Connect with us
Friday,17-April-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री ने कंगना को नाचने-गाने वाली कहा

Published

on

Kangana-Ranaut

 मध्य प्रदेश की कमल नाथ सरकार के पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि नाचने-गाने वाली ने किसानों का अपमान किया और कांग्रेसजनों ने उसका विरोध किया तो पुलिस ने बल प्रयोग किया। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत बैतूल जिले के सारणी में फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग के लिए आई थी, कंगना के किसानों को लेकर दिए गए बयान का कांग्रेस ने विरोध किया। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया था और प्रकरण भी दर्ज किए गए हैं। इसी को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे के नेतृत्व में रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

पांसे ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि नाचने-गाने वाली का विरोध कर रहे कांग्रेसजनों पर पुलिस ने न केवल बल प्रयोग किया बल्कि मामले भी दर्ज किए। पुलिस की यह कार्रवाई लोकतंत्र के खिलाफ है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस किसानों के सम्मान की खातिर सड़क पर उतरी थी। पुलिस को कंगना की कठपुतली नहीं बनना चाहिए क्योंकि सरकारें आते जाती रहती हैं। पुलिस ने कृत्य किया है उसकी निष्पक्ष जांच हो और जब तक जांच नहीं हो जाती तब तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कोई कार्रवाई न की जाए। जिन पुलिस वालांे ने लाठीचार्ज किया उन पर कार्रवाई हो।

मनोरंजन

200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस : सरकारी गवाह बनना चाहती हैं जैकलीन फर्नांडिस, कोर्ट ने ईडी को भेजा नोटिस

Published

on

jacquliene

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से जुड़े 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक नया और बड़ा मोड़ सामने आया है। लंबे समय से चल रहे इस हाई-प्रोफाइल केस में अब जैकलीन ने खुद आगे आकर सरकारी गवाह (अप्रूवर) बनने की इच्छा जताई है।

दरअसल, पटियाला हाउस कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान जैकलीन फर्नांडिस ने कहा कि वह इस मामले में जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करना चाहती हैं और सरकारी गवाह बनने के लिए भी तैयार हैं।

इस पर अदालत ने बताया कि इसके लिए उन्हें सीधे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने औपचारिक आवेदन देना होगा। कोर्ट ने साफ किया कि जांच एजेंसी उनके बयान और सहयोग के आधार पर ही तय करेगी कि उन्हें अप्रूवर बनाया जाए या नहीं।

अदालत ने इस मामले में ईडी को नोटिस भी जारी किया है और अगली सुनवाई की तारीख 20 अप्रैल तय की है।

इसके अलावा, जैकलीन को 24 अप्रैल से 25 मई के बीच विदेश यात्रा की अनुमति भी दे दी गई है। हालांकि, इस दौरान उन्हें तय शर्तों का पालन करना होगा और जांच में सहयोग जारी रखना होगा।

बता दें कि पूरा मामला 200 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है, जिसमें सुकेश चंद्रशेखर को मुख्य आरोपी माना गया है। आरोप है कि उसने जेल के अंदर रहते हुए ही ठगी और रंगदारी का बड़ा नेटवर्क चलाया और कई लोगों से करोड़ों रुपए वसूले। इसी दौरान उसका संपर्क बॉलीवुड से भी जुड़ा, और जैकलीन फर्नांडिस का नाम इस केस में सामने आया।

ईडी की जांच के मुताबिक, सुकेश ने जैकलीन को कई महंगे तोहफे दिए थे, जिनमें लग्जरी घड़ियां, महंगे बैग, जूलरी और अन्य कीमती सामान शामिल हैं।

एजेंसी का दावा है कि ये सभी चीजें गैरकानूनी तरीके से कमाए गए पैसों से खरीदी गई थीं। हालांकि, इस पर जैकलीन का कहना है कि उन्हें सुकेश की असली पहचान और उसके अपराधों के बारे में जानकारी नहीं थी। उन्होंने अदालत को बताया कि सुकेश ने खुद को एक बड़ा बिजनेसमैन बताकर उन्हें गुमराह किया था।

Continue Reading

मनोरंजन

है जवानी तो इश्क होना है: गिफ्ट पुराना लेकिन पैकेजिंग नई, क्या गोविंदा को बीट कर पाएंगे वरुण धवन

Published

on

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का पहला लुक रिलीज हो गया है।

