Connect with us
Monday,16-March-2026
ताज़ा खबर

Monsoon

बिहार : जंगली जानवरों पर भी बाढ़ पड़ा भारी

Published

on

Bihar

 बिहार में आई बाढ़ से केवल आम आदमी ही नहीं जंगली जानवर भी परेशान हैं। बाढ़ के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त होने से ना केवल इंसान बल्कि मूक जंगली जानवरों के लिए भी यह बाढ़ आफत बनी हुई है। नदियों के तेज बहाव को जंगली जानवर खासकर हिरण नहीं झेल पा रहे हैं और वे इस वेग में बह रहे हैं।

इसकी सूचना के बाद हालांकि वन विभाग और ग्रामीण उनको बचाने की कोशिश में जुटा है। एक अनुमान के मुताबिक राज्य के विभिन्न इलाकों में अब तक 200 बह रहे हिरणों को रेस्क्यू कर उन्हें जंगल में छोड़ दिया गया है।

नेपाल के तराई क्षेत्रों लगातार हो रही बारिश से गंडक नदी और दूसरी कई नदियां उफान पर है। पूर्वी चंपारण जिले के सटे वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व के जंगलों और दियारा क्षेत्रों में गंडक नदी और अन्य नदियों में आई बाढ़ में कई हिरण बह कर मोतिहारी सहित कई अन्य क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं।

पूर्वी चंपारण के वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) प्रभाकर झा ने बताया कि अब तक वन विभाग और ग्रामीणों के सहयोग से 100 से अधिक हिरणों को अरेराज, डुमरियाघाट और कल्याणपुर के आसपास के गांवों से बरामद किया जा चुका है।

उन्होंने संतोष प्रकट करते हुए कहा कि वन जीवों के प्रति लोगों की बढ़ी सहानुभूति के कारण ही ग्रामीण लगातार वन विभाग के अधिकारियों को हिरण के आने की सूचना दे रहे हैं। वन विभाग भी हिरण की सूचना मिलते ही त्वरित गति से टीम का गठन कर कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने कहा कि कई हिरण नदी में तैर कर बाहर निकल जाते हैं जबकि कई हिरण बहकर आगे निकल जाते हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 110 हिरणों को रेसक्यू किया गया है। उन्होंने कहा कि इनमें कई हिरण स्वस्थ होते हैं, जबकि कुछ चोटिल हो जाते हैंे।

उन्होंने आईएएनएस को बताया कि जैसे-जैसे हिरण मिल रहे हैं, उनके स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें उदयपुर, मुमराहा, भेंडीहारी जंगल में सही सलामत छोड़ा जा रहा है।

इधर, गंडक में आई बाढ़ में भी कई हिरण बहकर गोपालगंज पहुंच रहे हैं। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले दो दिनों में यहां 42 हिरणों को रेस्क्यू किया गया है।

वन विभाग के एक अधिकारी बताते हैं कि हिरण का स्वभाव चंचल रहता है। किसी तरह का खतरा महसूस होने पर ये बहुत तेज रफ्तार से भागते हैं। इस वजह से ये बाढ़ की पानी की चपेट में आकर बह जा रहे हैं। वैसे ये हिरण संकट के समय मुकाबला भी करते हैं, यही कारण है कि ये कई किलोमीटर बाढ़ में बहने के बाद भी जीवित रह रहे हैं।

गोपालगंज के वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह कहते हैं, “नेपाल और पश्चिमी चंपारण से बड़ी संख्या में हिरण बाढ के पानी में बहकर गोपालगंज और सटे सीवान के इलाके में पहुंच रहे हैं। वन विभाग की टीम विशेष वाहनों से रेस्क्यू कर इन्हें वापस बेतिया के जंगलों में छोड़ने में जुटी है।”

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 20 हिरणों को पानी से बाहर निकाला गया है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर हिरण बाहर निकलने की कोशिश करते हैं कि लेकिन नदियों के किनारे इंसानों की गतिविधि के कारण फिर वापस लौट जाते हैं, जिससे वे फिर बाढ़ की चपेट में ही आ जाते हैं।

Monsoon

मुंबई मौसम अपडेट: मध्यम से भारी बारिश के बीच गणपति विसर्जन के लिए शहर तैयार; आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट

Published

on

WETHER

मुंबई: 11 दिवसीय गणेशोत्सव के भव्य समापन, गणपति विसर्जन की तैयारियों के बीच शनिवार को मुंबई में मध्यम से भारी बारिश हुई। महाराष्ट्र भर में लाखों श्रद्धालुओं के विसर्जन जुलूसों में शामिल होने की उम्मीद के चलते, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें नागरिकों को दिन भर चलने वाले उत्सव के दौरान सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

