Connect with us
Friday,09-October-2026
ताज़ा खबर

खेल

बीसीसीआई ने सस्पेंड किया आईपीएल 2021

Published

on

IPL

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2021 को कैंसिल कर दिया है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते यह फैसला किया गया है। आईपीएल के कई खिलाड़ियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद बोर्ड की ओर से यह फैसला लिया गया। मामले बढ़ते देख भारतीय और विदेशी दोनों खिलाड़ी इससे हटने पर विचार कर रहे थे।

सोमवार को पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाले मैच को कोरोना के चलते टाल दिया गया था। यह मैच अहमदाबाद में खेला जाना था। कोलकाता नाइट राइडर्स के दो खिलाड़ियों-वरुण चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज संदीप वॉरियर कोविड-19 पॉजीटिव पाए गए थे।

आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल के सदस्यों के मुताबिक मंगलवार को अमित मिश्रा और ऋद्धिमान साहा के पॉजीटिव पाए जाने के बाद यह फैसला लिया गया। बीसीसीआई के कई अधिकारियों और फ्रैंचाइजी ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है।

चेन्नई सुपर किंग्स के दल के दो सदस्यों- बोलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी और बस के क्लीनर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सीईओ काशी विश्वानाथन की दूसरी रिपोर्ट सोमवार शाम को नेगेटिव आई थी। हालांकि बालाजी और बस के ड्राइवर की रिपोर्ट पॉजिटिव ही आई थी।

कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ीपहले ही कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते अपने देश लौट गए थे। इसमें एडम जंपा, ऐंड्रू टाय और केन रिचर्डसन शामिल थे। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन ने भी बायो बबल की थकान से तंग आकर इंग्लैंड लौटने का फैसला किया था। इस बीच, दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी 25 अप्रैल को आईपीएल से ब्रेक लेने का फैसला किया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मेगन शट के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, यह मुकाम हासिल करने वाली बनीं तीसरी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

Published

on

ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शट के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है। शुक्रवार को ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड पर बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में शट ने वनडे क्रिकेट में 150 विकेट पूरे किए।

शट इस खास मुकाम तक पहुंचने वाली सिर्फ तीसरी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गई हैं। वह इस लिस्ट में दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पेरी (166 विकेट) और पूर्व तेज गेंदबाज कैथरीन फिट्जपैट्रिक (180 विकेट) के साथ शामिल हो गई हैं। बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में उतरते समय, 33 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए दो विकेट की जरूरत थी। उन्होंने सीरीज की पहली ही गेंद पर फरगाना हक का विकेट लिया और फिर तीसरे ओवर में शर्मिन सुल्ताना का विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की।

ऑस्ट्रेलिया के पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने के बाद उन्होंने पहली ही गेंद पर हक को पवेलियन भेजा। उन्होंने बांग्लादेशी ओपनर को एक ऐसी गेंद पर आउट किया जो ‘बैक-ऑफ-ए-लेंथ’ से अंदर की ओर आई और बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में फील्डिंग कर रहीं लिचफील्ड के हाथों में समां गई।

शट ने तीसरे ओवर में यह खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने शर्मिन सुल्ताना को फुल लेंथ की गेंद डाली, जो अंदर की तरफ स्विंग हुई। बल्लेबाज ने फ्लिक शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले को छूने के बजाय सीधे उनके पैड पर लगी। इसके बाद अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया।

शट इस फॉर्मेट में 150 विकेट लेने वाली कुल मिलाकर 12वीं खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में भारत की दिग्गज और पूर्व तेज गेंदबाज़ झूलन गोस्वामी सबसे आगे हैं, जिनके नाम 255 विकेट हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से फिट्जपैट्रिक 180 विकेट के साथ सबसे आगे हैं, जबकि पेरी 166 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की पूरी टीम 49.4 ओवर में 166 रन बनाकर ऑलआउट हुई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में एनाबेल सदरलैंड ने चार विकेट लिए, जबकि एशले गार्डनर, उप-कप्तान ताहलिया मैकग्राथ और जॉर्जिया वेयरहैम ने भी एक-एक विकेट चटकाया। ऑस्ट्रेलिया ने 167 रनों के लक्ष्य को 25.4 ओवर में सिर्फ 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। बल्लेबाजी में फोएबे लिचफील्ड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 गेंदों में 77 रनों की दमदार पारी खेली।

