राष्ट्रीय
2025 में भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में 73 प्रतिशत की बढ़ोतरी : यूएनसीटीएडी
संयुक्त राष्ट्र, 22 जनवरी : वर्ष 2025 में भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट- एफडीआई) में 73 प्रतिशत की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले साल भारत में कुल 47 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आया। यह बढ़ोतरी सेवा और उत्पादन क्षेत्र में बड़े निवेश की वजह से हुई है।
संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (यूएनसीटीएडी) ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि विदेशी निवेश में यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से सेवा क्षेत्र में बड़े निवेश की वजह से हुई है। इसमें वित्तीय सेवाएं, आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) और अनुसंधान एवं विकास जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा उत्पादन क्षेत्र में भी निवेश बढ़ा है, जिसे भारत को वैश्विक आपूर्ति शृंखला से जोड़ने वाली सरकारी नीतियों से समर्थन मिला।
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की विदेशी निवेश वृद्धि दर दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ने वाले देशों में शामिल रही।
ग्लोबल इन्वेस्टमेंट ट्रेंड्स मॉनिटर के नवीनतम अंक के अनुसार, पिछले साल के पहले तीन तिमाहियों में भारत में डाटा सेंटर्स में कुल 7 अरब डॉलर का निवेश हुआ। इस दौरान डाटा सेंटर्स में निवेश पाने वाले देशों की सूची में भारत सातवें स्थान पर रहा।
हालांकि, चौथी तिमाही में डाटा सेंटर क्षेत्र में विदेशी निवेश में अचानक तेज उछाल आया, जिससे यह क्षेत्र और अधिक सक्रिय हो गया।
अक्टूबर में गूगल ने घोषणा की थी कि वह आंध्र प्रदेश में एआई हब के लिए 15 अरब डॉलर का निवेश करेगी।
तो वहीं दिसंबर में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने एआई और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और डाटा सेंटर्स में 17.5 अरब डॉलर निवेश करने की घोषणा की। इसी तरह दिसंबर में ही अमेजन ने कहा कि वह एआई और अन्य क्षेत्रों में 35 अरब डॉलर का निवेश करेगी।
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, ये सभी निवेश अगले कुछ वर्षों में धीरे-धीरे किए जाएंगे।
वैश्विक स्तर पर देखा जाए तो पिछले साल दुनिया भर में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और कुल निवेश बढ़कर 1.6 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया।
रिपोर्ट में कहा गया कि वर्ष 2025 में औद्योगिक रुझान यह दिखाते हैं कि अब डाटा सेंटर वैश्विक निवेश को दिशा दे रहे हैं। कुल नए निवेश परियोजनाओं के मूल्य का लगभग पांचवां हिस्सा डाटा सेंटर्स से जुड़ा रहा।
एआई इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल नेटवर्क की बढ़ती मांग के कारण इस क्षेत्र में घोषित निवेश 270 अरब डॉलर से अधिक रहा।
इसके साथ ही सेमीकंडक्टर उद्योग भी तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र रहा, जहां हाल ही में घोषित प्रोजेक्ट्स के मूल्य में 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
वहीं जिन क्षेत्रों पर शुल्क जोखिम का असर पड़ा, वहां परियोजनाओं की संख्या में 25 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसमें वस्त्र उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक्स और मशीनरी क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित रहे।
यूएनसीटीएडी के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक विदेशी निवेश विकसित देशों में गया, जहां कुल निवेश 43 प्रतिशत बढ़कर 728 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया।
रिपोर्ट में कहा गया कि भारत एक अपवाद रहा, जबकि विकासशील देशों में विदेशी निवेश 2 प्रतिशत घटकर 877 अरब डॉलर रह गया।
संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि लगातार तीसरे साल चीन में विदेशी निवेश में गिरावट दर्ज की गई। चीन में निवेश 8 प्रतिशत घटकर 107.5 अरब डॉलर रह गया, हालांकि निवेश का बड़ा हिस्सा रणनीतिक और तेजी से बढ़ने वाले क्षेत्रों में केंद्रित रहा।
यूएनसीटीएडी ने कहा कि कुल मिलाकर, वैश्विक स्तर पर निवेशकों का भरोसा अभी कमजोर बना हुआ है।
रिपोर्ट में कहा गया, “ऊपरी आंकड़ों में दिखाई दे रही वृद्धि पूरी सच्चाई नहीं बताती। नीति निर्माताओं को केवल धन के प्रवाह पर नहीं, बल्कि वास्तविक निवेश को बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए।”
