Connect with us
Tuesday,13-October-2026
ताज़ा खबर

खेल

निदाहास फाइनल में अपने से पहले शंकर को बैटिंग के लिए भेजे जाने से गुस्से में थे दिनेश कार्तिक

Published

on

Dinesh-Karthik

बांग्लादेश के खिलाफ निदाहास ट्रॉफी 2018 के फाइनल में दिनेश कार्तिक उस समय बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे थे जब भारत 133 रन पर अपने पांच विकेट गंवा चुका था और अंतिम दो ओवरों में जीत के लिए उसे 34 रनों की दरकार थी और दबाव पूरी तरह से भारत पर था। हालांकि कार्तिक ने 19वें ओवर में रूबैल हुसैन की गेंदबाजी पर 22 रन बटोरकर शानदार काम किया था। भारत को जीत के लिए अंतिम गेंद पर पांच रन बनाने थे और कार्तिक ने एक्सट्रा कवर के ऊपर से छक्का लगाकर भारत की जीत पक्की की थी।

कार्तिक ने ‘द फिनिश लाइन’ कार्यक्रम में सौरव घोषाल के साथ बातचीत के दौरान कहा, ” पहले मैं नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार था। लेकिन रोहित शर्मा ने कहा कि मैं नंबर-6 पर बल्लेबाजी के लिए जाऊंगा। इसलिए मैं इसके साथ भी खुश था।”

उन्होंने कहा, ” मैं इसे लेकर पूरी तरह से आश्वस्त था कि मैं नंबर-6 पर बल्लेबाजी करने के जाऊंगा। और मैं बचे हुए गेंदों और तथा रनों के बीच के फासले को देख सकता था।”

कार्तिक ने आगे कहा, “जब चौथा विकेट आउट हो गया तो मैं बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरने के लिए तैयार था। लेकिन तभी रोहित ने कहा कि विजय शंकर को बल्लेबाजी के लिए जाना चाहिए। इसलिए उस समय मैं काफी निराश और गुस्से में था। लेकिन जाहिर है कि आप कप्तान से सवाल नहीं कर सकते। मैं इसे लेकर निश्चित था कि रोहित के दिमाग में जरूर कुछ चल रहा था। आखिरकार मैं नंबर-7 पर बल्लेबाजी के लिए उतरा।”

35 साल के कार्तिक ने उस समय अपने दिमााग में चल रही बातों को भी याद किया जब भारत को 12 गेंदों पर 34 रनों की जरूरत थी।

उन्होंने कहा, ” जीवन में कई बार ऐसे मौके आते हैं जब आप ऊपर आते हैं और कुछ खास करते हैं। मेरे लिए यह वह अवसर था, जहां मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं था। मेरे पास एक मौका था, जब मैं पूरी तरह से खुलकर खेल सकता था।”

कार्तिक ने कहा, “मैंने हमेशा ऐसी स्थिति में अभ्यास किया था, जहां एक ओवर में 12 या दो ओवर में 20 रन चाहिए था। लेकिन मुझे नहीं लगता है कि मैंने कभी ऐसी स्थिति का सामना किया था, जहां हमें दो ओवर में 34 रन की जरूरत थी। जब मैंने मैदान पर कदम रखा तो मैं जानता था कि मैं शॉट खेल सकता हूं और उस दिन इसे अच्छे से लागू कर सकता हूं।”

खेल

आईसीसी रैंकिंग: एनाबेल सदरलैंड और मेगन शट को मिला दमदार प्रदर्शन का इनाम, पेरी की टॉप 10 में वापसी

Published

on

बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की शानदार शुरुआत का असर ताजा आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में भी देखने को मिला है। एलिस पेरी बल्लेबाजों की टॉप 10 सूची में वापस आ गई हैं, जबकि एनाबेल सदरलैंड और मेगन शट गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप पांच में पहुंच गई हैं।

ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है। यह सीरीज आईसीसी महिला चैंपियनशिप का हिस्सा है और ब्रिस्बेन में खेले गए शुरुआती दो मैचों में कई खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया है। एलन बॉर्डर फील्ड में खेले गए पहले वनडे में सदरलैंड का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने चार विकेट लिए और फिर नाबाद 25 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन से वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में वे तीन स्थान ऊपर चढ़कर 17वें नंबर पर पहुंच गई हैं, जबकि गेंदबाजी रैंकिंग में एक स्थान के सुधार के साथ वे चौथे नंबर पर आ गईं।

ऑस्ट्रेलिया के शानदार प्रदर्शन का फायदा मेगन शट को भी मिला है। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे मैच में चार विकेट लेने के बाद वह वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर पांचवें नंबर पर पहुंच गई हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में भी बदलाव हुए हैं। पेरी दो स्थान ऊपर चढ़कर 10वें नंबर पर आ गई हैं और उनकी टॉप 10 में वापसी हुई है, जबकि जॉर्जिया वोल ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में सबसे ज्यादा सुधार किया है। सीरीज में अपने योगदान के बाद वोल आठ स्थान ऊपर चढ़कर 28वें नंबर पर पहुंच गई हैं।

सीरीज में 0-2 से पीछे होने के बावजूद, बांग्लादेश की महिला खिलाड़ियों को भी रैंकिंग में फायदा पहुंचा है। कप्तान निगार सुल्ताना 11 स्थान ऊपर चढ़कर वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में संयुक्त रूप से 24वें नंबर पर आ गई हैं, जबकि शोभना मोस्तरी 11 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 35वें नंबर पर पहुंच गई हैं।

रैंकिंग के ताजा अपडेट में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच महिला टी20 इंटरनेशनल सीरीज के प्रदर्शन को भी शामिल किया गया है। हरारे में खेले गए आखिरी मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद स्टेफनी टेलर रैंकिंग में सबसे ज्यादा सुधार करने वाली खिलाड़ियों में से एक रही हैं।टेलर ने सिर्फ 39 गेंदों में 64 रन बनाए और वेस्टइंडीज को सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने में मदद की। 35 साल की इस खिलाड़ी ने टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग में सात पायदान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 40वां स्थान हासिल किया और ऑलराउंडरों की रैंकिंग में तो और भी बड़ी बढ़त हासिल करते हुए 29 पायदान ऊपर चढ़कर 39वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

भले ही जिम्बाब्वे सीरीज हार गई, लेकिन केलिस न्धलोवु और बिलव्ड बिजा ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। न्धलोवु टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में पांच पायदान ऊपर चढ़कर 67वें स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि बिजा 10 पायदान ऊपर चढ़कर टी20 इंटरनेशनल में ऑलराउंडरों की सूची में संयुक्त रूप से 45वें स्थान पर आ गई हैं।

Continue Reading

खेल

शुभमन गिल और शेफाली वर्मा ने पुरुष और महिला वर्ग में जीता आईसीसी ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ पुरस्कार

Published

on

भारतीय वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को सितंबर महीने के लिए पुरुष और महिला श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है। यह तीसरी बार है जब भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेटरों को एक साथ किसी महीने के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के तौर पर चुना गया है।

गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद सितंबर महीने के लिए आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता है। गिल ने पांचवीं बार यह सम्मान हासिल किया है। उन्होंने पुरुष कैटेगरी में सबसे ज्यादा बार यह खिताब जीतने के अपने रिकॉर्ड को और आगे बढ़ाया है।

शेफाली वर्मा ने विमेंस एशिया कप और एशियन गेम्स में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने के बाद दूसरी बार महीने के श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता है।

गिल को मिले इस नए अवॉर्ड ने उन्हें वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज के साथ खड़ा कर दिया है। मैथ्यूज ने भी पांच बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता है। गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में 110 रन बनाए थे, जबकि दूसरे मैच में 133 गेंदों पर शानदार 223 रनों की पारी खेली थी।

