Connect with us
Monday,11-May-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

प्रत्येक फिल्म प्रोजेक्ट एक चुनौती है : बिग बी

Published

on

Amitabh-Bachchan

अमिताभ बच्चन के लिए उनका प्रत्येक प्रोजेक्ट अपनी तरह की एक नई चुनौती लेकर आता है और उनकी नई फिल्म ‘गुलाबो सीताबो’ भी इस मामले से इतर नहीं है। अमिताभ ने शूजित की इस फिल्म में काम करने के दौरान आई सबसे बड़ी चुनौतियों के बारे में आईएएनएस को बताया, “हर फिल्म प्रोजेक्ट उन लोगों के लिए एक चुनौती है जो उस पर काम करने के लिए सहमत हैं। गुलाबो सिताबो भी किसी भी तरह से कम नहीं थी।”

उन्होंने आगे कहा, “हां (वहां) हर दिन चार से पांच घंटे तक प्रोस्थेटिक मेकअप में रहता था और इसमें परेशानी होती है। बुजुर्ग मिर्जा की मुद्रा (फिल्म में उनका चरित्र), मई की तेज गर्मी का मौसम। लेकिन यदि आप अपने आप को पेशेवर कहते हैं तो यह सब इसके साथ आता है, और आप इसे अच्छी तरह से स्वीकार करते हैं और इसका आनंद लेते हैं।”

जूही चतुर्वेदी द्वारा लिखी गई ‘गुलाबो सीताबो’ में, अभिनेता ने मिर्जा की भूमिका निभाई है, जो लखनऊ के दिल यानि कि बीचों-बीच बसी एक पुरानी जीर्ण ‘हवेली’ के मकान मालिक हैं, जिसका नाम फातिमा महल है। जबकि आयुष्मान खुराना उनके चतुर किरायेदार बांके हैं। उनकी स्थिति टॉम और जेरी के समान है, स्क्रिप्ट और मजाकिया संवाद ने इसे कमाल का बनाया है।

बिग बी कहते हैं कि इस फिल्म पर काम करना एक आनंदमय अनुभव था। उन्होंने कहा “लखनऊ शहर, वहां के लोग – और उनके साथ काम करने में बहुत खुशी हुई।”

रॉनी लाहिड़ी और शील कुमार द्वारा निर्मित इस फिल्म का प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर दुनिया भर में हुआ है।

मनोरंजन

‘जब दुनिया समझने में देर करती है, तब मां हमारी खामोशी भी पढ़ लेती है’, अनुपम खेर समेत कई फिल्मी हस्तियों ने शेयर की फीलिंग

Published

on

मदर्स डे पर फिल्मी सितारों ने अपनी मां के साथ जुड़ी यादें साझा कीं। किसी ने पुरानी तस्वीरों के जरिए अपने बचपन को याद किया, तो किसी ने भावुक संदेश लिखकर मां के प्रति अपना प्यार जाहिर किया। अनुपम खेर से लेकर संजय दत्त तक कई बॉलीवुड सितारों ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मां के साथ बिताए खास पलों की झलक दिखाई और लोगों का ध्यान खींचा।

अभिनेता अनुपम खेर ने मां दुलारी के साथ एक भावुक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उनकी मां अलग-अलग अंदाज में नजर आ रही थीं। कहीं वह शर्माते हुए मुस्कुरा रही हैं, तो कहीं खुलकर हंसती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में मां-बेटे के बीच का गहरा रिश्ता साफ नजर आ रहा है। वीडियो के आखिर में अनुपम खेर अपनी मां को गले लगाते दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो के साथ अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, ”मां सिर्फ जन्म नहीं देती, बल्कि हमें हर दिन थोड़ा-थोड़ा बनाती भी है। अपनी हिस्से की नींद, खुशियां, इच्छाएं और कभी-कभी अपनी पूरी जिंदगी तक हमारे नाम कर देती है।”

