खेल
एसआरएच के खिलाफ ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन’ करने के लिए तैयार हैं बेयरस्टो।
पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो मंगलवार को मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल के 23वें मैच में अपनी पुरानी टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।
आईपीएल 2024 में पंजाब और हैदराबाद का हाल काफी मिलता जुलता है। दोनों ही टीमों ने अपने पहले 4 मैचों में 2 जीते हैं। हालांकि, नेट रन रेट के मामले में हैदराबाद थोड़ा आगे है। पंजाब अंक तालिका में छठे स्थान पर है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद पांचवें स्थान पर है।
साल 2022 में पंजाब में शामिल होने से पहले, बेयरस्टो ने एसआरएच के साथ तीन सीजन बिताए। अब उनका लक्ष्य अपनी पुरानी टीम के खिलाफ अच्छा स्कोर करना होगा।
एसआरएच के साथ अपने तीन सीजन में बेयरस्टो ने 1138 रन बनाए। उन्होंने 2019 में 10 मैचों में 55.62 की औसत और 157.24 की स्ट्राइक रेट से 445 रन बनाए, जिससे टीम को डेविड वार्नर और बेयरस्टो के रूप में एक खतरनाक सलामी जोड़ी मिली।
पीबीकेएस द्वारा सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर जारी एक वीडियो में, बेयरस्टो ने एसआरएच के साथ अपनी यादें शेयर की।
बेयरस्टो ने कहा, “सनराइजर्स हैदराबाद के साथ मेरी कुछ अद्भुत यादें हैं। वह एक अलग समय था, यह आईपीएल में उनके साथ मेरा पहला मौका था। इसलिए, उनके खिलाफ खेलना हमेशा एक खास अवसर होता है। समय आगे बढ़ता है और आप नई फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हैं। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा।”
खेल
2027 वनडे विश्व कप का शेड्यूल गुरुवार को जारी करेगा आईसीसी, टिकट के लिए खुलेगा ग्लोबल बैलेट

क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े आयोजनों में से एक, 2027 पुरुष वनडे विश्व कप का, काउंटडाउन गुरुवार से आधिकारिक तौर पर शुरू हो जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) गुरुवार को केप टाउन में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान टूर्नामेंट के कार्यक्रम का ऐलान करेगा।
2027 वनडे विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक खेला जाएगा। 14 टीमों के इस टूर्नामेंट में 12 मेजबान स्थलों पर कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे। शेड्यूल लॉन्च कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भारत में रात 8:30 बजे से जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। यह आयोजन केप टाउन स्थित समकालीन कला अफ्रीका का ज़िट्ज़ संग्रहालय (ज़िट्ज़ एमओसीएए) में होगा।
शेड्यूल जारी करने के साथ ही आईसीसी वैश्विक टिकट बैलेट भी शुरू करेगा। इसके जरिए दुनिया भर के प्रशंसकों को विश्व कप के मैचों के टिकट हासिल करने का समान अवसर मिलेगा। 30 सितंबर की कटऑफ तारीख तक 14 में से 10 टीमें सीधे टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुकी होंगी।
मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को स्वत: प्रवेश मिला है। इनके अलावा भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने भी सीधे क्वालीफाई किया है। बाकी चार स्थानों का फैसला अगले साल की शुरुआत में होने वाले बहु-टीम वैश्विक क्वालीफायर के जरिए होगा। दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज भी क्वालीफायर में हिस्सा लेगी और मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने की कोशिश करेगी।
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए 2027 वनडे विश्व कप अंतरराष्ट्रीय करियर को एक और विश्व कप खिताब के साथ यादगार बनाने का आखिरी मौका हो सकता है।
जियो स्टार से बातचीत में रोहित शर्मा ने 2024 टी20 विश्व कप में भारत की खिताबी जीत को याद करते हुए कहा कि वह 50 ओवर के प्रारूप में भी उस एहसास को दोबारा महसूस करना चाहते हैं।
रोहित ने कहा कि भारत के लिए विश्व कप जीतना बेहद खास एहसास है। उन्होंने बताया कि उन्होंने टी20 प्रारूप में दो बार विश्व कप जीतने का अनुभव किया है। 2007 में वह महज 20 साल के युवा खिलाड़ी थे, जबकि 2024 में भारत ने लंबे अंतराल के बाद आईसीसी खिताब जीता।
उन्होंने कहा कि 2024 टी20 विश्व कप जीत के बाद उन्हें एहसास हुआ कि आईसीसी खिताब कितना महत्वपूर्ण है। रोहित ने कहा कि वह उस जीत से मिले एहसास को फिर से हासिल करना चाहते हैं और इसलिए आगामी वनडे विश्व कप जीतना उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
वहीं, विराट कोहली ने कहा कि 2027 विश्व कप भारत के लिए उनका आखिरी विश्व कप होगा और यही उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है।
कोहली ने कहा कि वह मैदान पर अपना सब कुछ झोंक देना चाहते हैं। उनका लक्ष्य विश्व कप जीतना है और इसके लिए वह हर संभव प्रयास करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच जीतना है।
कोहली ने यह भी कहा कि उनका सपना विश्व कप के फाइनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच जिताने वाली पारी खेलना है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यक्तिगत प्रदर्शन से ज्यादा महत्वपूर्ण टीम का विश्व कप जीतना होगा।
आईसीसी के अनुसार, मुफ्त टिकट बैलेट प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 21 नवंबर 2026 तक चलेगी। प्रशंसक प्रत्येक मैच के लिए सभी श्रेणियों में अधिकतम चार टिकटों का अनुरोध कर सकेंगे। यदि टिकटों की मांग स्टेडियम की क्षमता से अधिक होती है, तो कंप्यूटरीकृत रैंडम ड्रॉ के जरिए टिकटों का आवंटन किया जाएगा।
