राजनीति
कांग्रेस का मप्र में हो चुका है सफाया, भाजपा उपचुनाव में सभी सीटें जीतेगी : उमा भारती
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने दावा किया है कि मध्य प्रदेश में इस समय कांग्रेस समाप्त हो गई है। ऐसी स्थिति में वहां होने वाले विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा सभी सीटों पर भारी मतों से विजय हासिल करेगी।
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अयोध्या ढांचा विध्वंस प्रकरण में अपना बयान दर्ज कराने लखनऊ पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने आईएएनएस के साथ विशेष बातचीत में कहा कि कांग्रेस और भाजपा मिलकर वहां अब एक पार्टी हो गई है। इसलिए कांग्रेस खत्म हो गई है। उपचुनाव में दोनों दल एक साथ होकर लड़ेंगे, इसलिए मप्र की सभी 24 सीटों पर भाजपा की जीत पर अब कोई शंका नहीं है।
हाल में मध्यप्रदेश में हुए मंत्रिमंडल के विस्तार में सामाजिक संतुलन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनकी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा से बात हो गई है। एक-दो दिन में दोनों लोगों से मिलकर इस मामले का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे।
यह पूछने पर कि आपका राजनीतिक वनवास कब खत्म होगा, उन्होंने कहा कि मैंने वनवास बिल्कुल नहीं ले रखा है। मैं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हूं। चुनाव नहीं लड़ा है। आप चुनाव लड़ने को राजनीति क्यों समझते हैं। भविष्य में चुनाव लड़ने की संभावना पर कहा, “मैंने 2019 का चुनाव न लड़ने का ऐलान किया था और तब कहा था कि वर्ष 2024 का चुनाव लड़ूंगी। यह नहीं कहा था कि अब चुनाव नहीं लड़ूंगी।”
रामजन्मभूमि आंदोलन में आप और साध्वी ऋतंभरा आदि काफी बड़ी भूमिका में रहे हैं। अब जब रामजन्मभूमि ट्रस्ट बना तो क्या उसमें महिलाओं की भागीदारी नहीं होनी चाहिए, इस सवाल के जवाब में उमा भारती ने कहा कि जो ट्रस्ट होते हैं, वे जेंडर के लिए नहीं होते। वे लक्ष्य के लिए हैं, क्या फर्क पड़ता है। यह सीताराम जी के लिए हैं। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसमें साधु संत हैं। ट्रस्ट बहुत अच्छा है। मुझे बहुत खुशी है। महिला पुरूष रखे जाने के लिए ट्रस्ट बनाने वाले से पूंछा जाए। मेरी तरफ से कोई दिक्कत नहीं है। मैं बहुत खुश हूं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के आने के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में क्या बदलाव देख रही हैं आप, यह पूछने पर वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि उनके आने से कोई बदलाव नहीं हुआ है। हमको पहले ही बहुमत है। ज्योतिरादित्य के आने से यही फर्क पड़ा कि कांग्रेस खत्म हो गई वहां। कांग्रेस को फर्क पड़ा है।
यह पूछने पर कि आपका राजनीतिक अनुभव काफी है, क्या अभी मप्र में लोग आपसे सलाह लेते हैं, उन्होंने कहा कि वहां के लोग राजनीतिक सलाह लेते हैं। हालांकि सलाह की उम्र में अभी आई नहीं हूं क्योंकि शिवराज से भी छोटी हूं। लेकिन, वो सलाह लेने आते हैं मेरे पास। मुझसे पूछते हैं।
इस सवाल पर कि भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में आपकी नजर में सवरेत्तम कौन है, उन्होंने कहा, “भैया तुम झगड़ा करवाओगे क्या। हम नहीं बताएंगे। यही जवाब है।”
यह याद दिलाने पर कि आपने गंगा को साफ करने का संकल्प लिया था लेकिन अभी भी वो मैली हैं, इस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि निर्मल गंगा के सारे प्रोजेक्ट लॉकडाउन की वजह से रुके हैं। कानपुर के सबसे बड़ा नाला, सीसामऊ का नाला बन्द हुआ। दुनिया में सबसे बदनाम नाला था। गंगा सफाई में पहला चरण 3 साल, दूसरा चरण 7 साल और अंतिम चरण 10 साल होगा। उसी क्रम में काम हो रहा है। कोई कमी नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं रुचि लेते हैं। उनकी आस्था है। इसीलिए उन्होंने गंगा का अलग मंत्रालय बनाया है।
