Connect with us
Thursday,26-March-2026
ताज़ा खबर

अंतरराष्ट्रीय

राहुल और पंत को थोड़ा सा भी मौका नहीं दे सकते : पेन

Published

on

Wellington

Wellington

आस्टेलिया ने शनिवार से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच से पहले अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली नए खिलाड़ियों की भारतीय टीम के खिलाफ अपना होमवर्क कर लिया है। आस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन ने शुक्रवार को यह बात कही। पहले टेस्ट मैच की हार के बाद भारत दूसरे मैच में कुछ बदलाव कर सकती है। ऐसे में लोकेश राहुल और ऋषभ पंत को टीम में शामिल करने की संभावनाएं हैं। इस मैच में विराट कोहली नहीं होंगे क्योंकि वह अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट गए हैं। रहाणे टीम की कप्तानी करेंगे। मोहम्मद शमी भी चोटिल हैं इसलिए वह भी नहीं खेलेंगे। यह दो मजबूरन बदलाव भारत को करने हैं। इसके अलावा भी कुछ और बदलाव भारत कर सकता है।

पेन ने कहा कि आस्ट्रेलियाई टीम इस बात से पूरी तरह से वाकिफ है कि राहुल और पंत क्या कर सकते हैं।

पेन ने बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच से पहले शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, “हम जानते हैं कि कुछ खिलाड़ी उनकी टीम में आएंगे, जैसे राहुल और पंत, दोनों खतरनाक खिलाड़ी हैं और सकारात्मक क्रिकेट खेलेंगे। अगर हम इन खिलाड़ियों को थोड़ा बहुत मौका देते हैं तो यह लोग काफी कुछ कर सकते हैं। इसलिए हमें उसी तरह से वार करने होंगे जिस तरह से हमने एडिलेड में किया था। हम जानते हैं कि हमने पहला टेस्ट जीता है, लेकिन हम यह भी जानते हैं कि हम दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर ही टक्कर में आ पाए थे।”

पेन ने कहा कि मेजबान टीम ने सीरीज से पहले भारत के हर खिलाड़ी के लिए होमवर्क किया है।

कप्तान ने कहा, “सीरीज से पहले हमने उनके सभी खिलाड़ियों को लेकर होमवर्क किया, उनकी कमजोरी और मजबूत पक्ष क्या हैं और कुछ एरिया निकाले जहां हम उनके बल्लेबाजों पर आक्रमण कर सकते थे, यह इससे उलट उनके गेंदबाजों के खिलाफ रन कर सकते हैं। सीरीज से पहले ही यह सभी चीजें की जा चुकी हैं। कल हमने एक बार उन चीजों को दोबारा देखा। इस बार भी हमारा ध्यान इस टेस्ट मैच पर है। हम उन चीजों को नियंत्रित करने की कोशिश करेंगे जो हम कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “हमने इस बात पर चर्चा की है कि कौन खेल सकता है और उनकी टीम किस तरह की हो सकती है। हमने उनके कुछ नए खिलाड़ियों के खिलाफ रणनीति बनाई है।”

पेन ने कहा कि उनकी टीम का ध्यान अच्छी शुरुआत और दूसरा जीतने पर है।

उन्होंने कहा, “हमने इस पर बात की है कि हमारे लिए पहले टेस्ट मैच जैसी सोच के साथ उतरना कितना जरूरी है। हमें उन्हें बैकफुट पर धकेलने की कोशिश करनी होगी जैसा हमने एडिलेड में किया था और अगर हम यह कर सके, तो तीसरा और चौथा टेस्ट काफी रोचक हो जाएंगे। पहले हमें अच्छी शुरुआत करनी होगी और उन्हें दबाव में लाना होगा।”

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरराष्ट्रीय

बदलते वैश्विक हालात में अमेरिका की मुश्किलें बढ़ीं, चीन-रूस बने बड़ी चुनौती

Published

on

वॉशिंगटन, 26 मार्च : वैश्विक हालात में तेजी से बदलाव के बीच अमेरिका अब एक साथ दो परमाणु खतरों—चीन और रूस का सामना कर रहा है। यह बात शस्त्र नियंत्रण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के अवर सचिव थॉमस डिनानो ने कांग्रेस में सुनवाई के दौरान सांसदों से कही।

डिनानो ने कहा कि मौजूदा खतरे का माहौल एक ऐतिहासिक बदलाव को दर्शाता है, जिसमें वाशिंगटन को बीजिंग और मॉस्को दोनों से एक साथ परमाणु चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा छोटे परमाणु देशों से भी खतरे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पारंपरिक हथियार नियंत्रण ढांचे अब मौजूदा भू-राजनीतिक और तकनीकी चुनौतियों के पैमाने और जटिलता को संभालने में सक्षम नहीं हैं।

