Connect with us
Thursday,07-May-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

फरहान अख्तर का लीडिंग मैगजीन कवर पर ‘सुपर कूल’ लुक

Published

on

Farhan-Akhtar

प्रतिभाशाली अभिनेता फरहान अख्तर एक लेखक, गायक, निर्देशक और एक निर्माता भी बन चुके हैं। हाल ही में वे एक लीडिंग मैगजीन के कवर पेज पर नजर आए हैं। इस मैगजीन कवर में फरहान अख्तर सुपर कूल लुक में नजर आ रहे हैं।

इसे लेकर मैगजीन ने लिखा है, “फरहान अख्तर दमदार परफॉर्मेंस, अविश्वसनीय बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन और हमेशा अपने मन की बात कहने का साहस रखने वाले अभिनेता हैं।”

सफेद रंग की टी-शर्ट के साथ बेज फ्लोरल प्रिंटेड सूट में हरियाली के बीच खड़े हुए फरहान बेहद कूल लुक में नजर आ रहे है।

फरहान अपने हर किरदार के लिए दमदार फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए जाने जाते हैं। जिसका सबसे अच्छे उदाहरण, ‘भाग मिल्खा भाग’ है। उनकी आने वाली फिल्म ‘तूफान’ में भी दर्शकों को एक बार फिर उनमें खासा बदलाव नजर आएगा।

यही वजह है कि उनके प्रशंसक उन्हें आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘तूफान’ में देखने के लिए उत्साहित है। इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है। फिल्म का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है।

मनोरंजन

रणदीप हुड्डा ने अपने पुश्तैनी घर और गांव के जीवन की झलक दिखाई

Published

on

अभिनेता रणदीप हुड्डा ने मंगलवार शाम अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गांव के जीवन की दिल छू लेने वाली झलक साझा करते हुए पुरानी यादों को ताजा किया।

अपने साधारण गांव के जीवन की खूबसूरत झलकियां साझा करते हुए रणदीप हुड्डा ने लिखा, “गाम”, जिसका मतलब ‘गांव’ होता है।

रणदीप द्वारा साझा किए गए इस कैरोसेल की शुरुआत एक वीडियो से होती है, जिसमें अभिनेता खुद को रिकॉर्ड करते हुए अपने फॉलोअर्स को अपनी जड़ों और सादगी भरे गांव के जीवन की झलक देते नजर आते हैं। वीडियो में वह कहते सुनाई देते हैं, “गांव की अलग हवा… और गांव का अलग मजा।”

इसके बाद की तस्वीरें गांव के जीवन के खूबसूरत पहलुओं को दर्शाती हैं। एक तस्वीर में रात के समय हल्की रोशनी में नहाई एक शांत, संकरी गली दिखाई देती है जबकि दूसरी तस्वीर में एक बुजुर्ग परिवार के सदस्यों संग पुश्तैनी घर के अंदर बैठे नजर आते हैं।

एक और तस्वीर पुराने पारिवारिक घर के अंदरूनी हिस्से की झलक देती है, जहां पीढ़ियों की यादें संजोई हुई हैं।

अन्य तस्वीरों में भैंसों को तालाब में ठंडक लेते हुए और उनके बाड़े में आराम करते हुए दिखाया गया है। एक तस्वीर में गांव का दृश्य है, जिसमें स्थानीय बच्चे तालाब के पास खड़े नजर आते हैं।

काम के मोर्चे पर, रणदीप अपनी अगली फिल्म में कथित तौर पर हरियाणवी जाट के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा, वह फिल्म ईथा में भी एक अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

ईथा में श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं और यह फिल्म मराठी लोक नृत्यांगना विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म रणदीप और श्रद्धा की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी भी होगी।

व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो रणदीप इस समय पिता बनने के बाद अपने जीवन के सबसे खुशहाल दौर में हैं। 10 मार्च को उन्होंने अपनी पत्नी लिन लेशराम के साथ एक बेटी का स्वागत किया।

उस समय सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी साझा करते हुए अभिनेता ने बताया था कि उनकी बेटी ऐसे दिन पैदा हुई, जो पहले से ही उनके परिवार के लिए खास मायने रखता है।