Continue Reading

खेल

मनजीत सिंह: एशियन गेम्स में रोइंग में देश के लिए जीता सिल्वर मेडल

Published

on

भारतीय नौकायन में मनजीत सिंह का नाम काफी प्रतिष्ठित है। मनजीत ने 2008 के बीजिंग और 2012 के लंदन ओलंपिक में पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उनकी टीम के अन्य साथी देवेंद्र खंडवाल और संदीप कुमार थे।

मनजीत सिंह का जन्म 10 अक्टूबर 1988 को हुआ था। नौकायन (रोइंग) में मनजीत की रुचि शुरुआत से ही रही। नौकायन एक ऐसा क्षेत्र है, जिसकी लोकप्रियता फिलहाल भारत में धीरे-धीरे बढ़ रही है। ऐसे में खेल की इस विधा में करियर बनाने का मनजीत का फैसला बेहद साहसिक था। उन्होंने 17 साल की उम्र में रोइंग शुरू की थी। उन्होंने इस्माइल बेग और बजरंग लाल से कोचिंग ली। यह उनकी कड़ी मेहनत और लगन का ही नतीजा था कि उन्होंने न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया, बल्कि पदक भी जीता। वह 75 किग्रा में प्रतिस्पर्धा करते रहे हैं।

जूनियर नेशनल्स में सिल्वर मेडल जीतने के बाद, वह हैदराबाद में एक कैंप में एशियन जूनियर चैंपियनशिप की तैयारी कर रहे थे, जब उन्हें नेशनल कॉल-अप मिला।

मनजीत सिंह अपने करियर की सबसे बड़ी प्रेरणा अपने कोच इस्माइल बेग को मानते हैं। ग्वांग्झू में 2010 में आयोजित एशियन गेम्स में उन्होंने दो अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में देश के लिए पदक जीता था। अगस्त 2020 में मनजीत सिंह को स्पोर्ट्स में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए प्रतिष्ठित ध्यानचंद अवॉर्ड मिला।

ध्यानचंद अवॉर्ड के बाद उन्होंने कहा था, “यह अवॉर्ड मेरे लिए बहुत मायने रखता है। यह मेरे लिए लाइफटाइम अचीवमेंट है। इस अवॉर्ड के साथ एक अचीवमेंट का एहसास होता है, जिसका मैं छह साल से इंतजार कर रहा था।”

मनजीत फिलहाल नौकायन में आने वाली नई प्रतिभाओं को प्रशिक्षित कर देश के लिए पदक लाने का जज्बा भरते हैं।

Continue Reading

खेल

प्रमोद भगत, भाविना पटेल आइची-नागोया एशियन पैरा गेम्स के लिए फ्लैग बियरर बनाए गए

Published

on

पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद भगत और भाविना पटेल 18 अक्टूबर को जापान के नागोया में होने वाले आइची-नागोया 2026 एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में फ्लैग बियरर के तौर पर भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे।

भारत के सबसे मशहूर पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक प्रमोद ने 2014 से 2023 के बीच छह एशियन पैरा गेम्स मेडल जीते हैं, जिनमें दो गोल्ड और चार ब्रॉन्ज शामिल हैं।

भारत की टॉप पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों में से एक भाविना ने 2018 से 2023 के बीच दो एशियन पैरा गेम्स मेडल जीते हैं, जिनमें एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज शामिल है।

भाविना ने कहा, “भारत का झंडा उठाने वाला चुना जाना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। जब आप तिरंगा उठाते हैं, तो आपको एहसास होता है कि आप खुद से कहीं बड़ी किसी चीज को रिप्रेजेंट कर रहे हैं। मैं प्रमोद के साथ ओपनिंग सेरेमनी में जाने और हमारे दल को लीड करने के लिए उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि हमारे सभी एथलीट कॉन्फिडेंस के साथ मुकाबला करेंगे, इस पल का आनंद लेंगे और भारत के लिए अपना बेस्ट देंगे।”

दोनों ने मिलकर आठ एशियन पैरा गेम्स मेडल जीते हैं, और अब वे भारतीय दल की अगुवाई में तिरंगा लेकर चलेंगे, क्योंकि देश 18 से 24 अक्टूबर, 2026 तक होने वाले 5वें एशियन पैरा गेम्स में अपना कैंपेन शुरू कर रहा है।

