खेल
‘नीतीश रेड्डी अब पूरी तरह से अलग बल्लेबाज बन गए हैं’: अब्दुल समद
सनराइजर्स हैदराबाद के निचले क्रम के बल्लेबाज अब्दुल समद ने आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स पर टीम की दो रन की जीत में नीतीश कुमार रेड्डी की उनके हरफनमौला प्रयासों के लिए प्रशंसा की और कहा कि वह सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर बन गए हैं।
मंगलवार शाम को, रेड्डी ने हैदराबाद की पारी को 64/4 से 182/9 तक बढ़ाने के लिए 37 गेंदों में 64 रन बनाए, जो गेम-चेंजर साबित हुआ। उन्होंने 16वें ओवर में जितेश शर्मा को आउट करने के लिए अपने सीम-बॉलिंग कौशल का इस्तेमाल किया और डीप में शानदार कैच लेने के अलावा तीन ओवर में 1-33 के आंकड़े के साथ मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।
12 गेंदों में 25 रन बनाने वाले समद ने कहा,”पिछले साल, नीतीश उस तरह की बल्लेबाजी नहीं कर रहे थे जैसी उन्होंने इस मैच में पंजाब के खिलाफ की थी। पिछले साल, वह मध्य क्रम के बल्लेबाज थे और पारंपरिक शॉट खेलते थे। वह अब इस बार पूरी तरह से अलग बल्लेबाज बन गए हैं, और उन्होंने इस टूर्नामेंट के लिए अलग तैयारी की है।”
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में समद ने कहा, “यहां तक कि हमारे अभ्यास मैचों में भी, वह अच्छा प्रदर्शन कर रहा था और उसने अच्छा प्रभाव डाला। हर कोई उससे प्रभावित हुआ है और यही कारण है कि इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उसका समर्थन किया गया है।”
चौथे नंबर पर रेड्डी की पदोन्नति के बारे में पूछे जाने पर, समद ने कहा, “पिछले मैच (जहां उन्होंने सीएसके के खिलाफ मैच समाप्त किया था) से उनमें जो आत्मविश्वास था, हम चाहते थे कि वह इसे आगे बढ़ाएं। यही कारण है कि उन्हें इस क्रम में पदोन्नत किया गया था। मुझे विश्वास था कि वह मंगलवार के मैच में अच्छा प्रदर्शन करेगा।”
182 रनों के बचाव में, पंजाब को आशुतोष शर्मा (15 गेंदों पर नाबाद 33 रन) और शशांक सिंह (25 गेंदों पर नाबाद 46 रन) ने 27 गेंदों में 66 रनों की साझेदारी के माध्यम से कुल लक्ष्य का पीछा करने के बहुत करीब ला दिया। लेकिन अंत में पंजाब को दो रन से हार मिली।
अंतरराष्ट्रीय
कुवैत ने नेतन्याहू की सीरिया यात्रा को बताया ‘संप्रभुता का उल्लंघन’

कुवैत ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सीरिया दौरे पर घोर आपत्ति की है। कड़ी निंदा करते हुए इसे “अवैध प्रवेश” करार दिया है। कुवैत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह कदम सीरिया की संप्रभुता और उसकी क्षेत्रीय अखंडता का गंभीर उल्लंघन है।
विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि वह “अपने भाई सीरियाई अरब गणराज्य की भूमि में इजरायली प्रधानमंत्री के अवैध प्रवेश” की कड़े शब्दों में निंदा करता है।
बयान में कहा गया कि नेतन्याहू का सीरिया में प्रवेश देश की संप्रभुता और उसकी भूमि की अखंडता का “घोर उल्लंघन” है। मंत्रालय ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का भी उल्लंघन बताया।
कुवैत ने सीरिया में इजरायल की लगातार घुसपैठ और सैन्य कार्रवाइयों पर भी चिंता जताई। मंत्रालय के मुताबिक, सीरियाई क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां क्षेत्र में तनाव बढ़ा रही हैं और सुरक्षा एवं स्थिरता को कमजोर कर रही हैं।
कुवैत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि सीरिया में इजरायल की लगातार कार्रवाइयां क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। उसने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ऐसे कदमों के खिलाफ रुख अपनाने और सीरिया की संप्रभुता का सम्मान सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
यह बयान पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच आया है, जहां सीरिया में इजरायल की सैन्य गतिविधियों को लेकर अरब देशों की ओर से लगातार आपत्तियां सामने आती रही हैं। कुवैत ने अपने बयान में सीरिया की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के सम्मान को अंतरराष्ट्रीय कानून का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।
दरअसल, नेतन्याहू रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज और आईडीएफ के डिप्टी चीफ-ऑफ-स्टाफ मेजर-जनरल तामिर यदाई के साथ बुधवार को इजरायली कब्जे वाले दक्षिणी सीरिया में सैनिकों से मिलने गए थे। इस दौरान उन्होंने दावा किया था कि अपने दम के बल पर इजरायल ने रणनीतिक रूप से अहम स्थलों पर सफलतापूर्वक कब्जा कर रखा है। दक्षिणी सीरिया में, इजरायली सैनिक एक तथाकथित सुरक्षा क्षेत्र में तैनात हैं; वे दिसंबर 2024 में लंबे समय तक शासक रहे बशर अल-असद के सत्ता से हटने के बाद देश के अंदरूनी इलाकों में आगे बढ़े थे।
इजरायल उस इलाके में मौजूद है जो पहले संयुक्त राष्ट्र की निगरानी वाला बफर जोन था; यह जोन 1974 से इजरायल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स में इजरायली और सीरियाई सेनाओं को अलग करता था।।
Monsoon
बिहार का मौसम: बाढ़ से 6.65 लाख लोग प्रभावित, 13 ज़िलों में येलो अलर्ट