2027 वनडे विश्व कप का आधिकारिक शेड्यूल गुरुवार रात 8:30 बजे से जियो हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकेगा।
खेल
एशियन गेम्स 2026: नीरू ढांडा और किनान चेनाई की जोड़ी ने मिक्स्ड ट्रैप शूटिंग इवेंट में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स 2026 में बुधवार को भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल आया है। शूटिंग के मिक्स्ड ट्रैप इवेंट में नीरू ढांडा और किनान चेनाई की जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश को इस टूर्नामेंट का 9वां गोल्ड मेडल दिलाया।
नीरू और किनान की जोड़ी ने 34 प्वाइंट्स अर्जित करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। वहीं, कतर ने 32 प्वाइंट्स हासिल करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया, जबकि चीन 23 प्वाइंट्स के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहा। ईरान फाइनल में 12 प्वाइंट्स के साथ चौथे स्थान पर रहा। नीरू का यह एशियन गेम्स 2026 में तीसरा मेडल है।
इससे पहले, नीरू ने महिलाओं के ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था। इसके साथ ही उन्होंने व्यक्तिगत ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। वह ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनीं। मिक्स्ड ट्रैप इवेंट के फाइनल में नीरू और किनान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली सीरीज में 6 प्वाइंट हासिल किए, जबकि दूसरी सीरीज में यह भारतीय जोड़ी 16 प्वाइंट अर्जित करने में कामयाब रही। तीसरी सीरीज के अंत तक भारत ने 26 प्वाइंट हासिल किए और चौथी और आखिरी सीरीज में स्कोर को 34 पर पहुंचाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
बुधवार को यह भारत ने तीसरा गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले, आर्चरी के मिक्स्ड कंपाउंड इवेंट में राजेश जाधव और चिकिता तनिपार्थी की जोड़ी ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने रोमांच से भरपूर फाइनल मुकाबले में साउथ कोरिया को शूट-ऑफ में हराया। भारत और साउथ कोरिया का स्कोर 157-157 रहा, जिसके बाद विजेता का फैसला शूट-ऑफ से किया गया, जहां भारतीय जोड़ी बाजी मारने में सफल रही।
वहीं, भारतीय महिला कंपाउंड आर्चरी टीम ने देश को दिन का पहला गोल्ड मेडल दिलाया। चिकिता तनिपार्थी, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा की तिकड़ी ने फाइनल में चीन को 238-234 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। भारत एशियन गेम्स 2026 में अब तक कुल 9 गोल्ड मेडल जीत चुका है।
खेल
एशियन गेम्स: बॉक्सिंग में भारत का छठा मेडल पक्का, कपिल ने पुरुषों के 90 किग्रा सेमीफाइनल में बनाई जगह

मुक्केबाज कपिल पोखरिया ने ‘एशियन गेम्स 2026’ में पुरुषों के 90 किलोग्राम वर्ग में देश के लिए इस खेल का छठा मेडल सुनिश्चित कर लिया है। कपिल ने सोमवार को निशियो जिम्नेजियम में खेले गए क्वार्टरफाइनल में साउथ कोरिया के किम गिचे पर 5-0 से शानदार जीत दर्ज की। अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 के गोल्ड मेडलिस्ट तुराबेक खबीबुल्लाएव से होगा।
इस मुकाबले में कपिल का दबदबा रहा और उन्होंने सभी पांच जजों के वोट जीते। चार जजों ने उन्हें 30-27 और एक जज ने 30-26 का स्कोर दिया।
भारतीय बॉक्सर ने अपने सटीक और जोरदार पंचों की बदौलत पहला राउंड 5-0 से जीता। कपिल ने दूसरे राउंड में भी अपना दबदबा बनाए रखा और किम के खिलाफ ‘स्टैंडिंग काउंट’ की स्थिति भी पैदा की, जिससे यह राउंड भी 5-0 से उनके नाम रहा। तीसरे राउंड में कपिल ने समझदारी से कभी-कभी पंच मारे, क्योंकि उन्हें पता था कि वे पिछले दो राउंड में ही जीत और सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं।
एशियन गेम्स 2026 में बॉक्सिंग में भारत का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। सोमवार को रिंग में उतरे तीनों बॉक्सरों ने अपने-अपने मुकाबले जीते। इनमें प्रिया घांघस और लवलीना बोरगोहेन शामिल हैं। प्रिया ने क्वार्टर फाइनल में ताजिकिस्तान की मिजगोना समादोवा पर 5-0 से एकतरफा जीत के साथ महिलाओं के 60 किग्रा कैटेगरी में अपना मेडल पक्का कर लिया। वहीं, लवलीना ने महिलाओं के 75 किग्रा क्वार्टर फाइनल में कोरिया की सियोंग सुयोन के खिलाफ 5-0 से जीत के साथ मेडल सुनिश्चित किया।
इससे पहले, रविवार को अंकुश पंघाल, परवीन हुड्डा और नरेंद्र ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर मेडल सुनिश्चित किए थे। मौजूदा कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन अंकुश ने पुरुषों के 80 किग्रा क्वार्टर-फाइनल में ताजिकिस्तान के नेक्रुज सलीमोव को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराकर इन गेम्स में भारत के लिए पहला बॉक्सिंग मेडल पक्का कर लिया।
वहीं, परवीन ने भी महिलाओं के 65 किग्रा कैटेगरी के क्वार्टरफाइनल में उज्बेकिस्तान की नवबखोर खमिदोवा को 5-0 से हराकर मेडल पक्का किया। इसके बाद, नरेंद्र ने पुरुषों के 90+ किग्रा क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड के अथापोंग सेंगटेप को शिकस्त देकर मेडल सुनिश्चित किया।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल2 years agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
