Connect with us
Saturday,11-April-2026
ताज़ा खबर

फैशन

फैशन की दुनिया के बाजार में डूबकी: पायल सिंघल

Published

on

Payal-Singhal

कोविड-19 के दौर में दुनिया भर में डिजिटल प्लेटफॉर्म कारोबार के लिए नए सामान्य की तरह है। वहीं पायल सिंघल इकलौती ऐसी डिजाइनर थीं, जिन्होंने साल 2013 में अपने ई-कॉमर्स साइट को लॉन्च किया था। हालांकि हालिया परि²श्य को देखते हुए डिजाइनर ने हाल ही में नया, एक्सक्लूसिव ऑनलाइन स्टोर खोला है। इससे दुकानदार अपने घर / कार्यालय में बैठकर आराम से प्रोडक्ट्स की ब्राउजि़ंग और खरीदारी कर सकते हैं।

डिजाइनर पायल सिंघल से पूछे जाने पर कि फैशन उद्योग दुनियाभर में महामारी के कारण सबसे बुरी तरह से प्रभावित हुआ है, आपके अनुसार इस दौरान सबसे अधिक दबाव किस चीज को लेकर था? इस पर उन्होंने कहा, “दुनिया भर में दुकानों को बंद करने और यात्रा और सामाजिक समारोहों पर प्रतिबंध लगाने से फैशन उद्योग लगभग ठप पड़ गया है। सबसे अधिक दबाव और चिंता की बात यह है कि बहुत सारे व्यवसाय इससे बच नहीं पाएंगे और बहुत से लोग अपनी नौकरी खो देंगे।”

वहीं उनसे पूछे जाने पर कि अनलॉक – 1 के बावजूद मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लोग बाहर निकलने से डर रहे हैं, ऐसे में आप आने वाले साल के लिए क्या भविष्यवाणी करती हैं? इस पर उन्होंने कहा, “फैशन वास्तव में प्रभावित होने वाला है और यह बहुत पिछड़ भी सकता है। लोग सिर्फ जरूरत के लिए खरीदारी करने निकलेंगे।”

उनसे पूछे जाने पर कि आपने हाल ही में अपनी ई-कॉमर्स साइट लॉन्च की है, क्या आपको लगता है कि ऑनलाइन रिटेल के लिए जरूरी है? इसके जवाब में उन्होंने कहा, “हां बिल्कुल, खरीदारी के बदलते स्वरूपों के साथ, ई-कॉमर्स खुदरा क्षेत्र के लिए बिल्कुल आवश्यक होने जा रहा है।”

फैशन

शिल्पा शेट्टी ने नागालैंड के ‘महिला बैंड’ को भारत का प्रतिनिधित्व करने वाला बताया

Published

on

By

‘आज की नारी, सब पे भारी’ की भावना को दोहराते हुए, नागालैंड की महिला वन रिजर्व अधिकारियों की टीम टैलेंट रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ सीजन 10 में शानदार म्यूजिक परफॉर्मेंस देकर जजों को प्रभावित करती नजर आएगी।

‘रॉक ऑन!!’ के जबरदस्त हिट ‘सिनबाड द सेलर’ पर उनका एक्ट जजों को स्टैंडिंग ओवेशन देने के साथ-साथ उनके ‘जुनून’ के लिए सलाम करने के लिए मजबूर कर देगा।

2008 का म्यूजिकल ड्रामा ‘रॉक ऑन!!’ अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित फरहान अख्तर द्वारा निर्मित और शंकर-एहसान-लॉय द्वारा संगीतबद्ध था। गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे। इस फिल्म से फरहान और प्राची देसाई की सफल बॉलीवुड शुरुआत हुई। इसमें अर्जुन रामपाल, ल्यूक केनी और पूरब कोहली भी प्रमुख भूमिकाओं में थे।

‘महिला बैंड’ के टैलेंट से हैरान जज शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने कहा, ‘जब भी एक महिला कुछ करने का फैसला करती है, तो वह जो चाहती है उसे हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा देती है और प्रभाव पैदा करती है। वह अजेय है।”

उन्होंने आगे कहा, ”आप लोगों को यूनिफॉर्म में देखकर आपको सलाम करने का मन कर रहा है, लेकिन मैं आपकी टैलेंट को एक बड़ा सलाम देना चाहता हूं। आप लोग शानदार हैं। आपके मंत्रमुग्ध कर देने वाले परफॉर्मेंस ने मेरा दिल चुरा लिया। यह भारत का एक आदर्श प्रतिनिधित्व है। आपको सलाम।”