निवेशकों के कमजोर भरोसे का संकेत देते हुए रिपोर्ट में बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय विलय और अधिग्रहण के मूल्य में 10 प्रतिशत की गिरावट आई।
इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय परियोजना वित्त पोषण लगातार चौथे साल घटा है। इसकी कुल राशि में 16 प्रतिशत और सौदों की संख्या में 12 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई, जो 2019 के स्तर के करीब है।
रिपोर्ट के अनुसार, ग्रीनफील्ड परियोजनाओं की घोषणाओं की संख्या में 16 प्रतिशत की गिरावट आई है, हालांकि कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स की वजह से कुल परियोजना मूल्य ऊंचा बना रहा।
राष्ट्रीय
दिल्ली पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त, बाइक स्टंट करने वालों को जारी किया चालान

नई दिल्ली, 4 अप्रैल : दिल्ली पुलिस लगातार सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में लगी हुई है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो शो बाजी और रील बनाने के चक्कर में चलती बाईक पर ऐसे करतब दिखा रहे हैं जो न केवल उनकी जान के लिए जोखिम बन सकता है, बल्कि दूसरे लोगों को भी खतरे में डाल सकता है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ बाइक सवार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। पुलिस ने इस वीडियो को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई शुरू की। वीडियो में दिखाई गए वाहन और बाइक सवारों की पहचान कर ली गई। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान जारी किया गया।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर उनका रुख सख्त है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। आगे भी उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
इसके कुछ दिन पहले ही पुलिस ने गन कल्चर के प्रति जीरो टॉलरेंस के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की थी। सोशल मीडिया और साइबर पेट्रोलिंग के जरिए पता चला कि कुछ लोग अवैध हथियार लहरा रहे हैं और इस तरह की गतिविधियों से आम लोगों की सुरक्षा को खतरा है। दिल्ली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ऐसे एक आरोपी को पकड़ लिया।
अलीपुर थानाक्षेत्र में पुलिस टीम ने गोगी गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी में एक पिस्तौल भी बरामद हुई।
दिल्ली पुलिस सिर्फ सड़क सुरक्षा ही नहीं, बल्कि हथियारों के गैरकानूनी उपयोग और अपराधों के खिलाफ भी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। इसके लिए पुलिस की टीम लगातार सोशल मीडिया और साइबर चैनलों पर नजर रख रही है ताकि ऐसे अपराधों को पहले ही पकड़ा जा सके। साइबर पेट्रोलिंग और लोकल इंटेलिजेंस नेटवर्क के जरिए आरोपी जल्दी ट्रेस किए जा रहे हैं और उनके खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
राजनीति
मुंबई : 22 साल पुराना जाली जाति प्रमाण पत्र मामला, पुलिस ने दर्ज किया पूर्व पार्षद पर मुकदमा

मुंबई, 4 अप्रैल : मुंबई के चेम्बूर पुलिस स्टेशन में एक पूर्व नगर निगम पार्षद के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, रमेश सुरेश कांबले पर जाली जाति प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लड़ने और सरकार व जनता के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को ब्रिगेडियर मुकेश की हत्या में शामिल संदिग्ध बदमाशों की लोकेशन की जानकारी मिली। पुलिस पहले से ही सघन चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी जोहड़ी गांव के पास इन बदमाशों के होने का इनपुट मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी।
जैसे ही पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, वे भागते हुए गुनियाल गांव के जंगल की तरफ पहुंच गए। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए एक बदमाश को वहीं दबोच लिया, लेकिन दूसरा बदमाश जंगल के अंदर भागने लगा। पुलिस टीम लगातार उसका पीछा करती रही। इसी दौरान खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
अचानक हुई फायरिंग से माहौल तनावपूर्ण हो गया। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली बदमाश के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत काबू में कर लिया।
