राजनीति
गाजीपुर में राकेश टिकैत से मिलने नेताओं की होड़
विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कई नेताओं ने भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत के साथ एकजुटता दिखाने के लिए शनिवार को गाजीपुर सीमा का दौरा किया। गाजीपुर प्रदर्शन स्थल किसान आंदोलन का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। राकेश पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के बेटे हैं, जिन्होंने 30 साल पहले दिल्ली के बोट क्लब में एक विशाल किसान रैली की थी। गुरुवार को उनकी भावुक अपील ने किसान आंदोलन के रूख को मोड़ दिया, जिसे किसान आंदोलन के एक महत्वपूर्ण मोड़ के रुप में देखा जा रहा है।
टिकैत के भाषण से पहले अधिकांश किसान पहले से ही बड़े पैमाने पर पुलिस की उपस्थिति से भयभीत थे और साइट छोड़ना शुरू कर दिया था, लेकिन टिकैत के भाषण ने उन्हें आंदोलन में फिर से शामिल होने के लिए प्रेरित किया।
गाजीपुर की सीमा तक पहुंचने वाले सबसे पहले नेता पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी थे।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री अजीत सिंह ने कहा है कि ‘यह किसानों के लिए करो या मरो की स्थिति है और हमें इसके लिए एकजुट होना होगा।’
इसके अलावा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, दिल्ली कांग्रेस की नेता अलका लांबा और हरियाणा के कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी टिकैत को समर्थन देने के लिए गाजीपुर की सीमा पर गए।
शनिवार को दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख अनिल कुमार चौधरी ने भी विरोध स्थल का दौरा किया और कहा कि ‘कांग्रेस किसानों के समर्थन में है।’
कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी ने शुक्रवार को फिर से कहा कि पार्टी किसानों के मुद्दे का जल्द समाधान चाहती है।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी राकेश टिकैत से बात की और किसानों के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया।
राष्ट्रीय समाचार
दिल्ली में 10 से 12 जनवरी तक होगा ‘विकसित भारत यंग इंडिया डायलॉग 2027’, एक करोड़ युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

राजधानी दिल्ली में ‘विकसित भारत यंग इंडिया डायलॉग 2027’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय यह युवा केंद्रित कार्यक्रम 10 से 12 जनवरी तक भारत मंडपम में आयोजित होगा। इसका उद्देश्य देश के विकास की यात्रा और भविष्य की दिशा पर युवाओं को संवाद के लिए एक बड़ा मंच उपलब्ध कराना है।
आयोजकों ने 2027 के संस्करण के लिए ‘यंग इंडिया डायलॉग’ मंच से करीब एक करोड़ युवाओं को जोड़ने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। देश के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं के इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है।
यह पहल युवाओं को विकसित भारत के निर्माण को लेकर अपने विचार, दृष्टिकोण और आकांक्षाएं साझा करने का अवसर देगी। इसके साथ ही राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत 22 भाषाओं में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इससे अलग-अलग भाषाई पृष्ठभूमि वाले युवाओं को इस पहल से जुड़ने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
तीन दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम में देशभर के युवा प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस दौरान विकसित भारत के विजन को केंद्र में रखते हुए विभिन्न गतिविधियों, संवाद और इंटरैक्टिव सत्रों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का युवाओं के साथ संवाद होगा। प्रधानमंत्री 12 जनवरी को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में युवा प्रतिभागियों से बातचीत करेंगे। इस दौरान वह भारत के विकास, युवा पीढ़ी की आकांक्षाओं और देश के भविष्य को आकार देने में युवाओं की भूमिका से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
‘विकसित भारत यंग इंडिया डायलॉग 2027’ में विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रमुख हस्तियां भी शामिल होंगी। ये हस्तियां युवाओं के साथ संवाद करेंगी और अपने अनुभव तथा विचार साझा करेंगी। अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी प्रमुख हस्तियों की भागीदारी से कार्यक्रम को व्यापक और विविध बनाने की योजना है।
10 से 12 जनवरी तक होने वाला यह आयोजन देशभर के युवाओं को एक साझा मंच पर लाने और विकसित भारत के विजन को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर संवाद को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तौर पर देखा जा रहा है।
कार्यक्रम का समापन 12 जनवरी को होगा। इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।

आजम पर ईडी की कार्रवाई को लेकर अखिलेश बोले-विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही सरकार

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खां से जुड़ी मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थी विरोधी तथा स्कूल बंद करवाने वाले भाजपा नेताओं की ओर से विरोधियों के खिलाफ ईडी की छापेमारी की जा रही है जबकि भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर मामलों में कार्रवाई नहीं हो रही है।
अखिलेश यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ईडी की कार्रवाई के जरिए भाजपा अपने बचे हुए साम्प्रदायिक समर्थकों को संतुष्ट करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने विभिन्न भ्रष्टाचार के मामलों और अनियमितताओं का जिक्र करते हुए सरकार पर निशाना साधा।
सपा प्रमुख ने अपने ट्वीट में लिखा कि शिक्षा, शिक्षक व शिक्षार्थी विरोधी, स्कूलबंद करवाने वाले भाजपाई और उनके संगी-साथी यूनिवर्सिटी बनानेवालों के खिलाफ ईडी की छापेमारी कर रहे हैं जिससे कि उनके 1-2% बचे हुए साम्प्रदायिक संकीर्ण सोच के कुतर्की समर्थकों को संतुष्ट कर पाएं जबकि उन भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही, जो निम्नांकित आपराधिक कांडों में संलिप्त हैं।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावा मामले से लेकर सत्ता के संरक्षण में सजातीय अपराधियों, कोडीन कफ सिरप की तस्करी और भ्रष्टाचार के मामलों का जिक्र भी किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा कार्यकाल में निर्मित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बदहाल, हिचकोले खाते पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, गड्ढायुक्त कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे, ग्रीन कॉरीडोर दरारी, खटपट सड़कें, गिरते पुल, ढहती टंकियां, निर्मित टपकती छतें, स्टेशन की दीवार जैसी घटनाओं को लेकर भी सरकार पर हमला बोला।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में दूसरे राज्यों में पकड़े जाने वाले भ्रष्ट पुलिसकर्मियों का भी जिक्र किया। इसके अलावा सपा प्रमुख ने महाकुंभ में कथित तौर पर की गई हेराफेरी, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के नाम पर कथित बड़े पैमाने के भ्रष्टाचार और अस्वीकृत भूमि पर अवैध निर्माण करने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर भी आरोप लगाए। अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी दुर्व्यवहार और दुर्वचनों पर प्रचार की पुताई करके 7,000 करोड़ रुपए में हिस्सा बांट रहे हैं।
-
दुर्घटना12 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर