Connect with us
Monday,16-March-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

भाजपा पिछड़ों दलितों का आरक्षण खत्म कर रही – अखिलेश

Published

on

लखनऊ, 6 फरवरी : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार पिछड़ों और दलितों की उपेक्षा कर रही है। भाजपा सरकार साजिश के तहत पिछड़ों, दलितों के आरक्षित पद खत्म कर रही है।

अखिलेश यादव ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि आरक्षण को खत्म करने के लिए रणनीति के तहत निजीकरण को बढ़ाया दिया जा रहा है। सरकारी विभागों में जो नौकरियां और भर्तियां निकलती है उनमें भी पिछड़ों और दलितों की कोई न कोई कारण बताकर भर्ती नहीं की जा रही है। बाद में सरकार इन खाली पदों पर अपने चहेतां की भर्तियां कर लेती है। कहा कि भाजपा पिछड़ों और दलितों का आरक्षण खत्म कर रही है।

बोले कि सामाजिक न्याय की विरोधी भाजपा हर कदम पर दलितों, पिछड़ों के साथ भेदभाव कर रही है। पिछले दिनो लखनऊ पीजीआई में आरक्षण के नियमों को दर किनार कर अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित पदों को खाली छोड़ दिया गया।

सपा मुखिया ने कहा कि प्रदेश में विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति में भी दलितों, पिछड़ों की उपेक्षा की गयी है। प्रदेश में पिछले वर्षो में हुई नियुक्तियों में भाजपा सरकार ने पिछडों, दलितों को उनका हक नहीं दिया। 69 हजार शिक्षक भर्ती में बड़े पैमाने पर अनियमितता हुई। पिछड़ों को उनका हक नहीं मिला।

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी पिछड़ों और दलितों के इसी हक और सम्मान को दिलाने के लिए लम्बे समय से जातीय जनगणना की मांग करती आ रही है। लेकिन भाजपा सरकार जातीय जनगणना का विरोध कर रही है। भाजपा जातीय जनगणना से डरती है। जबकि पिछड़ों, दलितों के हक और सम्मान दिलाने, उनके साथ हो रहे भेदभाव और अन्याय को खत्म करने के लिए जातीय जनगणना और सभी जातीयों का आंकड़ा होना बेहद जरूरी है। जातीय आंकड़े होने से सरकारी योजनाएं बनाने में आसानी होगी।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में गैस संकट! लेकिन लोगों को चिंता करने की ज़रूरत नहीं, छगन भुजबल ने सदन में दावा किया… केरोसिन की सप्लाई भी मुमकिन है

Published

on

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा में फ्यूल और गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केट और कमी अब आम बात हो गई है। ईरान-इज़राइल-अमेरिका युद्ध के कारण फ्यूल की गंभीर हालत को लेकर लोग परेशान हैं। विधानसभा में फूड और सिविल सप्लाई मिनिस्टर छगन भुजबल ने साफ किया कि गैस संकट और कमी को लेकर चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है क्योंकि केंद्र सरकार ने दावा किया है कि उसके पास गैस और फ्यूल का स्टॉक मौजूद है, इसलिए किसी को भी लाइनों में खड़े होने या ब्लैक मार्केटिंग से फ्यूल या गैस खरीदने की ज़रूरत नहीं है। सरकार गैस की ब्लैक मार्केट पर सख्त है और कार्रवाई भी चल रही है। राज्य में इस समय फ्यूल की कमी है, सिलेंडर की कमी है। इस बारे में बोलते हुए फूड और सिविल सप्लाई मिनिस्टर छगन भुजबल ने विधानसभा में ज़रूरी जानकारी दी। गैस सप्लाई एक केंद्रीय मुद्दा है, और केंद्र ने कहा है कि उनके पास LPG और PNG का काफी स्टॉक है। इसलिए चिंता करने की कोई बात नहीं है। इसलिए, चिंता करने की कोई बात नहीं है, कहीं भी लाइनों में खड़े न हों और गैस की ब्लैक मार्केट न करें। हर डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर, SP और दूसरे अधिकारियों की कमेटियां बनाई गई हैं। अब तक 2129 चेक किए जा चुके हैं। इन ऑपरेशन के ज़रिए अब तक 1208 गैस सिलेंडर ज़ब्त किए गए हैं। अब तक 33,66,411 रुपये का सामान ज़ब्त किया गया है। इस मामले में कुल 23 केस दर्ज किए गए हैं और 18 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। भुजबल ने कहा कि पिछले महीने गैस सिलेंडर की कीमत 852.50 रुपये थी। अब यह बढ़कर 912.50 रुपये हो गई है। कमर्शियल सिलेंडर 1720.50 रुपये से बढ़कर 1835 रुपये हो गए हैं। आज सुबह मैंने बड़ी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों, DPCL, HPCL, IOCL के प्रतिनिधियों से बात की, जिनमें कुछ बड़ी कंपनियाँ हैं। उन्होंने कहा कि LPG का रोज़ाना प्रोडक्शन 9,000 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 11,000 मीट्रिक टन कर दिया गया है। अगर कोई दिक्कत है, तो उसे दूर करने का काम भी चल रहा है। कंपनियों के पास केंद्र सरकार के ऑर्डर हैं, और कुछ संस्थाओं को गैस सप्लाई के लिए प्राथमिकता दी गई है, जिसमें अस्पतालों को 100 परसेंट प्राथमिकता दी गई है। एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन और पब्लिक सर्विस को भी 100 परसेंट प्रायोरिटी दी गई है। भुजबल ने कहा है कि रेलवे, एविएशन और डिफेंस सेक्टर से जुड़ी गिफ्ट शॉप को 70 परसेंट प्रायोरिटी दी गई है, और अगर गैस बची तो 50 परसेंट गैस फार्मा इंडस्ट्री को और 50 परसेंट सीड प्रोसेसिंग को दी जाएगी। इस बीच, राज्य में अभी गैस की कमी है, और सरकार ने अब इसे हल करने का एक तरीका तय किया है। गैस सिलेंडर और फ्यूल के विकल्प के तौर पर भुजबल ने कहा कि एक तरीका केरोसीन है। हमारे पास केरोसीन का स्टॉक मौजूद है। कुछ साल पहले नागपुर हाई कोर्ट ने कहा था कि अगर आपके पास उज्जला गैस स्कीम है, तो आपको केरोसीन की ज़रूरत नहीं होगी। इसलिए केरोसीन होने के बावजूद हम इसे नहीं दे रहे थे। लेकिन अब हमने हाई कोर्ट को बताया है कि मौजूदा हालात मुश्किल हैं, इसलिए पब्लिक इस्तेमाल के लिए केरोसीन देना ज़रूरी है। यह केरोसीन अब केरोसीन डीलरों को बांटने के लिए दिया जाएगा। हम IOCL, BPCL, HPCL कंपनियों के पंपों पर भी केरोसीन देंगे।

Continue Reading

राजनीति

बंगाल चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सुवेंदु अधिकारी को दो सीटों पर उतारा

Published

on

कोलकाता, 16 मार्च : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 144 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में भाजपा के कई दिग्गज नेताओं को टिकट दिया गया है। नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को दो सीटों से मैदान में उतारा गया है।

बता दें कि भाजपा की पहली लिस्ट में बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर और नंदीग्राम से उम्मीदवार बनाया गया है। पिछले चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में सीएम ममता बनर्जी को करीब 2000 वोटों के अंतर से हराया था।

वहीं, अग्निमित्रा पॉल को आसनसोल दक्षिण से टिकट दिया गया है। कूचबिहार उत्तर (अजा) से सुकुमार रॉय, सीतलकुची (अजा) से सावित्री बर्मन और दिनहाटा से अजय रॉय को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके साथ ही, तूफानगंज से मालती रावा रॉय, कुमारग्राम (अजजा) से मनोज कुमार ओरांव, कालचिनी (अजजा) से विशाल लामा, माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी (अजा) से आनंदमय बर्मन, सिलीगुड़ी से डॉ. शंकर घोष, फांसीदेवा (अजजा) से दुर्गा मुर्मू, गोलपोखर से सरजीत बिस्वास और चाकुलिया से मनोज जैन को मैदान में उतारा गया है।

पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में 12 मार्च को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई थी।

इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए थे।

इस बैठक में केंद्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न उम्मीदवारों के नाम पर अपनी स्वीकृति दी थी।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। 23 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव में 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जबकि 29 अप्रैल को दूसरे चरण के चुनाव में 142 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके साथ ही, चार मई को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Continue Reading

राजनीति

भाजपा सांसदों का विपक्ष पर हमला, लोकसभा में हंगामा और मर्यादा भंग करने का आरोप

Published

on

नई दिल्ली, 16 मार्च : भाजपा के सांसदों ने हाल ही में लोकसभा में विपक्ष के व्यवहार और संसद की मर्यादा को लेकर कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उनका व्यवहार रहता है, वह देश के लिए सही नहीं है। उन्हें व्यवहार में सुधार लाना चाहिए और सदन की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।

भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा सभी सांसदों को पत्र भेजना लोकतंत्र की मजबूती का प्रमाण है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष, विशेषकर राहुल गांधी और उनके सहयोगियों ने बिना किसी विषय के सदन में हंगामा किया। यह अविश्वास प्रस्ताव राहुल गांधी की जिद के कारण आया और उन्होंने उम्मीद जताई कि अब वे ऐसे धरने बंद करेंगे।

