Connect with us
Saturday,01-August-2026
ताज़ा खबर

खेल

चेन्नई को धोनी को ‘मुक्त’ कर देना चाहिए : चोपड़ा

Published

on

bravo-and-dhoni

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि अगर 2021 में आईपीएल के लिए बड़ी नीलामी होती है तो चेन्नई सुपर किंग्स को अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को रिलीज कर देना चाहिए। चोपड़ा को लगता है कि तीन बार की चैम्पियन चेन्नई अगर धोनी को रिटेन करती है, तो टीम को धोनी के लिए 15 करोड़ रुपये अदा करने होंगे।

चोपड़ा ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो में कहा, ” मुझे लगता है कि अगर बड़ी नीलामी होती है तो चेन्नई को धोनी को रिलीज कर देना चाहिए। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि आप धोनी की टीम में ना रखें। वह अगला आईपीएल खेलेंगे और अगर आप उन्हें रिटेन करते हैं, तो आपको 15 करोड़ रुपये अदा करने होंगे।”

उन्होंने कहा, “अगर धोनी रुकते हैं और वह महज 2021 आईपीएल खेलते हैं, तो आपको 15 करोड़ रुपये 2022 सीजन में वापस मिलेंगे, लेकिन तब आप उस पैसे का क्या करेंगे? बड़ी नीलामी का यही फायदा है। चेन्नई राइट टू मैच कार्ड के जरिए उन्हें वापस टीम में ला सकते है।”

पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने आईपीएल-13 के अपने अंतिम मैच से पहले ही साफ कर दिया था कि फिलहाल वह आईपीएल से संन्यास नहीं लेंगे और अगले साल भी इस लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे।

आइपीएल-13 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गए अपने आखिरी मैच में टॉस के दौरान जब कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने पूछा था कि क्या चेन्नई के लिए आपका ये आखिरी आईपीएल मैच है? तो धोनी ने इस सवाल के जवाब में कहा था, “नहीं, बिल्कुल नहीं।”

धोनी ने इस साल 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी और ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार का आईपीएल, चेन्नई सुपर किंग्स के साथ धोनी का आखिरी आईपीएल होगा।

लेकिन धोनी के इस जवाब से साफ हो गया था कि वह आईपीएल 2021 में भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते रहेंगे।

धोनी से पहले सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने भी इस साल अगस्त में कहा था कि धोनी 2021 और 2022 में भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में खेलेंगे।

तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स पहली बार आईपीएल के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है।

धोनी 2010, 2011 और 2018 में चेन्नई को आईपीएल खिताब दिला चुके हैं। इसके अलावा उनकी कप्तानी में टीम चार बार उपविजेता भी रही है। धोनी आईपीएल में 200 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

खेल

‘थोड़ा और बेहतर हो सकता था, इंजरी से वापसी करने पर डर रहता है’, सिल्वर मेडल जीतने पर बोले नीरज चोपड़ा

Published

on

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 9वें दिन जैवलिन थ्रो में भारत की झोली में दो मेडल आए। नीरज चोपड़ा ने सीजन का अपना बेस्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता, तो यशवीर सिंह ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाने में सफल रहे। नीरज ने माना कि इंजरी से वापसी करने पर मन में थोड़ा डर रहता है। उन्होंने कहा कि वह थोड़ा और बेहतर कर सकते थे।

नीरज ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा, “बहुत खुशी है कि मेरे साथ यशवीर भी मेडल जीतने में सफल रहे। ऐसा पहले एशियन गेम्स में हुआ था, जहां मैंने और किशोर ने मेडल जीता था और मुझे खुशी है कि यशवीर ने यहां अपने सीजन का बेस्ट प्रदर्शन किया। काफी अच्छा लग रहा है कि हम पोडियम पर हैं। हमारी हमेशा कोशिश रहती है कि देश का नेशनल एंथम बजे, लेकिन ठीक है मैंने भी सीजन का अपना बेस्ट प्रदर्शन किया। मेरी वापसी ठीक हो रही है और आगे बाकी प्रतियोगिता में बेहतर करने की कोशिश करूंगा।”

