Connect with us
Monday,13-July-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

फिल्म निकायों के मुद्दों को सुलझा लिया गया, शूटिंग जल्द शुरू होगी

Published

on

IFTPC

लॉकडाउन के बाद शूटिंग के फिर से शुरू होने से संबंधित मुद्दों को फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई), सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सीआईएनटीएए) और इंडियन फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स काउंसिल (आईएफटीपीसी) ने सुलझा लिया है। शूटिंग शुरू करने का आखिरी दिन मंगलवार तय किया गया था, लेकिन हालिया रपटों के मुताबिक, एफडब्ल्यूआईसीई और सीआईएनटीएए ने शूटिंग रद्द करने का आह्वान किया था क्योंकि आईएफटीपीसी ने आठ घंटे की शिफ्ट में काम करने और श्रमिकों को 50 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान करने की उनकी मांगों को पूरा नहीं किया था।

हालांकि आईएफटीपीसी, एफडब्ल्यूआईसीई, सीआईएनटीएए के बीच बुधवार को हुई एक वर्चुअल बैठक के दौरान मुद्दों पर चर्चा की गई।

आईएफटीपीसी ने कास्ट और क्रू टीम को कोविड-19 की वजह से मौत होने पर 25 लाख का बीमा कवर और संक्रमण होने पर अस्पताल में भर्ती होने पर 2 लाख का बीमा कवरेज के दो सेट्स प्रदान करने पर सहमति जताई है।

इसके साथ ही बीमा के अलावा आईएफटीपीसी ने यह भी आश्वासन दिया है कि कास्ट और क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार हर सावधानी का अत्यंत ध्यान रखा जाएगा।

वहीं कास्ट और क्रू टीम के लिए क्रेडिट की अवधि को शुरूआती तीन महिनों के लिए 90 दिन से घटाकर 30 दिन करने का निर्णय भी लिया गया है।

आईएफटीपीसी, सीआईएनटीएए, एफडब्ल्यूआईसीई और प्रसारकों ने शूटिंग जल्द शुरू होने की घोषणा की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन

जानकी अम्मा के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में जुटे प्रशंसक, मैसूर में होगा अंतिम संस्कार

Published

on

प्रसिद्ध गायिका एस. जानकी अम्मा के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मैसूर के महाराजा ग्राउंड में रखा गया है। उनके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं। रविवार को मैसूरु तालुक के एचडीके कनियानाहुंडी फार्म में जानकी अम्मा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गायिका सुनीता उपद्रष्टा ने अंतिम दर्शन करने के बाद जानकी अम्मा को ‘सरस्वती’ और गायकों की कई पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बताया। उन्होंने जानकी अम्मा की बहुमुखी प्रतिभा, विनम्रता और सभी के प्रति उनके स्नेह की प्रशंसा की।

वहीं, अभिनेता जयप्रकाश ने मशहूर सिंगर एस. जानकी के निधन पर दुख जताया और इसे कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति बताया। उन्होंने राज्य सरकार से उन्हें राज्योत्सव पुरस्कार से सम्मानित करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि उन्हें कई सम्मान मिले थे और वे कर्नाटक राज्योत्सव पुरस्कार की हकदार थीं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को उनके जीवित रहते हुए उनकी खैर-खबर लेनी चाहिए थी। उन्होंने उनके योगदान की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में गाने गाए थे।

गायिका एस. जानकी के निधन पर कांग्रेस विधायक शरणबसप्पा दर्शनपुर ने कहा, “उन्होंने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए हजारों गाने गाए और खुद को सबसे सम्मानित प्लेबैक सिंगर्स में से एक बनाया। उनके गाने आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। उनका जाना हम सभी के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान इस मुश्किल समय में उनके परिवार को हिम्मत और शक्ति दे। राज्य सरकार की ओर से, हमारे प्रतिनिधि पहले ही उनसे मिलने आ चुके हैं और अपनी संवेदनाएं दे चुके हैं।”

जानकी अम्मा का शनिवार को कर्नाटक के मैसूर में एक निजी अस्पताल में निधन हुआ। वह 88 साल की थीं। उनके निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के बड़े-बड़े नेताओं ने दुख जताया।

Continue Reading

मनोरंजन

26 साल बाद भी वही दोस्ती, लारा दत्ता ने प्रियंका चोपड़ा संग शेयर कीं खास तस्वीरें

