Connect with us
Monday,27-April-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

बॉलीवुड ने लोगों को सचेत किया, लॉकडाउन का अंत महामारी का अंत नहीं

Published

on

Mumbai-bollywood

करीब ढाई महीने के लॉकडाउन बाद भारत ने अनलॉक-1 में प्रवेश कर लिया है। कई बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर लोगों को सचेत किया है कि लॉकडाउन में ढील देने का मतलब यह नहीं है कि महामारी खत्म हो गई है और लोगों को जरूरी सावधानियों का पालन करते रहना चाहिए। रणवीर शौरी ने ट्वीट किया, “अनलॉक 1..स्थानों को अर्थव्यवस्था के कारण खोला जा रहा है, इसलिए नहीं कि ये सुरक्षित हो गए हैं। कृपया इस बात को ध्यान में रखें।”

रोहित रॉय ने अपील करते हुए कहा, “मेरे प्यारे मुंबईवासियों..यह मेरी आपस सबसे अपील है.यह महामारी का सबसे खतरनाक दौर है .कृपया लॉकडाउन के अंत को महामारी का अंत नहीं समझें। गैर जिम्मेदार नहीं बनें। सावधान रहें।”

गायक अरमान मलिक ने कहा कि लॉकडाउन हटने का मतलब है कि हमें और ज्यादा एहतियात बरतना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।

फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने देश में कोरोनावायरस के उपचार के लिए पार्यप्त सुविधा नहीं होने पर चिंता जताते हुए ट्वीट किया, “लॉकडाउन में ढील देने से पहले काश हमारे पास देशभर में और अस्पताल, बेड, डॉक्टर नर्स और उपकरण होते। भारतवासी कृपया बेहद सावधान रहें।”

फिल्मकार कुणाल कोहली ने लिखा कि कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर हमें ज्यादा सावधान रहना होगा, अपनी गतिविधयां जरूरी चीजों तक ही सीमति रखनी होगी।

निर्देशक ओनिर ने सलाह देते हुए कहा कि कृपया घर पर ही रहें और घर से बाहर निकलने पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

मनोरंजन

फिल्म फ्लॉप होने के बाद टूट गए थे सतीश कौशिक, आत्महत्या तक का कर लिया था विचार

Published

on

फिल्मी दुनिया में कई बार कलाकार और निर्माता अपनी फिल्मों को सफल बनाने के लिए सालों की मेहनत और करोड़ों रुपए लगा देते हैं, लेकिन जब वही फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती, तो उसका असर केवल करियर पर ही नहीं, बल्कि मानसिक स्थिति पर भी पड़ता है। हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा है, जिसने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था।

यह मामला सतीश कौशिक की फिल्म ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ से जुड़ा है। यह फिल्म अपने समय की सबसे महंगी हिंदी फिल्मों में गिनी जाती थी। फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी मुख्य भूमिका में थे। बड़े सितारों और भारी बजट के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। फिल्म का निर्देशन सतीश कौशिक ने किया था, जबकि इसे बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था।

एक सेलिब्रिटी चैट शो ‘जीना इसी का नाम है’ के दौरान सतीश कौशिक ने बताया था कि फिल्म के फ्लॉप होने के बाद वह इतने परेशान हो गए थे कि उन्हें बोनी कपूर से यह पूछने तक की हिम्मत नहीं हो रही थी कि फिल्म टिकट खिड़की पर कैसा प्रदर्शन कर रही है।

इसी बातचीत के दौरान बोनी कपूर ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि फिल्म की असफलता से सतीश कौशिक पूरी तरह टूट चुके थे। वह इतने निराश हो गए थे कि उन्होंने आत्महत्या तक के बारे में सोच लिया था।

उन्होंने कहा, ”सतीश चलती कार से कूदने तक के लिए तैयार थे। यही नहीं, होटल पहुंचने के बाद भी वह पहली मंजिल से छलांग लगाने की बात कर रहे थे।”

हालांकि, बातचीत में इस गंभीर स्थिति को सतीश कौशिक ने मजाकिया अंदाज में बताया कि जब वह होटल की पहली मंजिल पर खड़े थे, तब नीचे खाने का इंतजाम किया गया था। ऐसे में उनके मन में अचानक यह ख्याल आया कि अगर वह नीचे कूद गए और खाने पर गिर पड़े, तो लोग यह समझेंगे कि वह खाने के लिए कूदे हैं, न कि आत्महत्या करने के लिए।

फिल्म ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ की कहानी मशहूर लेखक जावेद अख्तर ने लिखी थी। फिल्म में अनुपम खेर, जॉनी लीवर और जैकी श्रॉफ जैसे बड़े कलाकार भी नजर आए थे। यह फिल्म 16 अप्रैल 1993 को रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक खरी नहीं उतर सकी।