आप यूपी की भी राजनीति में रही हैं, यहां विपक्ष का आरोप है कि सत्ता पक्ष उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रहा है। इसके जवाब में उन्होंने कहा, “विपक्ष की आवाज में कमी होगी तभी दब रही है उनकी आवाज। उनकी आवाज कमजोर है। उन्हें तेज आवाज लगानी चाहिए। मैं अभी भी यूपी की राजनीति में हूं।”
एक अन्य सवाल के जवाब में साध्वी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण होना है। इसको लेकर पूरा देश खुश है। यह बहुत ही गौरव का विषय है।
राष्ट्रीय समाचार
राजस्थान में सड़क हादसों का कहर, अजमेर में ट्रेलर ने दो युवकों को कुचला, नागौर में पिता-पुत्र की मौत

राजस्थान के अजमेर जिले में सरवर-केकड़ी रोड पर सूरजपुरा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो युवक ट्रेलर के नीचे फंस गए और करीब 15 से 20 मिनट तक वहीं दबे रहे। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।
अधिकारियों के अनुसार, सरवर के रहने वाले तीन युवक सुबह मोटरसाइकिल से केकड़ी जा रहे थे। सूरजपुरा गांव के पास, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। इनमें से दो ट्रेलर के नीचे कुचले गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में मदद की। मृतकों की पहचान सरवर निवासी फारूक अंसारी और मुस्तकीम अंसारी के रूप में हुई है। मुस्तकीम अंसारी एक सरकारी स्कूल में शिक्षक थे। घायल युवक की पहचान सरवर के ही रहने वाले नसरुद्दीन पठान के रूप में हुई है, जो एक पैरा टीचर हैं।
हादसे की सूचना मिलने पर सरवर स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) रामपाल शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बचाव कार्य की निगरानी की और घायल युवक के लिए चिकित्सा सहायता का प्रबंध किया। उसे पहले प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर आगे के इलाज के लिए अजमेर रेफर कर दिया गया।
इस बीच, स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के समय ट्रेलर का ड्राइवर शराब के नशे में था। पुलिस ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
एक अन्य घटना में, नागौर जिले के मकराना इलाके के बरवाला गांव में ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक पिता और उनके छह साल के बेटे की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान 25 वर्षीय चैनाराम और उनके छह साल के बेटे कार्तिक के रूप में हुई है। हादसे के बाद, दोनों को मकराना उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद, शव परिजनों को सौंप दिए गए।
अंतरराष्ट्रीय समाचार
अफगानिस्तान से तनातनी पाकिस्तान की क्षेत्रीय व्यापार महत्वाकांक्षा पर भारी

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। इस टकराव का असर अब केवल दोनों देशों के राजनीतिक और सुरक्षा संबंधों तक सीमित नहीं रह गया है बल्कि व्यापारिक गतिविधियों पर भी इसका असर पड़ा है।
मध्य एशिया और दक्षिण एशिया को जोड़ने वाली व्यापारिक और परिवहन योजनाओं के सामने भी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। पाकिस्तान के रास्ते मध्य एशियाई देशों को समुद्री बंदरगाहों तक पहुंच उपलब्ध कराने की इस्लामाबाद की महत्वाकांक्षा को झटका लगा है। इसका ताजा संकेत कजाखस्तान के साथ व्यापार बढ़ाने के लक्ष्य में आई कमी से मिला है।
