Connect with us
Tuesday,25-August-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

बजरंग ने साथी खिलाड़ियों से कोविड-19 प्रोटोकॉल्स का पालन करने को कहा

Published

on

Bajrang-Punia

ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाले भारत के पुरुष कुश्ती खिलाड़ी बजरंग पुनिया ने अपने साथी खिलाड़ियों से सोनीपत में लगाए जा रहे राष्ट्रीय शिविर में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा है।

एक सूत्र ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि आठ पुरुष खिलाड़ी सोनीपत पहुंच गए हैं और वह सभी कमरे के अंदर बंद हैं और अपना 14 दिन का अनिवार्य क्वारंटीन पीरियड निकाल रहे हैं।

सूत्र ने कहा, “अगर सब कुछ अच्छा रहता है तो शिविर 15 सितंबर से शुरू हो जाएगा।”

कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बीच बजरंग ने कहा है कि एक दूसरे को सुरक्षित रखना हर किसी की जिम्मेदारी है।

बजरंग ने सोनीपत में आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “मैं इस समय क्वारंटीन में हूं और मेरी तरह बाकी के अन्य खिलाड़ी भी प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम हर किसी को सुरक्षित रखें। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने यह सभी नियम, कानून हमारी सुरक्षा के लिए बनाए हैं। हम इन्हें किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं कर सकते।”

उन्होंने कहा, “साई के अधिकारियों के साथ हमारी एक ऑनलाइन बैठक हो चुकी है। उन्होंने हमें हर तरह की मदद का वादा किया है। हमें आखिरकार शिविर में अच्छी तरह से ट्रेनिंग करने का मौका मिल रहा है और हमें यह बात सुनिश्चित करना चाहिए की यह अच्छी तरह से शुरू होकर अच्छी तरह से खत्म हो। हमें किसी भी तरह के प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं करना चाहिए।”

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन

आसिम रियाज से विवाद के बीच हिमांशी खुराना का नया पोस्ट, बोलीं- ‘सॉरी, मैं लो मेंटेनेंस वाली नहीं हूं’

Published

on

हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का भले ही ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन दोनों के बीच की पुरानी बातें एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में दोनों ने अपने रिश्ते और उससे जुड़े विवादों को लेकर अलग-अलग बातें सामने रखी हैं। मामला धर्म से जुड़े मतभेदों से शुरू हुआ और अब हिमांशी के उन दावों तक पहुंच गया है, जिनमें उन्होंने सबूत होने की बात कही है। इसी बीच मंगलवार सुबह हिमांशी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों के बीच एक मैसेज ने लोगों का ध्यान खींच लिया, जिसे उनके हालिया विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

हिमांशी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरों से भरा एक पोस्ट शेयर किया। इनमें एक तस्वीर ऐसी भी थी, जिसमें दीवार पर लिखा था, ‘सॉरी, मैं लो मेंटेनेंस वाली नहीं हूं।’ यानी ‘मैं ऐसे व्यवहार का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं, जिसमें मुझे कम अहमियत दी जाए।’

हिमांशी ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में व्हाइट हार्ट वाली इमोजी लगाई। फैंस उनके इस पोस्ट को आसिम रियाज से चल रहे विवाद से जोड़कर देख रहे हैं।

दरअसल, यह पूरा मामला तब फिर चर्चा में आया जब हिमांशी ने पारस छाबड़ा के साथ एक पॉडकास्ट में अपने पुराने रिश्ते और धर्म से जुड़े मतभेदों पर बात की। इसके बाद आसिम रियाज ने हिमांशी की बातों पर प्रतिक्रिया दी। आसिम ने कहा, ”मैंने कभी किसी से धर्म बदलने के लिए नहीं कहा। एक बार भी नहीं। बल्कि, मैं ही तुम्हें फिटनेस की ओर लेकर गया था। मुझसे मिलने के बाद ही तुम इस शेप में आई हो, उससे पहले तुम कैसी दिखती थीं, यह सभी जानते थे। इसलिए धर्म को हथियार की तरह इस्तेमाल मत करो। यह बहुत संवेदनशील विषय है। किसी निजी बात को लोगों के मन में मेरे लिए नफरत पैदा करने की वजह बनाना नासमझी है और इससे सिर्फ यह पता चलता है कि ध्यान खींचने के लिए तुम कितनी नीचे जा सकती हो।”

