Connect with us
Friday,26-June-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान आज

Published

on

नई दिल्ली, 7 जनवरी। चुनाव आयोग मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा 2 बजे होगी। विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है। इसे लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है।

चुनाव आयोग दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त होने वाला है। 2020 में 6 जनवरी को चुनावी तारीखों का ऐलान किया गया था। 8 फरवरी को वोटिंग के बाद 11 फरवरी को वोटों की गिनती की गई थी। जिसमें आम आदमी पार्टी को बंपर जीत मिली थी। चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा ने आठ सीटों पर जीत हासिल की थी।

वहीं, कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। यह पार्टी दिल्ली में अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।

चुनाव की घोषणा के बाद दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। सत्तारूढ़ आप की नजर हैट्रिक पर है। उसने 2015 में 67 और 2020 में 62 सीटों पर जीत का परचम लहराया था। बीजेपी पिछले दो विधानसभाओं में डबल डिजिट में नहीं पहुंच पाई है।

चुनाव एक ही चरण में संपन्न कराया जा सकता है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में ये आखिरी चुनाव हो सकता है। वो 18 फरवरी को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।

इससे पहले छह जनवरी को चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं की अंतिम सूची जारी की थी। आयोग ने अपने बयान में बताया था कि कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता पंजीकृत हैं। इसके अलावा, इनमें से 84 लाख 49 हजार 645 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 71 लाख 73 हजार 952 महिला मतदाता हैं।

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से सभी सियासी दल अपने-अपने वायदों और दावों के साथ जनता के बीच हैं। छींटाकशी, विवादित बयानों और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। 4 जनवरी को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और संजय सिंह ने जिला मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर मतदाताओं के नाम हटाए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन, नई दिल्ली जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस शिकायत को बेबुनियादी बताया था। उन्होंने कहा था कि इस शिकायत में किसी भी प्रकार की सत्यता नहीं है।

राष्ट्रीय समाचार

मोहर्रम के चलते बंद रहेगा शेयर बाजार, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

Published

on

मोहर्रम के चलते भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के सत्र में बंद रहेगा। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिग और बॉरोइंग (एसएलबी) और करेंसी डेरिवेटिव्स पर कारोबार पूरी तरह से बंद रहेगा।

कमोडिटी सेगमेंट में ट्रेडिंग सुबह के सत्र 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। शाम के सत्र 5 बजे से रात 11:30/11:55 तक में कारोबार सामान्य रहेगा।

मोहर्रम के बाद शनिवार और रविवार के चलते भारतीय शेयर बाजार 29 जून को खुलेंगे।

भारतीय शेयर बाजार में जुलाई और अगस्त में कोई छुट्टी नहीं है। इसके बाद बाजार में अगला अवकाश गणेश चतुर्थी के अवसर पर 14 सितंबर को है।

इसके अलावा, मोहर्रम के चलते कई राज्यों में बैंक भी बंद हैं। इनमें आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हैदराबाद, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और कर्नाटक शामिल हैं।

भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स 109.25 अंक यानी 0.14 प्रतिशत बढ़कर 77,100.47 पर था, तो वहीं निफ्टी 34.35 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,056.00 पर बंद हुआ।

वहीं, क्षेत्रीय सूचकांकों में मिला-जुला रुख देखने को मिला, जिसमें निफ्टी ऑटो में सबसे ज्यादा 2.2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इसके साथ ही निफ्टी एफएमसीजी में करीब 0.7 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.3 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.16 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जबकि निफ्टी मेटल, निफ्टी आईटी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी फार्मा में गिरावट देखने को मिली।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट ने रुपए को सहारा दिया और कुछ राहत भी दी, लेकिन यह बढ़त की रफ्तार बनाए रखने के लिए काफी नहीं थी।

सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इसकी वजह रही मेटल की कीमतों में कमी, सप्लाई चेन की दिक्कतों का कम होना और महीने के दौरान रिटेल मांग में सुधार। कुल मिलाकर बाजार का मूड सकारात्मक रहा, लेकिन एफआईआई की लगातार बिकवाली से तेजी सीमित हो सकती है।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

गौतम अदाणी के जन्मदिन पर अदाणी फाउंडेशन ने बनाया रिकॉर्ड, 754 स्थानों से संग्रहित किया 52,306 यूनिट रक्त

