Connect with us
Monday,02-February-2026
ताज़ा खबर

बॉलीवुड

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को लेकर आलिया भट्ट ने की खास बातचीत

Published

on

वह जब भी पर्दे पर आती हैं तो अपने किरदार में जान डाल देती हैं। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने बताया की संजय लीला भंसाली के निर्देशन में गंगूबाई जैसे गहन चरित्र को निभाना भावनात्मक रूप से कितना कठिन था।

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ गंगा नाम की एक युवा लड़की की कहानी बताती है जो कमाठीपुरा के रेड लाइट एरिया में एक मैडम गंगूबाई बन जाती है। यह गंगूबाई हरजीवनदास की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिन्हें गंगूबाई कोठेवाली के नाम से जाना जाता है, जिनके जीवन को एस हुसैन जैदी द्वारा लिखित पुस्तक ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ में प्रलेखित किया गया है।

आईएएनएस के साथ बातचीत में, आलिया ने गंगूबाई जैसे वास्तविक जीवन के चरित्र को निभाने के भावनात्मक रूप से कठिन हिस्से के बारे में बात की, जिसे उसके प्रेमी ने एक वेश्यालय को बेच दिया था।

आलिया ने बातचीत के दौरान कहा कि एक चीज जो शायद आपको ट्रेलर में भी देखने को मिलेगी कि उसकी आंखों में लगातार गुस्सा है, वो गुस्सा उसके साथ जो हुआ और जिस स्थिति में उसे रखा गया था, उसके वजह से है। जब भी हम सीन प्ले करते थे, सर मुझसे कैरेक्टर को जीने के लिए कहते थे। जब मैं इसे कर रही थी तो मुझे समझ में नहीं आया लेकिन जब मैंने फिल्म देखी तो मैं इसे समझ रही थी। एक बार में मैं समझ गई कि वह क्या करने की कोशिश कर रहे थे।

“उसकी सबसे बड़ी संवेदनशील बातों में से एक यह थी कि उसके साथ जो हुआ वह उचित नहीं था और उसने किस दुनिया में प्रवेश किया था।”

तो आप गंगूबाई को कैसे वर्णित करेंगी?

“उसमें धूप सा तेज है लेकिन उसमें उदासी भी है”

28 वर्षीय अभिनेत्री ने आगे कहा कि उनकी तस्वीर 50 साल तक कमाठीपुरा में हर लड़की की दीवार पर थी। महिलाओं पर उनका यही प्रभाव था। इसलिए खुद को अन्य लोगों के लिए वजनदार बनाएं। जब मैं डांस कर रही थी, चल रही थी या हंस रही थीस तो संजय सर ने कहते थे, ‘वजन’। ‘वजन’ का मतलब शारीरिक वजन नहीं है, इसका मतलब दिल और सिर में भावनात्मक वजन होना।

यह पूछे जाने पर कि गहन भूमिकाओं में निवेश करने के लिए अभिनेत्री कितना जोर देती है है, आलिया ने कहा कि यह आपके व्यक्तित्व पर निर्भर करता है मैं उस तरह की व्यक्ति हूं जहां मैं सब कुछ दूंगी।

बॉलीवुड

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के सामने रानी मुखर्जी, ‘मर्दानी 3’ लेकर बॉक्स ऑफिस पर उतरीं

Published

on

मुंबई, 30 जनवरी : इस हफ्ते सिनेमा प्रेमियों के लिए उत्साह का माहौल है। जनवरी के आखिरी हफ्ते में बड़ी फिल्मों ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और अब 30 जनवरी को रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ रिलीज हो गई है। एक्ट्रेस अपनी दमदार फिल्म के जरिए ‘बॉर्डर 2’ का मुकाबला करने उतर गई हैं।

‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में अपने प्रदर्शन से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना दिए हैं। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की स्टार कास्ट वाली यह फिल्म अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी है। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म ने दर्शकों का दिल जीतना शुरू कर दिया।