डिनानो ने कहा, “एक नामांकित अधिकारी के रूप में मैंने ऐसे हथियार नियंत्रण समझौते तलाशने का संकल्प लिया है, जो सत्यापन योग्य और लागू करने योग्य हों तथा अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करें।”

उन्होंने यह भी बताया कि उनका कार्यालय पुराने तंत्र को आधुनिक बनाने पर ध्यान दे रहा है। मौजूदा संधियां आज की वास्तविकताओं को, खासकर अमेरिका के विरोधियों की बढ़ती परमाणु क्षमताओं के संदर्भ में नहीं दर्शातीं।

अमेरिका और रूस के बीच परमाणु हथियारों को सीमित करने वाली अंतिम प्रमुख संधि का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “न्यू स्टार्ट ने सिर्फ अमेरिका को रोका, जबकि रूस को एक बड़ा थिएटर-रेंज्ड न्यूक्लियर हथियार बनाने और बनाए रखने की इजाजत दी।” उन्होंने सरकार के एक्सपायर हो चुके समझौते से आगे बढ़ने के फैसले का बचाव किया।

डिनानो ने कहा कि सरकार अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए समझौते के दृष्टिकोण के हिसाब से अपडेटेड फ्रेमवर्क पर काम कर रहा है, जो लागू करने लायक हों और उभरते खतरों के हिसाब से ढल सकें।

उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति ने एक नई संधि की मांग की और कहा कि भविष्य के अरेंजमेंट में तकनीकी बदलाव और बड़े रणनीतिक प्रतिस्पर्धा का ध्यान रखना होगा।”

अपने कार्यालय के दायरे को समझाते हुए डिनानो ने कहा कि स्टेट डिपार्टमेंट का विस्तारित “टी फैमिली” ढांचा अब हथियार नियंत्रण, परमाणु अप्रसार, आतंकवाद-रोधी प्रयास और राजनीतिक-सैन्य मामलों जैसे प्रमुख सुरक्षा कार्यों को एकीकृत करता है।

उन्होंने कहा, “इस पुनर्गठन से विभाग के अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा कार्यों का एकीकरण हुआ है और इससे निर्यात नियंत्रण, प्रतिबंधों के पालन और संधि सत्यापन में बेहतर समन्वय संभव हुआ है।”

उन्होंने कहा, “रीऑर्गेनाइजेशन ने विभाग के अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कामों को मजबूत किया है। नया स्ट्रक्चर एक्सपोर्ट कंट्रोल, बैन लागू करने और ट्रीटी वेरिफिकेशन में सहयोग को बेहतर बनाता है।”

उन्होंने बताया कि उनकी टीम बड़े पैमाने पर तबाही मचाने वाले हथियारों के फैलाव को रोकने से लेकर हथियारों की बिक्री को मैनेज करने और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा साझेदारी में सहयोग करने तक के बड़े पोर्टफोलियो की देखरेख करती है।

डिनानो ने कहा, “हमारी टीम सामूहिक विनाश के हथियारों के प्रसार को रोकने से लेकर आतंकवाद से मुकाबला करने तक राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्वपूर्ण मुद्दों पर काम करती है।”

उन्होंने कहा, “राज्य विभाग में हमारा मकसद कूटनीति को आगे बढ़ाना और गठबंधनों का प्रभावी प्रबंधन करना है।” इसके साथ ही उन्होंने अगली पीढ़ी के खतरों से निपटने के लिए सूचना साझा करने के महत्व पर भी जोर दिया।

यह बात ऐसे समय में आई है जब ग्लोबल हथियार कंट्रोल फ्रेमवर्क पर दबाव बढ़ रहा है। न्यू स्टार्ट संधि के खत्म होने से अमेरिका और रूस के रणनीतिक हथियारों पर लगी लिमिट हट गई है, जिससे हथियारों की नई रेस की चिंता बढ़ गई है।

इसके साथ ही चीन का बढ़ता न्यूक्लियर प्रोग्राम ने नए बहुपक्षीय समझौता बनाने की कोशिशों को मुश्किल बना दिया है। यह किसी भी बाइंडिंग हथियार कम करने के फ्रेमवर्क से बाहर है। यह एक ज्यादा बिखरे हुए और अनिश्चित ग्लोबल न्यूक्लियर ऑर्डर की ओर बदलाव का संकेत है।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

मिडटर्म चुनाव में ‘ऐतिहासिक जीत’ का दावा, ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना

Published

on

TRUMP

वाशिंगटन, 26 मार्च : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मिडटर्म चुनावों को लेकर बड़ा दावा करते हुए रिपब्लिकन पार्टी की ऐतिहासिक जीत का भरोसा जताया। साथ ही उन्होंने डेमोक्रेट्स पर तीखा हमला बोलते हुए अपनी सरकार की आर्थिक, सैन्य और सीमा सुरक्षा नीतियों को बड़ी उपलब्धि बताया।