जज बादशाह आगे बताएंगे, “पहली बार किसी खूबसूरत चीज़ को सुनने का एहसास बहुत अलग होता है। खुद एक म्यूजिशियन होने के नाते, मैं पहली बार ऐसे शानदार संगीत सुनने की लालसा रखता हूं, क्योंकि यह जीवन भर में एक बार होने वाला अनुभव है, जिसे एक बार खत्म करने के बाद दोबारा कभी उसी तरह महसूस नहीं किया जा सकता है।”

मनोरंजन के स्तर को एक पायदान ऊपर ले जाते हुए, बादशाह और किंग भी बैंड के साथ ‘ओओपीएस’ गाने पर परफॉर्म करते नजर आएंगे।

‘हुनर’ को बढ़ावा देते हुए, इस शो में असाधारण कलाकार इस स्टेज पर अपनी अनूठी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। पार्टिसिपेंट्स को गोल्डन बजर पाने और कम्पीटिशन में अपनी जगह सुरक्षित करने के लिए जजों, शिल्पा शेट्टी, किरण खेर और बादशाह को प्रभावित करना होगा।

इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 10 का प्रीमियर 29 जुलाई से सोनी पर होगा।

Continue Reading

फैशन

एमी अवॉर्ड 2022 : पुरस्कार लेते समय भाुवक हो गई गायिका लिजो

Published

on

केनान थॉम्पसन द्वारा आयोजित 74वें टेलीविजन अकादमी पुरस्कारों में गायिका ‘लिजो के वॉच आउट फॉर द बिग ग्र्ल्स’ ने एमी फॉर कॉम्पिटिशन प्रोग्राम श्रेणी जीती। ‘वैराइटी’ की रिपोर्ट के अनुसार, श्रृंखला में गायिका बिग ग्ररल बनने के अवसर के लिए ऑडिशन देती है – जो प्लस-साइज बैकअप डांसर है।

गायिका मंच पर पुरस्कार स्वीकार करते समय भावुक हो गई। इस दौरान उनका कहना था कि, “ट्रॉफी अच्छी है, लेकिन मेरी भावना इन लोगों के लिए है जो मेरे साथ मंच पर हैं। उन्होंने जो कहानियां साझा कीं, वे सिर्फ अद्वितीय ही नहीं है बल्कि इस तरह की कहानियां कही नहीं गई।”

मीडिया में जाने के सपने को लेकर आगे गायिका ने कहा, “जब मैं एक छोटी लड़की थी, तो मैं केवल मीडिया में मुझे देखना चाहती थी।”

अपने पर्सनल अनुभव को लेकर गायिका का कहना था कि, “कोई मेरे जैसी मोटी है। मेरे जैसी काली। मेरी तरह सुंदर। अगर मैं वापस जा कर लिजो को कुछ बता सकती हूं, तो मुझे पसंद आएगा।”

“एक साल पहले, ये महिलाएं इस टेलीविजन शो की शूटिंग कर रही थीं जिसने इनके जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया। वे एमी पुरस्कार विजेता सुपरस्टार हैं जो विश्व भ्रमण पर जा रहे हैं! मेरे बिग ग्र्ल्स के लिए मैं कुछ कहना चाहूंगी जोर से, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।”

‘लिजो वॉच आउट फॉर द बिग ग्र्ल्स’ (अमेजॅन प्राइम वीडियो) की प्रतिस्पर्धा ‘द अमेजिंग रेस’ (सीबीएस), ‘नेल्ड इट!’ (नेटफ्लिक्स) से थी।

Continue Reading

फैशन

व्हाइट रफल गाउन पहनकर उर्वशी रौतेला ने कान में किया ड्रीम डेब्यू

Published

on

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने 75वें वार्षिक कान फिल्म फेस्टिवल में व्हाइट रफल गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर ड्रीम डेब्यू किया है।

उर्वशी ने टोनी वार्ड कॉउचर द्वारा डिजाइन किए गए शानदार गाउन की एक झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की। एक्ट्रेस फोटो में लॉन्ग ट्रेल के साथ व्हाइट ऑफ शोल्डर रफल गाउन पहने नजर आईं।

तस्वीर के साथ उर्वशी ने लिखा, कान फिल्म फेस्टिवल 2022। ड्रीम डेब्यू। थैंक यू यूनिवर्स।