पहले लुक से फिल्म की कहानी साफ है कि पुराने गिफ्ट को नई पैकिंग के साथ सिनेमाघरों में उतारा जा रहा है। फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े तीनों के बीच बेहतरीन केमिस्ट्री दिखाई गई है लेकिन फिल्म को लेकर सारा सस्पेंस पहले लुक में खुलकर सामने आ चुका है।

‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण धवन एक साथ दो-दो पत्नियों के साथ दोहरी जिंदगी जीने वाले हैं। पहली पत्नी है मृणाल ठाकुर और दूसरी हैं पूजा हेगड़े। पहले लुक को देखकर आपको गोविंदा की फिल्म ‘सैंडविच’ और ‘साजन चले ससुराल’ की याद आ जाएगी। कुल मिलाकर सलमान खान के गाने के टाइटल और गोविंदा की फिल्म की स्क्रिप्ट का मिक्स कॉकटेल दर्शकों को देखने को मिल सकता है।

गोंविदा की फिल्म सैंडविच सभी को याद होगी, जिसमें महिमा चौधरी और रवीना टंडन दो बच्चों को जन्म देती है, जिनका नाम टोनी और टुकटुक होता है। दोनों की शक्ल एक जैसी होती है क्योंकि दोनों के पिता गोविंदा ही हैं। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के लुक में 2 एआई से जनेरेट बच्चे दिखाए गए हैं, जो पहले अपनी मम्मी का नाम बताते हैं और फिर पापा का। दोनों के पिता का नाम सेम है और फिर सवाल करते हैं, कहीं हमारे पिता एक ही तो नहीं।

लुक से साफ है कि वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म ‘सैंडविच’ और ‘साजन चले ससुराल’ से प्रेरित है। ‘साजन चले ससुराल’ का निर्देशन वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने किया था और इस फिल्म का निर्देशन भी वही कर रहे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि डेविड धवन की फिल्मों में कॉमेडी की कमी नहीं होती। उनकी फिल्में दर्शकों को खुलकर हंसने पर मजबूर कर देती हैं। उम्मीद है कि वरुण धवन की फिल्म पर्दे पर वहीं कमाल कर पाए, जो गोविंदा की फिल्में करती थीं।

Continue Reading

मनोरंजन

पहली बार रियलिटी शो में हुई थी तारा सुतारिया और फराह खान की मुलाकात, ओपेरा गाकर जीता था सबका दिल

Published

on

बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान अपनी फिल्मों से ज्यादा अब अपने यूट्यूब व्लॉग के लिए फेमस हैं।

वे अपने रसोइए दिलीप के साथ बॉलीवुड स्टार्स के घर जाती हैं और उनके साथ मजेदार डिश बनाने के साथ-साथ हिंदी सिनेमा से जुड़े राज भी खोलती हैं। अब कोरियोग्राफर को तारा सुतारिया के घर देखा गया, जहां दोनों ने अपनी पहली मुलाकात का किस्सा भी शेयर किया।

फराह खान का नया व्लॉग यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है, जिसमें वे तारा सुतारिया के साथ पहली मुलाकात का किस्सा शेयर करती दिख रही हैं। दोनों की पहली मुलाकात रियलिटी शो ‘एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा’ के सेट पर हुई थी, जहां 14 साल की प्यारी तारा ने स्टेज पर शानदार ओपेरा गाया था। शो में फराह खान बताती है कि वे तारा के पिता की कॉलेज की दोस्त हैं और तारा स्कूल की तरफ से हमारे शो पर आई थी और गाना गाने की इच्छा भी जाहिर की थी।

कोरियग्राफर आगे बताती हैं कि तारा उस वक्त बहुत छोटी थी और कर्ल बालों के साथ उन्होंने स्टेज पर पूरे कॉन्फिडेंट के साथ ओपेरा गाया था। अभिनेत्री ने इतना अच्छा गाया था कि अनु मलिक का मुंह खुला रह गया था। शो में तारा अपने कुकिंग एक्सपीरियंस पर भी बात करती हैं और बताती हैं कि उन्हें पहले खाना बनाने का शौक नहीं था लेकिन कोविड के समय वो घर में एक्सपेरिमेंट करती थी। उसी दौरान उन्होंने अच्छा खाना बनाना सीखा था।