अनुपम ने कहा, ”जब दुनिया हमें समझने में देर करती है, तब मां बिना कुछ कहे हमारी खामोशी भी पढ़ लेती है। उनकी दुआओं को इतनी ताकत होती है कि टूटा हुआ इंसान भी फिर से खड़ा हो जाता है। जिंदगी में अगर कोई रिश्ता पूरी तरह निस्वार्थ है, तो वो ‘मां’ है। आज मदर्स डे पर दुनिया की हर मां को प्रणाम और नमन और अपनी मां को… जिनकी वजह से हम मुस्कुरा रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं। जय माता की।”

वहीं अभिनेता सनी देओल ने भी अपनी मां के साथ बिताए खास पलों का एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में कई पुरानी और नई तस्वीरों को जोड़कर मां-बेटे के रिश्ते की खूबसूरत झलक दिखाई गई। इस वीडियो के जरिए सनी ने अपनी मां के प्रति अपना गहरा प्यार जाहिर किया और कैप्शन में लिखा, ‘लव यू मम्मा।’

अभिनेता संजय दत्त ने भी मदर्स डे पर अपनी दिवंगत मां और मशहूर अभिनेत्री नरगिस को याद किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कई पुरानी तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में संजय दत्त अपनी मां के साथ खूबसूरत पल बिताते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ संजय दत्त ने बेहद भावुक संदेश लिखा, ”मम्मा, मुझे आपकी बहुत याद आती है और काश आप आज मेरे साथ होतीं। आपका प्यार और आशीर्वाद आज भी मेरे साथ है। लव यू मॉम।”

अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी अपनी मां की तस्वीर साझा कर उन्हें याद किया। उन्होंने लिखा, ”परिवार में हर अच्छी चीज की शुरुआत एक मां से होती है। उनके प्यार की वजह से ही हम किसी घर को परिवार कहते है। हैप्पी मदर्स डे।”

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने भी मदर्स डे पर एक खास वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वह अपनी मां और सास के साथ बिताए कई खूबसूरत पल दिखाती नजर आईं। इस पोस्ट के साथ रकुल ने लिखा, ”मेरी मां ने मुझे जिंदगी दी, जबकि मेरी सास ने मुझे एक नया और खूबसूरत परिवार दिया। मैं दोनों का धन्यवाद करती हूं। आपका बिना शर्त प्यार, मार्गदर्शन और हर परिस्थिति में साथ खड़े रहना मेरे जीवन की सबसे बड़ी ताकत है। जिंदगी में दो मांओं का प्यार मिलना किसी आशीर्वाद से कम नहीं है।”

Continue Reading

मनोरंजन

सोनम के लाडले ‘रुद्रलोक’ से पत्रलेखा की लाडली ‘पार्वती’ तक, जब सितारों ने बच्चों को दिए ईश्वर के नाम

Published

on

बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सितारे इन दिनों अपने बच्चों को ईश्वर, देवी-देवताओं और आध्यात्मिक अर्थ वाले नाम दे रहे हैं। ये नाम न सिर्फ अनोखे और आकर्षक हैं, बल्कि सांस्कृतिक जड़ों, भक्ति और दिव्य शक्ति से जुड़े हुए हैं। सोनम कपूर ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए अपने छोटे बेटे के नामकरण की जानकारी दी।

अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने दूसरे बेटे का नाम रुद्रलोक कपूर आहूजा रखा है। सोनम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भगवान विष्णु की कृपा से जन्मे इस बच्चे को वे दिव्य आशीर्वाद मानती हैं। उनके बड़े बेटे का नाम विष्णु से संबंधित यानी वायु है। वहीं, छोटे बेटे का नाम रुद्र भगवान शिव के रुद्र रूप से प्रेरित है, जिसका अर्थ है दुखों का नाश करने वाला और प्राण शक्ति। सोनम ने लिखा, “रुद्र निडर, दयालु और शक्ति व प्रकाश का पुंज बने।”

हालांकि, बच्चों को ईश्वर और देवी-देवताओं से जुड़े नाम देने का ट्रेंड सोनम कपूर से पहले भी कई सितारों ने शुरू कर दिया था। इन सितारों ने अपने बच्चों के नाम वैदिक और भगवान से प्रेरित चुने हैं। ये नाम अभिनेताओं की गहरी आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक विचारों को अच्छी तरह दिखाते हैं। अब बॉलीवुड में बच्चों के नाम रखना सिर्फ फैशन नहीं रहा है, बल्कि यह गहरी श्रद्धा और दिव्य जुड़ाव का प्रतीक बन गया है।

