Connect with us
Saturday,28-March-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना से संक्रमित

Published

on

Pranab-Mukherjee

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को कहा कि वह कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से खुद को आइसोलेट करने और कोरोना जांच कराने के लिए कहा है। पूर्व राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, “एक अलग प्रोसीजर के लिए अस्पताल जाने पर, मैं आज आज कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं। जो लोग पिछले सप्ताह मेरे संपर्क में आए हैं, मैं उनसे खुद को आइसोलेट करने और और कोविड-19 जांच कराने का अनुरोध करता हूं।”

जैसे ही दिग्गज कांग्रेसी नेता मुखर्जी ने इस बारे में जानकारी दी, कई नेता उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने लगे।

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान ने ट्वीट किया, “मैं पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जी के कोविड-19 से संक्रमित होने की खबर से चिंतित हूं। मैं ईश्वर से आपके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा, दिल्ली कांग्रेस प्रमुख चौधरी अनिल कुमार और कई अन्य नेताओं ने भी मुखर्जी के शीघ्र स्वास्थ होने की कामना की।

गौरतलब है कि भारत में कोरोना के 62,064 ने मामले आने के साथ सोमवार को कुल मामलों की संख्या 2,215,074 तक पहुंच गई। पिछले 24 घंटों में 1,000 से अधिक लोगों की मौत के साथ, कोरोना से देश में अब तक 44,386 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

राजनीति

गृह मंत्री शाह आज बंगाल में तृणमूल सरकार के खिलाफ ‘श्वेत पत्र’ जारी करेंगे

Published

on

amit

कोलकाता, 28 मार्च : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को पश्चिम बंगाल सरकार और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ ‘चार्जशीट’ या ‘श्वेत पत्र’ जारी करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री शनिवार को दोपहर 12 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे और उसी समय ‘श्वेत पत्र’ जारी करेंगे।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की राज्य समिति के एक सदस्य ने कहा कि ‘श्वेत पत्र’ में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार के तीन कार्यकालों के दौरान पश्चिम बंगाल में तुष्टीकरण की राजनीति के परिणामस्वरूप हुई विफलताओं, कुप्रशासन, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और कथित रूप से सुनियोजित हिंसा के उदाहरणों को उजागर किया जाएगा।

गृह मंत्री शाह शुक्रवार देर रात नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। उनकी विशेष उड़ान को रात करीब 11.40 बजे कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरना था, लेकिन उनकी उड़ान रात करीब 12.25 बजे हवाई अड्डे पर पहुंची।

हालांकि, भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण खराब मौसम की वजह से उनकी विशेष उड़ान हवाई अड्डे पर नहीं उतर सकी और काफी देर तक हवा में ही रही।

शहर में उनके आगमन से पहले ही शाह ने सवाल उठाया था कि पश्चिम बंगाल ही एकमात्र ऐसा राज्य क्यों है जहां चुनाव होने वाले हैं और विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) को लेकर इतने विवाद हुए हैं।

उनके अनुसार, केरल और तमिलनाडु जैसे दो अन्य चुनावी राज्यों में, जहां पश्चिम बंगाल की तरह गैर-भाजपा दलों का शासन है, पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर एक भी विवाद नहीं हुआ है।

शाह ने कहा था, “न तो वहां न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति करनी पड़ी, जैसा कि पश्चिम बंगाल में हुआ, और न ही किसी राजनीतिक दल ने पुनरीक्षण प्रक्रिया के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।”

संयोगवश, शाह का कोलकाता में कार्यक्रम शुक्रवार रात 11.30 बजे न्यायिक निर्णय के लिए भेजे गए मामलों की दूसरी पूरक सूची प्रकाशित होने के ठीक एक दिन बाद हो रहा है।

यह सूची भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) और पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय की वेबसाइटों पर उपलब्ध है।

