Connect with us
Thursday,16-July-2026
ताज़ा खबर

अपराध

दिल्ली में गिरी 3 मंजिला इमारत, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

Published

on

कई दिनों से लगातार बारिश के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को एक आवासीय इमारत ढह गई। दिल्ली दमकल विभाग ने यह जानकारी दी।

घटना के बारे में सुनकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में मलका गंज के पास घंटा घर सब्जी मंडी में रॉबिन सिनेमा के सामने तीन मंजिला रिहायशी इमारत ढह गई । विभाग को इस बारे में दोपहर 12 बजे फोन आया। जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की सात गाड़ियां बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचीं।

दिल्ली के मुख्य अग्निशमन अधिकारी अतुल गर्ग ने आईएएनएस को बताया, अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बचाव अभियान जारी है। दो लोगों को बचा लिया गया है। बाकी अपडेट की प्रतीक्षा है।

एक अन्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि उन्हें अभी पता नहीं चल पाया है कि वास्तव में इमारत के गिरने का कारण क्या था। हालांकि, उनका विचार था कि शहर में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश से इमारत की संरचना कमजोर हो सकती है।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलजमाव की खबर है।

शनिवार तड़के से, दिल्ली के कुछ हिस्सों और आसपास के शहरों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राजधानी में 41.1 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि शनिवार को शहर में 94.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। 11 सितंबर, 2021 तक सात दिनों तक बारिश हो चुकी है और इस दौरान कुल 337.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

अपराध

ठाणे क्राइम ब्रांच ने सुलझाई बेरहम कत्ल की गुत्थी; दोस्त की हत्या कर शव के टुकड़े फेंकने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार

Published

on

ठाणे, 16 जुलाई: अपराध की दुनिया में एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ठाणे क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को एक बेहद बेरहम मर्डर केस की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले में दो सगे भाइयों ने कथित तौर पर अपने ही एक करीबी दोस्त की हत्या कर दी, उसके शव के टुकड़े-टुकड़े किए और उन्हें अलग-अलग सुनसान जगहों पर फेंक दिया।
यह मामला तब सामने आया जब उल्हासनगर यूनिट-4 क्राइम ब्रांच के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर राजेश गज्जल को एक गोपनीय सूचना मिली। सूचना के मुताबिक, ऑटो-रिक्शा चालक भाइयों—फैज मलीम (24) और अल्बान मलीम (23)—ने मुंब्रा के रहने वाले अपने दोस्त अमन शेख (23) की हत्या कर दी थी। जानकारी में आगे यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने कथित तौर पर पीड़ित का गला रेता, उसके शरीर को टुकड़ों में काटा और सबूत मिटाने के इरादे से उन टुकड़ों को अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगा दिया।
इस खुफिया जानकारी पर तुरंत कार्रवाई करते हुए और ठाणे पुलिस कमिश्नर आशुतोष डुम्बरे के निर्देशों पर, एडिशनल पुलिस कमिश्नर पंजाबराव उगले, डिप्टी पुलिस कमिश्नर अमर सिंह जाधव और असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर शेखर बागड़े के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में सीनियर पीआई राजेश गज्जल, एपीआई श्रीरंग गोसावी और हेड कांस्टेबल गणेश गावड़े शामिल थे।
पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उनसे कड़ी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान, भाइयों ने कथित तौर पर कबूल किया कि 13 जुलाई 2026 की रात को उन्होंने अमन शेख का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद, उन्होंने शव को क्षत-विक्षत कर सिर, हाथ और पैरों को अलग कर दिया और अपराध को छिपाने के लिए अवशेषों को खराड़ी गांव के सुनसान इलाकों में फेंक दिया।
जांच अधिकारी अब इस हत्याकांड के पीछे के मकसद का पता लगाने, बाकी के सभी सबूतों को बरामद करने और हत्या तक ले जाने वाले घटनाक्रम को दोबारा रीक्रिएट करने में जुटे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की आगे की जांच चल रही है।

Continue Reading

अपराध

मणिपुर में हथियारों के बड़े जखीरे के साथ 50 किलो अफीम जब्त

Published

on

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। प्रतिबंधित संगठन प्रेपाक के एक खतरनाक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है और लगभग 50 किलोग्राम संदिग्ध अफीम जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 3 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को मणिपुर पुलिस और 19 गढ़वाल राइफल्स की एक संयुक्त टीम ने चुराचांदपुर जिले के के. थेनजांग गांव के जंगल वाले इलाके में तलाशी अभियान के दौरान हथियार, विस्फोटक और युद्ध में इस्तेमाल होने वाले सामान का एक बड़ा जखीरा बरामद किया। यह इलाका म्यांमार और मिजोरम की सीमाओं से लगा हुआ है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि बरामद हथियारों और गोला-बारूद, जिनमें आधुनिक हथियार भी शामिल हैं, के बारे में विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है।