क्षेत्रीय मामलों पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘यूरेशियानेट’ ने हाल ही में एक रिपोर्ट प्रकाशित की। जिसके अनुसार, कजाखस्तान और पाकिस्तान के बीच सालाना व्यापार एक अरब डॉलर से अधिक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन अब दोनों देशों ने व्यापार की संभावित क्षमता करीब 645 मिलियन डॉलर आंकी है। यह आकलन एक नवंबर को अस्ताना में कजाखस्तान के उप प्रधानमंत्री सेरिक झुमांगारिन और पाकिस्तान के निवेश मंत्री कासिम अहमद शेख के बीच हुई बातचीत के दौरान सामने आया।
पाकिस्तान मध्य एशियाई देशों के साथ अपने व्यापारिक संबंध मजबूत करने और कराची, ग्वादर तथा अन्य बंदरगाहों के जरिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहा है। उसकी ख्वाहिश और उम्मीदों को डेंट अफगानिस्तान ने लगाया है। अफगानिस्तान के साथ बिगड़ते रिश्ते और सीमा पार व्यापार में बाधाएं इन योजनाओं की रफ्तार में ब्रेक लगा रही हैं।
पाकिस्तान के सामने उज्बेकिस्तान के साथ व्यापार बढ़ाने का लक्ष्य भी चुनौतीपूर्ण होता दिखाई दे रहा है। दोनों देशों ने अगले पांच वर्षों में सालाना द्विपक्षीय व्यापार को दो अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। हालांकि, उपलब्ध आंकड़े इस लक्ष्य की राह आसान नहीं बताते।
वर्ष 2024 में पाकिस्तान ने उज्बेकिस्तान को करीब 129 मिलियन डॉलर का सामान निर्यात किया था, जबकि उज्बेकिस्तान से पाकिस्तान का आयात लगभग 257 मिलियन डॉलर रहा। वर्ष 2025 के व्यापार आंकड़ों में भी खास बढ़ोतरी दर्ज नहीं हुई।
रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान और मध्य एशियाई देशों के बीच व्यापार बढ़ाने की संभावनाओं को अफगानिस्तान के साथ जारी संघर्ष से बड़ा झटका लगा है। अफगानिस्तान भौगोलिक रूप से पाकिस्तान और मध्य एशिया के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसके रास्ते मध्य एशियाई देशों का सामान पाकिस्तान के बंदरगाहों तक पहुंच सकता है और वहां से समुद्री रास्तों के जरिए दूसरे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भेजा जा सकता है। लेकिन दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव ने इस पूरे परिवहन नेटवर्क की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव का असर पहले से ही सीमा पार कारोबार पर दिखाई दे रहा है। दोनों देशों के बीच प्रमुख सीमा चौकियों के बंद रहने से माल की आवाजाही प्रभावित हुई है। इससे पाकिस्तान के उन व्यापारियों और निर्यातकों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है, जो अफगानिस्तान को बाजार के रूप में इस्तेमाल करने के साथ-साथ मध्य एशियाई देशों तक सामान पहुंचाने के लिए इस मार्ग पर निर्भर थे।
पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान में सक्रिय तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के खिलाफ कार्रवाई की मांग और काबुल की ओर से इन आरोपों को खारिज किए जाने के बीच दोनों देशों के संबंध लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस विवाद ने क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक सहयोग की संभावनाओं को भी प्रभावित किया है।
इसका एक संकेत अक्टूबर में मास्को फॉर्मेट के तहत हुई क्षेत्रीय बैठक में भी देखने को मिला था। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के प्रतिनिधियों के बीच आतंकवाद से जुड़े मुद्दों पर मतभेद के कारण बैठक में संयुक्त बयान जारी नहीं हो सका। इस बैठक में मध्य एशियाई देशों के अलावा भारत, चीन, ईरान और रूस समेत कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे।