भाजपा सांसद कमलजीत सेहरावत ने लोकसभा अध्यक्ष की निष्पक्षता की सराहना करते हुए बताया कि ओम बिरला जब भी सदन के किसी भी सदस्य से बात करते हैं, चाहे वो पक्ष से हो या विपक्ष से हो, उसमें भेद-भाव नहीं होता है। लोकसभा अध्यक्ष ने बार-बार नेता प्रतिपक्ष को भी कहा कि वे अपनी बात रखें, लेकिन बार-बार वे उसे नजरअंदाज करते हैं और बाद में आरोप लगाते हैं कि उन्हें बात नहीं रखने दी जाती है, लेकिन उनका नजरअंदाज करना और बाद में आरोप लगाना चिंता का विषय है।

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने लोकसभा अध्यक्ष के लिए प्रधानमंत्री के पत्र पर कहा, “निश्चित रूप से संसद के अंदर विपक्ष का जिस प्रकार का व्यवहार है, मुझे लगता है कि उनके दिमाग में उनके खुद के अलावा कोई और सम्मानित है ही नहीं। वे न तो न्यायालय का सम्मान करते हैं, न संसद का, न राष्ट्रपति का, न उपराष्ट्रपति का और न ही स्पीकर का। मुझे लगता है कि उनके कोई सुधरने की गुंजाइश नहीं है।”

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि विपक्ष ने गैर जिम्मेदाराना तरीके अपनाए हैं। उन्होंने बताया कि पहले अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से लोकसभा अध्यक्ष को निशाना बनाया गया और अब चुनाव आयोग पर हमला किया जा रहा है। भाजपा सांसद ने इसे संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का राजनीतिक स्टंट करार दिया।

भाजपा सांसदों ने एक स्वर में कहा कि लोकसभा का उद्देश्य विवाद नहीं, बल्कि देश के चुने हुए 140 करोड़ लोगों के लिए काम करना है। उन्होंने विपक्ष पर हंगामा करने और सदन की मर्यादा भंग करने का आरोप लगाया। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में सहमति और असहमति दोनों हो सकती हैं, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई स्वीकार्य नहीं है।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र5 hours ago

महाराष्ट्र में गैस संकट! लेकिन लोगों को चिंता करने की ज़रूरत नहीं, छगन भुजबल ने सदन में दावा किया… केरोसिन की सप्लाई भी मुमकिन है

राजनीति6 hours ago

बंगाल चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सुवेंदु अधिकारी को दो सीटों पर उतारा

राष्ट्रीय6 hours ago

मुंबई: डीआरडीओ के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुरुलकर की जमानत पर फैसला सुरक्षित

अंतरराष्ट्रीय6 hours ago

मिडिल ईस्ट संकट और अफगानिस्तान युद्ध से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चरमराई, बचत उपायों की उम्मीद नहीं

व्यापार7 hours ago

लगातार तीन सत्रों की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 939 अंक उछला

राष्ट्रीय8 hours ago

देश में 25,605 एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स; 17,677 ग्रामीण क्षेत्रों में: सरकार

व्यापार8 hours ago

इंडिगो ने अदाणी एयरपोर्ट्स के साथ की साझेदारी, अब ड्यूटी-फ्री शॉपिंग पर मिलेंगे ‘इंडिगो ब्लूचिप्स’

राजनीति9 hours ago

भाजपा सांसदों का विपक्ष पर हमला, लोकसभा में हंगामा और मर्यादा भंग करने का आरोप

अंतरराष्ट्रीय9 hours ago

ईरान में मानवीय मदद के लिए डिजिटल डोनेशन में हो रही परेशानी, दूतावास ने भारत में कैश डोनेट की अपील की

मनोरंजन9 hours ago

सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम, अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से होगी रिलीज

महाराष्ट्र1 week ago

मुंब्रा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नदीम खान उर्फ ​​बाबा खान के घर पर फायरिंग, पुलिस टीम पर भी हमला, मुंब्रा में अलर्ट… नदीम ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई साइबर फ्रॉड: 55 बैंक अकाउंट से फ्रॉड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, संदिग्ध इक्विपमेंट, बैंक बुक और दूसरे डॉक्यूमेंट्स जब्त

व्यापार3 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, डिफेंस स्टॉक्स उछले

व्यापार1 week ago

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 300 अंक गिरा, आईटी शेयरों में बढ़त

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई: पुर्तगाली लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, सनसनीखेज घटना से मुंबई शर्मसार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

व्यापार2 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 350 अंक फिसला, आईटी शेयरों में बढ़त

खेल3 weeks ago

टी20 विश्व कप: ग्रुप स्टेज में इन चार छोटी टीमों का प्रदर्शन रहा दमदार, जिम्बाब्वे ने किया सबसे ज्यादा प्रभावित

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को ‘नष्ट’ करने का दावा किया

अपराध4 weeks ago

सेंट्रल एंड वेस्टर्न रेलवे (आरपीएफ) ने रेलवे डिब्बों और परिसरों में अवैध प्रचार सामग्री चिपकाने के आरोप में ‘बंगाली बाबा’ को गिरफ्तार किया।

व्यापार2 weeks ago

ईरान में चल रहे ‘बड़े सैन्य अभियानों’ के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व जाने वाली सभी उड़ानें कीं निलंबित

रुझान