एक अन्य ऑपरेशन में, सुरक्षा बलों ने इम्फाल ईस्ट जिले के योराबुंग पंथोइबी लीकाई इलाके से प्रतिबंधित संगठन ‘पीपल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलेइपाक’ (प्रेपाक) के एक खतरनाक उग्रवादी को गिरफ्तार किया। उसके पास से आठ शक्तिशाली हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए गए।

गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान इम्फाल ईस्ट जिले के रहने वाले निंगोमबम अमूथोई मेइतेई (30) के तौर पर हुई है।

इस बीच, मणिपुर पुलिस ने इम्फाल-दीमापुर नेशनल हाईवे पर हेंगबुंग बैपटिस्ट चर्च के पास मिली एक लावारिस कार से लगभग 50 किलोग्राम वजन के संदिग्ध अफीम के 49 पैकेट बरामद किए।

पुलिस के अनुसार, यह गाड़ी पहले सेनापति जिले के सेनापति पुलिस स्टेशन के तहत टी. खुलेन में नाका चेकिंग पॉइंट से बचकर तेजी से भाग गई थी। लावारिस गाड़ी से उखरुल जिले के रहने वाले जेड. रीथिंगम (52) के दस्तावेज भी बरामद हुए।

इस मामले में आगे की जांच चल रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब्त की गई अफीम की कीमत अवैध बाजार में 3 करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी गई है।

शुरुआती जांच से पता चला है कि यह अवैध खेप पड़ोसी देश म्यांमार से आई थी, जिसकी मणिपुर के साथ लगभग 400 किलोमीटर लंबी बिना बाड़ वाली सीमा लगती है।

म्यांमार दुनिया में अफीम के प्रमुख उत्पादकों में से एक है, खासकर इसके उत्तरी इलाकों में, जिनमें काचिन और शान राज्य शामिल हैं।

यह ताजा जब्ती मणिपुर में पिछले कुछ महीनों से चल रहे म्यांमार-लिंक्ड ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई है।

इस बीच, केंद्र और राज्य के सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों के खिलाफ अपनी व्यापक कार्रवाई जारी रखी है। राज्य भर के बाहरी इलाकों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील इलाकों में नियमित रूप से तलाशी अभियान और ‘एरिया डोमिनेशन’ (इलाके पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए गश्त) जैसी गतिविधियां चलाई जा रही हैं।

मणिपुर में उग्रवादियों, असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गाड़ियों की आवाजाही को रोकने के लिए घाटी और पहाड़ी, दोनों तरह के ज़िलों में कुल 111 नाके/चेकपोस्ट बनाए गए हैं।

सुरक्षा बल इम्फाल-जिरीबाम नेशनल हाईवे (एनएच-37) पर जरूरी सामान ले जाने वाले ट्रकों समेत सभी गाड़ियों को सुरक्षा (एस्कॉर्ट) भी दे रहे हैं। गाड़ियों की सुरक्षित और बिना रुकावट आवाजाही पक्की करने के लिए संवेदनशील इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और काफिले की सुरक्षा जारी है।

मणिपुर पुलिस ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों या बिना पुष्टि वाली जानकारी पर भरोसा न करें और सोशल मीडिया पर फैल रहे फर्जी वीडियो और गुमराह करने वाले कंटेंट से सावधान रहें।

Continue Reading

अपराध

नवी मुंबईः प्रेमी के प्यार में पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति के तीन टुकड़े कर जंगल में फेंका

Published

on

महाराष्ट्र के नवी मुंबई जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नवी मुंबई की रबाले एमआईडीसी पुलिस ने ऐरोली के यादव नगर में करीब 11 महीने पहले हुई एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए मृतक बलीराम सूर्यनाथ कुशवाह (50) की पत्नी सुनीता कुशवाह (40) और उसके प्रेमी राहुल दशरथ प्रजापति (30) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों ने अवैध संबंधों में बाधा बन रहे बलीराम की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए शव के तीन टुकड़े किए, उन्हें अलग-अलग बोरियों और चादर में लपेटकर राहुल के ऑटो रिक्शा से गवली देव पहाड़ी के जंगल में ले जाकर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। अदालत ने दोनों आरोपियों को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, बलीराम अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ यादव नगर में रहते थे। इसी दौरान सुनीता के घणसोली निवासी रिक्शा चालक राहुल प्रजापति से प्रेम संबंध हो गए। जब बलीराम को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों ने मिलकर बलीराम की हत्या की साजिश रची। योजना के तहत पहले बच्चों को दो दिन के लिए रिश्तेदार के घर भेज दिया और 9 अगस्त 2025 की रात घर में सो रहे बलीराम की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव के तीन टुकड़े कर उन्हें जंगल में ठिकाने लगा दिया गया।

