Connect with us
Wednesday,30-September-2026
ताज़ा खबर

खेल

गांगुली मुझे हमेशा टॉस के लिए इंतजार कराते थे : नासिर हुसैन

Published

on

Nasser-Hussain

इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा है कि भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली हर बार उन्हें टॉस के लिए इंतजार कराते थे। दोनों के बीच मैदान के बाहर और मैदान के अंदर अच्छी दोस्ती देखी गई है।

हुसैन ने स्टार स्पोटर्स के शो पर कहा, “मैंने यह हमेशा कहा है और यह आम बात है, मैंने हमेशा गांगुली के बारे में यह बात कही है कि उन्होंने भारत को एक मजबूत टीम बनाया।”

उन्होंने कहा, “वो टीम काफी विनम्र थी। आप उनसे मिलें तो वह अच्छे से पेश आते थे।”

उन्होंने कहा, “गांगुली की टीम के खिलाफ खेलना, आप जानते हो कि आप लड़ाई लड़ रहे हो। आप जानते हो कि गांगुली भारतीय प्रशंसकों के जुनून को समझते हैं और यह क्रिकेट के एक मैच मात्र नहीं है। यह क्रिकेट के खेल से कहीं ज्यादा है। वो काफी शक्तिशाली थे और इसी तरह के क्रिकेटर चुनते थे। लेकिन इसके बाद भी आप मैच के बाद उनसे मिलते तो वो बड़े अच्छे से पेश आते थे। सौरव इसी तरह थे।”

हुसैन ने कहा, “जब मैं गांगुली के खिलाफ खेलता था तो उनसे नफरत करता था क्योंकि वह मुझे हर बार टॉस के लिए इंतजार कराते थे। मैं कहता था गांगुली 10:30 बज गए हैं हमें टॉस के लिए जाना है। अब मैं एक दशक से उनके साथ कॉमेंट्री को लेकर काम कर रहा हूं। वो शानदार इंसान हैं, शांत रहते हैं लेकिन अभी भी कॉमेंट्री के लिए देर करते हैं।”

खेल

एशियन गेम्स 2026: नीरू ढांडा और किनान चेनाई की जोड़ी ने मिक्स्ड ट्रैप शूटिंग इवेंट में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Published

on

एशियन गेम्स 2026 में बुधवार को भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल आया है। शूटिंग के मिक्स्ड ट्रैप इवेंट में नीरू ढांडा और किनान चेनाई की जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश को इस टूर्नामेंट का 9वां गोल्ड मेडल दिलाया।

नीरू और किनान की जोड़ी ने 34 प्वाइंट्स अर्जित करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। वहीं, कतर ने 32 प्वाइंट्स हासिल करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया, जबकि चीन 23 प्वाइंट्स के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहा। ईरान फाइनल में 12 प्वाइंट्स के साथ चौथे स्थान पर रहा। नीरू का यह एशियन गेम्स 2026 में तीसरा मेडल है।

इससे पहले, नीरू ने महिलाओं के ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था। इसके साथ ही उन्होंने व्यक्तिगत ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। वह ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनीं। मिक्स्ड ट्रैप इवेंट के फाइनल में नीरू और किनान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली सीरीज में 6 प्वाइंट हासिल किए, जबकि दूसरी सीरीज में यह भारतीय जोड़ी 16 प्वाइंट अर्जित करने में कामयाब रही। तीसरी सीरीज के अंत तक भारत ने 26 प्वाइंट हासिल किए और चौथी और आखिरी सीरीज में स्कोर को 34 पर पहुंचाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

बुधवार को यह भारत ने तीसरा गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले, आर्चरी के मिक्स्ड कंपाउंड इवेंट में राजेश जाधव और चिकिता तनिपार्थी की जोड़ी ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने रोमांच से भरपूर फाइनल मुकाबले में साउथ कोरिया को शूट-ऑफ में हराया। भारत और साउथ कोरिया का स्कोर 157-157 रहा, जिसके बाद विजेता का फैसला शूट-ऑफ से किया गया, जहां भारतीय जोड़ी बाजी मारने में सफल रही।

