Connect with us
Wednesday,08-April-2026
ताज़ा खबर

खेल

मैंने हमेशा सरदार सिंह की तरफ देखा है : विशाल अंटिल

Published

on

Football

विशाल अंटिल जब बेंगलुरू स्थित साई केंद्र में आए थे तो वह अपने सीनियर सरदार सिंह को बड़े ध्यान से देखते थे। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान का अनुशासन, खेल पर फोकस और पेशेवर रवैया अंटिल को काफी प्रभावित कर गया था। अंटिल ने एक कहा, “आपको सीखने के लिए उनसे बात करने की जरूरत नहीं है आप सिर्फ उन्हें देखकर ही काफी कुछ सीख सकते हैं। वह काफी अनुशासन में रहते हैं और फोकस रहते हैं। वह कभी बाहरी तत्वों को मानसिक तौर पर हावी नहीं होने देते और वह अपने शरीर का हमेशा ख्याल रखते हैं। 9:30 के बाद उनके कमरे की लाइट बंद हो जाती हैं। यह एक महान खिलाड़ी की विशेषताएं हैं।”

उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय स्तर पर कोई खिलाड़ी अगर नया हो उसके लिए सरदार सिंह से सीखने के लिए काफी कुछ है। मुझे हालांकि उनसे बात करने का मौका कभी नहीं मिला और न ही मैं उनसे बात करने की हिम्मत जुटा पाया, लेकिन मैंने हमेशा उन पर ध्यान दिया और उन्हें ध्यान से देखा। उनका अनुशासन शानदार है।”

अंटिल भारत की उस हॉकी टीम का हिस्सा थे जिसने मलेशिया में सुल्तान जोहर कप में 2017,2018 में कांस्य पदक जीता था।

अंटिल को 2019 में टखने में चोट लग गई थी जिसके कारण वह छह महीने बाहर रहे थे। इसी कारण वह सुल्तान जोहर कप में नहीं खेल पाए थे। वह जूनियर एशिया कप में वापसी की कोशिश कर रहे थे जो अंत में कोविड-19 के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

उन्होंने कहा, “यह टीम बीते तीन साल से अच्छा कर रही है और हमने एक टीम के तौर पर अच्छी लय हासिल कर ली है। हमने सुल्तान जोहर कप में आस्ट्रेलिया, ग्रेट ब्रिटेन जैसी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है।”

जूनियर नेशनल कप स्थागित कर दिया गया है और अंटिल को अपने बाकी साथियों की तरह ही वापसी का इंतजार है।

उन्होंने कहा, “इस समय मैं सोनीपत में सुमीत के साथ अभ्यास कर रहा हूं,, लेकिन मैं निश्चित तौर पर साई मैं वापस जाना चाहता हूं और अपनी टीम के साथ अभ्यास शुरू करना चाहता हूं।”

उन्होंने कहा, “अगले 18 महीने काफी अहम होने वाले हैं क्योंकि जूनियर विश्व कप आ रहा है, हालांकि जब विश्व कप होगा तो मैं विश्व कप के लिए तय की गई उम्र सीमा में नहीं होऊंगा लेकिन मैं जिस भी तरीके से टीम की मदद कर सकता हूं करूंगा।”

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को बालोतरा में पचपदरा रिफाइनरी का करेंगे लोकार्पण

Published

on

New Delhi : Prime Minister Narednra Modi addresses a programme marking 20 years of completion of SWAGAT initiative in Gujarat through video conferencing onThursday, April 27, 2023. (Photo:IANS/Video Grab)

जयपुर, 8 अप्रैल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को राजस्थान के बालोतरा में स्थित पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। यह एक ग्रीनफील्ड रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स है।

अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर यह जानकारी साझा करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री के राज्य दौरे पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह अत्यंत सम्मान की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महत्वपूर्ण परियोजना का उद्घाटन करने के लिए राजस्थान की धरती पर आ रहे हैं।”

मुख्यमंत्री शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “मुझे यह जानकारी देते हुए अत्यंत हर्ष और गर्व की अनुभूति हो रही है कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, हम सभी के मार्गदर्शक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल 2026 को पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण के लिए वीरधरा राजस्थान पधार रहे हैं। यह रिफाइनरी मारवाड़ सहित पूरे राजस्थान के आर्थिक कायाकल्प और युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने वाली ‘भाग्यरेखा’ सिद्ध होगी। प्रधानमंत्री का राजस्थान की समस्त जनता की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।”

गौरतलब है कि यह रिफाइनरी एचपीसीएल और राजस्थान सरकार का संयुक्त उद्यम है। पचपदरा रिफाइनरी देश की सबसे आधुनिक रिफाइनिंग सुविधाओं में से एक है और बीएस-वीआई मानकों का पूर्णतया पालन करती है।

विशेषता यह है कि इस साइट पर रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल संयंत्र दोनों एक साथ विकसित किए जा रहे हैं। ‘जीरो लिक्विड एफ्लुएंट डिस्चार्ज’ परियोजना के रूप में डिजाइन की गई यह परियोजना सुनिश्चित करती है कि कच्चे तेल के शोधन प्रक्रिया के दौरान कोई तरल अपशिष्ट उत्सर्जित न हो, जो पर्यावरण संरक्षण में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। रिफाइनरी की वार्षिक कच्चे तेल प्रसंस्करण क्षमता नौ मिलियन टन है, साथ ही इसमें दो मिलियन टन क्षमता वाला एक एकीकृत पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स भी है।

