Connect with us
Wednesday,21-October-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

बिग बॉस 14 : शो में शामिल होने की खबरों को टीना दत्ता ने झुठलाया

Published

on

Tinaa-Dattaa

टेलीविजन अभिनेत्री टीना दत्ता ने रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में शामिल होने की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। धारावाहिक ‘उतरन’ से चर्चा में आईं टीना ने गुरुवार को सुबह इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखकर मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा है कि उन्हें यह रिएलिटी शो पसंद तो है, लेकिन सिर्फ एक दर्शक के तौर पर।

पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “मेरे फेवरेट बिग बॉस के नाम मेरा लव लेटर।”

टीना लिखती हैं, “प्यारे बिग बॉस, क्या आपको पता है कि आपसे कितना प्यार किया जाता है? बताती हूं, ऐसा कभी हुआ ही नहीं। हे भगवान! जब से आपके साथ मेरे काल्पनिक रिश्ते की शुरूआत हुई है, तब से मेरा फोन नॉन स्टॉप बजता ही रहता है। मैं उस लड़की की तरह महसूस कर रही हूं, जो अभी-अभी रिश्ते में आई है। मीडिया से कॉल आ रहे हैं, हम दोनों को लेकर हेडलाइन्स सामने आ रही हैं, काफी उत्सुकता है। मैं सोच रही हूं कि ये खिचड़ी पकी है कैसे? मेरे प्रिय, हमारी जोड़ी न तो स्वर्ग में बनी है और न ही धरती पर और न ही भारतीय टेलीविजन में, लेकिन याद रखना मैं तुमसे अब भी प्यार करती हूं, लेकिन एक दर्शक के तौर पर, प्रतिभागी के तौर पर नहीं। लव टीनजी टीना दत्ता।”

सलमान खान द्वारा संचालित ‘बिग बॉस 14’ को 3 अक्टूबर से कलर्स पर प्रसारित किया जाएगा।

मनोरंजन

‘बिग बॉस 20’ के सफर पर बोले अमन गांधी, कहा- मैं खुद को सही तरीके से व्यक्त नहीं कर पाया

Published

on

हाल ही में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ से बाहर हुए टेलीविजन अभिनेता अमन गांधी ने शो में अपने सफर को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने स्वीकार किया कि वह शो के दौरान खुद को सही तरीके से व्यक्त नहीं कर पाए।

अमन ने कहा कि जो लोग उन्हें अच्छी तरह जानते हैं, उन्हें भी लगा कि घर के अंदर उनका असली व्यक्तित्व देखने को नहीं मिला। अभिनेता ने यह भी माना कि ‘बिग बॉस’ के घर में रहते हुए वह खुद से बार-बार यही सवाल करते थे कि आखिर वह वैसे क्यों नहीं रह पा रहे हैं, जैसे आमतौर पर रहते हैं।

उन्होंने कहा, “मैं खुद को सही तरीके से व्यक्त नहीं कर पाया। मैं खुद को जितना जानता हूं और लोग मुझे जितना जानते हैं, सभी का यही कहना था कि कहीं न कहीं अमन गायब था। यानी घर में असली अमन दिखाई नहीं दे रहा था। मैं भी अंदर बैठकर सोचता था कि लोग तुम्हें जिस वजह से पसंद करते हैं, तुम वैसा क्यों नहीं कर पा रहे हो। मुझे लगता है कि बहुत ज्यादा दबाव, थोड़ी नकारात्मकता और कई चीजों का मिला-जुला असर दिमाग पर हावी हो जाता है। अंदर बहुत कुछ चल रहा था और मैं खुद को ठीक से व्यक्त नहीं कर पाया।”

अमन गांधी शो में केवल पांच सप्ताह का सफर तय कर सके। उन्हें अन्य नामित प्रतियोगियों की तुलना में कम वोट मिले, जिसके कारण उन्हें शो से बाहर होना पड़ा। लगातार दूसरे सप्ताह वह बॉटम में रहे थे। उनके साथ मैरी कॉम और उदिति सिंह भी बॉटम-थ्री में शामिल थीं।

इस सीजन में एक लाइफलाइन सिस्टम भी शुरू किया गया था, जिसके तहत हर प्रतियोगी को एलिमिनेशन से बचने के लिए दो अतिरिक्त मौके दिए गए थे, हालांकि अमन पहले ही एक वोटिंग राउंड में अपनी पहली लाइफलाइन गंवा चुके थे।