नीरज ने गोल्ड मेडल जीतने वाले श्रीलंका के रोमेश थरंगा के थ्रो की तारीफ की, जिन्होंने 89.75 मीटर का थ्रो फेंका। उन्होंने कहा, “जाहिर तौर पर थरंगा का थ्रो काफी अच्छा था। मुझे भी लग रहा था कि मैं थोड़ा और बेहतर कर सकता हूं, लेकिन मैं लाइन नहीं पकड़ पा रहा था। मैं फिर से लय में आने की धीरे-धीरे कोशिश कर रहा हूं।” नीरज ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा, “पता नहीं मैं ठंड में उतना बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाता हूं, मुझे गर्मी पसंद है, क्योंकि मेरे अंदर भारतीय खून है ना।”

नीरज ने अपनी फिटनेस को लेकर बात करते हुए कहा, “देखिए, मैं यह नहीं कह सकता हूं कि मेरी फिटनेस पहले जैसी है। अभी धीरे-धीरे उस फिटनेस को हासिल करने का प्रयास जारी है। इंजरी के बाद मेरी पहली प्रतियोगिता दोहा में थी, जहां कोई नहीं कह सकता कि हम अच्छी तैयारी में थे। हालांकि, यहां थोड़ा बेहतर था। बस कोशिश है कि आने वाली प्रतियोगिता में पूरी तरह से लय हासिल कर सकूं। यकीनन अभी और सुधार होगा। मैं यह नहीं कह सकता हूं कि सीजन बेस्ट के मेरे इस प्रदर्शन में बहुत सुधार हुआ है, लेकिन आगामी इवेंट्स में मैं और बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करूंगा।”

भारतीय स्टार एथलीट ने आगे कहा, “जब आप 100 प्रतिशत फिट रहते हैं, तो वो लड़ने का जज्बा अलग रहता है और लगता है कि कुछ भी कर सकते हैं। वहीं, जब आप इंजरी से आ रहे होते हैं, तो आपको सोच-समझकर कदम रखना पड़ता है। आज भी कुछ ऐसी ही स्थिति थी, कभी लग रहा था कि पूरी जोर से दौड़ लगाऊं, तो कभी लग रहा था कि खुद को कंट्रोल में रखूं। मिश्रित फीलिंग थी, लेकिन फिर भी थ्रो ठीक था।”

Continue Reading

खेल

रियल मैड्रिड ने लेवांते के स्ट्राइकर कार्लोस एस्पी को किया साइन, 5 साल का हुआ करार

Published

on

रियल मैड्रिड फुटबॉल क्लब ने लेवांते से स्ट्राइकर कार्लोस एस्पी को लगभग 25 मिलियन यूरो की फीस पर साइन किया है। इस बात की जानकारी रियल मैड्रिड ने अपनी वेबसाइट पर दी है।

क्लब ने बताया, “रियल मैड्रिड और लेवांते के बीच डील पक्की हो गई है। लेवांते के खिलाड़ी कार्लोस एस्पी अब रियल मैड्रिड के लिए खेलेंगे। उन्होंने क्लब के साथ 5 साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। यानी वो 30 जून, 2031 तक रियल मैड्रिड का हिस्सा रहेंगे। रियल मैड्रिड ने आगे कहा, “21 साल के कार्लोस एस्पी ने लेवांते के लिए तीन सीजन खेले हैं, जिसमें उन्होंने 66 मैचों में हिस्सा लिया और 20 गोल किए। पिछले सीजन में उन्हें लीग का सर्वश्रेष्ठ अंडर-23 खिलाड़ी चुना गया था।”

