Connect with us
Wednesday,24-June-2026
ताज़ा खबर

खेल

बीसीसीआई की शीर्ष परिषद में रणजी ट्रॉफी को लेकर हुई चर्चा

Published

on

Sourav-Ganguly

बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की बीते दिन बैठक हुई और उम्मीदों के मुताबिक इस बैठक ेमें घेरलू क्रिकेट का मुद्दा हावी रहा।

बैठक का हिस्सा रहे एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि शीर्ष परिषद के सभी सदस्यों का मानना है कि घरेलू क्रिकेट पर तुरंत प्रभाव से ध्यान दिया जाना चाहिए और रणनीति पुरानी शैली में हर टीम के मैच उनकी जोन में कराने की है।

उन्होंने कहा, “घरेलू क्रिकेट के भविष्य और याताआत पाबंदियों के साथ-साथ सबसे अहम स्वास्थ नियमों को मानते हुए किस तरह हम आगे बढ़ सकते हैं इस पर काफी अच्छी चर्चा हुई। यह चर्चा हालांकि अभी अपने शुरुआती दौर में है लेकिन इस बात पर चर्चा हुई की रणजी ट्रॉफी टीमें पूरे देश में सफर करने के बजाए अपने जोन में ही मैच खेल सकती हैं क्योंकि मौजूदा स्थिति के देखते हुए यह आसान होगा।”

अधिकारी से जब आईपीएल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस पर आधिकारिक ऐलान आईसीसी द्वारा इसी साल आस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप को लेकर लिए जाने वाले फैसले की आधिकारिक घोषणा के बाद किया जाएगा। टी-20 विश्व कप इसी साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच खेला जाना है।

अधिकारी ने कहा, “जब तक आईसीसी टी-20 विश्व कप को लेकर अपना अंतिम फैसला नहीं सुना देती तब तक हम इस बारे में कोई ऐलान नहीं कर सकते। लेकिन सोमवार को होने वाली आईसीसी की बैठक के बाद हम आधिकारी ऐलान की उम्मीद कर सकते हैं और एक बार यह हो जाए तो हम जरूरी घोषणा कर देंगे।”

बीते कुछ महीनों मे देखा जाए तो आईपीएल-2020 को स्थगित करने की चचार्एं भी चल रही हैं और ऐसे में आईसीसी धैर्य के साथ काम कर रही है। उसे अभी भी टी-20 विश्व कप के आयोजन को लेकर आधिकारी ऐलान करना है।

खेल

फीफा वर्ल्ड कप: रोनाल्डो का चला जादू, पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा

Published

on

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप के मुकाबले में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा। ह्यूस्टन स्टेडियम में मिली पुर्तगाल की जीत के नायक स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो रहे, जिन्होंने मुकाबले में 2 गोल किए।

पुर्तगाल ने इस जीत के साथ ही राउंड ऑफ 32 में पहुंचने की अपनी दावेदारी को भी मजबूत कर लिया है। टीम के 2 मुकाबलों के बाद अब 4 प्वाइंट हो गए हैं और टीम ग्रुप में पहले स्थान पर पहुंच गई है। रोनाल्डो के अलावा, पुर्तगाल की ओर से नूनो मेंडेस और राफेल लियाओ ने भी एक-एक गोल दागा। वहीं, उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी नेमातोव अपना ही गोल कर बैठे।

पुर्तगाल ने शुरुआत से ही मुकाबले का शानदार आगाज किया। मैच के छठे मिनट में ही रोनाल्डो ने अपनी क्लास दिखाई और टीम के लिए पहला गोल करते हुए 1-0 की बढ़त दिला दी। इस गोल के साथ ही रोनाल्डो ने ऐतिहासिक उपलब्धि भी हासिल की। वह छह विश्व कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने।

पुर्तगाल की बढ़त को मैच के 17वें मिनट में ही नुनो मेंडेस ने दोगुना कर दिया। नुनो ने फ्री किक का भरपूर फायदा उठाया और मैच का दूसरा और अपना पहला गोल किया। मैच के 29वें मिनट में उज्बेकिस्तान के लिए अजीजजोन गनीव ने एक शानदार गोल किया, लेकिन फाउल होने के कारण इससे अमान्य करार दे दिया गया।

इसके बाद मैच के 39वें मिनट में रोनाल्डो ने अपना दूसरा और मैच का तीसरा गोल दागा। रोनाल्डो के इस गोल के दम पर पुर्तगाल ने पहले हाफ का अंत 3-0 की बढ़त के साथ किया। दूसरे हाफ में उज्बेकिस्तान के गोलकीपर नेमातोव गलती से अपना ही गोल कर बैठे, जिसके चलते पुर्तगाल की बढ़त 4-0 हो गई।