शो के दौरान वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी नकुल ढुल ने अमन के यौन अनुभवों को लेकर कुछ टिप्पणियां की थीं, जिससे अभिनेता असहज महसूस करने लगे थे, हालांकि अमन ने उस समय सीधे तौर पर नकुल का सामना नहीं किया, लेकिन बाद में उन्होंने इस बारे में अन्य घरवालों से चर्चा की।

कुछ प्रतियोगियों ने अमन से यह सवाल भी किया था कि उन्होंने उसी समय नकुल की टिप्पणी का विरोध क्यों नहीं किया।

Continue Reading

मनोरंजन

दलेर मेहंदी के साथ हुए बर्ताव पर भड़के राजपाल यादव, बोले-‘कला को खरीदा नहीं जा सकता’

Published

on

उत्तराखंड के एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस को लेकर हुए विवाद के बीच एक्टर राजपाल यादव ने सिंगर के साथ सार्वजनिक मंच पर किए गए बर्ताव को गलत बताया और राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के व्यवहार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस कलाकार की आवाज ने दशकों तक देश और दुनिया के लोगों का मनोरंजन किया है, उसके साथ हजारों लोगों के सामने इस तरह का व्यवहार करना ठीक नहीं है।

राजपाल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो मैसेज के जरिए अपनी बात रखी, जिसमें उन्होंने मंत्री के सामने दलेर मेहंदी के अपमान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कला को खरीदा नहीं जा सकता क्योंकि कला एक जिंदगी है और उसका सम्मान किया जाना चाहिए।

राजपाल यादव ने वीडियो में कहा, ”नमस्कार दोस्तों, मैं आपका राजपाल हूं। एक कला के विद्यार्थी के तौर पर मैं आपसे कुछ कहना चाहता हूं। जिस तरह एक सम्मानित मंत्री ने हजारों लोगों के सामने ऐसे दिग्गज सिंगर को अपमानित किया, जिसकी आवाज ने दशकों तक देश और दुनिया की सेवा की है, वह स्वीकार करने लायक नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा, ”जिस तरह एक सम्मानित मंत्री ने हजारों लोगों के सामने एक दिग्गज सिंगर के लिए इतने खराब शब्दों का इस्तेमाल किया, वह हैरान करने वाला था। माननीय मंत्री जी, यह आपको शोभा नहीं देता।”

राजपाल ने कहा कि इस घटना से ऐसा लगा, जैसे कला को खरीदा जा सकता है। उन्होंने इस सोच पर सवाल उठाते हुए कहा, ”ऐसा लगा जैसे आपने कला को खरीद लिया हो। कला कभी खरीदी नहीं जा सकती। कला एक जिंदगी है। जिंदगी का सम्मान कीजिए।”

राजपाल यादव ने दलेर मेहंदी के शराब पीने के आरोप को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि सिंगर शराब नहीं पीते हैं और उनकी सेहत भी ठीक नहीं चल रही है। राजपाल ने बताया कि वह फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में दलेर मेहंदी के साथ काम कर चुके हैं।

उन्होंने कहा, ”आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते हैं। मैंने भी उनके साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ में काम किया है। उनकी सेहत बिगड़ रही है और हर कोई उन्हें जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश कर रहा है। कला आती-जाती रहती है लेकिन कला का स्थान हमेशा बना रहता है। कला के इस स्थान का सम्मान कीजिए। भगवान आपका भला करे।”

बता दें कि दलेर मेहंदी को लेकर यह विवाद रविवार को उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में आयोजित सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ। दलेर मेहंदी स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे, तभी उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर पहुंचे। उन्होंने सिंगर की परफॉर्मेंस पर नाराजगी जताई और आरोप लगाया कि वह शराब के नशे में हैं और ठीक से गा नहीं पा रहे हैं। मंत्री ने सिंगर को कथित तौर पर दी गई फीस को लेकर भी सवाल उठाए।

इस घटना के बाद कई कलाकार दलेर मेहंदी के समर्थन में सामने आए। उनके भाई मीका सिंह, एक्टर अनुपम खेर और कॉमेडियन कपिल शर्मा समेत कई हस्तियों ने सिंगर के प्रति समर्थन जताया।

Continue Reading

मनोरंजन

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी बेटी का नाम ‘देवी पादुकोण सिंह’ रखा

Published

on

बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दशहरा के शुभ अवसर पर अपनी दूसरी बेटी के नाम का खुलासा किया है।