बिहार में मॉनसून सक्रिय है और मौसम विभाग ने सोमवार को 13 ज़िलों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुज़फ़्फ़रपुर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर और सुपौल शामिल हैं। सुपौल, समस्तीपुर, सीतामढ़ी और दरभंगा—इन चार ज़िलों में भारी बारिश का अनुमान है। कुछ इलाकों में 30 किमी/घंटा की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम केंद्र ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधान रहने की सलाह दी है। पिछले 24 घंटों में बिहार के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है। मुंगेर में 73 मिमी, पटना में 68 मिमी, बांका में 67 मिमी, मुज़फ़्फ़रपुर में 65 मिमी और जमुई व सिवान में 55-55 मिमी बारिश दर्ज की गई।
हाल की बारिश के बावजूद, इस सीज़न में अब तक बिहार में कुल बारिश में 35 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। राज्य में 820.9 मिमी बारिश की उम्मीद के मुकाबले 531.3 मिमी बारिश हुई है। रविवार को पटना में 68 मिमी बारिश हुई। सोमवार को राजधानी में बादल छाए रहने की उम्मीद है, हालांकि लगातार भारी बारिश की संभावना कम है। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश कम होने पर उमस और तापमान बढ़ सकता है, जबकि आने वाले हफ़्ते में तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहने के साथ-साथ नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी ने स्थिति को और मुश्किल बना दिया है। नेपाल और उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे बाढ़ का पानी अब 18 ज़िलों और लगभग 6.65 लाख लोगों को प्रभावित कर रहा है। गंगा नदी बक्सर से भागलपुर तक खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पुनपुन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 2.75 मीटर ऊपर पहुँच गया है; खबरों के अनुसार, बाढ़ का पानी पटना के दक्षिणी हिस्सों में सुरक्षात्मक तटबंधों के ऊपर से बह रहा है या उन्हें तोड़कर रिहायशी इलाकों में घुस रहा है। बाढ़ ने कई जगहों पर परिवहन व्यवस्था को भी बाधित किया है; पानी ने पटना-गया रेलवे सेक्शन, बिहटा-सरमेरा एन एच 78 और मोकामा नेशनल हाईवे को प्रभावित किया है। सोन नदी के कारण भी बिहटा ब्लॉक के नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ आ गई है, जिससे लगभग 20,000 लोग प्रभावित हुए हैं और कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक पूरे बिहार में बारिश असमान रहने की संभावना है, जिसमें अलग-अलग इलाकों में स्थानीय स्तर पर बादल छाने और हल्की बारिश होने के आसार हैं।
खेल
एमएलएस: इंटर मियामी और अटलांटा यूनाइटेड के बीच मैच 2-2 से ड्रॉ रहा

मिडफील्डर केसेमिरो और फॉरवर्ड लुइस सुआरेज ने नु स्टेडियम में गोल करके इंटर मियामी सीएफ को एमएलएस नियमित सीजन में अटलांटा यूनाइटेड एफसी के खिलाफ घर पर 2-2 से ड्रॉ में एक पॉइंट दिलाया।
मैच के 32वें मिनट में गोल करते हुए इंटर मियामी ने बढ़त बनाई। केसेमिरो ने नु स्टेडियम में लगातार दूसरे मैच में गोल किया। मेसी ने इस रेगुलर सीजन में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 11वां असिस्ट करते हुए लेफ्ट-विंग कॉर्नर में कर्ल किया, और केसेमिरो ने गेंद को हेडर के माध्यम से गोल कर दिया।
35वें मिनट में मिगुएल अल्मिरोन के गोल से अटलांटा ने बराबरी कर ली। इंटर मियामी ने हाफ टाइम से पहले अपनी बढ़त वापस पाने की कोशिश की और 40वें मिनट में मेसी के फ्री-किक से करीब आ गया, जिससे क्रॉसबार हिल गया।
इसके बाद सुआरेज ने ब्रेक से पहले, स्टॉपेज टाइम के पहले मिनट में इंटर मियामी की बढ़त वापस ला दी। सेगोविया ने लेफ्ट विंग से आगे बढ़कर सुआरेज को पास दिया, जिसने अपने डिफेंडर के पीछे से गेंद को टच किया और इस रेगुलर सीजन में अपना 12वां गोल करते हुए दूर पोस्ट पर गेंद डाल दी। इस बीच, इस असिस्ट से सेगोविया के इस लीग कैंपेन में 10 गोल हो गए।
गोलकीपर सेंट क्लेयर ने 73वें मिनट में अल्मिरोन की पेनल्टी बचाकर टीम की बढ़त बनाए रखी। अटलांटा यूनाइटेड ने आखिरकार 87वें मिनट में ब्रील एम्बोलो की पेनल्टी से बराबरी कर ली। अपने घरेलू मैदान पर मियामी जीत का मौका चूक गई।
इंटर मियामी पिछले शनिवार को सीएफ मॉन्ट्रियल पर 7-1 की ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। यह क्लब के इतिहास में सबसे बड़े अंतर से मिली जीत थी। इसमें कप्तान लियोनेल मेसी, अलेक्जेंडर शॉ, कासेमिरो, और लुइस सुआरेज की अहम भूमिका रही थी।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