आसिम के इस बयान के बाद हिमांशी ने सोशल मीडिया पर लंबा जवाब दिया। उन्होंने कहा, ”मैंने हमेशा अपनी निजी जिंदगी के बारे में ईमानदारी से बात की है। चाहे वह मेरा बिग बॉस का अनुभव हो, मेरी आध्यात्मिक यात्रा हो या मेरी सेहत से जुड़ी बातें। मैंने अपनी जिंदगी के इन हिस्सों के बारे में हमेशा समझदारी से बात की है। मैंने कभी किसी को नीचा दिखाने या बदनाम करने के लिए अपनी कहानी का इस्तेमाल नहीं किया।”

हिमांशी ने यह भी साफ किया कि उन्होंने कभी ‘जबरन धर्म परिवर्तन’ का दावा नहीं किया था। उन्होंने कहा, ”मैंने कभी नहीं कहा कि जबरदस्ती धर्म परिवर्तन हुआ था। यह बात लोगों और मीडिया ने अपने हिसाब से बनाई, लेकिन जब मेरी सेहत का मजाक उड़ाया जाता है और मेरी परेशानियों पर सवाल उठाए जाते हैं, तो मुझे लगता है कि अब मुझे अपनी सीमा तय करनी होगी।”

उन्होंने कहा, “अगर बात सबूतों की हो रही है, तो पूरी बात करते हैं। मैं धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले के तथ्य और सबूत दिखाने के लिए तैयार हूं। इसमें सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्डिंग भी शामिल हैं। उम्मीद है, आपको 27 नवंबर 2023 की सुबह की बात याद होगी। मैं अपने साथ हुई हिंसा के सबूत भी सामने रख सकती हूं। अगर आप मेरी छवि खराब करना चाहते हैं, तो अब मैं आपकी इमेज बचाने के लिए हर बात छिपाती नहीं रहूंगी। बार-बार मेरा अपमान और बेइज्जती होगी, तो मैं चुप भी नहीं रहूंगी।”

हिमांशी ने कहा, ”अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस और चैनलों के लोगों ने आपकी हरकतों को छिपाया है, लेकिन अब मैं ऐसा नहीं करूंगी। मैंने हमेशा अपनी इज्जत बनाए रखी और दूसरों को सम्मान दिया। बदले में मैं भी यही सम्मान चाहती हूं। अगर मुझे सम्मान नहीं मिलेगा, तो अब चुप रहने की कोई वजह नहीं है। अगर आप सबूत की बात करना चाहते हैं, तो फिर इसे ईमानदारी से करते हैं। पूरी सच्चाई, तथ्यों और जवाबदेही के साथ।”

Continue Reading

मनोरंजन

एक्टर बहुत बहादुर होते हैं, कभी-कभी टूटा दिल भी चाहिए होता है : अनुपम खेर

Published

on

अभिनेता अनुपम खेर पिछले कई दशकों से मनोरंजन जगत में राज कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने एक अभिनेता की खूबियों पर चर्चा की। उनका कहना है कि एक एक्टर व्यक्ति के उन सभी भावनाओं को पर्दे पर उतारता है, जिसे लोग जल्दी बाहर नही लाते हैं।

अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर अपने कुछ शानदार किरदारों की तस्वीरें पोस्ट कीं। इसके साथ उन्होंने बताया कि एक एक्टर को बेशक अपनी कला के बदले नाम-शोहरत मिलती है, लेकिन एक्ट करते वक्त सिर्फ कलाकार की कला ही काम आती है।

उन्होंने लिखा, “एक अभिनेता का दिल और हुनर। अभिनेता बहुत ही नाजुक दिल के लोग होते हैं, जो अपनी उन भावनाओं को सभी के सामने लेकर आते हैं, जिन्हें लोग पूरी जिंदगी छिपाने की कोशिश करते हैं।

