Connect with us
Friday,25-September-2026
ताज़ा खबर

खेल

भारत में मैच फिक्सिंग कानून लागू हो तो बड़ा बदलाव आ सकता है : रिचर्डसन

Published

on

ICC

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की भ्रष्टाचारो रोधी इकाई के संयोजक स्टीव रिचर्डसन का मानना है कि अगर भारत में मैच फिक्सिंग को एक अपराध मान लिया जाए तो यह काफी बड़ा बदलाव लेकर आएगा क्योंकि उनके मुताबिक मैच फिक्सिंग के मौजूदा अधिकांश मामले भारत से जुड़े हैं। रिचर्डसन ने कहा कि आने वाले दिनों में यह मामले बढ़ सकते हैं क्योंकि भारत को 2021 में टी-20 विश्व कप और 2023 में वनडे विश्व कप की मेजबानी करनी है।

ईएसपीएनक्रिकइंफो ने रिचर्डसन के हवाले से लिखा है, ” भारत को दो आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करनी है। टी-20 विश्व कप 2021 और वनडे विश्व कप-2023।”

उन्होंने कहा, “इस समय कोई कानून नहीं है। हमारे भारतीय पुलिस से अच्छे संबंध हैं, लेकिन उनका एक हाथ बंधा हुआ है। भ्रष्टाचारियों को रोकने के लिए हमसे जो बन पड़ेगा, हम करेंगे। हम कर रहे हैं, हमने उनके लिए काफी मुश्किलें पैदा कर दी हैं।”

श्रीलंका ने नवंबर-2019 में मैच फिक्सिंग के लिए कानून बनाया था और वह ऐसा करने वाला पहला दक्षिण एश्यिाई देश बना था। इसमें दोषी खिलाड़ी पर जुर्माने के अलावा जेल भेजने का भी प्रावधान है। भारत में इस तरह का कोई कानून नहीं है।

उन्होंने कहा, “भारत में कानून बड़ा बदलाव ला सकता है। हम इस समय 50 मामलों की जांच कर रहे हैं। इनमें से अधिकतर मामले भारत में सक्रिय भ्रष्टाचारियों से जुड़े हुए हैं।”

उन्होंने कहा, “इसलिए, अगर भारत मैच फिक्सिंग को लेकर कोई कानून बनाता है तो यह खेल को बचाने वाली सबसे बड़ी बात होगी।”

रिचर्डसन ने बताया कि कानून न होने से कैसे काम में बाधा आती है।

उन्होंने कहा, “मैं भारतीय पुलिस और भारतीय सरकार को आठ नाम बता सकता हूं, उन लोगों के जो बड़े अपराधी हैं और लगातार खिलाड़ियों से मैच फिक्स करने के लिए संपर्क करते रहते हैं।”

उन्होंने कहा, “इस समय भारत में कानून की कमी होने के कारण पुलिस सीमित कदम ही उठा सकती है। उनके साथ मेरी हमदर्दी है क्योंकि वे मौजूदा कानून के हिसाब से काफी मेहनत करते हैं।”

खेल

एशियन गेम्स: डिफेंडिंग चैंपियन सात्विक-चिराग पुरुष डबल्स के पहले ही राउंड में बाहर

Published

on

डिफेंडिंग चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी शुक्रवार को एशियन गेम्स 2026 में पुरुष डबल्स बैडमिंटन इवेंट के पहले ही राउंड में थाईलैंड के पीराचाई सुखफुन और पक्कापोन तीरात्सकुल से हारकर बाहर हो गए।

दुनिया की नंबर 5 भारतीय जोड़ी इचिनोमिया सिटी म्युनिसिपल जिम्नेजियम में दुनिया की नंबर 36 थाई जोड़ी से 21-12, 19-21 और 14-21 से हार गई, जिससे उनका टाइटल डिफेंस निराशाजनक तरीके से खत्म हो गया।

पिछले महीने चाइना मास्टर्स का खिताब जीतने के बाद सात्विक और चिराग काफी मोमेंटम के साथ एशियन गेम्स में उतरे थे। उन्होंने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए चीन के ही जिटिंग और रेन शियांग्यू को 70 मिनट के फाइनल में 11-21, 21-13 और 21-17 से हराया।

सात्विक और चिराग थाई जोड़ी के खिलाफ शुरुआत में पूरे नियंत्रण में दिखे और पहला गेम 21-12 से जीत लिया। लेकिन सुखफुन और तीरात्साकुल ने धीरे-धीरे अपनी लय पकड़ ली और दूसरे गेम में भारतीयों को और मेहनत करने पर मजबूर कर दिया।