मुंबई में येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह से ही कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है, जबकि दोपहर और शाम तक कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बारिश के बावजूद, शहर में उमस और उमस बनी रहेगी, जबकि तटीय इलाकों में मध्यम हवाएँ चलने का अनुमान है।

ठाणे और नवी मुंबई भी यलो अलर्ट के तहत हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अचानक भारी बारिश से यातायात प्रभावित हो सकता है और विसर्जन का समय बढ़ सकता है। यात्रियों और श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना सावधानी से बनाएँ, क्योंकि दोपहर और देर शाम बारिश तेज़ होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29 और 24 डिग्री रहने का अनुमान है।

पालघर में, जहाँ पिछले हफ़्ते भारी बारिश हो चुकी है, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ज़िले में कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है, जिससे जलभराव और परिवहन बाधित होने का ख़तरा बढ़ सकता है, खासकर ग्रामीण इलाकों में। मौसम विभाग ने अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28 और 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है, साथ ही मध्यम से तेज़ हवाएँ चलने की भी संभावना है।

कोंकण तट के और आगे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों को येलो अलर्ट पर रखा गया है। रायगढ़ में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है, जबकि रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में असमान बारिश होने की संभावना है, कुछ जगहों पर तेज़ और कुछ जगहों पर हल्की। तापमान 24 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि आर्द्रता 89 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। हवा की गति लगभग 30 किमी प्रति घंटे तक पहुँचने का अनुमान है, समुद्र में उथल-पुथल मच सकती है और तटरेखा पर ऊँची लहरें उठने की आशंका है।

Continue Reading

Monsoon

मुंबई मौसम अपडेट: आज शहर में भारी बारिश, आईएमडी ने 5-6 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया

Published

on

WETHER

मुंबई: शुक्रवार को मुंबईवासियों की सुबह आसमान धूसर और बारिश से सराबोर रही, क्योंकि मानसून ने शहर पर अपनी मज़बूत पकड़ बनाए रखी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें 5 और 6 सितंबर को दिन भर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस पूर्वानुमान के चलते नगर निगम के अधिकारी और निवासी सतर्क हैं, क्योंकि शहर में जलभराव और यातायात जाम की एक और स्थिति पैदा हो सकती है।

शहर के लिए मौसम पूर्वानुमान

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 48 घंटों में मुंबई और उसके उपनगरों में रुक-रुक कर भारी बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार और शनिवार को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और तेज़ बारिश के साथ उमस और चिपचिपाहट वाला मौसम रहेगा। दिन का तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहेगा, जिससे उमस से जूझ रहे निवासियों को ज़्यादा राहत नहीं मिलेगी।

हालाँकि, आने वाले पूरे हफ़्ते बारिश की तीव्रता इतनी ज़्यादा रहने की उम्मीद नहीं है। 7 सितंबर से, मुंबई में बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी देखी जा सकती है। आईएमडी ने रविवार और सोमवार को मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है, जिससे यात्रियों को कुछ राहत मिलेगी। 9 और 10 सितंबर तक, शहर में हल्की बारिश होने की संभावना है, और इन दिनों के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है, जिससे भारी मानसून से एक ज़रूरी राहत मिलने का संकेत मिलता है।

इस बीच, पूरे महाराष्ट्र में मौसम विभाग ने अलग-अलग तीव्रता की बारिश का अनुमान लगाया है। 5 सितंबर को राज्य में मानसून सक्रिय रहेगा। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। उत्तरी तटीय महाराष्ट्र भी अलर्ट पर है, जहाँ लगभग 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएँ चलने का अनुमान है, जिससे मछुआरों और तटीय निवासियों की चिंता बढ़ गई है।

कोंकण क्षेत्र में स्थिति मिली-जुली बनी हुई है। रायगढ़ जिले को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है और कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में येलो अलर्ट जारी है, जो कुछ जगहों पर भारी बारिश का संकेत देता है, लेकिन रायगढ़ जितनी तीव्रता का नहीं। तापमान के लिहाज से, कोंकण में अधिकतम तापमान लगभग 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है, जो बादल और नम मौसम की स्थिति को दर्शाता है।

Continue Reading

Monsoon

मुंबई मौसम अपडेट: आज शहर में भारी बारिश की संभावना; आईएमडी ने 5 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी किया

Published

on

WETHER

मुंबई: गुरुवार को मुंबई में बादल छाए रहे और छिटपुट बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में बादल छाए रहने और मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने आज और कल, 5 सितंबर के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

पूर्वानुमान के अनुसार, शहर में सुबह और दोपहर में हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि शाम और देर रात को भारी बारिश होने की उम्मीद है। आईएमडी ने बारिश की इस गतिविधि में वृद्धि का श्रेय बंगाल की खाड़ी के ऊपर वर्तमान में सक्रिय निम्न दबाव की पट्टी को दिया है, जो नमी से भरी हवाओं को पश्चिमी तट की ओर धकेल रही है।

