राजनीति
गृहमंत्री अमित शाह ने प्रतीकों के जरिए चला बंगाली अस्मिता का दांव
गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन शनिवार को प्रतीकों के जरिए बंगाली अस्मिता का दांव चला है। उनके दौरे का पहला दिन एक प्रकार से स्वामी विवेकानंद और खुदीराम बोस के नाम रहा। दोनों महापुरुषों को बंगाली सपूत बताते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने जहां बंगाली अस्मिता की राजनीति को हवा दी, वहीं उन्होंने सियासी चतुराई दिखाते हुए यह भी कह दिया कि खुदीराम बोस जितने बंगाल के थे, उतने ही पूरे भारत के थे। जबकि स्वामी विवेकानंद के पैतृक घर जाने को अपना सौभाग्य बताते हुए अमित शाह ने उन्हें भारत की आकाशगंगा का सबसे तेजस्वी तारा बताया।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से भाजपा के हिंदुत्व कार्ड के जवाब में स्वामी विवेकानंद के हिंदुत्व पर चर्चा कर नई बहस छेड़े जाने पर गृहमंत्री अमित शाह ने विवेकानंद के राष्ट्रवाद के मुद्दे को उठाया है। गृहमंत्री अमित शाह ने स्वामी विवेकानंद का गृहस्थान का दौरा करने के बाद कहा, “स्वामी जी वो शख्सियत थे, जिन्होंने देश का आह्वान किया था कि 50 साल तक सब लोग सब कुछ भूल कर भारत माता की यदि आराधना करें तो भारतवर्ष जागृत हो जाएगा। उनके आह्वान के ठीक 50 वर्ष बाद भारत को आजादी मिली थी।”
पश्चिम बंगाल के चुनावी हो चुके माहौल में ममता बनर्जी ने बंगाली अस्मिता कार्ड को तेजी से चला है। ममता बनर्जी भाजपा नेताओं को बाहरी बताकर एक माहौल बनाने में जुटी हैं। जिसके जवाब में भाजपा ने भी बंगाली महापुरुषों के गौरवगान के जरिए काउंटर शुरू कर दिया है। बंगाल के हर उन महापुरुषों को पार्टी याद करने में जुटी है, जिन्होंने बंगाल से राष्ट्रवाद की अलख जगाई। इससे पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने दौरे के दौरान ममता बनर्जी के बाहरी होने के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा था कि जनसंघ संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी बाहरी थे क्या?
गृहमंत्री अमित शाह ने सिर्फ 18 वर्ष की उम्र में देश की आजादी के लिए जान देने वाले खुदीराम बोस को देश का महान सपूत बताते हुए राज्य के युवाओं में एक संदेश देने की कोशिश की। गृहमंत्री ने सभी से मिलजुलकर खुदीराम बोस के सपने का भारत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत, सशक्त और सुरक्षित भारत का निर्माण हो रहा है।
भाजपा के पश्चिम बंगाल के प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश तिवारी आईएएनएस से कहा, “पश्चिम बंगाल के महापुरुषों ने पूरे देश को हमेशा दिशा दिखाई है। भाजपा बंगाल के गौरव का परचम विश्व पटल पर फहराना चाहती है। टीएमसी सरकार ने अपने महापुरुषों को जो सम्मान नहीं दिया, वो सम्मान भाजपा दे रही है।”
किसान के घर लंच कर दिया संदेश
गृहमंत्री अमित शाह ने किसान आंदोलन के बीच भी प्रतीकात्मक संदेश दिया। उन्होंने दौरे के पहले दिन मिदनापुर में किसान सनातन सिंह के घर खाना खाया। किसान आंदोलन के बीच देश के गृहमंत्री अमित शाह के एक किसान नेता के घर जमीन पर बैठकर खाना खाने के काफी मायने हैं। एक तरह से उन्होंने किसानों को लेकर सरकार और संगठन के शुभचिंतक होने का संदेश देने की कोशिश की। काबिलेगौर है कि मोदी सरकार के सितंबर में बनाए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 26 नवंबर से हरियाणा और पंजाब के किसान दिल्ली सीमा पर आंदोलन कर रहे हैं। अब तक हुई पांच दौर की वार्ता के बाद भी किसान आंदोलन का कोई हल नहीं निकल सका है।
अपराध
मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक बिल्डर से 25 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में गैंगस्टर जुल्फिकार बेहलीम और उसके भाई मोहसिन बेहलीम को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इन दोनों ने बिल्डर से 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी और उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस संबंध में बिल्डर ने गैंगस्टर जुल्फिकार और उसके भाई समेत 12 गैंगस्टरों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। क्राइम ब्रांच यूनिट 9 ने जाल बिछाकर इन 12 आरोपियों को फिरौती लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एक्सटॉर्शन और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। कोर्ट ने आरोपियों को 31 जुलाई तक रिमांड पर रखने का आदेश दिया है। जुल्फिकार और मोहसिन ने मुंबई शहर और उपनगरों में आतंक मचाया था और कई बिल्डरों से फिरौती मांगने की कोशिश भी की थी। इसलिए पुलिस ने अपील की है कि अगर इस गैंग ने किसी से फिरौती मांगी है तो वे उनके खिलाफ पुलिस और क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह कार्रवाई मुंबई पुलिस कमिश्नर देविन भारती, जॉइंट पुलिस कमिश्नर अनिल ने की। जांच कंभारे डीसीपी नुनाथ धोले और क्राइम यूनिट इंचार्ज सचिन प्रणक ने की।
अपराध
एएनसी की कार्रवाई : 3.5 मिलियन के साथ एमडी जब्त, एक गिरफ्तार

ARREST
मुंबई एंटी-नारकोटिक्स सेल ने एक ड्रग स्मगलर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 35 लाख रुपये से ज़्यादा कीमत की एमडी मेफेडोन बरामद हुई है। मुंबई के बांद्रा इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति संदिग्ध हालत में मिला। जब उसकी तलाशी ली गई, तो पुलिस को उसके पास से 142 ग्राम एमडी मिला, जिसकी कीमत 35 लाख रुपये बताई जा रही है। उसके खिलाफ खेरवाड़ी पुलिस में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एएनसी वर्ली यूनिट ने की।
महाराष्ट्र
देश में सीजेपी का विरोध : महाराष्ट्र साइबर द्वारा देश में अशांति फैलाने की साजिश का खुलासा करने के बाद, नीतीश राणे ने धमकी दी कि भारत पर हमला करने वालों को धूल में मिला दिया जाएगा।

मुंबई: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन में अशांति फैलाने की पाकिस्तानी साजिश के खुलासे पर महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट ने धमकी दी है कि अगर कोई देश में भारत पर हमला करने की साजिश करेगा तो उसे कुचल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि साइबर डिपार्टमेंट की कार्रवाई में यह साफ हो गया कि लोग स्टूडेंट्स के कंधों पर बंदूक रखकर अपना ऑपरेशन चला रहे थे। नीतीश राणे ने कहा कि केंद्र सरकार ने नेट पेपर लीक के मामले में सख्त कानून बनाए हैं, लेकिन जो कोई भी हिंदू राष्ट्र में अशांति या अशांति फैलाने की कोशिश करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। नीतीश राणे ने उद्धव ठाकरे की भी आलोचना की और कहा कि सीता माता का अपमान करने वाला कॉमेडियन भी शिवाजी पार्क विरोध प्रदर्शन में शामिल था, तो उद्धव ठाकरे इस पर चुप क्यों रहे? नीतीश राणे ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि स्टूडेंट्स के विरोध प्रदर्शन के दौरान “तकबर अल्लाहु अकबर” और “सर-ए-ताना” के नारे क्यों लगाए गए? उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स के विरोध प्रदर्शन और भारत पर हमले के बीच कोई संबंध नहीं है। अगर कोई ऐसा करता है, तो उन सभी को कुचल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र साइबर ने जिस तरह से देश में अशांति फैलाने की साजिश को नाकाम किया है, उस पर हमने पहले ही चिंता जताई थी।
-
दुर्घटना11 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