Published

on

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के 64वें जन्मदिन के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन ने राष्ट्रव्यापी रक्तदान अभियान के तहत रिकॉर्ड 52,306 यूनिट रक्त संग्रहित किया। यह अभियान 21 राज्यों, 5 केंद्र शासित प्रदेशों और 4 अंतरराष्ट्रीय स्थानों में फैले 754 से अधिक शहरों, कस्बों और गांवों में आयोजित किया गया, जो पिछले साल एकत्र किए गए 28,090 यूनिट रक्त के आंकड़े से कहीं अधिक है। इसकी जानकारी गुरुवार को फाउंडेशन की ओर से दी गई।

बुधवार को आयोजित इस रक्तदान अभियान का आयोजन 764 से अधिक ब्लड बैंकों के सहयोग से किया गया, जिनमें रेड क्रॉस सेंटर्स, सरकारी अस्पताल और ट्रस्ट द्वारा संचालित ब्लड बैंक शामिल रहे। इस अभियान में हजारों रक्तदाताओं और स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अभियान को सफल बनाने के लिए अदाणी ग्रुप के विभिन्न विभागों से जुड़े 6,000 से अधिक स्वयंसेवकों ने योगदान दिया। इनमें डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, डेटा ऑपरेटर और प्रशासनिक कर्मचारी शामिल रहे, जिन्होंने अभियान के सुचारू संचालन को सुनिश्चित किया।

अदाणी हेल्थकेयर टीम के नेतृत्व में आयोजित यह पहल गौतम अदाणी के “सेवा ही साधना है” के विचार से प्रेरित है, जो समाज सेवा को सबसे बड़ी जिम्मेदारी और योगदान के रूप में देखता है।

इस अभियान के दौरान लगभग 23,538 लीटर रक्त एकत्र किया गया, जिससे 1,56,918 से अधिक मरीजों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इस रक्त से संपूर्ण रक्त, पैक्ड सेल वॉल्यूम, प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा, क्रायोप्रेसिपिटेट और एल्ब्यूमिन जैसे महत्वपूर्ण रक्त घटक उपलब्ध कराए जा सकेंगे।

ये रक्त घटक आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं, सर्जरी, कैंसर उपचार, मातृ स्वास्थ्य सेवाओं और गंभीर एवं दीर्घकालिक बीमारियों के इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी ने कहा कि यह अभियान गौतम अदाणी की सेवा भावना का प्रतीक है और इसे सफल बनाने में अदाणी परिवार, स्वयंसेवकों तथा चिकित्सा विशेषज्ञों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

डॉ. प्रीति अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अभियान में योगदान देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने वालों की इस पहल से हजारों मरीजों और उनके परिवारों को नई उम्मीद और सहारा मिलेगा।

साल 2011 में केवल 1,300 यूनिट रक्त संग्रह से शुरू हुई यह पहल आज एक वार्षिक परंपरा का रूप ले चुकी है। गौतम अदाणी के जन्मदिन को समाज सेवा के माध्यम से मनाने की इस परंपरा ने समय के साथ देश के सबसे बड़े स्वैच्छिक रक्तदान अभियानों में अपनी जगह बना ली है।

अदाणी फाउंडेशन ने कहा कि यह अभियान समावेशी और सतत विकास के प्रति उसकी व्यापक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही यह साबित करता है कि सामूहिक रूप से किए गए छोटे-छोटे सेवा कार्य समाज पर बड़ा सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

मध्य प्रदेश: मुहर्रम के जुलूसों से पहले भोपाल समेत राज्य के कई हिस्सों में भारी सुरक्षा बल तैनात

Published

on

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को मुहर्रम के जुलूस को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भोपाल में मुख्य शोक जुलूस निकाला जाएगा, जबकि राज्य के कई अन्य जिलों में भी कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच ऐसे ही जुलूस निकाले जाएंगे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे राज्य में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी और भीड़ प्रबंधन के उपाय किए गए हैं। धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए जुलूस खत्म होने तक पुलिस बल तैनात रहेगा। जिला प्रशासन ने लोगों से सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

