Connect with us
Sunday,16-August-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

कंपोजर मिथुन ने जिंदगी बदल देने वाले गाने को किया याद

Published

on

mithhon

कंपोजर मिथुन का कहना है कि साल 2005 में आई फिल्म ‘जहर’ में उनके हिट गाने ‘वो लम्हे’ ने उनके जीवन को बदल दिया।

उन्हें ‘वो लम्हे’ को कंपोज करने का मौका कैसे मिला, इस पर मिथुन ने कहा, “एक दिन मेरे पिता को मुकेश भट्ट ने फोन किया, वह जहर नामक एक फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे थे। मेरे पिता उस मीटिंग के लिए गए और उनका परिचय निर्देशक और गायक से हुआ। मेरे पिता को कुछ महसूस हुआ और उन्होंने मुझे वहीं बात आकर बताई जो उन्होंने मुकेश जी से कहा था, उन्होंने कहा, ‘मैं इसमें खुद को कहीं भी फिट महसूस नहीं कर रहा हूं, क्योंकि आपका निर्देशक (मोहित सूरी) 22 साल का है, आपका गायक (आतिफ असलम) 20 साल का है, इसलिए मेरी जगह मुझे अपना बेटे को भेजने दो, मुझे लगता है कि वह उनके साथ बेहतर सामंजस्य करेगा’।”

मिथुन के पिता नरेश शर्मा उद्योग के दिग्गज रहे हैं, जो बॉलीवुड के सबसे सफल संगीतकारों में से एक हैं।

मिथुन ने आगे कहा, “मुकेश भट्ट साहब युवा संगीतकारों को लेकर बहुत उत्साहित हुए, उन्होंने कहा कि कृपया उन्हें भेजें। मैं उनसे पहली बार मिलने गया और मैंने स्टूडियो में धुन को अपने दिमाग में बिठा लिया, मैंने दो दिनों में इसका एक बेसिक वर्जन बनाया। मैंने मुकेश जी और पूरी टीम और मोहित को अपने बेडरूम स्टूडियो में उसे सुनाने के लिए आमंत्रित किया।”

उन्होंने एमएक्स प्लेयर के म्यूजिक रियलिटी-चैट शो ‘टाइम्स ऑफ म्यूजिक’ के एक एपिसोड पर कहा, “और उस शाम, उन्होंने इसे सुना, और हर कोई इसके लिए तैयार था। उस शाम ने मेरी जिंदगी को बदल दिया।”

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन

‘भाई तेरा स्टार है’ में ‘मैंडी’ का किरदार निकी वालिया के लिए क्यों था बड़ी चुनौती, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Published

on

अभिनेत्री निकी वालिया लंबे समय से पर्दे पर अलग-अलग तरह के किरदार निभाती रही हैं, लेकिन फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ में उनका नया अंदाज दर्शकों के लिए खासा दिलचस्प रहा है। फिल्म में वह मैंडी का किरदार निभा रही हैं, जो तेज-तर्रार और अपनी बात खुलकर करने वाली महिला है। मैंडी की पर्सनैलिटी को निकी ने अपनी असल जिंदगी के स्वभाव से बिल्कुल अलग बताया।

आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें अपने किरदार की एक बात ने सबसे ज्यादा उत्साहित किया। मैंडी फिल्म में ज्यादातर बातचीत पंजाबी में करती है। उन्हें पंजाबी भाषा काफी पसंद है।

अपने किरदार के बारे में निकी ने कहा, ”मैं धर्म से सिख हूं। मेरी पहली भाषा हिंदी है, लेकिन मैं पंजाबी बहुत आसानी से बोल लेती हूं। सबसे रोमांचक बात यह थी कि जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी तो मैंडी के 90 फीसदी डायलॉग पंजाबी में थे। एक हिंदी फिल्म में यह किरदार सिर्फ पंजाबी बोलता है। वह लंदन में रहती है और सिर्फ पंजाबी में बात करती है। भाषा को लेकर मुझे किसी तरह की परेशानी नहीं हुई और मैं किरदार की बोली को आसानी से अपना सकीं।”

