पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश से मिले 170 रनों के लक्ष्य को आसानी से 2 विकेट खोकर हासिल किया। टीम की ओर से ब्रैंडन किंग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 115 गेंदों में 81 रनों की नाबाद पारी खेली जबकि जॉन कैंपबेल ने 49 रनों का योगदान दिया। वहीं, केवम हॉज 31 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले, दूसरी पारी में बांग्लादेश की पूरी टीम महज 142 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की ओर से सर्वाधिक 52 रन नईम हसन ने बनाए।

वहीं, वेस्टइंडीज की तरफ से गेंदबाजी में रोस्टन चेज ने दूसरी पारी में 5 विकेट झटके जबकि जोमेल वार्रिकान ने पहली इनिंग में 5 विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में 4 विकेट चटकाए। इससे पहले, पहली इनिंग में बांग्लादेश की टीम 272 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 245 रन बनाए थे। पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश को 27 रनों की बढ़त मिली थी।

Continue Reading

खेल

ढाका टेस्ट: चेज-वार्रिकान की शानदार गेंदबाजी, ब्रैंडन किंग का अर्धशतक, वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया

Published

on

वेस्टइंडीज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को पहले टेस्ट मैच में 8 विकेट से हराया। शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश से मिले 170 रनों के लक्ष्य को वेस्टइंडीज ने सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी रही। ब्रैंडन किंग और जॉन कैंपबेल ने पहले विकेट के लिए मिलकर 20.5 ओवर में 112 रन जोड़े। कैंपबेल 55 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद टैगेनारिन चंद्रपॉल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए।

हालांकि, किंग और केवम हॉज ने इसके बाद वेस्टइंडीज को कोई और झटका नहीं लगने दिया और लक्ष्य तक पहुंचाया। ब्रैंडन किंग 115 गेंदों में 81 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी इस पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, हॉज ने 27 गेंदों 4 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 31 रन बनाए।

टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में बांग्लादेश की पूरी टीम 142 रन बनाकर ऑलआउट हुई। 79/6 के स्कोर से आगे खेलते हुए मेजबान टीम ने अपने बाकी 4 विकेट 63 रन जोड़कर गंवाए। जेकर अली 22 रन बनाकर जोमेल वार्रिकान का शिकार बने। हसन महमूद भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तैजुल इस्लाम 16 गेंदों का सामना करने के बाद 8 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, नईम हसन एक छोर को संभालकर खड़े रहे और उन्होंने शानदार बैटिंग करते हुए अर्धशतक लगाया। नईम 91 गेंदों का सामना करने के बाद 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी में 4 चौके लगाए।

शोरिफुल इस्लाम 7 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज की तरफ से गेंदबाजी में कप्तान रोस्टन चेज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 15.2 ओवर के स्पेल में सिर्फ 36 रन देकर 5 विकेट चटकाए। वहीं, जोमेल वार्रिकान ने 63 रन देकर 4 विकेट निकाले। चेज और वार्रिकान ने मिलकर दूसरी पारी में बांग्लादेश के 9 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। वार्रिकान ने पहली पारी में भी 5 विकेट अपने नाम किए थे। उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 9 विकेट झटके, जिसके चलते उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। वहीं, एक विकेट शेमार जोसेफ ने चटकाया। इससे पहले, पहली पारी में बांग्लादेश ने 272 रन बनाए थे, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 245 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी।

Continue Reading
Advertisement
राजनीति11 minutes ago

‘चलो दिल्ली’ मार्च कांग्रेस के राजनीतिक पतन के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा: जेपी नड्डा

राष्ट्रीय समाचार24 minutes ago

महाराष्ट्र: रत्नागिरी में मुंबई-गोवा हाईवे पर ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, एएसआई की मौत

व्यापार48 minutes ago

नवंबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 10 रुपए महंगा, एटीएफ 1.37 रुपए बढ़ी

राजनीति55 minutes ago

चंडीगढ़ ने सिर्फ 140 दिनों में 85 फीसदी दोषसिद्धि दर हासिल की, यहां कभी ट्रैफिक जाम नहीं होता: अमित शाह

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 hour ago

दिसंबर के जी20 शिखर सम्मेलन तक साझा सहमति बनने की उम्मीद: जयशंकर

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

महीनों की मंदी के बाद फिर गुलजार हुआ कासिमेडु मछली बाजार, मछलियों के दाम में भारी उछाल

मनोरंजन2 hours ago

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक और बेटी मालती के साथ मनाया हैलोवीन, किंग काइली बनीं देसी गर्ल

व्यापार3 hours ago

सोना इस हफ्ते एक हजार रुपए और चांदी 13 हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 hours ago

दुनिया को युद्ध नहीं, कूटनीति से समाधान चाहिए: एस जयशंकर

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की महारैली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : डीसीपी

अपराध3 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

मनोरंजन3 weeks ago

कनिका-लव की लड़ाई में कूदी आम्रपाली, गुल्लू से हुई बहस

राजनीति3 weeks ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

खेल4 weeks ago

‘आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत,’ गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा

मनोरंजन4 weeks ago

‘तुम झूठे हो गौतम गुलाटी’, प्रियंका चाहर चौधरी से भिड़े गौतम, ‘राइज एंड फॉल 2’ में छिड़ी तीखी जंग

व्यापार4 weeks ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

राजनीति4 weeks ago

जंतर-मंतर जा रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत इंडिया ब्लॉक के नेता हिरासत में लिए गए

महाराष्ट्र2 weeks ago

टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना पर सियासत तेज, विपक्ष ने महाराष्ट्र सरकार और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

फिल्मी खबरे2 weeks ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना पर अमाल मलिक की प्रतिक्रिया, बोले, ‘आखिर मुंबई में यह सब क्या हो रहा है?’

रुझान