उन्होंने लिखा, “दादा और पोती को जन्मदिन की शुभकामनाएं… आज जब मैं पिता बना हूं, तो पापा, आपके लिए मेरी सराहना और भी गहरी हो गई है। और सबसे महत्वपूर्ण- लिन, मुझे पिता बनाने और हमारी नन्ही परी को इस दुनिया में लाने के लिए धन्यवाद। एक नन्ही बेटी और जिंदगी भर का प्यार।”

Continue Reading

मनोरंजन

सलमान खान ने 42 साल पुराने ‘भाई’ के निधन पर शोक जताया, कहा-तुम्हारे लिए आंसू नहीं, सिर्फ यादें हैं

Published

on

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने रविवार रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 42 साल पुराने अपने भाई समान दोस्त सुशील कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया।

सलमान खान ने अपने दोस्त की याद में एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा। उन्होंने लिखा, “यह शख्स 42 सालों से मेरा भाई था, सबसे अच्छा, दयालु और मददगार। चाहे खुद कितनी भी मुश्किल में हो, हमेशा मुस्कुराता, नाचता रहता था और सबसे खराब हालात में भी कोई दर्द या तनाव नहीं दिखाता था। चाहे आर्थिक, भावनात्मक या शारीरिक समस्या हो, वह हमेशा कहता था कि ‘फर्क नहीं पड़ता, सब ठीक हो जाएगा।’”

सलमान ने आगे लिखा, “सुशील कुमार उसका नाम है, या यूं कहूं कि 5 मिनट पहले तक उसका नाम था। अलविदा भाई, तुमने एक सच्चे इंसान की तरह जिंदगी जी और मौत का सामना एक हैवीवेट चैंपियन की तरह किया। तुम्हारे लिए कोई आंसू नहीं, सिर्फ यादें और हंसी हैं।”

अभिनेता ने कहा, “मेरा ‘प्रा’ चेहरे पर मुस्कान के साथ गया। यही सही तरीका है जाने का, भाई। कोई पहले, कोई बाद में -सबको जाना है, पता नहीं कब और कैसे, इसलिए कुछ करके जाओ। अब अपनी सिगरेट और व्हिस्की का मजा लो, चीयर्स भाई। लगता है मैं तुम्हें थोड़ा मिस करूंगा।”

सलमान ने सुशील की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें वह उनके और उनके पिता सलीम खान के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि सलमान खान और दिवंगत सुशील कुमार के रिश्ते के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन सुपरस्टार के कैप्शन से लगता है कि वह खान परिवार के काफी करीब थे।

सलमान खान की बात करें तो अभिनेता इन दिनों अपनी अगली फिल्म “मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस” की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं।

यह फिल्म सलमा खान द्वारा उनके बैनर सलमान खान फिल्म्स के तहत बनाई जा रही है और इसका निर्देशन अपूर्व लखिया कर रहे हैं। फिल्म में चित्रांगदा सिंह लीड रोल में नजर आएंगी।

Continue Reading

मनोरंजन

‘हमारी फिल्म को सही तारीख दिलाने के लिए धन्यवाद’, वरुण धवन ने केजीएफ फेम यश का जताया आभार

Published

on

सुपरस्टार और केजीएफ फेम यश की बहुप्रतीक्षित फ‍िल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की रिलीज डेट एक बार फिर से टाल दी गई। इस फैसले के बाद अब वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज डेट में बदलाव किया गया। पहले यह फिल्म मई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे फिर से उसकी पुरानी तय तारीख पर रिलीज करने का फैसला लिया गया है।

दरअसल, पहले ‘टॉक्सिक’ को 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। इसी वजह से ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के निर्माताओं ने अपनी फिल्म की रिलीज पहले कर दी थी और इसे 22 मई को लाने का फैसला लिया था। माना जा रहा था कि दोनों फिल्मों की रिलीज एक-दूसरे के बेहद करीब होने से बॉक्स ऑफिस पर असर पड़ सकता है। लेकिन अब जब ‘टॉक्सिक’ की रिलीज आगे बढ़ा दी गई है, ऐसे में वरुण धवन की फिल्म को फिर से पुरानी रिलीज डेट 5 जून पर लाया गया है।

फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आने के बाद वरुण धवन ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने अपनी फिल्म के दो नए पोस्टर साझा किए। इन पोस्टरों में उनका अलग अंदाज दिखाई दे रहा है।

पोस्ट साझा करते हुए वरुण धवन ने बताया कि उनकी फिल्म अब 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके साथ ही उन्होंने यश और मैडॉक फिल्म्स का आभार जताया।