उन्होंने कहा, “मेरे किरदार की असली चुनौती मैंडी का स्वभाव था। मेरी अपनी पर्सनैलिटी काफी शांत है, जबकि मैंडी इसके बिल्कुल उलट है। मैंडी बहुत तेज आवाज में बात करती है और उसके अंदर काफी एनर्जी है। ऐसे में पर्दे पर इस किरदार को सही तरह से पेश करने के लिए मुझे अपने सामान्य अंदाज से पूरी तरह बाहर निकलना पड़ा और इस तरह यह मेरे लिए चुनौतीपूर्ण किरदार बना।”

अभिनेत्री ने कहा, ”निर्देशक विवेक बी. अग्रवाल ने मुझे मैंडी की आवाज को लेकर भी खास निर्देश दिए थे। मुझसे बताया था कि मुझे अपनी आवाज को कंट्रोल करने की कोशिश नहीं करनी है। इसके बजाय आवाज को जितना हो सके उतना ऊंचा और अलग रखना था। यहां तक कि अगर मैंडी कोई सामान्य सी बात भी करती है, तो वह उसे बहुत ऊंची आवाज में कहती है। यह मेरी रोजमर्रा की शैली से बिल्कुल अलग था, लेकिन मैंने निर्देशक की बात पर भरोसा किया और उसी अंदाज में अपने किरदार को निभाया।”

निकी वालिया ने कहा, ”पर्दे पर खुद को मैंडी के रूप में देखना मुझे बहुत अच्छा लगा। यह बहुत मजेदार अनुभव था। किसी ऐसे किरदार को निभाना जिसमें आपकी अपनी पर्सनैलिटी की झलक बिल्कुल न हो, एक कलाकार के लिए चुनौती के साथ-साथ सीखने का भी मौका होता है।”

फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का निर्देशन विवेक बी. अग्रवाल ने किया है। फिल्म में राघव जुयाल, निहारिका एनएम, बरखा सिंह, पार्वती ओमनाकुट्टन, चंदन रॉय सान्याल, विकल्प मेहता, विवान भटेना, टीना देसाई, विनीत बीप कुमार, नासेर अल अज्जेह, देव बी. अग्रवाल और संजय कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिका में है।

Continue Reading

मनोरंजन

मनोज कुमार से लेकर विक्की कौशल तक, हिंदी सिनेमा के वो एक्टर जिन्हें देशभक्ति के किरदारों ने दी मजबूत पहचान

Published

on

हिंदी सिनेमा ने समय-समय पर ऐसी कहानियां हमें दी, जिन्होंने न सिर्फ इतिहास के पन्नों को जीवंत किया, बल्कि किरदारों को भी अमर कर दिया। देशभक्ति इन फिल्में ने न सिर्फ हमें अपने इतिहास और नायकों से जोड़ने के साथ-साथ कलाकारों की जिंदगी भी बदल दी। अभिनेताओं को उनके किरदारों के नाम से पहचाना जाने लगा।

इसी तरह सनी देओल, अजय देवगन, विक्की कौशल ने ऐतिहासिक नायकों को पर्दे पर जीवंत किया। हम आपको हिंदी सिनेमा के उन्हीं कलाकारों के बारे में बताएंगे, जिन्हें देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्मों ने असली पहचान और शोहरत दिलाई।

मनोज कुमार- ‘शहीद,’ ‘उपकार,’ और ‘पूरब और पश्चिम’ जैसी फिल्मों ने इन्हें ‘भारत कुमार’ के रूप में स्थापित किया। ये सभी देशभक्ति वाली फिल्में थीं, जिनमें काम कर अभिनेता ने भारतीय सिनेमा में देशप्रेम की एक अमिट छाप दर्शकों पर छोड़ी। देशप्रेम की भावना जगाने वाले उनके इस अमूल्य योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