इस फिल्म ने रणवीर सिंह की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के पहले हफ्ते के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। ‘बॉर्डर 2’ ने साल 2025 की कई बड़ी हिंदी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी मात दी। दर्शकों ने फिल्म के धुआंधार एक्शन, कहानी और स्टार कास्ट की एक्टिंग का भरपूर आनंद लिया है।

वहीं, ‘मर्दानी 3’ इस बार रानी मुखर्जी की निडर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार के साथ दर्शकों के सामने आ रही है। अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बनी यह फिल्म पिछले पार्ट्स की तरह एक्शन और थ्रिल से भरपूर है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें पहले से काफी ज्यादा हैं। इस फ्रेंचाइजी के पहले दो पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और ‘मर्दानी 3’ से भी इसी तरह की उम्मीदें हैं। फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा मल्लिका प्रसाद और जानकी बोड़ीवाला भी अहम किरदारों में हैं। ट्रेलर को दर्शकों और सेलेब्स ने काफी पसंद किया है, जिसमें रानी का तेज और दमदार अंदाज साफ दिख रहा है।

इसके साथ तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ भी 20 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक स्पाई थ्रिलर है, जिसमें तापसी पन्नू वकील के रूप में नजर आएंगी। मोशन पोस्टर में दिखाया गया है कि एक लड़की रेल की पटरियों पर भाग रही है और पीछे लोग उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस फिल्म में तापसी के अलावा कनी कुसरुति, रेवती, नसीरुद्दीन शाह, जीशान अय्यूब, मनोज पाहवा समेत कई अनुभवी कलाकार शामिल हैं। फिल्म की कहानी गौरव सोलंकी ने लिखी है।

(नोट: पूर्व प्रेषित खबर में ‘अस्सी’ मूवी के रिलीज की तारीख गलती से 30 जनवरी लिखी गई थी, जबकि रिलीज की तारीख 20 फरवरी है। संपादक कृपया पूर्व प्रेषित खबर का इस्तेमाल न करें।)

Continue Reading

बॉलीवुड

मुंबई: जुहू में अक्षय कुमार के काफिले की गाड़ी ने रिक्शा को टक्कर मार दी, ऑटो चालक घायल; अभिनेता मौके पर मौजूद नहीं थे।

Published

on

मुंबई: मुंबई के जुहू इलाके में हुई सिलसिलेवार टक्कर में अभिनेता अक्षय कुमार के सुरक्षा काफिले का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

तेज रफ्तार से आ रही मर्सिडीज ने पहले एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी, जिससे उसका चालक घायल हो गया, जिसके बाद ऑटो-रिक्शा सुरक्षा वाहन से टकरा गया।

अभिनेता अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना सोमवार शाम को विदेश यात्रा से मुंबई लौटे ही थे कि एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना का शिकार हो गए। 

घटना के समय अभिनेता वाहन में मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके सुरक्षाकर्मियों ने इस मामले में दखल दिया। जुहू पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी तक औपचारिक प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज नहीं की है।

Continue Reading

बॉलीवुड

मुंबई: ओशिवारा में राइटर-डायरेक्टर और मॉडल के घर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

मुंबई, 19 जनवरी : मुंबई के ओशिवारा इलाके के नालंदा सोसायटी में राइटर-डायरेक्टर और एक स्ट्रगलिंग मॉडल के घर अचानक फायरिंग हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अज्ञात हमलावर ने इमारत की ओर ताबड़तोड़ गोली चलाई और मौके से फरार हो गया। गनीमत यह रही कि इस गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि, इस सनसनीखेज घटना ने लोगों के दिलों में डर पैदा कर दिया।