भोपाल में मुख्य जुलूस फतेहगढ़ इलाके से शुरू होगा और मोती मस्जिद चौराहे से होते हुए वीआईपी रोड स्थित कर्बला मैदान पहुंचेगा। शहर के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले जुलूस पीर गेट पर इकट्ठा होंगे और बाद में मुख्य जुलूस में शामिल हो जाएंगे।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने जुलूस के रास्ते पर बड़ी संख्या में जवानों को तैनात किया है। संवेदनशील इलाकों जैसे भारत टॉकीज, नादरा बस स्टैंड, शाहजहानाबाद, रॉयल मार्केट, कोहेफिजा टी-जंक्शन और कर्बला मैदान में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दिनभर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। शहर की कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है।

जुलूस के दौरान पुराने शहर में भारी और कमर्शियल वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। प्रशासन ने यात्रियों, खासकर राजा भोज एयरपोर्ट और भोपाल रेलवे स्टेशन जाने वालों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

इसी बीच, मुहर्रम के जुलूसों से पहले इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, रतलाम और खरगोन समेत कई जिलों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और इस मौके को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार1 minute ago

मोहर्रम के चलते बंद रहेगा शेयर बाजार, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

राष्ट्रीय समाचार5 minutes ago

गौतम अदाणी के जन्मदिन पर अदाणी फाउंडेशन ने बनाया रिकॉर्ड, 754 स्थानों से संग्रहित किया 52,306 यूनिट रक्त

राष्ट्रीय समाचार8 minutes ago

मध्य प्रदेश: मुहर्रम के जुलूसों से पहले भोपाल समेत राज्य के कई हिस्सों में भारी सुरक्षा बल तैनात

अपराध13 minutes ago

आगरा में सीबीआई ने पीएनबी के ब्रांच मैनेजर को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय समाचार24 minutes ago

कोलकाता गोदाम हादसा: तारातला में मृतकों की संख्या 14 हुई, 24 घंटे बाद भी बचाव कार्य जारी

अंतरराष्ट्रीय समाचार27 minutes ago

भारत और यूके आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को गहरा करने के लिए तलाश रहे नए अवसर: पीयूष गोयल

महाराष्ट्र17 hours ago

रजिस्टर्ड फेरीवालों के लिए क्यूआर कोड-बेस्ड पहचान पत्र जारी करना

महाराष्ट्र17 hours ago

मुंबई: धोखाधड़ी करने वाले साइबर गैंग का पर्दाफाश, 90 से अधिक धोखाधड़ी, 3,000 से ज़्यादा धोखाधड़ी के मामलों में वॉन्टेड, राज्य में 5000 शिकायतें

अंतरराष्ट्रीय समाचार18 hours ago

पीएम मोदी से मिले अमेजन के सीईओ एंडी जेसी, 2030 तक भारत में 48 अरब डॉलर निवेश का किया ऐलान

राजनीति19 hours ago

अबू आसिम ने सी एम फडणवीस से नाजिया इलाही खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की, इससे अशांति फैलने का खतरा है

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल में देश में क्या-क्या बदल गया, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गिनाईं उपलब्धियां

अंतरराष्ट्रीय2 weeks ago

फिसीपींस में भूकंप के बाद 37 हुई मृतकों की संख्या, 20 हजार लोग हुए विस्थापित

राजनीति3 weeks ago

मालवीय नगर अग्निकांड: पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

व्यापार2 weeks ago

स्पेसएक्स के आईपीओ से एलन मस्क की संपत्ति 970 अरब डॉलर के पार पहुंची, दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के करीब

राजनीति2 weeks ago

कर्नाटक: देवेगौड़ा के राज्यसभा नामांकन मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया मगरमच्छ के आंसू बहाने का आरोप

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

फिलीपींस के विनाशकारी भूकंप में अब तक 47 की मौत, सैकड़ों घायल

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: ईरान के समर्थन में उतरा इराकी ‘कताइब हिज्‍बुल्लाह’, अमेरिका को चेताया

महाराष्ट्र4 weeks ago

भाजपा सरकार मुसलमानों और विपक्ष को निशाना बना रही है, कानून से सज़ा देने के बजाय बुलडोज़र और एनकाउंटर चला रही है: अबू आसिम आज़मी

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

अंतहीन प्रक्र‍िया की ओर बढ़ रहा ईरान-अमेरिका समझौता, दोनों देश नई शर्तों के साथ कर रहे संशोधन की तैयारी

खेल2 weeks ago

फीफा वर्ल्ड कप: भारत में मेक्सिको बनाम साउथ अफ्रीका मैच कब और कहां देखें? जानें सभी जानकारी

रुझान