एस्पी ने पिछले सीजन में लेवांते के लिए 27 मैचों में 13 गोल किए। इनमें से ज्यादातर गोल सीजन के आखिरी हफ्तों में हुए, जब उन्होंने क्लब को रेलीगेशन (निचली लीग में जाने) से बचाने में अहम भूमिका निभाई। 21 वर्षीय एस्पी को अपने क्लब में शामिल करने के लिए विल्लारियल और प्रीमियर लीग के कई क्लबों ने दिलचस्पी दिखाई थी। लेवांते ने चोट के जोखिम को कम करने के लिए उन्हें प्री-सीजन फ्रेंडली मैचों से बाहर रखा था।

कार्लोस एस्पी रियल मैड्रिड में ठीक उसी वक्त आए हैं जब क्लब अपने स्ट्राइकर गोंजालो गार्सिया को बेचने के करीब है। गोंजालो की डील फुलहम के साथ लगभग 40 मिलियन यूरो में फाइनल होने वाली है। एस्पी की एंट्री क्लब में ऐसे समय में हो रही है जब रियल मैड्रिड स्ट्राइकर गोंजालो गार्सिया को लगभग 40 मिलियन यूरो में फुलहम को बेचने के करीब है।

हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि एस्पी को अगले सीजन में मैड्रिड की फर्स्ट-टीम स्क्वाड में शामिल किया जाएगा या टॉप-फ्लाइट अनुभव हासिल करने के लिए उन्हें लोन पर भेजा जाएगा। एस्पी इस गर्मी में रियल मैड्रिड द्वारा साइन किए गए पांचवें खिलाड़ी हैं। इससे पहले, क्लब मार्क कुकुरेला, बर्नार्डो सिल्वा, इब्राहिमा कोनाटे और डेन्जेल डमफ़्रीज को भी साइन कर चुका है।

Continue Reading

खेल

‘यह मेरा आखिरी सीजन हो सकता है’, मैनुअल नुएर ने आगामी सीजन के बाद रिटायरमेंट का संकेत दिया

Published

on

मैनुअल नुएर ने संकेत दिया है कि आगामी सीजन उनके शानदार करियर का आखिरी सीजन हो सकता है। बायर्न म्यूनिख के अनुभवी गोलकीपर और कप्तान प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप के लिए टेगर्नसी में टीम के साथ लौट आए हैं, जहां उन्होंने अपने भविष्य को लेकर यह संकेत दिया।

जर्मनी के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद 40 वर्षीय नुएर कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ बायर्न के ट्रेनिंग कैंप में फिर से शामिल हुए। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि खेलना जारी रखने का फैसला करने से पहले उन्होंने रिटायरमेंट के बारे में गंभीरता से सोचा था।

उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि मैं इस सीजन के बाद रिटायर हो जाऊंगा। खेलते समय मैं यह नहीं सोचता कि यह मेरा आखिरी सीजन हो सकता है।”

नुएर ने बताया कि वह इस गर्मी में अपना करियर खत्म करने के करीब थे, लेकिन क्लब के माहौल की वजह से उन्होंने खेलना जारी रखने का फैसला किया। ‘सिन्हुआ’ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, “ज्यादातर मामलों में (85 प्रतिशत) मैं रिटायर हो गया होता, लेकिन इस टीम, स्टाफ और कोचिंग ग्रुप के साथ मजा आता है। हमारे पास हमेशा हर टाइटल के लिए मुकाबला करने का मौका होता है।”

नुएर ने स्वीकार किया है कि जर्मनी के वर्ल्ड कप से बाहर होने की निराशा को स्वीकार करना मुश्किल था, लेकिन उन्होंने कहा कि उनका ध्यान अब बायर्न के नए सीजन पर है। उन्होंने कहा, “हम सभी को और ज्यादा की उम्मीद थी। अब हमारे नए लक्ष्य हैं और हम क्लब के साथ बहुत कुछ हासिल करना चाहते हैं।”

बायर्न के कप्तान ने कहा कि टीम के मुख्य खिलाड़ियों को बनाए रखने और नए खिलाड़ियों को शामिल करके क्वालिटी बढ़ाने के बाद क्लब आत्मविश्वास के साथ नए सीजन में उतर रहा है। उन्होंने कहा, “हम बहुत खुश हैं। हमने टीम के मुख्य खिलाड़ियों को एक साथ बनाए रखा है। नए खिलाड़ी और गुणवत्ता लाते हैं और हमें और भी मजबूत बनाएंगे।”