यह बात तो सभी जानते हैं कि तारा एक प्रोफेशनल सिंगर है और उन्होंने विदेश से सिंगिग का प्रशिक्षण लिया है। हिंदी सिनेमा में भी कई गाने गा चुकी हैं, जिसमें एक विलेन रिटर्न्स का ‘शामत’, ‘हीरोपंती 2’ का मिस हैरान और जलवानुमा गाना शामिल है।

बता दें कि तारा सुतारिया ने इसी साल अपना आलीशान घर खरीदा था और गृह प्रवेश के बाद घर के कोने-कोने की फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। अभिनेत्री ने घर के शानदार क्लासिक विंटेज फर्नीचर से लेकर पियानो की फोटोज भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। पहला घर खरीदना तारा के लिए बेहद सुखद अनुभव रहा है।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र4 hours ago

डिपार्टमेंट बी ने डोंगरी में 9 बिना इजाज़त दुकानों पर तोड़-फोड़ की कार्रवाई की

महाराष्ट्र5 hours ago

ई एम हॉस्पिटल में स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट मल्टी-स्पेशलिटी रोबोटिक सर्जरी की सुविधा देने के लिए म्युनिसिपल कमिश्नर को प्लानिंग के निर्देश

महाराष्ट्र7 hours ago

मुंबई : धोखाधड़ी के आरोप में फर्जी बाबा गिरफ्तार, घरेलू और जीवन की समस्याओं को हल करने की आड़ में करिश्माई छवि बनाकर लोगों को बेवकूफ बनाता था

jacquliene
मनोरंजन8 hours ago

200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस : सरकारी गवाह बनना चाहती हैं जैकलीन फर्नांडिस, कोर्ट ने ईडी को भेजा नोटिस

महाराष्ट्र9 hours ago

मुंबई: रोहित शेट्टी हत्याकांड में 15वीं गिरफ्तारी, शूटर की पहचान, गिरफ्तारी, और भी गिरफ्तारियां संभव

व्यापार9 hours ago

मार्च में इक्विटी फंड में निवेश 11 प्रतिशत बढ़ा; मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रा और डिफेंस सेक्टर बने निवेशकों की पहली पसंद

खेल10 hours ago

आईपीएल 2026: ‘दूसरी टीमें हमसे बेहतर खेल रहीं’, पंजाब से हार के बाद एमआई के कोच महेला जयवर्धने का बयान

व्यापार11 hours ago

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद के बीच कच्चे तेल की कीमतों में आई 2 प्रतिशत तक की गिरावट

अंतरराष्ट्रीय समाचार12 hours ago

तेल रिफाइनरी में लगी आग का ऑस्ट्रेलियाई ईंधन सप्लाई पर बहुत कम असर होगा: पीएम अल्बानीज

राष्ट्रीय समाचार12 hours ago

संजीव अरोड़ा और उनके पार्टनर्स के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, हवाला-बेटिंग लिंक की जांच तेज (लीड-1)

महाराष्ट्र3 weeks ago

लॉकडाउन लागू नहीं होगा… तेल की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी, अफवाह फैलाने वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज होंगे: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई : जय श्री राम विवाद में 5 गिरफ्तार, आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, तनावपूर्ण स्थिति में शांति बनी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

व्हाइट हाउस ने ईरान संकट पर पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत की सराहना की

राजनीति3 weeks ago

गृह मंत्री शाह आज बंगाल में तृणमूल सरकार के खिलाफ ‘श्वेत पत्र’ जारी करेंगे

महाराष्ट्र7 days ago

महाराष्ट्र पुलिस के लिए भी अब हेलमेट पहनना अनिवार्य, डीजीपी ने जारी किया आदेश

व्यापार2 weeks ago

ईरान के ऊपर अमेरिकी जेट विमान मार गिराए गए; बचाव कार्य जारी

महाराष्ट्र7 days ago

ग्रांट रोड के बार पर छापा: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

महाराष्ट्र1 week ago

मुंबई: मालेगांव विस्फोट मामले में गिरफ्तारी के बाद 2008 में पुरोहित के करियर की प्रगति लगभग रुक गई थी।

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

यूएई ने हबशान गैस प्लांट पर ईरान के हमले की कड़ी निंदा की, कुछ समय के लिए रोका गया ऑपरेशन

अपराध3 weeks ago

मुंबई में डिलीवरी वाहन से 27 गैस सिलेंडर चोरी, जांच जारी

रुझान