घटना के बाद सुनीता ने यादव नगर का मकान किराए पर दे दिया और दोनों बच्चों के साथ राहुल के घर घणसोली में रहने लगी। करीब आठ महीने तक उसने परिवार को यह कहकर गुमराह किया कि बलीराम घर छोड़कर चले गए हैं। अप्रैल 2026 में रबाले एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी दर्ज होने के बाद जांच शुरू हुई। इस दौरान दोनों आरोपियों ने मोबाइल और सिम कार्ड बदल दिए, लेकिन कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआआर), तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ में सामने आए विरोधाभासी बयानों के आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। अलग-अलग पूछताछ में दोनों टूट गए और हत्या की पूरी साजिश कबूल कर ली।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने गवली देव पहाड़ी क्षेत्र में मृतक के अवशेषों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि घटना को 11 महीने बीत जाने के कारण अवशेष बरामद करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। मामले की आगे की जांच रबाले एमआईडीसी पुलिस कर रही है।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र7 hours ago

एफडीए ने जोगेश्वरी में कॉस्मेटिक्स स्टोर पर बड़ी छापेमारी की, बिना लेबल वाला टॉयलेट सोप ज़ब्त किया

महाराष्ट्र8 hours ago

मुंबई रेलवे नेटवर्क में विस्तार प्रोजेक्ट को पूरा करने में बड़ी रुकावट, रेलवे की ज़मीन पर कब्ज़े की वजह से कई प्रोजेक्ट में देरी हो रही है, आर टी आई से पता चला

खेल9 hours ago

फीफा वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल में हार के बाद बेलिंगहम बोले- ‘मैं माफी चाहता हूं, काश एक या दो और जीत दिला पाता’

अपराध9 hours ago

ठाणे क्राइम ब्रांच ने सुलझाई बेरहम कत्ल की गुत्थी; दोस्त की हत्या कर शव के टुकड़े फेंकने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार

राष्ट्रीय समाचार10 hours ago

सरकार ने कॉर्पोरेट औसत ईंधन दक्षता 2027 मानदंड का मसौदा जारी किया, आम जनता से मांगे सुझाव

खेल10 hours ago

‘हमें कुछ भी मुफ्त में नहीं मिला’, फाइनल में पहुंचने के बाद मेसी ने दिया आलोचकों को करारा जवाब

मनोरंजन11 hours ago

सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर फातिमा सना शेख और श्वेता तिवारी ने उठाई आवाज

व्यापार12 hours ago

डीजीएमए ने शिपिंग कंपनियों को होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविकों की तैनाती रोकने का दिया निर्देश

खेल13 hours ago

अर्जेंटीना के विश्व कप फाइनल में पहुंचने पर कोच स्कालोनी बोले-‘यह टीम मुझे हमेशा हैरान करती है’

राष्ट्रीय समाचार13 hours ago

उत्तर प्रदेश में ईडी की बड़ी कार्रवाई, पीएमएलए के तहत 13 ठिकानों पर मारे छापे

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई प्रेस की रिपोर्ट के बाद सूरताल डांस बार पर क्राइम ब्रांच की छापेमारी; आठ महिलाएं हिरासत में

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई-गुड़गांव मोबाइल चोरी गैंग का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद, 7 पुलिस ने रहस्य सुलझाने का दावा किया

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

केतन मर्डर केस : घंटों की पूछताछ में सिया के भाई का बयान- अगर बहन ने मना किया होता तो शादी ही रद्द कर देते

राजनीति4 weeks ago

ममता बनर्जी की सुरक्षा हटाने के आरोपों को कोलकाता पुलिस ने किया खारिज, कहा- केवल दो अधिकारियों की हुई अदला-बदली

अपराध4 weeks ago

वायु सेना अधिकारी की पत्नी से जुड़े जबरन धर्मांतरण मामले में मौलवी गिरफ्तार

अपराध4 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने किया अंतरराज्यीय बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 12 आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच भारत ने एलपीजी आयात के स्रोत बढ़ाए, तेल कंपनियों को हुआ करीब 22,000 करोड़ रुपए का नुकसान

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

व्यापार4 weeks ago

एससी और ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए अब नहीं देना होगा डोमिसाइल प्रमाण पत्र

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

सोना इस हफ्ते 6 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.3 लाख के पार

रुझान