मैच के 87वें मिनट में राफा लियाओ ने पांचवां गोल किया और पुर्तगाल की धमाकेदार जीत पर मुहर लगा दी। पहले मैच में डीआर कांगो के खिलाफ 1-1 से ड्रा खेलने के बाद पुर्तगाल ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट में शानदार वापसी की है और टीम अपनी इस फॉर्म आने वाले मुकाबलों में भी बरकरार रखना चाहेगी।

Continue Reading

खेल

हैरी केन को भरोसा, घाना से ड्रॉ खेलने के बावजूद इंग्लैंड के ग्रुप में टॉप पर रहने की अधिक संभावना

Published

on

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एल मुकाबले में इंग्लैंड और घाना के बीच मैच गोलरहित ड्रॉ रहा। भले ही इंग्लैंड यह मैच जीत नहीं पाया, लेकिन कप्तान हैरी केन का मानना है कि इंग्लैंड अब भी ग्रुप में मजबूत स्थिति में है और टीम के पहले स्थान पर रहने की अधिक संभवाना है।

मैच में इंग्लैंड ने ज्यादातर समय गेंद पर नियंत्रण रखा और कई बार गोल करने की कोशिश की। हालांकि, घाना के मजबूत डिफेंस लाइन ने इंग्लैंड के आक्रमण को लगातार रोका और उन्हें आखिरी पेनल्टी एरिया में जगह बनाने में मुश्किल हुई। मुकाबले के बाद हैरी केन ने माना कि यह एक कठिन मुकाबला था। उन्होंने कहा कि टीम के पास गेंद पर ज्यादा कब्जा था और कुछ अच्छे मौके भी मिले, लेकिन उन्हें गोल में बदल नहीं सके।

केन ने यह भी बताया कि मैच के आखिरी हिस्से में घाना की टीम थोड़ी थकने लगी थी, जिससे इंग्लैंड को मौके मिले। उन्होंने कहा, “यह ऐसा मैच था जिसमें हम जीत सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हमारे पास कुछ अच्छे मौके आए, लेकिन हम उन्हें भुना नहीं सके। घाना ने बहुत अच्छा बचाव किया और उनके कुछ खिलाड़ी काउंटर अटैक में खतरनाक थे।”

केन ने हाथ आए अपने खुद के एक बड़े मौके का भी जिक्र किया, जिसे वह गोल में तब्दील नहीं कर सके। इसके अलावा निको ओ’रेली का एक शॉट भी क्रॉसबार पर जाकर लगा। हालांकि, उन्होंने टीम के प्रदर्शन को सकारात्मक बताया और कहा कि इंग्लैंड अभी भी ग्रुप में अच्छी स्थिति में है। केन के अनुसार, टीम ने शुरुआती मैच में क्रोएशिया के खिलाफ 4-2 की जीत दर्ज की थी और घाना के खिलाफ क्लीन शीट हासिल की, जो टीम के लिए सकारात्मक संकेत है।

केन ने कहा कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में हर मैच अलग चुनौती लेकर आता है। उन्होंने बताया कि इंग्लैंड ने खेल के दौरान धीरे-धीरे सुधार किया और विंगर्स ने आमने-सामने वाली स्थितियों में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन घाना टीम के डिफेंस ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि टीम अब अगले मैच पर ध्यान दे रही है, जो पनामा के खिलाफ खेला जाएगा। केन के मुताबिक, टीम का लक्ष्य ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहकर नॉकआउट राउंड में जाना है। उन्होंने कहा कि बड़े टूर्नामेंट को दो हिस्सों में देखा जाता है, पहला ग्रुप स्टेज और दूसरा नॉकआउट राउंड। इंग्लैंड ने ग्रुप स्टेज में अच्छी शुरुआत की है और अब टीम का ध्यान इसे मजबूत तरीके से खत्म करने पर है।

Continue Reading

खेल

फीफा वर्ल्ड कप: 92 साल में पहली फतह, मिस्र के राष्ट्रपति बोले- यह जीत दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति को दर्शाती है

Published

on

‘फराओ’ (मिस्र की टीम) ने सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-1 से ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जीत दर्ज की। इस टीम को जीत का सूखा खत्म करने के लिए 92 साल और 25 दिन का समय लगा। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय फुटबॉल टीम को बधाई दी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर राष्ट्रपति अल-सीसी ने ग्लोबल स्टेज पर टीम के जबरदस्त जज्बे की तारीफ करते हुए कहा, “मैं मिस्र की राष्ट्रीय टीम और हमारे महान देश के फैंस को वर्ल्ड कप प्रतियोगिताओं में मिस्र की भागीदारी के इतिहास में पहली जीत हासिल करने पर बधाई देता हूं। यह जीत उस दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति को दर्शाती है, जो हमारे देश के खिलाड़ियों में है। यह शानदार जीत आत्मविश्वास और महत्वाकांक्षा के साथ आगे बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मिस्र का नाम ऊंचा करने की दिशा में एक अच्छी शुरुआत है।”