हालांकि, दूसरी पूरक सूची का विवरण जिसमें संसाधित मामलों की कुल संख्या और कितने नामों को बाहर करने योग्य पाया गया है, उपलब्ध नहीं है, क्योंकि शनिवार सुबह तक ईसीआई द्वारा इस संबंध में कोई आधिकारिक आंकड़े मीडिया के साथ साझा नहीं किए गए थे।

Continue Reading

अपराध

मुंबई : विदेशी नागरिक से लूट के मामले में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

Published

on

मुंबई, 28 मार्च : मुंबई के जूहू इलाके में दो पुलिस कांस्टेबल एक फॉरेक्स कंपनी के डिलीवरी एग्जीक्यूटिव का अपहरण कर उससे 10,000 अमेरिकी डॉलर लूटने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं। जबकि लूटी गई रकम अभी तक बरामद नहीं हो सकी है।

मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में तीन अन्य आरोपी अब भी फरार है, उनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप शिंदे (33) और गजेंद्र राजपूत (40) के रूप में हुई है। दोनों क्रमशः बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और जोगेश्वरी पुलिस स्टेशन में तैनात थे। आरोप है कि उन्होंने अपनी वर्दी और पद का दुरुपयोग करते हुए इस पूरी वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, घटना 25 मार्च की दोपहर करीब 2 बजे की है। पीड़ित बांद्रा स्थित एक फॉरेक्स कंपनी में डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत है। वह जूहू इलाके में विदेशी मुद्रा देने पहुंचा था। इसी दौरान जूहू सर्कल के पास आरोपियों ने उसे एक एर्टिगा कार में जबरन बैठाकर अगवा कर लिया। कार के अंदर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

इसके बाद आरोपी पीड़ित को दहिसर ले गए, जहां उससे 10,000 डॉलर से भरा बैग छीन लिया गया। आरोप है कि इस दौरान पीड़ित की लगातार पिटाई भी की गई। हालांकि, पीड़ित ने शोर मचाया और आसपास के लोग आ गए। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई।

लोगों को आता देख आरोपी भगाने लगे लेकिन पुलिस एक ही आरोपी की गिरफ्तार कर पाई जबकि दूसरा भीड़ का फायदा उठाकर भाग गया। फॉरेक्स कंपनी के डिलीवरी एग्जीक्यूटिव से लूट की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और दूसरे आरोपी गजेंद्र राजपूत को ठाणे स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, उगाही, डकैती और सरकारी कर्मचारी बनकर अपराध करने जैसे गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार तीन आरोपियों की तलाश में कई टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Continue Reading

महाराष्ट्र

मुंबई में फर्जी विधानसभा पास बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

Published

on

CRIME

मुंबई, 27 मार्च : महाराष्ट्र विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है। मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को फर्जी प्रवेश पास बनाने और बांटने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मरीन ड्राइव पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच के बाद गिरफ्तारियां कीं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विधानसभा सत्र में प्रवेश के लिए फर्जी प्रवेश पास बनाने का मामला राज्य मंत्री उदय सामंत द्वारा उठाए जाने के बाद सामने आया। इस खुलासे के बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से कुछ कथित तौर पर राज्य सचिवालय (मंत्रालय) में कार्यरत हैं। आरोपियों की पहचान केशव गुंजल (53), गणपत भाऊ जावले (50), नागेश शिवाजी पाटिल (42), मनोज आनंद मोरबाले (40) और स्वप्निल रमेश तायडे (40) के रूप में हुई है।

पुलिस विभाग के सूत्रों ने पुष्टि की है कि इस रैकेट से जुड़े कई अन्य संदिग्धों की तलाश के लिए भी तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

इस घटना ने एक महत्वपूर्ण विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल में हुई चूक को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। अधिकारी वर्तमान में इस बात की जांच कर रहे हैं कि फर्जी पास कैसे बनाए गए, उन्हें जारी करने की अनुमति किसने दी और क्या इस ऑपरेशन में किसी अंदरूनी व्यक्ति की संलिप्तता थी।

महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी को शुरू हुआ और 25 मार्च को समाप्त हुआ।