वहीं, भारतीय महिला कंपाउंड आर्चरी टीम ने देश को दिन का पहला गोल्ड मेडल दिलाया। चिकिता तनिपार्थी, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा की तिकड़ी ने फाइनल में चीन को 238-234 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। भारत एशियन गेम्स 2026 में अब तक कुल 9 गोल्ड मेडल जीत चुका है।

Continue Reading

खेल

एशियन गेम्स: बॉक्सिंग में भारत का छठा मेडल पक्का, कपिल ने पुरुषों के 90 किग्रा सेमीफाइनल में बनाई जगह

Published

on

मुक्केबाज कपिल पोखरिया ने ‘एशियन गेम्स 2026’ में पुरुषों के 90 किलोग्राम वर्ग में देश के लिए इस खेल का छठा मेडल सुनिश्चित कर लिया है। कपिल ने सोमवार को निशियो जिम्नेजियम में खेले गए क्वार्टरफाइनल में साउथ कोरिया के किम गिचे पर 5-0 से शानदार जीत दर्ज की। अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 के गोल्ड मेडलिस्ट तुराबेक खबीबुल्लाएव से होगा।

इस मुकाबले में कपिल का दबदबा रहा और उन्होंने सभी पांच जजों के वोट जीते। चार जजों ने उन्हें 30-27 और एक जज ने 30-26 का स्कोर दिया।

भारतीय बॉक्सर ने अपने सटीक और जोरदार पंचों की बदौलत पहला राउंड 5-0 से जीता। कपिल ने दूसरे राउंड में भी अपना दबदबा बनाए रखा और किम के खिलाफ ‘स्टैंडिंग काउंट’ की स्थिति भी पैदा की, जिससे यह राउंड भी 5-0 से उनके नाम रहा। तीसरे राउंड में कपिल ने समझदारी से कभी-कभी पंच मारे, क्योंकि उन्हें पता था कि वे पिछले दो राउंड में ही जीत और सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं।

एशियन गेम्स 2026 में बॉक्सिंग में भारत का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। सोमवार को रिंग में उतरे तीनों बॉक्सरों ने अपने-अपने मुकाबले जीते। इनमें प्रिया घांघस और लवलीना बोरगोहेन शामिल हैं। प्रिया ने क्वार्टर फाइनल में ताजिकिस्तान की मिजगोना समादोवा पर 5-0 से एकतरफा जीत के साथ महिलाओं के 60 किग्रा कैटेगरी में अपना मेडल पक्का कर लिया। वहीं, लवलीना ने महिलाओं के 75 किग्रा क्वार्टर फाइनल में कोरिया की सियोंग सुयोन के खिलाफ 5-0 से जीत के साथ मेडल सुनिश्चित किया।

इससे पहले, रविवार को अंकुश पंघाल, परवीन हुड्डा और नरेंद्र ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर मेडल सुनिश्चित किए थे। मौजूदा कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन अंकुश ने पुरुषों के 80 किग्रा क्वार्टर-फाइनल में ताजिकिस्तान के नेक्रुज सलीमोव को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराकर इन गेम्स में भारत के लिए पहला बॉक्सिंग मेडल पक्का कर लिया।

वहीं, परवीन ने भी महिलाओं के 65 किग्रा कैटेगरी के क्वार्टरफाइनल में उज्बेकिस्तान की नवबखोर खमिदोवा को 5-0 से हराकर मेडल पक्का किया। इसके बाद, नरेंद्र ने पुरुषों के 90+ किग्रा क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड के अथापोंग सेंगटेप को शिकस्त देकर मेडल सुनिश्चित किया।

Continue Reading

खेल

‘यह मेडल आपके खेल सफर में गर्व की एक और उपलब्धि’, सिल्वर जीतने पर राष्ट्रपति ने दी ईशा सिंह को बधाई