अभिनेता ने बताया कि व्यक्ति को अपनी पूरी जिंदगी में, गम, डर, जलन, प्यार, खुशी, असुरक्षा की भावनाओं को अपने अंदर ही ढूंढनी पड़ती हैं। उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि एक अभिनेता बहुत बहादुर होते हैं। क्योंकि बेशक, एक्टिंग से शोहरत, पैसा और ऐशो आसाम मिलते हैं, लेकिन एक्ट करते वक्त जब कमैरा चेहरे के सामने आता है, तो इन आरामों में से कोई भी काम नहीं आता है। उसके लिए आपको हुनर और एक खास तरह का दिल भी चाहिए, कभी-कभी तो टूटा हुआ दिल भी चाहिए होता है।”

अभिनेता ने अपने करियर के शुरुआती दिनों की बात करते हुए कहा, “करियर के शुरुआती सालों में, तो मुझे लगता था कि मैं खुद को साबित करने की जल्दी में था। क्योंकि मैं मनोरंजन जगत में एक गॉडफादर के तौर पर आया था और मेरे पास बस नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की ट्रेनिंग और आत्मविश्वास था। कहीं न कहीं मैं लगातार यही कह रहा था, “देखो मैं क्या कर सकता हूं. देखो मैं कितना अलग हो सकता हूं।”

अभिनेता ने बताया कि पिछले कुछ सालों में उनमें यही बदलाव आया है कि पहले से ज्यादा रिलैक्स हो गए हैं। उन्होंने लिखा, “मुझे अब दूसरों को इम्प्रेस करने की वैसी जरूरत महसूस नहीं होती। अब मुझे किरदार की अनिश्चितता में मजा आने लगा है, जैसे कि उसकी खामोशी, विरोधाभास, कमजोरियां, यहां तक कि उसकी बेवकूफियां भी। अब मैं खुद को और ज्यादा चैलेंज करता हूं, लेकिन अजीब बात यह है कि अब घबराहट बहुत कम होती है। शायद एक एक्टर के तौर पर उम्र बढ़ने की एक अच्छी बात यही है कि आप सभी को ये जताना बंद कर देते हैं कि आपको कितना पता है। यहां मेरे उस सफर के कुछ चेहरे हैं। हर एक ने मुझे एक्टिंग के बारे में कुछ नया सिखाया और मेरे बारे में भी, आनंद लें।”

Continue Reading

मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी ने किया कठिन योगासन ‘बाहु वशिष्ठासन’, पति राज कुंद्रा बोले -बैलेंस में महारत हासिल की

Published

on

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी रोजाना योगासन और संतुलित आहार के सेवन करने पर जोर देती हैं और अपने फैंस को योग के प्रति प्रेरित करने के लिए अक्सर सोमवार को पोस्ट करती रहती हैं। इस सोमवार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया और उनके पति राज कुंद्रा ने भी पत्नी को सपोर्ट करते हुए कहा कि उनमें सब कुछ बैलेंस करने की खास कला है।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह ‘बाहु वशिष्ठासन’ कर रही हैं। यह एक कठिन योगा पोज है जिसके लिए ताकत, स्थिरता और बैलेंस की जरूरत होती है। वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा, “बैलेंस आसान लग रहा है? चलो इसे टेस्ट करते हैं। अब आपकी बारी है अपना सेंटर ढूंढने और उसे होल्ड करने की।”

अभिनेत्री ने अपने इस पोस्ट के जरिए ‘बाहु वशिष्ठासन’ के फ़ायदों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि यह कोर, कंधों, हाथों, कलाइयों, पैरों और रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है और बैलेंस, स्टेबिलिटी और फोकस में सुधार करता है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आसन लैटरल कोर और ऑब्लिक स्ट्रेंथ बनाने में मदद करता है, जिससे पूरे शरीर पर बेहतर कंट्रोल और स्टेबिलिटी मिलती है।

अभिनेत्री के वीडियो पोस्ट करते ही पति और अभिनेता राज कुंद्रा ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, “आपने सच में सब कुछ बैलेंस करने की कला में मास्टरी कर ली है, मेरी रानी।”

