Connect with us
Sunday,28-June-2026
ताज़ा खबर

खेल

मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा पल : पंत

Published

on

Rishabh-Pant

 गाबा इंटरनेशनल स्टेडियम में नाबाद 89 रनों की पारी खेल भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कहा है कि यह उनके ‘जीवन का सबसे बड़ा पल है।’ आस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 328 रनों की चुनौती रखी थी, जिसे भारत ने मैच के अंतिम दिन मंगलवार को सात विकेट खोकर हासिल कर लिया।

पंत को उनकी बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ दे मैच चुना गया।

पंत ने कहा, “यह मेरे जीवन का अभी तक सबसे बड़ा पल है। मैं इस बात से खुश हूं कि सपोर्ट स्टाफ और मेरी टीम के सभी साथियों ने तब मेरा साथ दिया जब मैं खेल नहीं रहा था। यह सपने जैसी सीरीज रही है।”

उन्होंने कहा, “टीम प्रबंधन ने हमेशा मेरा साथ दिया और हमेशा कहा कि आप मैच विजेता खिलाड़ी हो और आपको टीम के लिए मैच जीतने हैं। मैं हर दिन सोचता रहता था कि मुझे भारत के लिए मैच जीतने हैं और यह मैंने आज किया।”

भारत ने इस जीत के साथ चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम करते हुए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास ही रखी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फीफा वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड को 5-1 से रौंदकर बेल्जियम ने हासिल किया नॉकआउट स्टेज का टिकट

Published

on

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप जी मुकाबले में बेल्जियम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को एकतरफा अंदाज में 5-1 से हराया। बीसी प्लेस स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ ही बेल्जियम ने राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह बना ली है।

बेल्जियम के हाथों मिली हार के साथ ही न्यूजीलैंड का अगले राउंड में पहुंचने का सपना टूट गया है। बेल्जियम की इस जीत के नायक लिएंड्रो ट्रॉसार्ड रहे, जिन्होंने मैच में दो गोल दागे। ग्रुप जी में बेल्जियम और मिस्र दोनों पांच-पांच प्वाइंट्स के साथ बराबर पर रहे, लेकिन गोल के अंतर के आधार पर बेल्जियम ने ग्रुप में पहले स्थान हासिल किया।

बेल्जियम और मिस्र दोनों पांच-पांच पॉइंट्स पर बराबर रहे, लेकिन गोल अंतर के आधार पर बेल्जियम ग्रुप में टॉप पर रहा। ईरान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलने के साथ ही मिस्र ने भी अगले राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है। ईरान 3 प्वाइंट के साथ तीसरे स्थान पर रहा, जबकि न्यूजीलैंड 3 मुकाबलों में एक प्वाइंट ही अर्जित कर सका।

मैच की शुरुआत से ही बेल्जियम ने गेंद पर कब्जा बनाए रखा और लगातार न्यूजीलैंड के गोल पर हमले किए। 11वें मिनट में लिएंड्रो ट्रॉसार्ड गोल करने के करीब पहुंचे, लेकिन उनका शॉट गोल पोस्ट से टकरा गया। कुछ देर बाद बेल्जियम को पेनल्टी भी मिली, लेकिन वीएआर (वीडियो असिस्टेंट रेफरी) जांच के बाद फैसला बदल दिया गया, क्योंकि रेफरी ने माना कि न्यूजीलैंड के खिलाड़ी का हाथ स्वाभाविक स्थिति में था।

बेल्जियम ने 28वें मिनट में 1-0 की बढ़त हासिल की। केविन डी ब्रूने के शानदार क्रॉस पर ट्रॉसार्ड ने बेहतरीन फिनिश करते हुए पहला गोल दागा। दूसरे हाफ की शुरुआत में ही ट्रॉसार्ड ने अपना दूसरा गोल किया। मुकाबले के 49वें मिनट में उन्होंने डी ब्रूने के एक और शानदार पास को नियंत्रित किया और नजदीक से गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाकर स्कोर 2-0 कर दिया।

न्यूजीलैंड ने वापसी की कोशिश की, लेकिन बेल्जियम के गोलकीपर थिबो कोर्टोइस ने शानदार बचाव कर टीम की बढ़त कायम रखी। इसके बाद डी ब्रूने ने मैच के 66वें मिनट में बेल्जियम की बढ़त को 3-0 कर दिया। इस गोल के साथ 34 वर्षीय डी ब्रूने फीफा वर्ल्ड कप में बेल्जियम के लिए गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बने।

84वें मिनट में न्यूजीलैंड की ओर से एकमात्र गोल एलिजा जस्ट ने किया। हालांकि, इसके ठीक एक मिनट बाद रोमेलु लुकाकू ने बेहतरीन हेडर से बेल्जियम की ओर से चौथा गोल करते हुए टीम की जीत पक्की कर दी। स्टॉपेज टाइम में एलेक्सिस सालेमेकर्स ने बेल्जियम के लिए पांचवां गोल किया और टीम की धमाकेदार जीत पर मुहर लगा दी।