भगत और पटेल का चयन खास महत्व रखता है। दोनों एथलीट पैरा स्पोर्ट में भारत की तरक्की में सबसे आगे रहे हैं, एक पीढ़ी को प्रेरित करते हुए लगातार सबसे बड़े इंटरनेशनल स्टेज पर अच्छा प्रदर्शन किया है। दल के हेड के तौर पर उनकी मौजूदगी इस बात की निशानी होगी।

पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट, देवेंद्र झाझरिया ने कहा, “ओपनिंग सेरेमनी में प्रमोद भगत और भाविना पटेल का भारतीय दल को लीड करना हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। दोनों ही चैंपियन हैं जिन्होंने भारतीय पैरा स्पोर्ट की ग्रोथ में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उनका सफर, उपलब्धियां और हिम्मत उन्हें भारतीय दल का सही प्रतिनिधि बनाते हैं। मुझे यकीन है कि वे इस जरूरी कैंपेन को शुरू करते समय हमारे एथलीट्स को प्रेरित करेंगे।”

पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया गुरुवार को एक सेंड-ऑफ सेरेमनी में भारतीय दल को आधिकारिक तौर पर विदा करेगी। इस सेरेमनी में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। वहीं, केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे गेस्ट ऑफ ऑनर होंगी।

आइची-नागोया 2026 एशियन पैरा गेम्स पूरे कॉन्टिनेंट के पैरा-एथलीटों को एक साथ लाएंगे, जिसमें भारत बड़े इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन में अपनी बढ़ती सफलता को आगे बढ़ाना चाहेगा।

Continue Reading
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय समाचार5 hours ago

खाड़ी और ब्लैक सी में हमलों की भारत-लाइबेरिया ने की निंदा, समुद्री सुरक्षा पर जोर

अंतरराष्ट्रीय समाचार6 hours ago

रणनीतिक प्राथमिकताओं को लेकर मतभेदों के बावजूद भारत-अमेरिका साझेदारी आगे बढ़ रही है : रिपोर्ट

खेल6 hours ago

मेगन शट के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, यह मुकाम हासिल करने वाली बनीं तीसरी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

अपराध6 hours ago

असम राइफल्स और कस्टम विभाग ने त्रिपुरा में 25 लाख रुपए मूल्य का 501 किलोग्राम गांजा जब्त किया

मनोरंजन6 hours ago

‘कैसी पहेली जिंदगानी’ से ‘सलाम-ए-इश्क’ तक, रेखा का हर डांस है मास्टरक्लास

राजनीति6 hours ago

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही पुलिस, लोकतंत्र की आवाज दबाई नहीं जा सकती: दीपेंद्र हुड्डा

खेल6 hours ago

मनजीत सिंह: एशियन गेम्स में रोइंग में देश के लिए जीता सिल्वर मेडल

मनोरंजन7 hours ago

कनिका-लव की लड़ाई में कूदी आम्रपाली, गुल्लू से हुई बहस

राजनीति7 hours ago

सिब्बल के बयान का जिक्र कर फडणवीस बोले, एसआईआर का विरोध करने से पहले कांग्रेस अपना इतिहास देखे

मनोरंजन7 hours ago

नाना पाटेकर को कलाकार जुहैब खान ने दी अनोखी श्रद्धांजलि, दीवार पर कोयले से बनाई 6 फीट की तस्वीर

राजनीति4 weeks ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

खेल3 weeks ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा

मनोरंजन4 weeks ago

‘बिग बॉस 20’ में एक तरफ अरिश्फा का गुस्सा, दूसरी तरफ रीति तिवारी के आंसू, बोलीं- ‘मेरे खिलाफ गए तो लड़ूंगी’

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को मिला सपोर्ट, सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा; फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में तेजी

मनोरंजन3 weeks ago

अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी

अपराध3 weeks ago

पंजाब में 47 किलो हेरोइन और अवैध हथियारों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, सीमा पार से जुड़े तार

मनोरंजन3 weeks ago

लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, ‘इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें’

व्यापार1 week ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

व्यापार4 weeks ago

सेबी ने डेरिवेटिव्स सेटलमेंट और सीएएस फ्रेमवर्क में बदलाव का दिया प्रस्ताव

रुझान