वरुण ने कैप्शन में लिखा, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यश और मैडॉक फिल्म्स का धन्यवाद जिन्होंने हमारी फिल्म की रिलीज डेट तय करने में मदद की। अब यह फिल्म अपनी तय तारीख पर ही रिलीज होगी। आईपीएल के बाद रिलीज होने वाली यह पहली फिल्म है।

हालांकि रिलीज डेट बदलने के बाद अब ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के सामने एक नई चुनौती खड़ी हो गई है। अब 5 जून को इसकी सीधी टक्कर बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ से होगी। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। बताया जा रहा है कि ‘बंदर’ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना मिल चुकी है, जिसकी वजह से दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र16 hours ago

नगर निगम कमिश्नर का निर्देश, गर्मी से बचने के लिए सफाई कर्मचारियों के लिए पोस्ट पर ओरल रिहाइड्रेशन पाउडर और पीने का पानी उपलब्ध कराया जाए।

महाराष्ट्र17 hours ago

मुंबई: गर्मियों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, नागरिकों से गर्मियों में सार्वजनिक जगहों पर कचरा और दूसरा कचरा न जलाने की अपील

खेल18 hours ago

आईपीएल 2026: सबसे निचले पायदान पर मौजूद एलएसजी, मजबूत आरसीबी से होगा सामना

राजनीति19 hours ago

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद केंद्र की योजनाओं को मिलेगा बढ़ावा, अब लागू होने की उम्मीद

मनोरंजन20 hours ago

रणदीप हुड्डा ने अपने पुश्तैनी घर और गांव के जीवन की झलक दिखाई

राष्ट्रीय समाचार21 hours ago

भारतीय कंपनियां अमेरिका में 20.5 अरब डॉलर से अधिक का निवेश करने के लिए तैयार: सर्जियो गोर

अंतरराष्ट्रीय समाचार22 hours ago

ईरान अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में बातचीत के लिए तैयार: राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान

राजनीति22 hours ago

ममता बनर्जी और कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र का अपमान कर रहे: एन रामचंद्र राव

राजनीति23 hours ago

राहुल गांधी का भाजपा पर तंज, कहा-वोट चोरी से सीटें चुराई जाती हैं तो कभी पूरी सरकार

महाराष्ट्र2 days ago

अबू आसिम ने ईद-उल-अज़हा के दौरान जानवरों के ट्रांसपोर्टेशन में रुकावट डालने और उन्हें ज़ब्त करने पर रोक लगाने की मांग की

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई: नागपाड़ा के गैंगस्टर कालिया के एनकाउंटर का बदला लेने के लिए मुखबिर को मारा, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, कालिया का भतीजा और साथी गिरफ्तार

महाराष्ट्र1 week ago

मुंबई में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

महाराष्ट्र4 weeks ago

महाराष्ट्र पुलिस के लिए भी अब हेलमेट पहनना अनिवार्य, डीजीपी ने जारी किया आदेश

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: मालेगांव विस्फोट मामले में गिरफ्तारी के बाद 2008 में पुरोहित के करियर की प्रगति लगभग रुक गई थी।

महाराष्ट्र4 weeks ago

ग्रांट रोड के बार पर छापा: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

अपराध2 weeks ago

नासिक के बाद मुंबई में यौन उत्पीड़न के मामलों में लव जिहाद और कॉर्पोरेट जिहाद करने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कॉर्पोरेट जिहाद की बात से किया इनकार

अपराध2 weeks ago

मुंबई : हाथी दांत को 3.5 करोड़ रुपए में बेचने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: ओबीसी नेता शब्बीर अंसारी ने छोटा सोनापुर कब्रिस्तान की जगह खाली करवाई, मौलाना मोइन मियां ने शोक सभा में दावा किया! छगन भुजबल ने कहा कि यह मुस्लिम पिछड़े वर्ग के लिए बहुत बड़ा नुकसान है

राजनीति3 weeks ago

यूसीसी प्रक्रिया पर टीएस सिंह देव का सरकार से सवाल—पहले कैबिनेट में मंजूरी, फिर जनता से राय, ये कैसी उल्टी प्रोसेस?

व्यापार3 weeks ago

सोने की चमक बढ़ी, चांदी का दाम 2.55 लाख रुपए हुआ

रुझान