राजकुमार- अभिनेता राजकुमार की सबसे प्रसिद्ध देशभक्ति और एक्शन से भरपूर फिल्म तिरंगा में उन्हें उन्होंने ब्रिगेडियर सूर्यदेव सिंह की भूमिका निभाई थी, जिसे उनके दमदार डायलॉग्स और देशप्रेम के लिए आज भी याद किया जाता है। इस फिल्म के शानदार संवाद और ब्लॉकबस्टर सफलता ने उनके आखिरी दौर के करियर में उनकी मजबूत और असरदार उपस्थिति दर्ज कराई।

अजय देवगन- राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित ‘द लेजेंड ऑफ भगत सिंह’ ने अजय देवगन के करियर में एक गंभीर, परिपक्व और देशभक्त अभिनेता के रूप में उनकी स्थिति को पूरी तरह मजबूत कर दिया। इस बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला, जो उनके कलात्मक करियर का एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ।

विक्की कौशल- ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ और ‘सैम बहादुर’ जैसी फिल्मों ने इन्हें आधुनिक देशभक्ति सिनेमा का लोकप्रिय चेहरा बनाया। इन फिल्मों ने उन्हें एक्शन, अनुशासन और देशभक्ति के प्रतीक के रूप में स्थापित किया, जिससे बॉक्स ऑफिस पर उनकी लोकप्रियता और अभिनय की गहराई दोनों में बड़ा इजाफा हुआ।

‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में मेजर विहान सिंह शेरगिल के किरदार ने उन्हें रातों-रात मुख्यधारा के बड़े स्टारडम तक पहुंचा दिया, जबकि ‘सैम बहादुर’ में उन्होंने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन को पर्दे पर उतारा।इस फिल्म के जरिए उन्होंने साबित किया कि वह सिर्फ एक्शन हीरो नहीं, बल्कि जटिल और गहरी जीवनी वाले किरदार भी बखूबी निभा सकते हैं।

Continue Reading

मनोरंजन

‘वी गॉट यू गर्ल’ का ट्रेलर आउट, दोस्ती-स्टाइल और सपोर्ट का परफेक्ट कॉम्बो 18 अगस्त को होगा रिलीज

Published

on

अभिनेत्री बरखा दत्ता और आयशा अहमद द्वारा होस्ट की गई सीरीज ‘वी गॉट यू गर्ल’ के मेकर्स ने शुक्रवार को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह शो सिस्टरहुड, दोस्ती और कॉन्फिडेंस पर आधारित है।

यह सीरीज रोजमर्रा के स्टाइल, ब्यूटी और कॉन्फिडेंस से जुड़ी छोटी-बड़ी परेशानियों को मजेदार तरीके से दिखाएगी। साथ ही, महिला दोस्ती और एक-दूसरे के सपोर्ट की अहमियत को भी सेलिब्रेट करती है। 15 एपिसोड की इस सीरीज में हर एपिसोड में अलग-अलग महिलाएं नजर आएंगी, जो अपने स्टाइल, ब्यूटी या कॉन्फिडेंस से जुड़ी किसी भी दिक्कत के लिए सलाह मांगने आती है। शो में बरखा और आयशा अहमद के साथ इस बार एटीकेट और ट्रांसफॉर्मेशन कोच माणिक कौर भी हैं। वो अपने एक्सपर्ट टिप्स से सभी के मेकओवर में मदद करेंगी।

शो के बारे में अभिनेत्री बरखा का कहना है कि जिंदगी के हर मोड़ पर हमें लड़कियों की जरूरत होती है। यह शो भी हमने बस लोगों को यही समझाने के लिए बनाया है। उन्होंने कहा, ‘वी गॉट यू गर्ल’ एक ऐसा शो है, जहां मैं और आयशा की केमिस्ट्री नेचुरल नजर आएगी। शो के लिए मैं, इसलिए एक्साइटेड हूं कि जब यह आएगा तो हमारे ऑडियंस हमारी दुनिया का हिस्सा बनेंगे।”