वहीं, वत्सल सेठ और इशिता दत्त ने अपनी दूसरी बेटी का नाम वेदा रखा है। संस्कृत में वेदा का मतलब ‘ज्ञान’ और ‘बुद्धिमत्ता’ है। उनके बड़े बेटे का नाम वायु है, जो पवन देवता से प्रेरित है। इसी तरह यामी गौतम और आदित्य धर ने अपने बेटे का नाम वेदविद रखा। इसका अर्थ है ‘वेदों को जानने वाला’। यह नाम अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर चुना गया था।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी का नाम वामिका है, जो देवी दुर्गा का एक नाम है। यह नाम शक्ति और रचनात्मकता का प्रतीक माना जाता है। उनके बेटे का नाम अकाय है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी का नाम देवी रखा गया है, जिसका अर्थ दिव्य शक्ति है। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बेटे का नाम वियान है, जो भगवान श्रीकृष्ण का नाम है।

जूनियर एनटीआर के बेटे का नाम अभय है, जो भगवान शिव का एक नाम है। नयनतारा और विग्नेश शिवन ने अपने एक बेटे का नाम रुद्रोनील (शिव से जुड़ा) और दूसरे बेटे का नाम दैविक (देवता की शक्ति) रखा है। अन्य नामों में अमाला पॉल के बेटे का नाम इलई (कार्तिकेय) और कियारा आडवाणी- सिद्धार्थ मल्होत्रा की बेटी का नाम सरायाह (ईश्वर की राजकुमारी) शामिल है।

Continue Reading

मनोरंजन

फीफा वर्ल्ड कप 2026: ओपनिंग सेरेमनी में दिखेगा नोरा फतेही का जलवा, कनाडा में करेंगी धमाकेदार परफॉर्मेंस

Published

on

बॉलीवुड की डांसिंग सेंसेशन और ग्लोबल स्टार नोरा फतेही एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करने जा रही हैं। नोरा अब ‘फीफा वर्ल्ड कप 2026’ के ओपनिंग सेरेमनी में अपनी परफॉर्मेंस और सिंगिंग का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। यह सेरेमनी कनाडा के टोरंटो शहर में आयोजित होगी। नोरा का इस बड़े मंच पर शामिल होना भारतीय मनोरंजन जगत के लिए गर्व की बात है।

‘फीफा वर्ल्ड कप 2026’ की ओपनिंग सेरेमनी 12 जून को टोरंटो के मशहूर बीएमओ फील्ड स्टेडियम में होगी। इस खास मौके पर नोरा फतेही के साथ कई बड़े इंटरनेशनल म्यूजिक स्टार्स भी परफॉर्म करेंगे। इस लिस्ट में माइकल बुबले, एलानिस मॉरिसेट, एलेसिया कारा, एलियाना, जेसी रेयेज, संजॉय, वेगेड्रीम और विलियम प्रिंस जैसे कलाकार शामिल हैं।

वहीं अमेरिका में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी में अनीता, फ्यूचर, कैटी पेरी, लिसा, रेमा और टायला जैसे बड़े इंटरनेशनल स्टार्स मंच संभालेंगे। इस तरह फीफा वर्ल्ड कप 2026 संगीत, संस्कृति और मनोरंजन का एक बड़ा उत्सव बनने जा रहा है।

फीफा की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, कनाडा में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी देश की संस्कृति और विविधता को दुनिया के सामने पेश करेगी। समारोह की शुरुआत कनाडा की अलग-अलग खूबसूरत जगहों और वहां की परंपराओं को दिखाने वाले खास प्रस्तुतीकरण से होगी। इसके जरिए दुनिया भर से आए लोगों का स्वागत किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि यह समारोह एकता, उत्साह और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक होगा।

फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने इस समारोह को लेकर कहा, ”टोरंटो में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी कनाडा की पहचान और फीफा वर्ल्ड कप को लेकर लोगों के उत्साह को पेश करेगी। संगीत, संस्कृति और शानदार परफॉर्मेंस के जरिए पूरी दुनिया का स्वागत किया जाएगा। यह पल कनाडा के लिए गर्व, एकता और उत्साह का प्रतीक होगा, क्योंकि देश पहली बार फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर इतनी बड़ी भूमिका निभा रहा है।”

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे। ये मैच 16 अलग-अलग होस्ट शहरों में आयोजित होंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत 11 जून को मेक्सिको सिटी से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा। दुनियाभर के फुटबॉल फैंस इस मेगा इवेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र15 hours ago

मुंबई में अब 12 की जगह 15 जोनल डीसीपी हैं, पांच नए पुलिस स्टेशन बनने के बाद नोटिफिकेशन जारी

राष्ट्रीय समाचार15 hours ago

अंतरिक्ष एजेंसियों व तकनीकी साझेदारों से जुड़ेगी उच्च शिक्षा संस्थानों की रिसर्च

मनोरंजन17 hours ago

‘जब दुनिया समझने में देर करती है, तब मां हमारी खामोशी भी पढ़ लेती है’, अनुपम खेर समेत कई फिल्मी हस्तियों ने शेयर की फीलिंग

व्यापार18 hours ago

वैश्विक अस्थिरता और कच्चे तेल में बढ़त का असर! भारतीय शेयर में जारी यह सकती है विदेशी निवेशकों की बिकवाली : एक्सपर्ट्स

मनोरंजन18 hours ago

सोनम के लाडले ‘रुद्रलोक’ से पत्रलेखा की लाडली ‘पार्वती’ तक, जब सितारों ने बच्चों को दिए ईश्वर के नाम

अंतरराष्ट्रीय समाचार19 hours ago

यूएन प्रमुख ने यूक्रेन व रूस के बीच युद्धविराम और कैदियों के आदान-प्रदान का किया स्वागत

राजनीति19 hours ago

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने जोसेफ विजय, राज्यपाल ने दिलाई सीएम पद की शपथ

राजनीति2 days ago

तमिलनाडु में विजय का पथ आसान, 120 विधायकों के समर्थन से सीएम बनने का रास्ता साफ

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 days ago

तुर्किए के यूएन दूत ने फिलिस्तीन में इजरायल के ‘औपनिवेशीकरण उपायों’ की आलोचना की

महाराष्ट्र2 days ago

महाराष्ट्र निदा खान केस, इम्तियाज जलील नासिक में निदा से मिले? मंत्री सिरशात ने एसआईटी जांच की मांग की

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई: नागपाड़ा के गैंगस्टर कालिया के एनकाउंटर का बदला लेने के लिए मुखबिर को मारा, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, कालिया का भतीजा और साथी गिरफ्तार

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

महाराष्ट्र4 weeks ago

महाराष्ट्र पुलिस के लिए भी अब हेलमेट पहनना अनिवार्य, डीजीपी ने जारी किया आदेश

महाराष्ट्र4 weeks ago

ग्रांट रोड के बार पर छापा: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

अपराध2 weeks ago

नासिक के बाद मुंबई में यौन उत्पीड़न के मामलों में लव जिहाद और कॉर्पोरेट जिहाद करने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कॉर्पोरेट जिहाद की बात से किया इनकार

अपराध2 weeks ago

मुंबई : हाथी दांत को 3.5 करोड़ रुपए में बेचने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

राजनीति4 weeks ago

यूसीसी प्रक्रिया पर टीएस सिंह देव का सरकार से सवाल—पहले कैबिनेट में मंजूरी, फिर जनता से राय, ये कैसी उल्टी प्रोसेस?

व्यापार4 weeks ago

सोने की चमक बढ़ी, चांदी का दाम 2.55 लाख रुपए हुआ

राजनीति4 weeks ago

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के फैसले से जनता दुखी: रामकृपाल यादव

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

ईरान ने बातचीत विफल होने के लिए यूएस को ठहराया दोषी, अमेरिका पर शर्तों को बदलने का लगाया आरोप

रुझान