लगभग 80,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से निर्मित इस परियोजना से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होने और आर्थिक गतिविधियों को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। शोधन प्रक्रिया और पेट्रो-आधारित उत्पादों के उत्पादन से क्षेत्र में माल ढुलाई में भी वृद्धि होगी। इस विकास को गति देने के लिए बालोतरा और पचपदरा के बीच संपर्क को पुनर्जीवित करने की योजनाएं चल रही हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले 28 फरवरी को अजमेर का दौरा किया था। वे पिछले दो महीनों में दूसरी बार राजस्थान का दौरा कर रहे हैं। अजमेर दौरे के दौरान उन्होंने राज्य भर में 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया और 21,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे थे।

Continue Reading

राष्ट्रीय

अजित पवार के विमान हादसे को लेकर भ्रामक वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published

on

cm

मुंबई, 8 अप्रैल : महाराष्ट्र के जालना जिले के एक युवक को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने और वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस वीडियो में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की छवि धूमिल की गई है और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार से जुड़े विमान दुर्घटना के संबंध में भ्रामक जानकारी फैलाई गई है।

पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस विभाग की साइबर सेल ने आरोपी की पहचान उद्धव भगवान काप्से के रूप में की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कानूनी कार्रवाई के लिए मुंबई लाया गया। बांद्रा की एक स्थानीय अदालत ने आरोपी को 10 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

मुंबई पुलिस के अनुसार, काप्से द्वारा अपलोड किए गए आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया पर हटाए जाने से पहले लगभग 1.5 लाख बार देखा गया था। जांच में पता चला कि वीडियो में मुख्यमंत्री को निशाना बनाते हुए भ्रामक और आपत्तिजनक कंटेंट था। साथ ही, विमान दुर्घटना से संबंधित तथ्यों को भी गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया था।

वायरल वीडियो का गंभीर संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने साइबर सेल को केस दर्ज करने का निर्देश दिया था। पुलिस ने सोशल मीडिया से वीडियो को हटवाकर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ फर्जी, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने और सार्वजनिक हस्तियों को बदनाम करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी।

जांच के दौरान, तकनीकी विश्लेषण से वीडियो के स्रोत का पता जालना जिले से चला। इस सूचना पर पुलिस की एक टीम ने बुट्टेगांव गांव से काप्से को हिरासत में लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि काप्से बुट्टेगांव का निवासी है और उसने कक्षा 10 तक पढ़ाई की है। वह अपने माता-पिता के साथ रहता है। पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर उपलब्ध फुटेज को संकलित करके एआई टूल्स का उपयोग करके वीडियो बनाने और साझा करने की बात स्वीकार की है।

गिरफ्तारी के बाद काप्से को मंगलवार दोपहर बांद्रा अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

इसके पहले, 26 मार्च को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि 28 जनवरी को तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार की जान लेने वाले विमान दुर्घटना के संबंध में बेंगलुरु में दर्ज की गई शून्य एफआईआर पड़ोसी राज्य की कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार द्वारा राज्य को ‘बदनाम’ करने का कथित प्रयास था।

Continue Reading

राजनीति

मुद्रा योजना ने 11 साल में छोटे उद्यमियों, महिलाओं और हुनरमंद हाथों को दिया आत्मनिर्भरता का भरोसा: पीएम मोदी

Published

on

PM MODI

नई दिल्ली, 8 अप्रैल : ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना के माध्यम से रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की मकसद से लाई गई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने 11 साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस योजना की सफलता बताती है कि सही अवसर मिलने पर व्यक्ति न सिर्फ आत्मनिर्भर बन सकता है, बल्कि राष्ट्र की प्रगति में भी योगदान दे सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने बीते 11 वर्षों में बिना गारंटी ऋण देकर छोटे उद्यमियों, महिलाओं और हुनरमंद हाथों को आत्मनिर्भरता का भरोसा दिया। आज यही योजना छोटे कारोबार, नए अवसर और मजबूत भारत की पहचान बन चुकी है। आज से ठीक 11 वर्ष पहले शुरू की गई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना युवाओं के स्वरोजगार में बहुत मददगार साबित हुई है। इस योजना की सफलता बताती है कि सही अवसर मिलने पर व्यक्ति न सिर्फ आत्मनिर्भर बन सकता है, बल्कि राष्ट्र की प्रगति में भी योगदान दे सकता है।”

इस अवसर पर उन्होंने एक ‘संस्कृत सुभाषितम्’ भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, “आत्मज्ञानं समारम्भस्तितिक्षा धर्मनित्यता। यमर्था नापकर्षन्ति स वै पण्डित उच्यते॥”

