खेल
द्रविड़ ने मुझसे कभी अपना प्राकृतिक खेल बदलने के लिए नहीं कहा : शॉ
भारतीय टीम के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने कहा है कि टीम के पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने उनसे कभी उनका प्राकृतिक खेल बदलने के लिए नहीं कहा।
शॉ ने क्रिकबज से कहा, “हमने द्रविड़ सर के साथ दो साल पहले दौरा किया था। हमें पता था कि वह अलग हैं लेकिन उन्होंने कभी भी हम लोगों से अपने जैसा बनने का दबाव नहीं डाला। उन्होंने कभी भी मुझसे कुछ भी बदलने के लिए नहीं कहा। द्रविड़ सर हमेशा मुझे प्राकृतिक खेल खेलने के लिए कहते थे।”
शॉ की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम ने विश्व कप जीता था और उस वक्त द्रविड़ टीम के कोच थे।
शॉ ने कहा, “जब द्रविड़ सर होते हैं तो आपको अनुशासित होकर रहना पड़ता है। उनसे थोड़ा डर लगता है लेकिन मैदान के बाहर वह हमारे साथ दोस्त की तरह रहते थे।”
उन्होंने कहा, “द्रविड़ सर हमारे साथ डिनर के लिए जाते थे और उन जैसे लेजेंड खिलाड़ी के साथ डिनर करने का मेरा सपना सच हुआ था। कोई भी युवा खिलाड़ी लेजेंड क्रिकेटर के साथ डिनर करना पसंद करेगा जिसने 15-16 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है। उनके साथ बात करना मेरे लिए अच्छा अनुभव रहा।”
शॉ ने कहा, “मुझे यकीन है कि द्रविड़ सर भी अंडर-19 और रणजी ट्रॉफी के समय में इस दौर से गुजरे होंगे। उन्हें पता है कि दौरे के दौरान हम लोगों से किस तरह प्रदर्शन कराना है।”
उन्होंने कहा, “द्रविड़ सर हर एक खिलाड़ी से बात करते थे जो काफी अच्छा था। मुझे बस वह यह कहते थे कि अपना प्राकृतिक खेल खेलो।”
खेल
दिलीप ट्रॉफी: तिलक वर्मा संभालेंगे साउथ जोन की कमान; रिकी भुई बने उप-कप्तान

भारतीय टी20 टीम के उप-कप्तान तिलक वर्मा को आगामी दिलीप ट्रॉफी के लिए साउथ जोन की 15 सदस्यीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। यह टूर्नामेंट 23 अगस्त से 10 सितंबर तक बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में खेला जाएगा।
आंध्र के बल्लेबाज रिकी भुई टीम के उप-कप्तान होंगे, जबकि आंध्र के अनुभवी लेवल 2 कोच एमएन विक्रम वर्मा को हेड कोच नियुक्त किया गया है।
तिलक हाल ही में उस भारतीय टी20 टीम का हिस्सा थे, जिसने जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया था। हालांकि, इससे पहले उन्हें बतौर कप्तान आयरलैंड दौरे पर 0-2 और इंग्लैंड दौरे पर 0-4 से टी20 सीरीज गंवानी पड़ी थी।
सिलेक्शन कमेटी की बैठक आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) के सचिव सना सतीश बाबू ने बुलाई थी। आंध्र के पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी आरवी चंद्रमौली प्रसाद ने सिलेक्शन पैनल की अध्यक्षता की। बैठक में तमिलनाडु, कर्नाटक, हैदराबाद, गोवा, पुडुचेरी और केरल जैसी सभी सात दक्षिणी राज्य इकाइयों के प्रतिनिधि शामिल थे।
टीम में अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर के साथ-साथ कर्नाटक के आर स्मरण और हैदराबाद के हिमातेजा जैसे होनहार खिलाड़ी भी शामिल हैं। शेख रशीद को भी इस टीम में शामिल किया गया है। रशीद श्रीलंका ‘ए’ को 1-0 से हराने वाली भारत ‘ए’ टीम का हिस्सा थे, उन्हें भी टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही गोवा के बल्लेबाज अभिनव तेजराना भी टीम का हिस्सा हैं। तमिलनाडु के एन. जगदीसन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
पिछले सीजन में फाइनल तक पहुंचने के कारण, साउथ जोन को सेमीफाइनल में सीधे एंट्री मिली है। ये टीम 30 अगस्त को बीसीसीआई सीओई ग्राउंड 2 पर क्वार्टरफाइनल 2 के विजेता के विरुद्ध अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
लेफ्ट-आर्म स्पिनर तनाय त्यागराजन और लेग-स्पिनर श्रेयस गोपाल स्पिन-बॉलिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि के साई तेजा, त्रिपुरना विजय, विद्वथ कावेरप्पा और एमडी निधीश तेज गेंदबाजी विभाग को संभालेंगे।
साउथ जोन की टीम: एन तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उप-कप्तान), अभिनव तेजराना, शेख रशीद, केएम हिमातेजा, आर स्मरण, एन. जगदीसन (विकेटकीपर), करुण नायर, तनाय त्यागराजन, श्रेयस गोपाल, के. साई तेजा, टी. विजय, विद्वथ कावेरप्पा, एच. अमन खान और एमडी निधीश।
खेल
बुमराह के बाएं घुटने में तकलीफ, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट से बाहर रह सकते हैं बाहर