Published

on

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटर ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल के व्यक्तिगत स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। ईशा को उनकी इस खास उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बधाई दी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर मैं ईशा सिंह को हार्दिक बधाई देती हूं। आपके शानदार प्रदर्शन में बेहतरीन कौशल, सटीकता और निरंतरता दिखाई दी है। यह मेडल आपके खेल सफर में गर्व की एक और उपलब्धि है। भविष्य में और भी सफलताएं पाने के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ईशा के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने एक्स पर लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर ईशा सिंह को बधाई। मुश्किल दबाव में भी अच्छा प्रदर्शन करने का आपका पक्का इरादा इस जीत को घर पर सभी के लिए खास बनाता है। और भी जीत हासिल करते हुए आगे बढ़ती रहें।”

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने ईशा को बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर ईशा सिंह को हार्दिक बधाई।” केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी ईशा को बधाई दी। उन्होंने लिखा, “भारत के लिए सिल्वर मेडल। ईशा सिंह ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। दबाव में भी शांत रहकर और आखिर तक संघर्ष करते हुए, उन्होंने भारतीय शूटिंग के लिए एक और गर्व का पल हासिल किया। बधाई हो, ईशा।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईशा को बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “शूटिंग में ईशा सिंह का जबरदस्त प्रदर्शन। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर ईशा सिंह को बधाई। कई शूट-ऑफ के कड़े मुकाबले के बाद, ईशा ने संयम बनाए रखा और इस स्पर्धा में एक और एशियाई खेल मेडल अपने नाम किया। यह उनके संयम और दृढ़ संकल्प का शानदार प्रदर्शन था। जय हिंद।”

दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी ईशा के प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर ईशा सिंह को बधाई। उनके फोकस, संयम और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया है। भविष्य में उनकी और भी जीत की कामना करते हैं।”

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार43 minutes ago

आठ सरकारी विभागों पर 38,000 करोड़ रुपए का भुगतान बकाया: कर्नाटक ठेकेदार संघ

राष्ट्रीय समाचार50 minutes ago

कर्नाटक: सौजन्या मामले में न्याय सुनिश्चित करेगी सरकार, एसआईटी अधिकारी ने मांगा तबादला

राजनीति1 hour ago

‘इंडिया’ ब्लॉक की अहम बैठक से अखिलेश यादव रहे नदारद, कांग्रेस और तृणमूल ने गैरहाजिरी को सामान्य बताया

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

भारतीय अर्थव्यवस्था के वित्त वर्ष 27 में 7 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान: एसएंडपी ग्लोबल

अपराध1 hour ago

चिकबल्लापुर के रेजिडेंशियल स्कूल में 15 साल की छात्रा का यौन उत्पीड़न, प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

नई दिल्ली : अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने वाले नकली कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 7 लोग गिरफ्तार

अपराध3 hours ago

गुजरात में 3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त

मनोरंजन3 hours ago

केबीसी 18: कंटेस्टेंट ने सुनाया अमिताभ बच्चन को मजेदार किस्सा, बोलीं- ‘आपकी फिल्म देखते-देखते सो गई थी’

खेल5 hours ago

एशियन गेम्स 2026: नीरू ढांडा और किनान चेनाई की जोड़ी ने मिक्स्ड ट्रैप शूटिंग इवेंट में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

मनोरंजन5 hours ago

पेरिस से लौटते ही ऐश्वर्या राय ने जीता दिल, पैपराजी से बोलीं- आओ ग्रुप फोटो लेते हैं

महाराष्ट्र4 weeks ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

राजनीति3 weeks ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

खेल2 weeks ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

खेल4 weeks ago

प्रीमियर लीग: फर्नांडीस की हैट्रिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से हराया

अपराध4 weeks ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

खेल4 weeks ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा

व्यापार4 weeks ago

सोने में बड़ी तेजी की संभावना, बुल केस में साल के अंत तक 5,600 डॉलर और चांदी 120 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है: रिपोर्ट

मनोरंजन3 weeks ago

अदनान सामी का कहना है कि एक पाकिस्तानी के तौर पर भारत में काम मिलना कभी मुश्किल नहीं था: ‘भारतीय नागरिकता मिलने के बाद बहुत कुछ बदल गया’

रुझान