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि टीम की महत्वाकांक्षाएं पिछले सीजन की उपलब्धियों को दोहराने से कहीं आगे हैं। नुएर ने कहा, “हम सभी को हराना चाहते हैं। पूरी टीम प्रोत्साहित है। हम पिछले सीजन से भी ज्यादा हासिल करना चाहते हैं।”

नुएर ने कहा कि बायर्न का गोलकीपिंग ग्रुप, जिसमें जोनास अर्बिग और स्वेन उलरिच शामिल हैं, एक साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा। उन्होंने कहा, “हम एक-दूसरे का समर्थन करते हैं और एक-दूसरे को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। हमारा काम हमेशा टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन देना है।”

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र23 minutes ago

मुंबई साइबर फ्रॉड: बैंक से 10 लाख रुपये निकालने की कोशिश में 7 लोग गिरफ्तार, 84 साइबर केस में वॉन्टेड आरोपी पुलिस कस्टडी में

खेल2 hours ago

‘थोड़ा और बेहतर हो सकता था, इंजरी से वापसी करने पर डर रहता है’, सिल्वर मेडल जीतने पर बोले नीरज चोपड़ा

मनोरंजन4 hours ago

सलमान खान ने संजय दत्त के लिए किया खास पोस्ट, त्रिशाला और मान्यता ने भी किया रिएक्ट

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

पिंगली वेंकैया: ब्रिटिश सैनिकों को सलामी देते देख आया था राष्ट्रीय ध्वज का विचार, फिर बना भारत का तिरंगा

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

जुलाई में यूपीआई ट्रांजैक्शन में 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी, लेनदेन का कुल मूल्य बढ़कर 29.88 लाख करोड़ रुपए पहुंचा

व्यापार5 hours ago

सेंसेक्स और निफ्टी जुलाई में करीब 2 प्रतिशत बढ़े, आईटी सेक्टर सबसे आगे रहा

मनोरंजन20 hours ago

मृणाल ठाकुर बर्थडे : डेंटिस्ट बनने का दबाव, क्राइम रिपोर्टर बनने की चाह, फिल्मों से जुड़ा ‘किस्मत कनेक्शन’

महाराष्ट्र22 hours ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

राष्ट्रीय समाचार22 hours ago

कैबिनेट ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी मंजूरी, 84,084 करोड़ रुपए से बढ़ेगी भारत की ऑफशोर ऊर्जा क्षमता

महाराष्ट्र24 hours ago

बॉम्बे हाई कोर्ट: वानखेड़े के खिलाफ डिपार्टमेंटल जांच पर रोक, एनसीबी ने जवाब मांगा, आरोपी की शिकायत पर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई गलत

खेल3 weeks ago

मिकेल मेरिनो ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में यह कारनामा करने वाले बने विश्व के पहले खिलाड़ी

अपराध4 days ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

मनोरंजन2 weeks ago

रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की पहली चावल रस्म, परिवार के साथ मनाया खास जश्न

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

सोना इस हफ्ते 6 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.3 लाख के पार

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में गिरी इमारत के बाद बचाव जारी, 9 लोगों को बाहर निकाला गया

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

अपराध4 weeks ago

मुंबई: ईओडब्ल्यू ने 30 करोड़ के शेयर बाज़ार निवेश घोटाले में कार्रवाई की, आरोपी गिरफ़्तार, 1 करोड़ बरामद।

महाराष्ट्र4 weeks ago

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती, अत्यधिक थकान के बाद बिगड़ी तबीयत, हालत स्थिर

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

ई20 पेट्रोल विवाद: उपभोक्ता के पक्ष में देश का पहला फैसला, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को वाहन बदलने का दिया आदेश

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 डांस बारों के लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित

रुझान