Published

on

बॉलीवुड की दो खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियां प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता एक बार फिर साथ नजर आईं। दोनों की मुलाकात ने फैंस को उनकी पुरानी दोस्ती की याद दिला दी। लारा दत्ता ने अपनी इस खास मुलाकात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं और बताया कि इतने सालों बाद भी उनकी दोस्ती पहले जैसी ही मजबूत है।

लारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की। इस फोटो में दोनों अभिनेत्रियां काफी खुश नजर आ रही थीं। तस्वीर के साथ लारा ने लिखा, “26 साल बाद भी, खुश लड़कियां अभी भी…” और इसके साथ दिल वाले इमोजी भी लगाए।

प्रियंका चोपड़ा ने भी लारा के साथ अपनी तस्वीर शेयर की और लिखा, “अपनी लड़की से मिलकर बहुत अच्छा लगा।”

दोनों की यह मुलाकात सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही। तस्वीरों में प्रियंका लारा के कंधे पर हाथ रखकर पोज देती नजर आईं। दोनों का स्टाइलिश अंदाज भी फैंस को काफी पसंद आया। प्रियंका जहां सफेद आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं लारा ने नीली ड्रेस के साथ सफेद श्रग और हैट पहन रखा था।

प्रियंका और लारा की दोस्ती काफी पुरानी है। दोनों ने करीब 26 साल पहले एक साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था, जबकि लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था। इसके बाद दोनों ने बॉलीवुड में कदम रखा और अपनी अलग पहचान बनाई।

दोनों अभिनेत्रियों ने फिल्मों में भी साथ काम किया है। उनकी पहली फिल्म ‘अंदाज’ (2003) थी, जिसमें अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म दोनों के बॉलीवुड करियर के शुरुआती दौर की अहम फिल्म रही। इसके बाद दोनों साल 2011 में आई फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 2’ में भी साथ नजर आईं। इस फिल्म में प्रियंका ने रोमा का किरदार निभाया था जबकि लारा ने आयशा के रोल में स्पेशल अपीयरेंस दिया था।

हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता विंबलडन में एक साथ नजर आईं थीं, जहां इस ग्लोबल स्टार ने प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट में स्टाइलिश अंदाज़ में शिरकत की। ‘बेवॉच’ एक्ट्रेस ने विमेंस सिंगल्स सेमी-फाइनल मैच देखा और स्टैंड्स से इस रोमांचक मुकाबले का मजा लिया। मैच के दौरान प्रियंका ने अपने पति निक जोनस से फेसटाइम कॉल पर बात करके उनके साथ एक प्यारा पल भी साझा किया।

Continue Reading

मनोरंजन

पिटबुल के कॉन्सर्ट में झूमीं अनन्या पांडे, गाया ‘रेन ओवर मी’ सॉन्ग

Published

on

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने हाल ही में विंबलडन 2026 पुरुष एकल सेमीफाइनल का मुकाबला देखा। इसके बाद उन्होंने क्यूबा-अमेरिकी रैपर पिटबुल के कॉन्सर्ट का आनंद लेते हुए अपनी कुछ झलकियां भी सोशल मीडिया पर साझा की।

अपनी सोशल मीडिया स्टोरी में अनन्या पांडे ने पहले विंबलडन मुकाबले की कुछ झलकियां साझा कीं। इसके बाद उन्होंने पिटबुल के कॉन्सर्ट से एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में वह अन्य प्रशंसकों के साथ वर्ष 2011 के लोकप्रिय गीत ‘रेन ओवर मी’ पर झूमती और गाती नजर आईं।

इस वीडियो के साथ अनन्या पांडे ने कैप्शन में लिखा, “पिटबुल एट द पार्क।”

‘रेन ओवर मी’ पिटबुल का लोकप्रिय गीत है, जो उनके छठे स्टूडियो एल्बम ‘प्लैनेट पिट’ का हिस्सा है। इस गीत में प्यूर्टो रिको-अमेरिकी गायक मार्क एंथनी ने भी अपनी आवाज दी है। इस गीत को पिटबुल, मार्क एंथनी और उनके सहयोगी गीतकारों ने मिलकर लिखा था।

पिटबुल ने अपने संगीत करियर की शुरुआत 2000 के दशक की शुरुआत में की थी। वह रेगेटन, लैटिन हिप-हॉप और क्रंक संगीत के लिए जाने जाते हैं। उनका पहला एल्बम ‘एम.आई.ए.एम.आई.’ था। इसके बाद उनके एल्बम ‘एल मारिएल’ और ‘द बोटलिफ्ट’ भी काफी लोकप्रिय हुए और बिलबोर्ड 200 की सूची में शामिल हुए।