बुधवार (स्थानीय समय) को यहां यूनियन स्टेशन में आयोजित हाउस रिपब्लिकन डिनर को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार ने बड़े परिणाम दिए हैं और आने वाले चुनावों में वे इतिहास को बदल देंगे। उन्होंने कहा, “आपकी मदद से इस नवंबर हम कट्टरपंथी वामपंथी डेमोक्रेट्स को हराएंगे और ऐसी जीत हासिल करेंगे जैसी देश ने पहले कभी नहीं देखी।”

राष्ट्रपति ट्रंप ने इस चुनाव को अपनी सरकार के कामकाज पर जनमत संग्रह (रेफरेंडम) बताया। उन्होंने कहा कि पिछली चुनावी जीत के बाद रिपब्लिकन को स्पष्ट जनादेश मिला है। हमने सभी सात स्विंग स्टेट्स जीते, हमने इलेक्टोरल कॉलेज जीता, हमने पॉपुलर वोट भी जीता।

राष्ट्रपति ने फंड रेजिंग को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में रिकॉर्ड 37 मिलियन डॉलर जुटाए गए। आज हमने 37 मिलियन डॉलर जुटाए और यह नया रिकॉर्ड है।

ट्रंप ने कहा कि उनकी नीतियों से घुसपैठ और नशे के अवैध कारोबार में कमी आई है। उन्होंने दावा किया, “लगातार 10 महीनों से एक भी अवैध प्रवासी को अमेरिका में प्रवेश नहीं दिया गया है।” साथ ही उन्होंने एयरपोर्ट पर सख्ती और इमिग्रेशन एजेंट्स के काम की भी सराहना की और कहा कि वे एयरपोर्ट्स पर शानदार काम कर रहे हैं, इंतजार का समय भी काफी घटा है।

विदेश नीति पर बोलते हुए ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सख्त रुख का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “हमें इस कैंसर को खत्म करना था। यह कैंसर ईरान का परमाणु हथियार था।” उन्होंने दावा किया कि हालिया सैन्य कार्रवाई से ईरान काफी कमजोर हुआ है। हमने उनकी नौसेना को खत्म कर दिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ईरान अब बातचीत के लिए तैयार है और समझौता करना चाहता है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर निशाना साधते हुए उन पर ‘खराब नीतियों’ और देश में अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “वे अराजकता फैलाना चाहते हैं। उन्हें नीति बनानी नहीं आती।” वोटर आईडी और इमिग्रेशन नियंत्रण के विरोध पर उन्होंने कहा, “अगर आप इसका विरोध करते हैं तो इसका मतलब है कि आप धोखा देना चाहते हैं।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि डेमोक्रेट्स सीमा सुरक्षा और अपराध से जुड़े कानूनों को रोक रहे हैं। हमें बस कुछ और वोट चाहिए। हम चमत्कार कर सकते हैं।

आर्थिक मोर्चे पर डोनाल्ड ट्रंप ने महंगाई और दवाइयों की कीमतों में कमी का दावा करते हुए कहा कि हमने दवाइयों की कीमत 50, 60, 70, 80 और 90 प्रतिशत तक कम की है। साथ ही उन्होंने टिप और ओवरटाइम पर टैक्स खत्म करने जैसे प्रस्तावों का भी जिक्र किया।

डोनाल्ड ट्रंप ने पार्टी एकजुटता पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं से मजबूती से चुनाव लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा, “आपको लड़ना होगा और मजबूत बनना होगा। रिपब्लिकन को एकजुट रहना होगा। हम अमेरिका को फिर से सुरक्षित और महान बनाएंगे।”

बता दें कि इस साल होने वाले मिडटर्म चुनावों में कांग्रेस का नियंत्रण तय होगा और इसे ट्रंप सरकार की ताकत की बड़ी परीक्षा माना जा रहा है।

आमतौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति की पार्टी मिडटर्म में सीटें खो देती है, लेकिन ट्रंप ने दावा किया कि इस बार यह ट्रेंड बदलेगा। फिलहाल कांग्रेस में रिपब्लिकन पार्टी के पास मामूली बहुमत है।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति

Published

on

तेहरान, 26 मार्च : पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच ईरान ने ऐलान किया है कि वह भारत समेत पांच मित्र देशों से संबंधित जहाजों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाएगा। जिससे उन्हें रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति मिल जाएगी, जबकि अन्य देशों के लिए पहुंच सीमित रहेगी।