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-जी मैच में मुस्तफा जिको, मोहम्मद सलाह और ट्रेजेगुएट के गोल की बदौलत मिस्र ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए न्यूजीलैंड को 3-1 से शिकस्त दी।

वैंकूवर के बीसी प्लेस में न्यूजीलैंड ने आक्रामक शुरुआत की। मुकाबले के 15वें मिनट में फिन सुरमैन ने कॉर्नर किक पर जोरदार हेडर से ‘ऑल व्हाइट्स’ (न्यूजीलैंड टीम) को बढ़त दिलाई। हाफ टाइम से पहले सालाह और इमाम अशूर गोल करने के करीब पहुंचे, लेकिन बराबरी का गोल नहीं हो सका। दूसरे हाफ के पहले मिनट में मैक्स क्रोकोम्बे ने सलाह को फिर से गोल करने से रोक दिया।

इसके कुछ ही देर बाद, मिस्र के गोलकीपर मुस्तफा शोबेर ने कैलम मैककोवाट के हेडर को शानदार ढंग से बचाकर न्यूजीलैंड को अपनी बढ़त दोगुनी करने से रोका। फिर 58वें मिनट में जिको ने फ्री हेडर से होसाम हसन की टीम की मैच में वापसी कराई।

9 मिनट बाद सालाह ने निर्णायक गोल किया। टीम के बेहतरीन तालमेल के बाद उन्होंने शानदार लो-फिनिश के साथ गेंद को नेट में पहुंचाया। मैच खत्म होने में आठ मिनट बाकी रहते हुए ट्रेजेगुएट ने मिस्र के लिए तीसरा गोल करके जीत पर मुहर लगा दी।

Continue Reading
Advertisement
राजनीति5 minutes ago

पश्चिम बंगाल विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में ममता गुट को नहीं मिली जगह

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

खेल1 hour ago

फीफा वर्ल्ड कप: रोनाल्डो का चला जादू, पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा

खेल4 hours ago

हैरी केन को भरोसा, घाना से ड्रॉ खेलने के बावजूद इंग्लैंड के ग्रुप में टॉप पर रहने की अधिक संभावना

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 hours ago

दक्षिण कोरिया: जन्म दर में उछाल, सात साल का टूटा रिकॉर्ड

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सैकड़ों शिया समुदाय के लोग मुहर्रम के जुलूस में हुए शामिल

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

केरल हाईकोर्ट ने तिरुवनंतपुरम के 20 भाजपा पार्षदों को दोबारा शपथ लेने का दिया निर्देश

महाराष्ट्र20 hours ago

महाराष्ट्र विधानसभा में तीन तलाक़ और समान नागरिक संहिता को लेकर हंगामा, सना मलिक ने क़ुरान और शरिया लागू करने की मांग की।

राष्ट्रीय समाचार21 hours ago

भारत ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की 56 नीलामियां सफलतापूर्वक संपन्न कीं: सरकार

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल में देश में क्या-क्या बदल गया, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गिनाईं उपलब्धियां

अंतरराष्ट्रीय2 weeks ago

फिसीपींस में भूकंप के बाद 37 हुई मृतकों की संख्या, 20 हजार लोग हुए विस्थापित

राजनीति3 weeks ago

मालवीय नगर अग्निकांड: पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

व्यापार2 weeks ago

स्पेसएक्स के आईपीओ से एलन मस्क की संपत्ति 970 अरब डॉलर के पार पहुंची, दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के करीब

राजनीति2 weeks ago

कर्नाटक: देवेगौड़ा के राज्यसभा नामांकन मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया मगरमच्छ के आंसू बहाने का आरोप

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

फिलीपींस के विनाशकारी भूकंप में अब तक 47 की मौत, सैकड़ों घायल

अपराध4 weeks ago

अग्रीपारा के हाई-प्रोफाइल घर में बड़े पैमाने पर एमडी ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, आरोपियों की जांच, कथित बांग्लादेशी पर भी शक, 51 करोड़ रुपये की एमडी जब्त

अंतरराष्ट्रीय2 weeks ago

मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: ईरान के समर्थन में उतरा इराकी ‘कताइब हिज्‍बुल्लाह’, अमेरिका को चेताया

महाराष्ट्र3 weeks ago

भाजपा सरकार मुसलमानों और विपक्ष को निशाना बना रही है, कानून से सज़ा देने के बजाय बुलडोज़र और एनकाउंटर चला रही है: अबू आसिम आज़मी

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

अंतहीन प्रक्र‍िया की ओर बढ़ रहा ईरान-अमेरिका समझौता, दोनों देश नई शर्तों के साथ कर रहे संशोधन की तैयारी

रुझान