दीपिका पादुकोण, आर माधवन, कमल हासन, ए.आर. रहमान, पूजा हेगड़े, अदिति राव हैदरी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी सहित कई अन्य हस्तियां भी कान रेड कार्पेट पर नजर आईं।

इस बार कान्स फिल्म मार्केट में भारतीय पवेलियन ‘रॉकेटरी- द नांबी इफेक्ट’ (हिंदी, अंग्रेजी, तमिल), ‘गोदावरी’ (मराठी), ‘अल्फा बीटा गामा’ (हिंदी), ‘बूम्बा रिडिया’ (मिशिंग), ‘धूइन’ (मैथिली) और ‘निराय थाथकलुल्ला मरम’ (मलयालम) फेस्टिवल में छह फिल्में पेश करेगा।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र16 hours ago

रिक्शा और टैक्सी चालकों के परमिट और लाइसेंस के लिए मराठी भाषा की अनिवार्यता सरासर गलत है, पहले मराठी भाषा सिखाई जानी चाहिए: अबू आसिम

अंतरराष्ट्रीय16 hours ago

चीनी राज्य परिषद ने ‘भीतरी मंगोलिया पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्र के लिए समग्र योजना’ की जारी

व्यापार16 hours ago

मध्यपूर्व में तनाव कम होने से भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 918 अंक उछला

महाराष्ट्र17 hours ago

मुंबई: अशोक खरात मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है, प्रतिभा चाकंकर भी जांच के दायरे में हैं, नए खुलासे।

महाराष्ट्र17 hours ago

मुंबई: मालेगांव विस्फोट मामले में गिरफ्तारी के बाद 2008 में पुरोहित के करियर की प्रगति लगभग रुक गई थी।

राजनीति18 hours ago

पश्चिम बंगाल चुनाव : अमित शाह ने भाजपा का ‘भरोसा पत्र’ किया जारी, हर वर्ग को मिलेगा लाभ

अंतरराष्ट्रीय19 hours ago

वेंस की पाकिस्तान यात्रा से पहले सुरक्षा को लेकर चिंता, सालों बाद यूएस के किसी शीर्ष अधिकारी का पाक दौरा

राष्ट्रीय19 hours ago

शिवसेना (यूबीटी) सांसदों से गुप्त बैठक की खबरें अफवाह, एकनाथ शिंदे ने किया खंडन

राजनीति21 hours ago

‘दो-चार दिनों में सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर फैसला’, जदयू नेताओं ने नए मुख्यमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

अंतरराष्ट्रीय21 hours ago

‘इजरायल के विनाश की बात बर्दाश्त नहीं’, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान पर भड़के पीएम नेतन्याहू; दी चेतावनी

महाराष्ट्र2 weeks ago

लॉकडाउन लागू नहीं होगा… तेल की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी, अफवाह फैलाने वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज होंगे: देवेंद्र फडणवीस

अपराध4 weeks ago

मुंबई सेंट्रल के रेलवे अस्पताल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

अंतरराष्ट्रीय2 weeks ago

व्हाइट हाउस ने ईरान संकट पर पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत की सराहना की

राजनीति2 weeks ago

गृह मंत्री शाह आज बंगाल में तृणमूल सरकार के खिलाफ ‘श्वेत पत्र’ जारी करेंगे

महाराष्ट्र5 days ago

मुंबई : जय श्री राम विवाद में 5 गिरफ्तार, आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, तनावपूर्ण स्थिति में शांति बनी हुई है।

अपराध2 weeks ago

मुंबई में डिलीवरी वाहन से 27 गैस सिलेंडर चोरी, जांच जारी

व्यापार1 week ago

ईरान के ऊपर अमेरिकी जेट विमान मार गिराए गए; बचाव कार्य जारी

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

यूएई ने हबशान गैस प्लांट पर ईरान के हमले की कड़ी निंदा की, कुछ समय के लिए रोका गया ऑपरेशन

अपराध3 weeks ago

मुंबई में अभिनेत्री निमिषा नायर की कैब का पीछा करने वाले दो युवक हिरासत में, पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ा

महाराष्ट्र2 weeks ago

अबू आसिम आज़मी ने महाराष्ट्र में हेट स्पीच से जुड़े अपराधों की घटनाओं पर चिंता जताई, विधानसभा में सख्त कार्रवाई की मांग की

रुझान