क्षेत्र में जारी संघर्ष के बावजूद भारत के साथ-साथ रूस, चीन, पाकिस्तान और इराक के जहाजों को इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से सुरक्षित मार्ग प्रदान किया गया है।

विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ईरानी सरकारी टेलीविजन को दिए एक साक्षात्कार में स्पष्ट किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से बंद नहीं किया गया है और कुछ ऐसे देशों को प्रतिबंधों से छूट दी गई हैm जिनके साथ ईरान के मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।

ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी के अनुसार, अराघची ने कहा, “शत्रु को जलडमरूमध्य से गुजरने देने का कोई कारण नहीं है। हमने कुछ ऐसे देशों को गुजरने की अनुमति दी है, जिन्हें हम मित्र मानते हैं। हमने चीन, रूस, भारत, इराक और पाकिस्तान को आने-जाने की अनुमति दी है।”

साथ ही, उन्होंने संकेत दिया कि जिन देशों को शत्रु माना जाता है या जो मौजूदा संघर्ष में शामिल हैं, उनसे जुड़े जहाजों को जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका, इजरायल और कुछ खाड़ी देशों के जहाज, जो वर्तमान संकट में भूमिका निभा रहे हैं, उन्हें जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अराघची ने महत्वपूर्ण जलमार्ग पर ईरान के नियंत्रण पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने दशकों बाद इस क्षेत्र में अपना अधिकार प्रदर्शित किया है।

उन्होंने कहा कि जब ईरान ने शुरू में होर्मुज जलडमरूमध्य की आंशिक नाकाबंदी की घोषणा की थी तो कई पर्यवेक्षकों ने इसे एक दिखावा मानकर खारिज कर दिया था। हालांकि, उन्होंने कहा कि बाद के घटनाक्रमों ने ईरान की अपनी स्थिति को लागू करने और दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा पारगमन मार्गों में से एक पर नियंत्रण स्थापित करने की क्षमता को रेखांकित किया है।

Continue Reading
Advertisement
दुर्घटना15 minutes ago

आंध्र प्रदेश बस हादसाः सरकार ने नियंत्रण कक्ष किया स्थापित, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

राष्ट्रीय42 minutes ago

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच वैश्विक तेल कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार

अंतरराष्ट्रीय48 minutes ago

बदलते वैश्विक हालात में अमेरिका की मुश्किलें बढ़ीं, चीन-रूस बने बड़ी चुनौती

अंतरराष्ट्रीय52 minutes ago

मिडटर्म चुनाव में ‘ऐतिहासिक जीत’ का दावा, ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना

अंतरराष्ट्रीय59 minutes ago

ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति

अंतरराष्ट्रीय1 hour ago

ईरानी मिसाइल ने इज़रायल के परमाणु स्थल के पास डिमोना को बनाया निशाना

अंतरराष्ट्रीय2 hours ago

ईरानी द्वीप पर कब्ज़ा करने की तैयारी कर रहे हैं दुश्मन : स्पीकर

अंतरराष्ट्रीय2 hours ago

ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से किया इनकार, बोला- सिर्फ मित्र देशों के माध्यम से संदेशों का आदान-प्रदान हुआ

अंतरराष्ट्रीय2 hours ago

ईरान युद्ध अपने लक्ष्यों के करीब, बातचीत जारी : अमेरिका

अंतरराष्ट्रीय2 hours ago

ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप मई में चीन का करेंगे दौरा, शी जिनपिंग के साथ होगी अहम बैठक

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंब्रा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नदीम खान उर्फ ​​बाबा खान के घर पर फायरिंग, पुलिस टीम पर भी हमला, मुंब्रा में अलर्ट… नदीम ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

व्यापार3 weeks ago

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 300 अंक गिरा, आईटी शेयरों में बढ़त

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई साइबर फ्रॉड: 55 बैंक अकाउंट से फ्रॉड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, संदिग्ध इक्विपमेंट, बैंक बुक और दूसरे डॉक्यूमेंट्स जब्त

व्यापार4 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, डिफेंस स्टॉक्स उछले

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: पुर्तगाली लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, सनसनीखेज घटना से मुंबई शर्मसार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को ‘नष्ट’ करने का दावा किया

व्यापार4 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 350 अंक फिसला, आईटी शेयरों में बढ़त

अपराध2 weeks ago

मुंबई सेंट्रल के रेलवे अस्पताल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

व्यापार4 weeks ago

ईरान में चल रहे ‘बड़े सैन्य अभियानों’ के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व जाने वाली सभी उड़ानें कीं निलंबित

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई के लोगों को महायोति का बड़ा तोहफा… अब 500 स्क्वायर फीट तक के घरों पर कोई टैक्स नहीं, महानगरपालिका ने यह सीमा बढ़ाकर 700 स्क्वायर फीट कर दी है।

रुझान