थाई जोड़ी ने 17-13 से चार पॉइंट की बढ़त बना ली थी, जिसके बाद सात्विक और चिराग ने वापसी करते हुए अंतर को 18-19 कर दिया। हालांकि, यह वापसी कमजोर रही, क्योंकि थाई जोड़ी ने निर्णायक गेम के लिए मजबूर कर दिया।

सुखफुन और तीरात्साकुल ने तीसरे गेम में भी अपना मोमेंटम बनाए रखा और जल्दी ही नियंत्रण बना लिया। सात्विक और चिराग को जवाब देने में मुश्किल हुई, जबकि थाई जोड़ी ने निर्णायक गेम में 21-14 से यादगार जीत हासिल की। यह हार सात्विक और चिराग के पुरुष टीम इवेंट में भारत के ब्रॉन्ज मेडल जीतने में अहम भूमिका निभाने के कुछ ही दिनों बाद हुई है।

चीन के खिलाफ सेमीफाइनल में, भारतीय जोड़ी ने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन लियांग वेई केंग और वांग चांग के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और चीनी जोड़ी को 21-11, 22-20 से हराया। सेमीफाइनल में हार के बाद भारत को आखिरकार ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा।

इंडिविजुअल पुरुष डबल्स का अभियान अब खत्म हो गया है। सात्विक और चिराग पिछले एडिशन में जीते गए गोल्ड मेडल को बचाने का मौका दिए बिना एशियन गेम्स से विदा लेंगे।

Continue Reading

खेल

एशियन गेम्स: शूटिंग में देश को गोल्ड और सिल्वर दिलाने वाले निशानेबाज खुश, कहा- अभी और मेडल आएंगे

Published

on

एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार का दिन भारतीय शूटिंग के लिए यादगार रहा है। भारत को शूटिंग में एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल मिले हैं। सुरुचि इंदर सिंह और कमलजीत ने एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। दोनों ने फाइनल में 484.6 का एशियन रिकॉर्ड स्कोर बनाया। वहीं, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्राक्ष पाटिल की भारतीय शूटिंग टीम ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम फाइनल में सिल्वर मेडल जीता।

पदक जीतने के बाद शूटर काफी खुश नज़र आए और भविष्य में इस खेल में और भी पदक आने की संभावना जताई।

शूटर सुरुचि सिंह ने आईएएनएस से कहा, “मुझे लगता है कि भारत को सिर्फ एक गोल्ड नहीं, बल्कि कई गोल्ड चाहिए, और इंडिया जरूर जीतेगा। मेरे दिमाग में यही चल रहा था कि मुझे अपना 100 प्रतिशत देना है और किसी भी कीमत पर इंडिया के लिए गोल्ड जीतना है।”

सुरुचि के साथ गोल्ड जीतने वाली मिक्स्ड टीम का हिस्सा रहे शूटर कमलजीत ने कहा, “मुझे उम्मीद थी कि मैं मेडल जीतूंगा, क्योंकि खाली हाथ वापस जाना ऐसा लगता है जैसे आप अभी-अभी आए हों, खेले हों और चले गए हों। ऐसा तो हर कोई करता है। मुझे एशियन गेम्स में मेडल चाहिए था। मुझे पता था कि मुझे अच्छा परफॉर्म करना होगा। यह बहुत अच्छा है कि शूटिंग में पहला गोल्ड मेडल घर लाए हैं। और भी मेडल आएंगे।”

पुरुषों के 50 मीटर 3 पोजीशन टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने वाले शूटर नीरज कुमार ने कहा, “अच्छा लग रहा है। हमने टीम सिल्वर जीता। कहीं न कहीं व्यक्तिगत मेडल की भी उम्मीद थी। लेकिन, मुझे टीम मेडल से ही संतोष करना होगा। हर दिन एक नया दिन होता है और कुछ भी हो सकता है। फिर भी, हम खुश हैं।”

सिल्वर मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने कहा, “यह बहुत अच्छा लग रहा है कि हमने टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। मुझे व्यक्तिगत मेडल जीतने की भी उम्मीद थी, लेकिन बदकिस्मती से ऐसा नहीं हुआ। मुझे इसका थोड़ा दुख है। भविष्य में मैं और मेहनत करूंगा और देश के लिए व्यक्तिगत मेडल जीतूंगा।”