इस ‘संस्कृत सुभाषितम्’ में कहा गया है, “जो व्यक्ति अपनी योग्यता से भली-भांति परिचित हो, आत्मनिर्भर होकर कल्याणकारी कर्म करने में तत्पर हो, विपरीत परिस्थितियों को धैर्यपूर्वक सहन करता हो और सदा सदाचार का पालन करता हो, जिसे लोभ अपने मार्ग से विचलित नहीं कर पाता, वही वास्तव में बुद्धिमान कहलाता है।”

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मुद्रा योजना में मोदी सरकार ने छोटे व्यापारियों और स्टार्टअप्स को बिना गारंटी के ऋण उपलब्ध कराकर स्वरोजगार और लघु उद्योग को नई शक्ति दी है। इन 11 वर्षों में इस कल्याणकारी योजना के तहत 40 लाख करोड़ रुपए से अधिक के 58 करोड़ लोन वितरित किए जा चुके हैं, जिससे 12 करोड़ युवा लाभान्वित होकर आत्मनिर्भर भारत की निर्माण यात्रा को नई ऊर्जा दे रहे हैं। हर 3 में से 2 मुद्रा ऋण महिलाओं को मिलना नारी शक्ति के स्वावलंबन की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है।”

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने 8 अप्रैल 2015 को मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) का शुभारंभ किया था। योजना वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गैर-कॉर्पोरेट और गैर-कृषि आय अर्जित करने वाली गतिविधियों के लिए आसानी से और बिना किसी जमानत के 10 लाख रुपए तक का ऋण प्रदान करती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इच्छुक उद्यमियों को मजबूती से सहयोग देने के लिए 23 जुलाई 2024 को केंद्रीय बजट 2024-25 में इस ऋण की सीमा को बढ़ाकर 20 लाख रुपए करने की घोषणा की। यह नई सीमा 24 अक्टूबर, 2024 को लागू हुई। ये ऋण बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थाओं (एनबीएफसी), एमएफआई और अन्य वित्तीय संस्थानों के माध्यम से दिए जाते हैं।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय41 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को बालोतरा में पचपदरा रिफाइनरी का करेंगे लोकार्पण

राष्ट्रीय1 hour ago

अजित पवार के विमान हादसे को लेकर भ्रामक वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

राजनीति1 hour ago

मुद्रा योजना ने 11 साल में छोटे उद्यमियों, महिलाओं और हुनरमंद हाथों को दिया आत्मनिर्भरता का भरोसा: पीएम मोदी

अंतरराष्ट्रीय2 hours ago

ईरान को लेकर ट्रंप के संकेत के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई

अंतरराष्ट्रीय3 hours ago

ट्रंप की 14 दिनों की युद्धविराम घोषणा के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने पर ईरान की सहमति

अंतरराष्ट्रीय3 hours ago

अमेरिका के साथ बातचीत में ईरान का 10-सूत्रीय प्रस्ताव: युद्ध खत्म करने की शर्तें तय

अंतरराष्ट्रीय3 hours ago

ट्रंप के कड़े रुख में नरमी: 14 दिनों तक ईरान पर सैन्य कार्रवाई रोकी, बताया द्विपक्षीय युद्धविराम का हिस्सा

अंतरराष्ट्रीय3 hours ago

ईरान-अमेरिका तनाव: पाक प्रधानमंत्री ने ट्रंप से सैन्य कार्रवाई टालने का किया अनुरोध

अंतरराष्ट्रीय4 hours ago

राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायली पीएम नेतन्याहू से ईरान संग युद्धविराम पर की बात : व्हाइट हाउस

व्यापार4 hours ago

अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स और निफ्टी में 3 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल

महाराष्ट्र2 weeks ago

लॉकडाउन लागू नहीं होगा… तेल की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी, अफवाह फैलाने वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज होंगे: देवेंद्र फडणवीस

अपराध4 weeks ago

मुंबई सेंट्रल के रेलवे अस्पताल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

अंतरराष्ट्रीय2 weeks ago

व्हाइट हाउस ने ईरान संकट पर पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत की सराहना की

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने फोन पर की बात, मध्य पूर्व संघर्ष को कम करने पर जोर

महाराष्ट्र2 days ago

मुंबई : जय श्री राम विवाद में 5 गिरफ्तार, आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, तनावपूर्ण स्थिति में शांति बनी हुई है।

राष्ट्रीय4 weeks ago

मुंबई में गैस संकट से 20 फीसदी होटल-रेस्टोरेंट बंद, पेट्रोलियम मंत्री से आपूर्ति सुचारू रखने की मांग

अपराध2 weeks ago

मुंबई में डिलीवरी वाहन से 27 गैस सिलेंडर चोरी, जांच जारी

महाराष्ट्र2 weeks ago

अबू आसिम आज़मी ने महाराष्ट्र में हेट स्पीच से जुड़े अपराधों की घटनाओं पर चिंता जताई, विधानसभा में सख्त कार्रवाई की मांग की

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

यूएई ने हबशान गैस प्लांट पर ईरान के हमले की कड़ी निंदा की, कुछ समय के लिए रोका गया ऑपरेशन

अपराध3 weeks ago

मुंबई में अभिनेत्री निमिषा नायर की कैब का पीछा करने वाले दो युवक हिरासत में, पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ा

रुझान