मंगलवार को रणवीर और दीपिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी दी है कि उन्होंने अपनी नन्ही परी का नाम ‘देवी पादुकोण सिंह’ रखा है।

एक संयुक्त पोस्ट में इस कपल ने एक बहुत ही प्यारी फैमिली फोटो शेयर की, जिसमें रणवीर, दीपिका और उनकी दोनों बेटियां नजर आ रही हैं।

जहां रणवीर और दीपिका अपनी बेटियों को देखकर मुस्कुरा रहे थे, वहीं बड़ी बहन दुआ अपनी छोटी बहन को प्यार जता रही है। चारों ने सुनहरे रंग के पारंपरिक कपड़े पहने हुए थे। सोशल मीडिया पर अपनी छोटी बेटी का नाम साझा करते हुए, उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि ‘देवी पादुकोण सिंह’

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों, जैसे मृणाल ठाकुर, शरवरी और भूमि पेडनेकर ने इस पोस्ट पर प्यार जताया।

रणवीर और दीपिका के घर इस साल 19 सितंबर को दूसरे बच्चे का आगमन हुआ। इस कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके यह खुशखबरी दी थी।

दीपिका और रणवीर ने ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ (2013), ‘बाजीराव मस्तानी’ (2015), ‘पद्मावत’ (2018) और ’83’ (2021) जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है। उन्होंने नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में एक निजी लेकिन शानदार समारोह में शादी की थी। इस कपल ने 8 सितंबर 2024 को अपनी पहली संतान बेटी दुआ का स्वागत किया था।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन जोड़ियों में से एक है। दोनों की लव स्टोरी फिल्मी होने के साथ ही साथ एक दूसरे के प्रति भरपूर सम्मान भी दिखता है। दोनों कई मौकों पर साथ दिखाई देते हैं और दोनों एक दूसरे के काम को भी काफी प्रोत्साहित करते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ रिलीज हुई। इस फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार9 hours ago

दिल्ली हवाई अड्डे पर पंजाब सीएम पर कस्टम कार्रवाई, 3 घंटे इंतजार के बाद लगा जुर्माना

मनोरंजन9 hours ago

‘बिग बॉस 20’ के सफर पर बोले अमन गांधी, कहा- मैं खुद को सही तरीके से व्यक्त नहीं कर पाया

राष्ट्रीय समाचार10 hours ago

हजरतगंज हत्याकांड: तीन आरोपियों की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर, एसटीएफ लखनऊ रवाना

राजनीति10 hours ago

अशुतोष रांका और सौरव दास मामले में सुनवाई पूरी, एसईएम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

अपराध10 hours ago

जम्मू में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 804 ग्राम हेरोइन और 1.114 किलो अफीम बरामद

अपराध10 hours ago

मुंबई: गरबा खेलने जाने से नाराज पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

व्यापार11 hours ago

आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी का दूसरी तिमाही में मुनाफा 28.6 प्रतिशत घटकर 221 करोड़ रुपए पर आया

अंतरराष्ट्रीय समाचार11 hours ago

पाकिस्तान: पंजाब में हाईवे पर यात्री बस पलटने से 10 की मौत, 44 घायल

मनोरंजन11 hours ago

दलेर मेहंदी के साथ हुए बर्ताव पर भड़के राजपाल यादव, बोले-‘कला को खरीदा नहीं जा सकता’

अंतरराष्ट्रीय समाचार12 hours ago

गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने जापान में की बैठकें, होंडा के विस्तार से 4,000 नई नौकरियों की संभावना

अपराध2 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

बॉलीवुड3 weeks ago

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

राजनीति2 weeks ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

खेल3 weeks ago

‘आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत,’ गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा

व्यापार3 weeks ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

राजनीति3 weeks ago

अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान : सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

मनोरंजन2 weeks ago

‘तुम झूठे हो गौतम गुलाटी’, प्रियंका चाहर चौधरी से भिड़े गौतम, ‘राइज एंड फॉल 2’ में छिड़ी तीखी जंग

मनोरंजन3 weeks ago

बर्थडे बॉय रणबीर कपूर पर बॉलीवुड ने बरसाया प्यार, मां नीतू और रवि दुबे ने भी दी बधाई

मनोरंजन2 weeks ago

कनिका-लव की लड़ाई में कूदी आम्रपाली, गुल्लू से हुई बहस

रुझान