नवी मुंबई में सुबह के समय हल्की बारिश और उसके बाद दिन में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। ठाणे और कल्याण-डोंबिवली में शाम तक तेज़ बारिश होने की संभावना है, जिससे कई सड़कों पर पानी जमा हो सकता है। अधिकारियों ने यात्रियों को चेतावनी दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएँ, क्योंकि व्यस्त समय में यातायात जाम की स्थिति और भी बदतर हो सकती है।

वसई-विरार और मीरा-भायंदर समेत पश्चिमी उपनगरों में दिन भर मध्यम बारिश की संभावना है। हालाँकि, आईएमडी ने कुछ इलाकों, खासकर तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया है।

एडवाइजरी में आगे कहा गया है कि मुंबई और एमएमआर में दिन भर बारिश की गतिविधियाँ तेज़ बनी रह सकती हैं, और 5 से 7 सितंबर के बीच इसमें कमी आ सकती है। हालाँकि, इस दौरान पूरे क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून का प्रभाव सितंबर के मध्य तक जारी रहने की संभावना है, जिसके बाद बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम हो जाएगी।

कोंकण क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट जारी है और रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जैसे जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय21 minutes ago

देश में 25,605 एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स; 17,677 ग्रामीण क्षेत्रों में: सरकार

व्यापार34 minutes ago

इंडिगो ने अदाणी एयरपोर्ट्स के साथ की साझेदारी, अब ड्यूटी-फ्री शॉपिंग पर मिलेंगे ‘इंडिगो ब्लूचिप्स’

राजनीति1 hour ago

भाजपा सांसदों का विपक्ष पर हमला, लोकसभा में हंगामा और मर्यादा भंग करने का आरोप

अंतरराष्ट्रीय2 hours ago

ईरान में मानवीय मदद के लिए डिजिटल डोनेशन में हो रही परेशानी, दूतावास ने भारत में कैश डोनेट की अपील की

मनोरंजन2 hours ago

सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम, अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से होगी रिलीज

राष्ट्रीय2 hours ago

‘कुछ लोगों के लिए, चिकन बिरयानी के बदले कारसेवकों का खून भी सौदा करने योग्य है’: इफ्तार पार्टी में उपस्थिति के बाद भाजपा की प्रीति गांधी ने संजय राउत की आलोचना की

अंतरराष्ट्रीय2 hours ago

ट्रंप के दावों के बीच मोजतबा खामेनेई ने दिखाई आंख, बोले-मुआवजा दो या अंजाम भुगतो

अंतरराष्ट्रीय3 hours ago

दुबई एयरपोर्ट ने ड्रोन हमले के बाद सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित किया

व्यापार3 hours ago

भारत के पास पर्याप्त टैक्स बफर मौजूद, 110 डॉलर प्रति बैरल तक कच्चे तेल की कीमतों को वहन करने में सक्षम : रिपोर्ट

राजनीति3 hours ago

जब देश में संकट होता है तो ऐसे समय में भी कांग्रेस राजनीति करती हैः जेपी नड्डा

महाराष्ट्र1 week ago

मुंब्रा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नदीम खान उर्फ ​​बाबा खान के घर पर फायरिंग, पुलिस टीम पर भी हमला, मुंब्रा में अलर्ट… नदीम ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई साइबर फ्रॉड: 55 बैंक अकाउंट से फ्रॉड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, संदिग्ध इक्विपमेंट, बैंक बुक और दूसरे डॉक्यूमेंट्स जब्त

व्यापार3 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, डिफेंस स्टॉक्स उछले

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई: पुर्तगाली लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, सनसनीखेज घटना से मुंबई शर्मसार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

व्यापार1 week ago

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 300 अंक गिरा, आईटी शेयरों में बढ़त

व्यापार2 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 350 अंक फिसला, आईटी शेयरों में बढ़त

खेल3 weeks ago

टी20 विश्व कप: ग्रुप स्टेज में इन चार छोटी टीमों का प्रदर्शन रहा दमदार, जिम्बाब्वे ने किया सबसे ज्यादा प्रभावित

अपराध4 weeks ago

सेंट्रल एंड वेस्टर्न रेलवे (आरपीएफ) ने रेलवे डिब्बों और परिसरों में अवैध प्रचार सामग्री चिपकाने के आरोप में ‘बंगाली बाबा’ को गिरफ्तार किया।

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को ‘नष्ट’ करने का दावा किया

व्यापार2 weeks ago

ईरान में चल रहे ‘बड़े सैन्य अभियानों’ के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व जाने वाली सभी उड़ानें कीं निलंबित

रुझान