मनोरंजन
हिंसा पर उतारू किसान हैं ‘आतंकी’ : कंगना
गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में किसानों के नाम पर एक गुंडा गिरोह द्वारा हिंसक प्रदर्शन से आहत बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने उन्हें किसान समझकर उनकी भर्त्सना की और उनकी तुलना ‘आतंकवादियों’ से की। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड को भी कथित तौर पर हिंसा व आतंकवाद को बढ़ावा देने पर आड़े हाथों लिया।
उन्होंने अपने ट्वीट संदेश में उन लोगों और कलाकारों की आलोचना की जो किसानों की ऐसी हरकतों का समर्थन करते हैं, जिसके कारण इतनी हिंसा भड़की।
कंगना में अपने ट्वीट में लिखा- “मेरा सिर शर्म से झुक गया है। हम अपने राष्ट्र के गरिमा की रक्षा नहीं कर पाए। मैं कोई भी नहीं हूं, लेकिन मैं बहुत कुछ हूं..और आज मैं हार गई।”
फिल्म इंडस्ट्री की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि 60 लाख फॉलोअर वाले एक बॉलीवुड पीआर इंस्टैंटबॉली का इंस्टाग्राम अकाउंट लंबे समय से एक प्रोपेगैंडा चला रहा है। इसकी खबर लेने की जरूरत है।
उन्होंने आगे कहा कि यह बॉलीवुड के लिए गंदगी है और इसे तत्काल साफ करने की जरूरत है। इंटरटेनमेंट का सहारा लेकर ये छिप जाते हैं और आतंकवाद व हिंसा को भड़काते हैं। अगर इस देश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज बची है तो ऐसे तत्वों को तुरंत जेल में डाला जाना चाहिए। ये दीमक की तरह भारत को खोखला कर रहे हैं।
मनोरंजन
हेमा मालिनी की सेहत का राज है ‘योगासन’, बोलीं- मैं हर रोज करती हूं योगाभ्यास, ये मेरी जीवनशैली का हिस्सा

विश्व योग दिवस (21 जून) नजदीक आ रहा है, इसी बीच भारत सरकार का आयुष मंत्रालय योग को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। मंत्रालय लोगों को कई योगासनों की जानकारी, उनके लाभ और सही तरीके बताते हुए योग को अपनाने के लिए प्रोत्साहित भी कर रहा है। इसी क्रम में अभिनेत्री और मथुरा लोकसभा सांसद हेमा मालिनी का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर हेमा मालिनी के वीडियो को आयुष मंत्रालय ने पोस्ट किया है, जिसमें वह अपनी सेहत का राज बताती नजर आईं। वीडियो के साथ मंत्रालय ने लिखा, योग केवल व्यायाम के बारे में नहीं है, बल्कि एकात्मता को खोजने के बारे में है। हेमा मालिनी योग का सच्चा सार साझा करती हैं- विचार, कर्म और प्रकृति की एकता। उन्होंने अपनी फिटनेस और ऊर्जा का पूरा क्रेडिट योग को दिया। क्या आप अपनी जीवनशैली बदलने के लिए तैयार हैं?
वहीं, वीडियो में हेमा मालिनी कहती नजर आईं, “मैं हर रोज योग करती हूं। योग ने मेरे जीवन को संवारा और समृद्ध किया है। जीवन को उसकी पूरी क्षमता के साथ जीने के लिए योग का अभ्यास करें।”
उन्होंने यह भी सलाह दी कि योग हमेशा उचित मार्गदर्शन और परामर्श के साथ ही करना चाहिए।
आयुष मंत्रालय विश्व योग दिवस (21 जून) की तैयारियों के तहत लगातार योग को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। इससे पहले मंत्रालय ने अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर समेत कई हस्तियों के साथ योग गुरुओं और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के वीडियो शेयर किए हैं।
नियमित योगासन से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति भी मिलती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, तनाव कम होता है, नींद अच्छी आती है और पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है। योग किसी भी उम्र में शुरू किया जा सकता है और यह शारीरिक-मानसिक संतुलन बनाए रखता है।
मनोरंजन
मां बनने के बाद अभिनेत्रियों को क्यों नहीं मिलता काम, रुबीना दिलैक ने बताई इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई

दुनिया का शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र हो जहां महिलाएं पुरुष के साथ कदम से कदम मिलाकर न चल रही हों, मगर अभिनेत्री रुबीना दिलैक का मानना है कि महिलाओं के साथ भेदभाव बरकरार है। अभिनेत्री ने मां बनने के बाद अभिनेत्रियों को काम न मिलने की वजह पर खुलकर बात की।
उन्होंने कहा कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पुरानी सोच अभी भी बनी हुई है, जिसकी वजह से नई माओं को प्रोजेक्ट्स से बाहर रखा जाता है। रुबीना दिलकै के साथ बातचीत में बताया कि मेकर्स को लगता है कि जिस अभिनेत्री ने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है, उसमें अब पहले जितना स्टैमिना, जुनून और मेहनत करने की क्षमता नहीं रही। वे सोचते हैं कि ऐसा होने से प्रोजेक्ट को नुकसान हो सकता है।
रुबीना ने कहा, “स्टडीज बताती हैं कि 62 प्रतिशत महिलाएं प्रेग्नेंसी के बाद काम पर वापस नहीं लौट पातीं क्योंकि समाज उन्हें स्वीकार नहीं करता। इंडस्ट्री भी उन्हें कमजोर समझती है। मेकर्स की सोच होती है कि अब उनके अंदर स्टैमिना नहीं बचा, आगे बढ़ने की चाहत नहीं रही, इसलिए वे खुद को साबित नहीं कर पाएंगी। ऐसे में उन्हें प्रोजेक्ट में रखना नुकसानदायक होगा।”
अभिनेत्री ने बताया कि समाज महिलाओं पर लगातार दबाव बनाए रखता है। उन्हें कभी भी पूरी आजादी नहीं मिलती कि वे अपनी मर्जी से जीवन जी सकें। हर समय उन्हें जज किया जाता है। कई महिलाएं इतनी मजबूत नहीं होतीं कि इस दबाव के बावजूद अपना आत्मविश्वास बनाए रख सकें।
मां बनने के बाद रुबीना अपनी पर्सनल लाइफ के साथ प्रोफेशनल लाइफ को सफलतापूर्वक संभाल रहीं हैं। उन्होंने इसे दूसरी महिलाओं के लिए मिसाल बनाने का मौका बताया। रुबीना ने कहा, “मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे काम जारी रखने का मौका मिला है। अपनी इस यात्रा के जरिए मैं खुद को और दूसरी अभिनेत्रियों को यह दिखाना चाहती हूं कि मां बनने के बाद भी सारे दरवाजे बंद नहीं हो जाते। मैं उन सभी महिलाओं के लिए एक बेहतर रास्ता बनाना चाहती हूं जो इस डर में जी रही हैं।”
रुबीना जल्द ही रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 15वें सीजन में नजर आएंगी।
मनोरंजन
वेदांता में चल रहा था इलाज, 39 की उम्र में प्रतीक यादव का जाना चौंकाने वाला: रविकिशन

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद और अभिनेता रविकिशन ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में प्रतीक के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए समस्त यादव परिवार के लिए क्षति बताया।
रवि किशन ने कहा कि प्रतीक यादव का महज 39 की उम्र में जाना बेहद चौंकाने वाला है। उन्होंने कहा, “प्रतीक स्वभाव से काफी अच्छे व्यक्ति थे और अक्सर मुझे जिम में मिला करते थे। हमारी वर्कआउट को लेकर चर्चा होती रहती थी। वे एक सफल व्यवसायी थे और हमेशा खुद को राजनीति से दूर रखते थे।”
उन्होंने आईएएनएस के साथ आगे बातचीत में बताया कि वेदांता में कुछ समय से प्रतीक का इलाज तो चल रहा था। उन्होंने कहा, “उनकी दो छोटी-छोटी प्यारी बच्चियां हैं। महादेव उनकी पत्नी अपर्णा बहन और बेटियों को शक्ति दे। साथ ही, अखिलेश यादव जी और समस्त यादव परिवार को शक्ति दे। ये बहुत बड़ी क्षति है। उनका जाना बहुत चौंकाने वाला है। हालांकि, अभी तक उनके जाने का कारण पता नहीं चला है लेकिन दुख है कि वे अब इस दुनिया में नहीं और महादेव उन्हे अपने चरणों में स्थान दे।”
उन्होंने आगे अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियों पर बात की। रवि किशन ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव भविष्य के लिए कोई शुभ संकेत नहीं है। उन्होंने कहा, “जितना मैंने समझा है, डोनाल्ड ट्रंप की कार्यशैली और ईरान के हजारों साल पुराने इतिहास को देखते हुए ये युद्ध थमता नजर नहीं आ रहा है।”
रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने कोरोना काल के समय भी आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया था, ठीक उसी तरह, उन्होंने वैश्विक स्थिति को देखते हुए भारतीयों से कुछ सावधानियां बरतने की अपील की।
रवि किशन ने कहा, “पीएम मोदी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि आने वाले साल तक निवेश के तौर पर सोना खरीदने से सभी को परहेज करें। बहुत जरूरी न हो, तो विदेश यात्रा न करें, ताकि विदेश मुद्रा भंडार सुरक्षित रहे। पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल कम करें। इलेक्ट्रिक वाहनों या साइकिल का उपयोग बढ़ाएं।
उन्होंने कहा, “हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं अपने काफिले में कमी करने के आदेश दिए हैं। सभी सांसदों और विधायकों को भी सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ का पालन करने को कहा है।”
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
दुर्घटना8 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र11 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय2 years agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