घायल बदमाश को बिना देर किए इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। मौके की तलाशी लेने पर पुलिस को बदमाश के पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह किसी बड़ी वारदात की फिराक में था या पहले से ही किसी गंभीर अपराध में शामिल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी भी तुरंत मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले का जायजा लिया। फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। वहीं, फिलहाल पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
राजनीति
ईरान युद्ध के बीच कुकिंग गैस पर निर्भरता घटाने की तैयारी, सरकार घरेलू इंडक्शन हीटर उत्पादन बढ़ाने पर कर रही फोकस

नई दिल्ली, 3 अप्रैल : केंद्र सरकार कुकिंग गैस की खपत कम करने के लिए अब इंडक्शन हीटर और उससे जुड़े उपकरणों के घरेलू उत्पादन को बढ़ाने की योजना बना रही है। इस दिशा में शुक्रवार को उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव, विद्युत सचिव और विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) के महानिदेशक सहित शीर्ष अधिकारियों ने एक उच्चस्तरीय बैठक की।
इस बैठक में ईरान युद्ध के कारण वैश्विक सप्लाई चेन में आई बाधाओं को देखते हुए इंडक्शन हीटर और कुकिंग उपकरणों के उत्पादन को बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की गई, ताकि कुकिंग गैस की खपत कम की जा सके।
पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद से इंडक्शन हीटर और अन्य इलेक्ट्रिक उत्पादों की मांग में काफी बढ़ोतरी देखी गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, अगर यह युद्ध लंबे समय तक चलता है, तो भारत को संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहना होगा।
यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब सरकार लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष की संभावना को देखते हुए आयात पर पड़ने वाले असर का आकलन कर रही है। खासतौर पर तेल, गैस और पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात में बाधा को लेकर चिंता जताई जा रही है।
सरकार पहले ही कई पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर आयात शुल्क कम कर चुकी है, ताकि सप्लाई बनी रहे और लागत का दबाव कम किया जा सके।
सूत्रों के मुताबिक, सरकार का मुख्य फोकस जरूरी उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करना और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आयात पर निर्भरता कम करना है।
कतर में एक बड़े लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) प्लांट को नुकसान पहुंचने के बाद मध्य पूर्व से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता और बढ़ गई है। इसके अलावा होर्मुज जलडमरूमध्य लगभग बंद होने की स्थिति में है, जहां से दुनिया की करीब 20 प्रतिशत ऊर्जा सप्लाई गुजरती है।
भारत ने इस स्थिति से निपटने के लिए अपने तेल आयात स्रोतों में विविधता लाई है और अब रूस के साथ-साथ नाइजीरिया और अंगोला जैसे अफ्रीकी देशों से ज्यादा कच्चा तेल खरीद रहा है। इसके अलावा भारतीय कंपनियां अमेरिका से भी गैस की आपूर्ति ले रही हैं।
इस बीच, पश्चिम एशिया में संघर्ष को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को अपने संबोधन में कहा कि अमेरिकी सेना अगले 2-3 हफ्तों तक ईरान पर ‘बेहद कड़ा प्रहार’ करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ईरान को ‘स्टोन एजेज यानी पाषाण युग’ (उनकी पुरानी स्थिति जहां वे असल में थे) में पहुंचा देगा।
इसके कुछ घंटों बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “उस समय मध्य पूर्व में न तेल था और न ही गैस का उत्पादन होता था।”
ट्रंप ने यह चेतावनी ऐसे समय दोहराई है जब यह संघर्ष दूसरे महीने में प्रवेश कर चुका है और क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य तैनाती जारी है। वहीं ईरान ने युद्धविराम और 15-सूत्रीय शांति योजना से जुड़ी खबरों को खारिज करते हुए इसे ‘बेहद एकतरफा और अव्यवहारिक’ बताया है।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र9 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय2 years agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
अपराध4 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
अपराध3 years agoपिता की मौत के सदमे से छोटे बेटे को पड़ा दिल का दौरा