Continue Reading

खेल

फीफा विश्व कप: मिस्र के खिलाफ ड्रॉ के बाद ईरान के कोच ने यूएस के यात्रा पाबंदियों की आलोचना की

Published

on

ईरान के कोच आमिर घालेनोई ने सिएटल में फीफा विश्व कप के अपने आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच में मिस्र के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ के बाद अमेरिका द्वारा अपनी टीम पर लगाए गए यात्रा पाबंदियों की कड़ी आलोचना की। घालेनोई ने कहा कि यात्रा पाबंदियों की वजह से उनकी टीम और खिलाड़ियों को नुकसान हुआ।

ईरान के लिए यह एक मुश्किल सफर था क्योंकि उन्हें अपने तीन ग्रुप स्टेज मैचों के लिए मेक्सिको के तिजुआना में अपने बेस से सफर करना पड़ा, और मिस्र के मैच से पहले अमेरिकी अधिकारियों के कुछ नरम पड़ने के बावजूद, उन्हें किक-ऑफ से दो दिन पहले सिएटल एरिया में आने की इजाजत दी गई। अमेरिका में उनकी मौजूदगी के हालात को वाशिंगटन के ईरान के साथ चल रहे राजनयिक झगड़े से भी जूझना पड़ा है, और ऐसा समझा जाता है कि अमेरिका के साथ झगड़े के बाद ईरान को लगभग हिस्सा लेने से मना कर दिया गया था।

मैच के बाद घालेनोई ने पत्रकारों से कहा, “मेजबान देश ने हमारे साथ बहुत गलत बर्ताव किया। अगर मेजबान देश ने हमें दो सप्ताह पहले आने दिया होता, तो हम शारीरिक और मानसिक तौर पर बेहतर स्थिति में होते। उन्होंने हमें वह इंसाफ नहीं दिया। ईरान को मैच के तुरंत बाद तिजुआना वापस जाना पड़ा, जिससे टीम की रिकवरी में और देरी हुई क्योंकि वे नॉकआउट-स्टेज में अपनी किस्मत का इंतजार कर रहे थे। मुझे लगता था कि हम सच में पूरी तरह से दबी हुई टीम हैं, लेकिन इन तीन मैचों के बाद, मैंने देखा कि हमारी किस्मत भी खराब है।”

घालेनोई ने कहा, “मैं फीफा से गुजारिश करता हूं कि मेजबान को आने वाले विश्व कप में खिलाड़ियों और टीमों के साथ ऐसा बर्ताव न करने दें।”

उन्होंने कहा, “टीम एक पवित्र मकसद के साथ आई थी, जो था ट्रेनिंग करना और अच्छा खेलना। अगर ऊपरवाला चाहेगा, तो हम आगे बढ़ेंगे। मैं खिलाड़ियों को आराम के लिए एक दिन दूंगा, मानसकि रूप से शांत होने के लिए समुद्र के किराने जाऊंगा।”

Continue Reading

खेल

फीफा वर्ल्ड कप: 1-1 से ड्रॉ के साथ जापान और स्वीडन ने कटाया नॉकआउट स्टेज का टिकट

Published

on

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जापान और स्वीडन के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। हालांकि, डलास स्टेडियम में इस नतीजे के बावजूद जापान और स्वीडन की टीमों ने राउंड ऑफ 32 का टिकट हासिल कर लिया है।

मैच की शुरुआत से पहले ही जापान इस बात को अच्छे से जानता था कि नॉकआउट स्टेज में पहुंचने के लिए टीम को स्वीडन के खिलाफ सिर्फ ड्रॉ खेलना होगा। वहीं, स्वीडन को सीधे दूसरे स्थान पर पहुंचने के लिए जीत की जरूरत थी। हालांकि, मुकाबला बराबरी पर खत्म होने के बावजूद स्वीडन भी आठ सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीमों में शामिल होकर अगले दौर में पहुंच गया है।

ग्रुप एफ में दूसरे नंबर पर रहने वाली जापान टीम की भिड़ंत 30 जून को ब्राजील के साथ होगी, जबकि स्वीडन को अभी अपने अगले प्रतिद्वंद्वी का इंतजार करना होगा। पहले हाफ में दोनों टीमों ने कई मौके बनाए, लेकिन किसी को भी गोल करने में सफलता हाथ नहीं लगी। जापान ने शुरुआत से ही गेंद पर ज्यादा नियंत्रण रखा और लगातार स्वीडन के डिफेंस पर दबाव बनाया। डाइजेन माएडा का हेडर थोड़ा बाहर चला गया, जबकि युकिनारी सुगावारा और कीटो नाकामुरा के प्रयासों को स्वीडिश गोलकीपर जैकब जेटरस्ट्रॉम ने शानदार तरीके से रोक दिया।