शिल्पा, जो लंबे समय से फिटनेस और योग से जुड़ी हैं, अक्सर अपने फैन बेस के साथ वर्कआउट और वेलनेस से जुड़ा कंटेंट शेयर करती हैं। अपने पोस्ट के जरिए, एक्ट्रेस एक एक्टिव और हेल्दी लाइफस्टाइल को प्रमोट करती रहती हैं।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बात करें तो वे हाल ही में फिल्म ‘केडी – द डेविल’ में नजर आईं थी। फिल्म को कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम समेत कई भाषाओं में पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज किया गया था। यह फिल्म 1970 और 1980 के दशक के बेंगलुरु की सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जिसमें शिल्पा शेट्टी ने ‘सत्यवती’ नाम का एक दमदार और रेट्रो किरदार निभाया है। फिल्म में ध्रुव सरजा, संजय दत्त, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद, रेशमा नानैया, जीशु सेनगुप्ता और नोरा फतेही भी थीं।

Continue Reading
Advertisement
खेल5 minutes ago

‘इंग्लैंड टीम में कंपकंपी दौड़ जाए’, ब्रायडन कार्स विवाद पर माइकल वॉन ने की सख्त सजा की मांग

राजनीति10 minutes ago

मानसून सत्र के हंगामे पर रिजिजू ने विपक्ष को घेरा, कहा-सवाल पूछ सकते हैं पर संसद को ठप नहीं कर सकते

अंतरराष्ट्रीय समाचार14 minutes ago

जापान में 1,800 लोगों ने रस्सियों से खींचकर 360 टन का किला फिर अपनी जगह पहुंचाया

राजनीति32 minutes ago

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की राजनीतिक भूख बढ़ गई है : राम कृपाल यादव

व्यापार38 minutes ago

गिरावट के बाद बाजार में दिखी रौनक, सेंसेक्स 287 अंकों की बढ़त के साथ बंद, निफ्टी में 0.48 प्रतिशत की तेजी

महाराष्ट्र1 hour ago

ईद मिलाद-उन-नबी के लिए मुंबई पुलिस अलर्ट पर, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, माजगांव में गणपति की मूर्ति के अपमान के बाद संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त व्यवस्था।

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

मद्रास हाईकोर्ट ने सीएम विजय को चुनाव याचिकाओं को खारिज कराने की अर्जी देने के लिए समय सीमा तय की

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

कलकत्ता हाईकोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को तीन और एफआईआर में दी अंतरिम राहत, गिरफ्तारी पर रोक

मनोरंजन4 hours ago

आसिम रियाज से विवाद के बीच हिमांशी खुराना का नया पोस्ट, बोलीं- ‘सॉरी, मैं लो मेंटेनेंस वाली नहीं हूं’

व्यापार4 hours ago

सोने में सीमित दायरे में कारोबार, चांदी की कीमत घटी

अपराध4 weeks ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र में मछली पकड़ने पर 15 अगस्त तक पाबंदी, मंत्री नितेश राणे ने गोवा से मांगा सहयोग

मनोरंजन3 weeks ago

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं

व्यापार2 weeks ago

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का पहली तिमाही में घाटा बढ़ा, 249 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत का लक्ष्य 2030 तक 10,000 जीआई पंजीकरण और एफटीए के लिए वैश्विक बाजारों तक पहुंच बनाना

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

ओडिशा पुलिस की बड़ी सफलता, 6 महीने में 17,590 गुमशुदा महिलाएं और बच्चे खोजे गए

राजनीति2 weeks ago

केजरीवाल के कार्यकाल में सरकार को भारी जीएसटी नुकसान, रिश्वत-वसूली के लिए नहीं की गई कार्रवाई: प्रवेश वर्मा

महाराष्ट्र2 weeks ago

महाराष्ट्र: टीईटी पेपर लीक मामले में पुलिस प्रशिक्षण संस्थान का संचालक गिरफ्तार, भिवंडी कोर्ट में किया जा सकता है पेश

मनोरंजन3 weeks ago

‘खतरनाक स्टंट करने की हिम्मत देते हैं’, फरहाना भट्ट ने रोहित शेट्टी को बताया मजबूत सपोर्ट

रुझान