अभिनेत्री आयशा ने कहा, “मुझे ‘वी गॉट यू गर्ल’ की सबसे खास बात ये लगती है कि ये बहुत मिलता-जुलता शो है। हम सबके साथ हुआ है, जब हमने अलमारी खोलकर सोचा हो कि हमारे पास ‘पहनने को कुछ नहीं है’ या कुछ ट्राई किया हो और समझ न आया हो कि सही क्यों नहीं लग रहा। ये शो रोजमर्रा की इन्हीं दिक्कतों को मजेदार तरीके से दिखाता है। साथ में काम की सलाह भी देता है। मुझे ये भी पसंद है कि यहां मेकओवर उन महिलाओं के हिसाब से किए गए हैं। उनकी पर्सनालिटी, उनकी लाइफस्टाइल और जिसमें वो सबसे ज्यादा कंफर्टेबल हों। बरखा और मुझे इस शो में गर्ल-गैंग वाली एनर्जी लाने में बहुत मजा आया। अब इंतजार है कि बाहर की हमारी बड़ी गर्ल-गैंग भी इन कमाल की महिलाओं से मिले।”

यह 15 एपिसोड वाला शो 18 अगस्त को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार4 minutes ago

तमिलनाडु सरकार का फैसला, भवानीसागर बांध से 15 दिन के लिए छोड़ा जाएगा पानी

राष्ट्रीय समाचार23 minutes ago

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस नेता और उनके बेटे की गोली मारकर हत्या, नेताओं ने सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

महाराष्ट्र42 minutes ago

संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के 106 शहीदों को एयर इंडिया की नई प्रशासनिक इमारत में मिलेगा स्थायी सम्मान

मनोरंजन54 minutes ago

‘भाई तेरा स्टार है’ में ‘मैंडी’ का किरदार निकी वालिया के लिए क्यों था बड़ी चुनौती, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

हजारीबाग में अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत, पत्नी गंभीर

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 hours ago

अमेरिका: 24 घंटे के भीतर दो जगह गोलीबारी, पार्क में खेल रहे बच्चों पर भी हमला

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

झारखंडः निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया, ‘एसआईआर के तहत नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं, इसका उद्देश्य सिर्फ त्रुटि दूर करना’

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

सरकारी योजनाओं के दम पर भारतीय विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार मजबूत, 10.88 प्रतिशत सीएजीआर से बढ़ रहा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

राजस्थान: झालावाड़ में ब्रेक फेल होने पर बस ने कई लोगों कुचला, 4 की मौत (लीड-1)

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

बाजार की पाठशाला: डेट फंड्स क्या होते हैं, इनमें कैसे होता है निवेश? जानिए इनके फायदे और किन जोखिमों का रखना चाहिए ध्यान

अपराध3 weeks ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

महाराष्ट्र4 weeks ago

महाराष्ट्र: वर्धा जिले में सड़क हादसे में छह की मौत, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने जताई संवेदना

मनोरंजन2 weeks ago

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं

मनोरंजन4 weeks ago

रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की पहली चावल रस्म, परिवार के साथ मनाया खास जश्न

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

सीजेपी प्रदर्शन हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अब तक 10 एफआईआर दर्ज

व्यापार3 weeks ago

सोना इस हफ्ते 2 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ , चांदी 2.2 लाख के पार

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

राजनीति3 weeks ago

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, पैलेट गन के इस्तेमाल पर मांगा जवाब

राजनीति4 weeks ago

टीएमसी के बागी सांसदों को बुलाने पर भड़का विपक्ष, सर्वदलीय बैठक से कांग्रेस, सपा और ‘आप’ का वॉकआउट

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

ओडिशा पुलिस की बड़ी सफलता, 6 महीने में 17,590 गुमशुदा महिलाएं और बच्चे खोजे गए

रुझान