दूसरे हाफ की शुरुआत के बाद जापान ने आखिरकार बढ़त हासिल कर ली। 56वें मिनट में रित्सु दोआन के बेहतरीन थ्रू पास पर डाइजेन माएडा ने शानदार फिनिश करते हुए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, स्वीडन ने जापान की लीड को ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रहने दिया। मैच के 62वें मिनट में एंथनी एलंगा ने स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। एलंगा ने दाएं विंग से शानदार दौड़ लगाई, अंदर की ओर कट किया और बाएं पैर से जोरदार शॉट लगाकर गेंद को गोल पोस्ट के कोने में पहुंचा दिया।

इसके बाद स्वीडन ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। टीम के स्टार स्ट्राइकर अलेक्जेंडर इसाक ने हेडर से गोल करने की कोशिश की, लेकिन जापान के गोलकीपर जायन सुजुकी ने शानदार बचाव करते हुए गेंद को बार के ऊपर धकेल दिया। सुजुकी ने एलंगा के एक और खतरनाक प्रयास को भी रोककर अपनी टीम को हार से बचाया। जापान ने ग्रुप एफ में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि स्वीडन भी सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीमों में जगह बनाकर नॉकआउट दौर में पहुंचने में सफल रही है।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार7 minutes ago

रुपए में स्थिरता, कोरियाई और ताइवानी बाजार में उतार-चढ़ाव से भारत में हो सकती है विदेशी निवेशकों की वापसी

राजनीति17 minutes ago

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल गुट ने बागी गुट के खिलाफ पुलिस में 4 शिकायतें दर्ज कराईं

राष्ट्रीय समाचार21 minutes ago

मान्यता प्राप्त भारतीय स्टार्टअप्स में प्रत्यक्ष रोजगार 36% से अधिक बढ़कर 23.64 लाख पहुंचा

राष्ट्रीय समाचार24 minutes ago

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम में ब्रेन मलेरिया का कहर, 48 घंटे में तीन बच्चों की मौत, 20 से अधिक अस्पताल में भर्ती

राजनीति26 minutes ago

पीएम मोदी की अपील का असर, देशवासियों ने सोना खरीदने और विदेश यात्रा पर दिखाया संयम

राष्ट्रीय समाचार40 minutes ago

सेशेल्स स्वर्ण जयंती स्वतंत्रता दिवस समारोह, भारतीय सेना की भागीदारी, पीएम मोदी मुख्य अतिथि

महाराष्ट्र17 hours ago

मुंबई: जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार खुद को पुलिस अधिकारी बताने वाले के खिलाफ क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

महाराष्ट्र17 hours ago

इसरो ने 175 टन के सेमी-क्रायोजेनिक इंजन का सफल हॉट टेस्ट किया

महाराष्ट्र18 hours ago

बेटे का पॉलिटिकल करियर बचाने की दौड़ शुरू हो गई, उद्धव ठाकरे को ‘माफी यात्रा’ शुरू करनी चाहिए, शिवसेना सेक्रेटरी किरण पावस्कर ने किया उद्धव पर हमला

महाराष्ट्र18 hours ago

मुंबई : नागरिक और व्यवसाय को पानी और खाने की क्वालिटी टेस्टिंग के लिए मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की एनालिटिकल लैबोरेटरी का इस्तेमाल करना चाहिए।

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल में देश में क्या-क्या बदल गया, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गिनाईं उपलब्धियां

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

फिसीपींस में भूकंप के बाद 37 हुई मृतकों की संख्या, 20 हजार लोग हुए विस्थापित

राजनीति4 weeks ago

मालवीय नगर अग्निकांड: पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

व्यापार2 weeks ago

स्पेसएक्स के आईपीओ से एलन मस्क की संपत्ति 970 अरब डॉलर के पार पहुंची, दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के करीब

राजनीति3 weeks ago

कर्नाटक: देवेगौड़ा के राज्यसभा नामांकन मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया मगरमच्छ के आंसू बहाने का आरोप

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

फिलीपींस के विनाशकारी भूकंप में अब तक 47 की मौत, सैकड़ों घायल

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: ईरान के समर्थन में उतरा इराकी ‘कताइब हिज्‍बुल्लाह’, अमेरिका को चेताया

महाराष्ट्र4 weeks ago

भाजपा सरकार मुसलमानों और विपक्ष को निशाना बना रही है, कानून से सज़ा देने के बजाय बुलडोज़र और एनकाउंटर चला रही है: अबू आसिम आज़मी

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

अंतहीन प्रक्र‍िया की ओर बढ़ रहा ईरान-अमेरिका समझौता, दोनों देश नई शर्तों के साथ कर रहे संशोधन की तैयारी

खेल2 weeks ago

फीफा वर्ल्ड कप: भारत में मेक्सिको बनाम साउथ अफ्रीका मैच कब और कहां देखें? जानें सभी जानकारी

रुझान