सत्र के दौरान, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 6 मार्च को 2026-27 के लिए राज्य बजट पेश किया, जिसमें 7.69 लाख करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी वित्तीय योजना का विवरण दिया गया। बजट में 30 सितंबर, 2025 तक बकाया फसल ऋण वाले किसानों के लिए 2 लाख रुपए तक के ऋण माफी का प्रावधान शामिल था। मुख्यमंत्री के अनुसार, इस योजना से लगभग 28-30 लाख किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, नियमित रूप से ऋण चुकाने वाले लगभग 20 लाख किसानों को ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर शेतकरी कर्ज माफी योजना’ के तहत 50,000 रुपए मिलेंगे।

इस सत्र के दौरान महाराष्ट्र फ्रीडम ऑफ रिलीजन बिल, 2026 और भारतीय न्यायिक संहिता (महाराष्ट्र संशोधन) विधेयक, 2026 सहित कई महत्वपूर्ण कानून भी पारित किए गए।

Continue Reading
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय35 minutes ago

ईरान के बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट पर तीसरी बार हुआ हमला, आईएईए ने दी चेतावनी

अंतरराष्ट्रीय37 minutes ago

वेलफेयर फ्रॉड को रोकने के लिए अमेरिकी सरकार ने बनाया टास्क फोर्स

राजनीति42 minutes ago

गृह मंत्री शाह आज बंगाल में तृणमूल सरकार के खिलाफ ‘श्वेत पत्र’ जारी करेंगे

अंतरराष्ट्रीय49 minutes ago

ईरान आने वाले हफ्तों में और कमजोर हो जाएगा : मार्को रुबियो

अंतरराष्ट्रीय1 hour ago

ट्रंप ने नाटो को ‘कागजी शेर’ कहा, सहयोगियों पर सवाल उठाए

अंतरराष्ट्रीय1 hour ago

चीन की यात्रा से पहले ट्रंप ने संबंधों और प्रतिद्वंद्विता पर दिया जोर

अपराध1 hour ago

मुंबई : विदेशी नागरिक से लूट के मामले में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

अंतरराष्ट्रीय1 hour ago

ट्रंप का दावा- पूरी तरह तबाह हो गया है ईरान, चर्चा के लिए दरवाजे खुले

अंतरराष्ट्रीय1 hour ago

चीन को टक्कर देने के ल‍िए अमेरिका का दक्षिण-पूर्व एशिया और अफ्रीका पर फोकस

अंतरराष्ट्रीय2 hours ago

व्हाइट हाउस ने ईरान संकट पर पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत की सराहना की

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंब्रा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नदीम खान उर्फ ​​बाबा खान के घर पर फायरिंग, पुलिस टीम पर भी हमला, मुंब्रा में अलर्ट… नदीम ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

महाराष्ट्र19 hours ago

लॉकडाउन लागू नहीं होगा… तेल की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी, अफवाह फैलाने वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज होंगे: देवेंद्र फडणवीस

व्यापार3 weeks ago

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 300 अंक गिरा, आईटी शेयरों में बढ़त

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई साइबर फ्रॉड: 55 बैंक अकाउंट से फ्रॉड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, संदिग्ध इक्विपमेंट, बैंक बुक और दूसरे डॉक्यूमेंट्स जब्त

व्यापार4 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, डिफेंस स्टॉक्स उछले

अपराध2 weeks ago

मुंबई सेंट्रल के रेलवे अस्पताल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

व्यापार4 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 350 अंक फिसला, आईटी शेयरों में बढ़त

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: पुर्तगाली लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, सनसनीखेज घटना से मुंबई शर्मसार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

व्यापार4 weeks ago

ईरान में चल रहे ‘बड़े सैन्य अभियानों’ के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व जाने वाली सभी उड़ानें कीं निलंबित

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई के लोगों को महायोति का बड़ा तोहफा… अब 500 स्क्वायर फीट तक के घरों पर कोई टैक्स नहीं, महानगरपालिका ने यह सीमा बढ़ाकर 700 स्क्वायर फीट कर दी है।

रुझान