पुरस्कार जीतने के बाद गिल ने कहा, “अपना पांचवां आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं इस सम्मान के लिए पैनल का शुक्रगुजार हूं। इतने रन बनाना बहुत अच्छा लगा और अपने घरेलू फैंस के सामने सफल रन चेज का हिस्सा बनना और भी खास था, जिनका सपोर्ट हमें हमेशा अतिरिक्त बूस्ट देता है।”

उन्होंने कहा, “वनडे क्रिकेट की गति काफी बढ़ गई है। आपको तुरंत सोचना होता है, कंडीशन का जल्दी से अंदाजा लगाना होता है और पिच और टारगेट की जरूरतों के हिसाब से खुद को ढालना होता है। अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप के साथ, हम अपने स्तर को बेहतर करते रहने और आगे आने वाली चुनौतियों का सामना करने में सक्षम एक मजबूत और संतुलित टीम बनाने के लिए दृढ़ हैं।”

शेफाली वर्मा ने कहा, “आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड फिर से जीतना एक अविश्वसनीय सम्मान है। एशिया कप और एशियन गेम्स में हमारी जीत में अपना रोल निभाना बहुत अच्छा लगा, और यह अवॉर्ड जीतने से ये जीत और भी खास हो गई हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं आने वाले महीनों को लेकर उत्साहित हूं। अगले साल फरवरी में होने वाली आईसीसी विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी में अपना बेस्ट परफॉर्मेंस जारी रखने का पक्का इरादा है। यह एक और टूर्नामेंट है, जिसका मुझे इंतजार है। वर्ल्ड कप जीतने की याद अभी भी बहुत ताजा और खास है। मैं अपनी धरती पर आईसीसी टूर्नामेंट के लिए मैदान पर वापस आने का इंतजार नहीं कर सकती।”

सितंबर की शॉर्टलिस्ट में पुरुषों की कैटेगरी में गिल के अलावा भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा और जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को नामित किया गया था, जबकि महिलाओं में शेफाली के अलावा श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापट्टू और भारत की लेफ्ट-आर्म स्पिनर श्री चरणी को नामित किया गया था।

Continue Reading

खेल

धोनी में क्रिकेट बाकी, आईपीएल 2027 में खेलने का फैसला उनका होगा: सीएसके सीईओ विश्वनाथन

Published

on

आईपीएल की सफलतम फ्रेंचाइजी में से एक चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के सीईओ काशी विश्वनाथन का मानना है कि पूर्व कप्तान एमएस धोनी में अभी क्रिकेट बाकी है। वह टीम के लिए एक आखिरी सीजन खेलने की पूरी कोशिश करेंगे। धोनी इंजरी की वजह से आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेल पाए थे।

चेन्नई में मीडिया से बात करते हुए विश्वनाथन ने कहा कि धोनी अगले सीजन में खेलेंगे या नहीं, यह फैसला फ्रेंचाइजी ने पूरी तरह उन पर छोड़ दिया है।

उन्होंने कहा, “यह एक ऐसा सवाल है जो आपको उनसे पूछना चाहिए। मुझे भी उनसे पूछना होगा। जब वह चेन्नई आते हैं तो वह हमें अपने फैसले के बारे में बताते हैं। मुझे लगता है कि उनके सीएसके के लिए खेलते रहने के चांस हैं। वह अभी भी एक खिलाड़ी हैं, आप जानते हैं।”

धोनी ने आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेला था। वह 45 साल के हो चुके हैं। ऐसे में धोनी के आगामी सीजन में खेलने पर सवाल उठते रहते हैं।

एमएस धोनी आईपीएल 2027 में सीएसके के लिए खेलेंगे या नहीं, इस पर टीम के पूर्व खिलाड़ी और दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना ने कहा कि वह धोनी को एक और आईपीएल सीजन के लिए वापसी करते देखना चाहते हैं।