पिटबुल के चौथे एल्बम ‘पिटबुल स्टारिंग इन रेबेल्यूशन’ ने उन्हें मुख्यधारा में बड़ी पहचान दिलाई। इस एल्बम के ‘आई नो यू वांट मी (कैले ओचो)’ और ‘होटल रूम सर्विस’ जैसे गीत काफी लोकप्रिय हुए।

इससे पहले अनन्या पांडे पेरिस हॉट कूचर वीक में शामिल हुई थीं। इसके बाद वह विंबलडन में भी बेहद आकर्षक अंदाज में नजर आईं। मैच के दौरान उन्होंने चमकीले लाल रंग की पॉपलिन ड्रेस पहनी हुई थी।

अभिनय की बात करें तो अनन्या पांडे की हालिया फिल्में ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ और ‘चांद मेरा दिल’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकीं।

‘चांद मेरा दिल’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। इसकी कहानी विवेक सोनी और तुषार परांजपे ने मिलकर लिखी है। फिल्म में अनन्या पांडे के साथ लक्ष्य भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

यह फिल्म कॉलेज में प्यार करने वाले एक जोड़े की कहानी है। बड़े होने के बाद जब दोनों नई जिम्मेदारियों का सामना करते हैं, तो उनके रिश्ते की परीक्षा होती है और उन्हें प्यार के बारे में अपनी सोच पर दोबारा विचार करना पड़ता है।

Continue Reading
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय46 minutes ago

इजरायल में इस साल 27 अक्टूबर को होगा चुनाव, जनता करेगी नेतन्याहू की किस्मत का फैसला

दुर्घटना1 hour ago

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चार वाहनों की टक्कर, 18 अमरनाथ यात्री हुए घायल

राष्ट्रीय2 hours ago

क्या सरकार सोनम वांगचुक को मारना चाहती है: संजय राउत

अपराध3 hours ago

बदरपुर में 17 वर्षीय नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, प्रेम संबंध की शक में बुलाकर किया हमला

अंतरराष्ट्रीय5 hours ago

वियतनाम नौका हादसा: 15 भारतीयों के पार्थिव शरीर आज लाए जाएंगे भारत

दुर्घटना5 hours ago

कानपुर में खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, दो बच्चों समेत तीन की मौत

व्यापार5 hours ago

मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; सेंसेक्स 77,000 के नीचे फिसला

खेल1 day ago

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

राष्ट्रीय समाचार1 day ago

भारत में रूसी कच्चे तेल का आयात जून में 34 प्रतिशत बढ़ा

व्यापार1 day ago

पीयूष गोयल स्पेन, बेल्जियम और फिनलैंड के पांच दिवसीय दौरे पर जाएंगे, व्यापार एवं निवेश पर होगी चर्चा

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई प्रेस की रिपोर्ट के बाद सूरताल डांस बार पर क्राइम ब्रांच की छापेमारी; आठ महिलाएं हिरासत में

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई-गुड़गांव मोबाइल चोरी गैंग का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद, 7 पुलिस ने रहस्य सुलझाने का दावा किया

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

केतन मर्डर केस : घंटों की पूछताछ में सिया के भाई का बयान- अगर बहन ने मना किया होता तो शादी ही रद्द कर देते

राजनीति4 weeks ago

ममता बनर्जी की सुरक्षा हटाने के आरोपों को कोलकाता पुलिस ने किया खारिज, कहा- केवल दो अधिकारियों की हुई अदला-बदली

अपराध4 weeks ago

वायु सेना अधिकारी की पत्नी से जुड़े जबरन धर्मांतरण मामले में मौलवी गिरफ्तार

अपराध4 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने किया अंतरराज्यीय बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 12 आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

जून-अगस्त के दौरान अल नीनो होने की संभावना 80 प्रतिशत, महंगाई का मंडराया खतरा: रिपोर्ट

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच भारत ने एलपीजी आयात के स्रोत बढ़ाए, तेल कंपनियों को हुआ करीब 22,000 करोड़ रुपए का नुकसान

व्यापार3 weeks ago

एससी और ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए अब नहीं देना होगा डोमिसाइल प्रमाण पत्र

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

रुझान