Continue Reading

मनोरंजन

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बनी वेब सीरीज बैन, कांग्रेस नेताओं और डीजीपी को जान से मारने की धमकी

Published

on

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जीवन पर आधारित वेब सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ को भारत सरकार द्वारा बैन किए जाने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। सरकार के इस फैसले के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से कई प्रमुख नेताओं और पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को जान से मारने की धमकी दी गई है। ये धमकी सोशल मीडिया के जरिए दी गई है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को धमकी दी गई है।

जानकारी के अनुसार, गैंग की ओर से सोशल मीडिया के जरिए धमकी दी गई है। इस घटनाक्रम के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस बीच, कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने धमकी भरे संदेशों और कॉल्स की पुष्टि की।

बता दें कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ मामले में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 को पत्र लिखा है। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने अपने सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म पर यह पत्र साझा भी किया है। इस पत्र में ओटीपी प्लेटफॉर्म से इस वेब सीरीज को रिलीज नहीं करने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा, पत्र में 27.10.2025 को जारी ओटीटी दिशानिर्देशों का जिक्र करते हुए कहा गया है कि अगर हम इस तरह के वेब सीरीज को रिलीज होने की करने की अनुमति देते हैं, तो इससे समाज में अपराध बढ़ने की आशंका बढ़ सकती है, जिसे देखते इसे रिलीज नहीं करने का फैसला ही सही रहेगा।

मंत्रालय ने अपने पत्र में ओटीटी प्लेटफॉर्म को जारी किए गए दिशानिर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि गैंगस्टर और अपराधियों पर आधारित वेब सीरीज को रिलीज करने से पहले पूरे विवेक का इस्तेमाल करें। पत्र में आगे कहा गया कि इस तरह के वेब सीरीज में युवाओं को भ्रमित करने की पूरी क्षमता होती है, जिससे युवा गुमराह हो सकते हैं।

इसके अलावा, पंजाब पुलिस ने भी सूचित किया है कि अगर इस तरह के वेब सीरीज को रिलीज करने की अनुमति दी जाती है, तो इससे सामाजिक व्यवस्था तहस नहस हो सकती है। अपराधियों को महिमामंडित करना किसी भी समाज के लिए उचित नहीं है।

Continue Reading

मनोरंजन

‘खलनायक रिटर्न्स’ : फिर से आ रहा ‘बल्लू बलराम’, सुभाष घई बोले- संजय दत्त फिर से साबित कर देंगे

Published

on

अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर अपने खलनायक अंदाज में नजर आने वाले हैं। साल 1993 की सुपरहिट फिल्म ‘खलनायक’ का एंटी-हीरो किरदार ‘बल्लू बलराम’ अब नए रूप में बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। फिल्म की घोषणा के बाद फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने संजय दत्त के नए किरदार का पोस्टर शेयर करते हुए खुशी जताई है।

सुभाष घई ने मुक्ता आर्ट्स लिमिटेड की ओर से लिखा, “हम सभी यह देखकर बहुत खुश हैं कि हमारे प्यारे संजू ‘खलनायक रिटर्न्स’ के साथ वापस आ गए हैं। शुक्रवार को मीडिया को इसका एक जबरदस्त टीजर दिखाया गया, जिसे सबने खूब सराहा।”

उन्होंने आगे कहा कि बल्लू बलराम जैसे आइकॉनिक किरदार को दोबारा निभाना संजय दत्त के लिए बड़ी चुनौती है। उन्होंने पूरा भरोसा जताया कि संजय इस बार भी अपने अभिनय से सभी को प्रभावित कर देंगे। घई ने संजय दत्त और पूरी टीम के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

संजय दत्त ने शुक्रवार को खुद ‘खलनायक रिटर्न्स’ फिल्म की आधिकारिक घोषणा की। यह फिल्म 1993 की मूल ‘खलनायक’ का नया संस्करण बताई जा रही है। मूल फिल्म में संजय दत्त ने खलनायक का रोल किया था, जो उस समय काफी चर्चित रहा था। ‘बल्लू बलराम’ का किरदार आज भी दर्शकों की याद में ताजा है। मूल फिल्म ‘खलनायक’ उस समय की कल्ट क्लासिक बन गई थी। इसमें संजय दत्त के अलावा माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म के गाने और डायलॉग आज भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।

शुक्रवार को मुंबई में एक इवेंट के दौरान संजय दत्त ने घोषणा की कि उनकी कंपनी ‘थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स’ और अक्षा कंबोज की ‘एस्पेक्ट एंटरटेनमेंट’ ने सुभाष घई की मुक्ता आर्ट्स से क्लासिक फिल्म ‘खलनायक’ के सीक्वल के अधिकार खरीद लिए हैं।