चेपॉक में सीएसके के पारंपरिक लैप ऑफ ऑनर में धोनी के हिस्सा लेने के बाद, रैना ने कहा कि उन्होंने आईपीएल 2027 के लिए उनसे वापसी करने की गुजारिश की थी।

रैना ने कहा, “मैंने उनसे कहा कि आपने आईपीएल 2026 को मिस कर दिया। यह नहीं गिना जाएगा। आपको अगले साल वापस आना होगा।”

बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज का मानना है कि धोनी ने वापसी के दरवाजे पूरी तरह से बंद नहीं किए हैं। यह उनका निजी फैसला होगा। मुझे लगता है कि वह सकारात्मक हैं। टीम भी फिर से अच्छी तरह से घुल-मिल रही है। फैंस भी चाहते हैं कि वह आएं। उन्होंने मुझसे कहा था कि देखते हैं। इसका मतलब है कि वह कड़ी मेहनत करेंगे और वापसी करेंगे।

विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सीएसके में धोनी का उत्तराधिकारी कौन होगा? इसका जवाब सीएसके ने पिछले सीजन में टीम में संजू सैमसन को शामिल कर दे दिया था। पिछले सीजन सीएसके का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। टीम 14 मैचों में 6 जीत और 8 हार के साथ आठवें स्थान पर रही थी।

Continue Reading
Advertisement
व्यापार2 hours ago

अदाणी एंटरप्राइजेज और जेबिल मिलकर भारत में बनाएंगी एआई और डेटा सेंटर इन्फ्रास्ट्रक्चर का बड़ा प्लेटफॉर्म

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष एकजुट, बैठक के बाद चुनाव आयोग पर तीखा हमला

खेल3 hours ago

आईसीसी रैंकिंग: एनाबेल सदरलैंड और मेगन शट को मिला दमदार प्रदर्शन का इनाम, पेरी की टॉप 10 में वापसी

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

तेलंगाना कांग्रेस ने दो ग्रेजुएट एमएलसी निर्वाचन क्षेत्रों में वोटर पंजीकरण के लिए ऑब्जर्वर किए नियुक्त

व्यापार3 hours ago

भारतीय विमान कंपनियों ने सुरक्षा चिंताओं के चलते 17 अक्टूबर तक सऊदी अरब की सभी उड़ानें रद्द कीं

राजनीति3 hours ago

आरबीआई विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव को कम करने के लिए लगातार उठाता रहेगा कदम : वित्त मंत्री

मनोरंजन4 hours ago

सोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुना

मनोरंजन4 hours ago

‘मित्रता’ के बाद अब ‘पार्टी एनिमल्स’ में नजर आएंगे विराज घेलानी, बोले- ‘फुल-ऑन मस्ती फिल्म है’

व्यापार4 hours ago

आईबीएम और एमईआईटीवाई स्टार्टअप हब के बीच बड़ा समझौता, भारत के डीप-टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम को मिलेगा बढ़ावा

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

भारत को बढ़ती ऊर्जा मांग के चलते तेजी से बढ़ानी होगी कोयला आधारित क्षमता: सीईए चेयरमैन

बॉलीवुड2 weeks ago

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

अपराध4 days ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

खेल4 weeks ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

राजनीति3 days ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

मनोरंजन4 weeks ago

‘बिग बॉस 20’ में एक तरफ अरिश्फा का गुस्सा, दूसरी तरफ रीति तिवारी के आंसू, बोलीं- ‘मेरे खिलाफ गए तो लड़ूंगी’

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को मिला सपोर्ट, सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा; फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में तेजी

राजनीति2 weeks ago

अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान : सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

व्यापार2 weeks ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मनोरंजन3 weeks ago

अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी

अपराध3 weeks ago

पंजाब में 47 किलो हेरोइन और अवैध हथियारों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, सीमा पार से जुड़े तार

रुझान