ऐश्वर्य और नीरज के पास व्यक्तिगत इवेंट में पदक जीतने का मौका था, लेकिन दोनों निशानेबाज इसमें सफल नहीं रहे।

Continue Reading

खेल

एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का विजय रथ जारी, चीनी ताइपे को हराया

Published

on

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। सेमीफाइनल का टिकट हासिल करके देश के लिए पहले ही मेडल पक्का कर चुकी भारतीय टीम ने चीनी ताइपे के खिलाफ दमदार खेल दिखाते हुए 37-21 से जीत दर्ज की।

भारतीय रेडर्स मुकाबले में पूरी तरह से चीनी ताइपे के डिफेंस पर हावी नजर आए। पहले हाफ में भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला। पहले हाफ में ही टीम ने 23-11 की बड़ी बढ़त हासिल की। चीनी ताइपे के डिफेंडर्स पहले हाफ में भारत के रेडर्स के खिलाफ पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए। भारतीय टीम का डिफेंस भी मुकाबले में काफी मजबूत नजर आया।

दूसरे हाफ में भी भारतीय टीम ने अपना दमदार खेल जारी रखा, हालांकि चीनी ताइपे के डिफेंस ने पहले हाफ के मुकाबले दूसरे हाफ में बेहतर खेल दिखाया। भारत ने दूसरे हाफ में कुल 14 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि चीनी ताइपे की टीम 10 प्वाइंट ही अर्जित कर सकी। इस जीत के साथ ही सुनील कुमार की कप्तानी में भारतीय कबड्डी टीम का एशियन गेम्स 2026 में विजय रथ जारी है।

टीम ने टूर्नामेंट का आगाज जापान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया था। इसके बाद साउथ कोरिया के खिलाफ भी भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने मैच को 63-31 के बड़े अंतर से जीता। वहीं, तीसरे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ भी टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। बांग्लादेश को 48-25 से हराने के साथ ही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया और देश के लिए मेडल भी पक्का किया।

सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की भिड़ंत थाईलैंड से होगी। भारत एशियन गेम्स के इतिहास की सबसे सफल टीम रही है। टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने कुल 9 बार हिस्सा लिया है, जिसमें से 8 बार गोल्ड मेडल को अपने नाम किया है। सिर्फ साल 2018 में जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा था।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार10 hours ago

33.60 लाख करोड़ रुपए की 1,731 इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर सरकार की नजर, कनेक्टिविटी क्षेत्र को सबसे ज्यादा प्राथमिकता: सरकार

राष्ट्रीय समाचार10 hours ago

तमिलनाडु : मदुरांतकम रैली में विजय ने भ्रष्टाचार को लेकर स्टालिन को दी चुनौती

व्यापार10 hours ago

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद अगस्त में भारत के इंजीनियरिंग निर्यात में करीब 25 प्रतिशत की हुई वृद्धि

खेल11 hours ago

एशियन गेम्स: डिफेंडिंग चैंपियन सात्विक-चिराग पुरुष डबल्स के पहले ही राउंड में बाहर

राष्ट्रीय समाचार11 hours ago

गुजरात: भारतमाला एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर से एसयूवी की टक्कर, चार की मौत

राष्ट्रीय समाचार12 hours ago

भारत में ईयू के राजदूत जीन-एरिक पाकेट ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सौंपा परिचय पत्र

व्यापार12 hours ago

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला; सेंसेक्स 73,700 के करीब

खेल13 hours ago

एशियन गेम्स: शूटिंग में देश को गोल्ड और सिल्वर दिलाने वाले निशानेबाज खुश, कहा- अभी और मेडल आएंगे

राष्ट्रीय समाचार13 hours ago

बैंक यूनियनों के प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह देने पर पुलिस सोमवार तक ले फैसला: दिल्ली हाईकोर्ट

राष्ट्रीय समाचार13 hours ago

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में 36 सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर निकली वैकेंसी, 50 वर्ष के उम्मीदवारों के पास मौका

महाराष्ट्र3 weeks ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

राजनीति2 weeks ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

खेल1 week ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

खेल4 weeks ago

प्रीमियर लीग: फर्नांडीस की हैट्रिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से हराया

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

अपराध3 weeks ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

खेल3 weeks ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा

व्यापार4 weeks ago

सोने में बड़ी तेजी की संभावना, बुल केस में साल के अंत तक 5,600 डॉलर और चांदी 120 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है: रिपोर्ट

रुझान