भारत-श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिससे भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बाहर होने की आशंका है, क्योंकि उनके बाएं घुटने में तकलीफ है।
जसप्रीत बुमराह 16 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान अपना बायां घुटना चोटिल करवा बैठे थे, जिसमें सूजन आने के कारण वह इंग्लैंड के विरुद्ध 19 जुलाई को सीरीज का निर्णायक मैच नहीं खेल सके थे।
रविवार को एक सूत्र ने ‘आईएएनएस’ को बताया, “जिस दिन कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि बुमराह ने श्रीलंका दौरे के लिए फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है, असलियत यह थी कि उन्होंने उस समय तक गेंदबाजी शुरू ही नहीं की थी। इस हफ्ते बेंगलुरु में बीसीसीआई सीईओ में रहने के दौरान उन्होंने एक भी गेंद नहीं फेंकी। मेडिकल टीम को लगा कि उन्हें ठीक होने के लिए और समय चाहिए, क्योंकि अगर बुमराह तुरंत खेलने लगते हैं तो घुटने की चोट और बढ़ सकती है। उनका पूरी तरह ठीक होना प्राथमिकता है और इसका मतलब है कि उनके श्रीलंका दौरे से बाहर रहने की आशंका है।”
शुरुआत में बुमराह को शुभमन गिल की कप्तानी वाली टेस्ट टीम में शामिल किया गया था, लेकिन यह उनके फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर था। अब, अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली सीनियर चयन समिति के किसी दूसरे खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की उम्मीद है। बुमराह की जगह टीम में शामिल होने के लिए जम्मू-कश्मीर के सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर आकिब नबी सबसे आगे चल रहे हैं, जिन्होंने साल की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर के लिए रणजी ट्रॉफी में 60 विकेट लिए थे।
बुमराह के अलावा, भारत के तेज गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार शामिल हैं। भारतीय टेस्ट टीम के 4 अगस्त को श्रीलंका पहुंचने की उम्मीद है।
भारतीय टीम कोलंबो के एनसीसी में 7 से 9 अगस्त तक तीन दिन के प्रैक्टिस मैच में हिस्सा लेगी, जिसके बाद उसे 15 अगस्त से गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेलना है। दूसरा टेस्ट मैच 23 से 27 अगस्त के बीच सिंहालीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।
खेल
सीडब्ल्यूजी 2026: एक दिन में 16 मेडल जीतकर भारत ने लगाई मेडल टैली में लंबी छलांग, टॉप पर काबिज ऑस्ट्रेलिया

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए 10वां दिन ऐतिहासिक रहा। देश ने बॉक्सिंग में 10 मेडल समेत कुल 16 मेडल अपने नाम किए। एथलीटों के दमदार प्रदर्शन के बूते भारत ने मेडल टैली में भी लंबी छलांग लगाई है।
भारत अब 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल के साथ मेडल टैली में चौथे नंबर पर आ गया है। भारत के कुल मेडल की संख्या अब 39 हो गई है और देश ने छह पायदान की छलांग लगाई है। ऑस्ट्रेलिया 10वें दिन भी अपनी बादशाहत को बरकरार रखने में सफल रहा है। ऑस्ट्रेलिया के पास 61 गोल्ड, 38 सिल्वर और 50 ब्रॉन्ज मेडल हैं।
इंग्लैंड 25 गोल्ड, 40 सिल्वर और 34 ब्रॉन्ज मेडल लेकर कुल 99 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है। वहीं, कनाडा 18 गोल्ड समेत 57 मेडल जीतकर तीसरे नंबर पर काबिज है। भारत के शानदार प्रदर्शन के कारण मेजबान स्कॉटलैंड अब पांचवें नंबर पर खिसक गया है। स्कॉटलैंड के 12 गोल्ड, 8 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल हैं। वहीं, नाइजीरिया 10 गोल्ड समेत कुल 21 मेडल जीतकर छठे नंबर पर मौजूद है। वेल्स 8 गोल्ड, 10 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज मेडल लेकर सातवें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड 8 गोल्ड के साथ कुल 27 मेडल जीतकर आठवें नंबर पर मौजूद है।
10वें दिन भारतीय एथलीटों का प्रदर्शन लाजवाब रहा। खासतौर पर भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए कुल 10 मेडल अपने नाम किए, जिसमें 7 गोल्ड शामिल रहे। पुरुष कैटेगरी में अंकुश पंघाल और सचिन सिवाच ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि महिला कैटेगरी में जैस्मिन लैम्बोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घनघस, अरुंधति चौधरी और प्रीति ने ‘गोल्डन पंच’ लगाया। वहीं, जदुमणि सिंह, लवलीना बोरगोहेन और नरेंद्र बेरवाल ने सिल्वर मेडल जीता। वहीं, ट्रिपल जंप में प्रवीण चित्रावेल ने सिल्वर, जबकि सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं, शॉट पुट में भी भारत का प्रदर्शन दमदार रहा। सोमन राणा ने गोल्ड, जबकि शुभम जुयाल ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया।
-
दुर्घटना11 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