पाकिस्तान के निवेश मंत्री कासिम अहमद शेख ने अस्ताना में निवेश मंच पर अपने संबोधन में देश के बंदरगाहों को मध्य एशिया के लिए रणनीतिक प्रवेश द्वार बताया था। उनका कहना था कि पाकिस्तान के बंदरगाह क्षेत्रीय व्यापार और परिवहन संपर्क मजबूत करने के साथ सामान की आवाजाही के लिए वैकल्पिक रास्ते उपलब्ध करा सकते हैं। फिलहाल जो हालात हैं, उसके मद्देनजर इन दावों को जमीन पर उतारना आसान नहीं होगा।
इस पूरे घटनाक्रम का असर भारत के क्षेत्रीय हितों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। भारत लंबे समय से अफगानिस्तान और ईरान के रास्ते मध्य एशिया तक व्यापारिक एवं परिवहन संपर्क मजबूत करने की पैरवी करता रहा है। चाबहार बंदरगाह और अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारा (आईएनएसटीसी) इसी व्यापक क्षेत्रीय संपर्क रणनीति का हिस्सा हैं।
अंतरराष्ट्रीय समाचार
होर्मुज में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराए दो टैंकर और एक टगबोट, लगी आग: ईरान

ईरान ने गुरुवार को दावा किया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे दो टैंकर्स और एक टगबोट में आग लग गई। उनके मुताबिक ये अनधिकृत रास्ते से निकलने की कोशिश कर रहे थे और इसी दौरान बारूदी सुरंग से टकरा गए जिससे आग लग गई। इसी बीच, ईरान की इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर यूनिट्स ने अमेरिका के दो ‘लुकास’ ड्रोन को अपने कब्जे में लेने का दावा भी किया है।
ईरान की अर्ध-सरकारी न्यूज एजेंसी फार्स ने इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) के हवाले से ये जानकारी साझा की। आईआरजीसी के अनुसार, “एक ‘अनधिकृत रास्ते’ से गुजरने की कोशिश के दौरान होर्मुज स्ट्रेट में दो तेल टैंकरों और एक टगबोट में आग लग गई।”
आईआरजीसी के बयान अनुसार, “बुधवार रात होर्मुज स्ट्रेट के दक्षिणी रास्ते से गुजरते समय एक बड़ा तेल टैंकर बारूदी सुरंग (माइन) से टकरा गया, जिससे उसमें आग लग गई। वहीं, एक दूसरा सुपरटैंकर जलमार्ग के पूर्वी हिस्से से बाहर निकलते समय आग की चपेट में आ गया, और आग बुझाने के लिए भेजी गई एक टगबोट भी बाद में जलने लगी।”
बयान में कहा गया है कि अमेरिका द्वारा जहाजों को बारूदी सुरंगों वाले रास्तों से ले जाने की जिद के कारण, अमेरिकी करदाताओं और क्षेत्रीय सहयोगियों को भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ रहा है और बीमा का खर्च भी बढ़ रहा है।
वहीं, आईआरजीसी की नौसैनिक इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर यूनिट्स ने दावा किया कि उनके वायुक्षेत्र में घुसे दो अमेरिकी ‘लुकास’ ड्रोन को उन्होंने अपने नियंत्रण में ले लिया।
इससे पहले बुधवार को भी नौसैनिक यूनिट ने अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने की बात कही थी। बयान के अनुसार, “आईआरजीसी ने होर्मुज स्ट्रेट में केशम द्वीप के ऊपर एक यूएस एमक्यू-1 ड्रोन को इंटरसेप्ट करके नष्ट कर दिया। यह ईरानी एयर डिफेंस द्वारा गिराया गया अपनी तरह का 15वां एयरक्राफ्ट है।”
आईआरजीसी के जनसंपर्क कार्यालय ने कहा, “पहले ड्रोन को ट्रैक किया गया और फिर उसे हमारे एडवांस्ड एयर डिफेंस सिस्टम ने नष्ट कर दिया, जो देश के इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस नेटवर्क के तहत काम करता है।” बयान में घटना का सही समय या इस्तेमाल की गई मिसाइल के टाइप के बारे में नहीं बताया गया।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
बॉलीवुड1 month agoटीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति2 years agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल2 years agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