इवेंट में ‘खलनायक रिटर्न्स’ का छोटा टीजर भी रिलीज किया गया, जिसमें संजय दत्त अपने मशहूर किरदार ‘बल्लू बलराम’ के नए और दमदार अवतार में नजर आए।

संजय ने सुभाष घई को शुक्रिया अदा करते हुए कहा, “खलनायक का सफर बहुत लंबा रहा है। सुभाष जी के बिना यह मुमकिन नहीं था। वह एक लीजेंड हैं और एंटरटेनमेंट की दुनिया के बेताज बादशाह हैं। वे इस नई फिल्म का भी हिस्सा होंगे।”

नई फिल्म ‘खलनायक रिटर्न्स’ के बारे में ज्यादा डिटेल्स नहीं बताई गई है।

Continue Reading
Advertisement
खेल2 hours ago

अंक तालिका में केकेआर ने लगाई दो पायदान की छलांग, 10वें नंबर पर खिसकी एलएसजी

महाराष्ट्र3 hours ago

मुंबई में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए से देश में निवेश बढ़ेगा, अधिक श्रम उपयोग वाले सेक्टर्स को होगा फायदा

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 hours ago

व्हाइट हाउस के डिनर प्रोग्राम में गोलीबारी से ‘चिंतित’ नहीं थे ट्रंप, एजेंसियों की तुरंत कार्रवाई की प्रशंसा

राजनीति4 hours ago

‘एक आदमी गलत हो सकता है, लेकिन सात लोग नहीं’, राघव चड्ढा ने ‘आप’ छोड़ने की बताई वजह

अंतरराष्ट्रीय समाचार24 hours ago

नई नेपाल सरकार ने चीन के साथ हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर समझौतों की जांच शुरू की

राष्ट्रीय समाचार1 day ago

रायगढ़ में 6 पुलिसकर्मी निलंबित; एसपी आंचल दलाल की कार्रवाई से मचा हड़कंप

व्यापार1 day ago

मार्केट आउटलुक : फेड, कच्चा तेल, ईरान-अमेरिका वार्ता और आर्थिक आंकड़े अगले हफ्ते निर्धारित करेंगे शेयर बाजार की चाल

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 day ago

ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग मामले में नया खुलासा, ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के इरादे से आया था बंदूकधारी

खेल1 day ago

आईपीएल 2026: एलएसजी से हिसाब चुकता करने उतरेगी केकेआर, ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

महाराष्ट्र2 days ago

मुंबई: नागपाड़ा के गैंगस्टर कालिया के एनकाउंटर का बदला लेने के लिए मुखबिर को मारा, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, कालिया का भतीजा और साथी गिरफ्तार

महाराष्ट्र2 weeks ago

महाराष्ट्र पुलिस के लिए भी अब हेलमेट पहनना अनिवार्य, डीजीपी ने जारी किया आदेश

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई: मालेगांव विस्फोट मामले में गिरफ्तारी के बाद 2008 में पुरोहित के करियर की प्रगति लगभग रुक गई थी।

महाराष्ट्र2 weeks ago

ग्रांट रोड के बार पर छापा: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई : जय श्री राम विवाद में 5 गिरफ्तार, आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, तनावपूर्ण स्थिति में शांति बनी हुई है।

व्यापार3 weeks ago

ईरान के ऊपर अमेरिकी जेट विमान मार गिराए गए; बचाव कार्य जारी

अपराध4 weeks ago

मुंबई में डिलीवरी वाहन से 27 गैस सिलेंडर चोरी, जांच जारी

राष्ट्रीय3 weeks ago

एचपीसीएल का सख्त एक्शन: सरकार की सख्ती के बीच एलपीजी से संबंधित अनियमितताओं के चलते 10 डिस्ट्रीब्यूटर को किया सस्पेंड

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई: ओबीसी नेता शब्बीर अंसारी ने छोटा सोनापुर कब्रिस्तान की जगह खाली करवाई, मौलाना मोइन मियां ने शोक सभा में दावा किया! छगन भुजबल ने कहा कि यह मुस्लिम पिछड़े वर्ग के लिए बहुत बड़ा नुकसान है

मुंबई प्रेस एक्सक्लूसिव न्यूज3 weeks ago

मुंबई: कुर्ला से अपने बेटे की गिरफ्तारी पर हम्माद सिद्दीकी के पिता ने गुहार लगाई, “मेरा बेटा बेकसूर है, एजेंसियों को उस पर रहम करना चाहिए।”

रुझान