नालंदा सोसायटी की दूसरी मंजिल पर राइटर और डायरेक्टर नीरज कुमार मिश्रा (45) रहते हैं, जबकि चौथी मंजिल पर स्ट्रगलिंग मॉडल प्रतीक बैद (29) का घर है। फायरिंग के बाद दोनों फ्लैट में गोली लगने के स्पष्ट निशान पाए गए हैं, जिससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि यह हमला सीधे उन पर ही निशाना बनाकर किया गया हो सकता है।

घटना की सूचना मिलते ही ओशिवरा पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर को घेर लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि गोली किसने चलाई और किसे निशाना बनाया गया।

डीसीपी जोन-9 दिक्षित गेडाम ने बताया कि नालंदा बिल्डिंग की दूसरी और चौथी मंजिल के फ्लैट में एक-एक गोली लगी है, लेकिन किसी भी सदस्य को चोट नहीं आई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीम बना दी हैं जो अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही हैं। घटनास्थल पर मौजूद मलबे और निशानों की जांच की जा रही है।

मुंबई पुलिस के वेस्ट रीजन के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, परमजीत सिंह दहिया ने बताया कि इमारत की दूसरी और चौथी मंजिल पर जमीन पर दो प्रोजेक्टाइल मिले हैं। इसके अलावा, दीवार और एक लकड़ी के केस पर भी गोली के निशान पाए गए हैं। पुलिस हर पहलू की गहनता से पड़ताल कर रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

सीसीटीवी फुटेज की भी पड़ताल की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि फायरिंग किसने की और किस दिशा से हमला किया गया। पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोग भी इस घटना से काफी डरे हुए हैं और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है।

Continue Reading
Advertisement
अपराध38 minutes ago

पालघर पुलिस ने एक दशक के अलगाव के बाद परिवार का पुनर्मिलन कराया

व्यापार53 minutes ago

इस सप्ताह ब्याज दरों में और कटौती करने से परहेज कर सकता है आरबीआई: अर्थशास्त्री

व्यापार1 hour ago

कीमती धातुओं में गिरावट का दौर जारी, चांदी में 23,900 रुपए की गिरावट तो सोना 5,700 रुपए हुआ सस्ता

मनोरंजन1 hour ago

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा शुभम लोनकर फरार, घटना को अंजाम देने में की मदद

राजनीति2 hours ago

महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने पति के विरासत को आगे बढ़ाया, यशवंतराव चव्हाण को दी श्रद्धांजलि

व्यापार2 hours ago

भारतीय शेयर बाजार शुरुआती गिरावट से उबरकर हरे निशान में पहुंचा, सेंसेक्स में 300 अंकों की बढ़त

राजनीति3 hours ago

दिल्ली में सीईसी से मिलेंगी सीएम ममता बनर्जी, एसआईआर के मुद्दे पर होगी

अंतरराष्ट्रीय3 hours ago

ईरान ने हाल के विरोध प्रदर्शनों में मारे गए लगभग 3,000 लोगों की सूची जारी की

अपराध3 hours ago

वसई में 30 वर्षीय व्यक्ति की सीलबंद पानी की टंकी में मानव खोपड़ी मिली

महाराष्ट्र2 days ago

मुंबई: शब बरात के बाद से नरेलवाड़ी कब्रिस्तान की सफाई कब्रिस्तान में खंभे ठीक किए गए, पार्षद वकार खान की टीम ने कब्रिस्तान की सफाई की

अपराध3 days ago

मुंबई अपराध: नागपाड़ा में हिंसक समूह झड़प के बाद 5 घायल, एक की हालत गंभीर; 13 हिरासत में; वीडियो वायरल

राजनीति2 weeks ago

बीएमसी चुनाव 2026 के विजेताओं की सूची: वार्डवार विजयी उम्मीदवारों के नाम देखें

महाराष्ट्र5 days ago

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की बारामती के पास विमान दुर्घटना में मौत;

अपराध1 week ago

मुंबई के वडाला में ‘बदतमीज’ नाम की एक शहरी मसाज कंपनी की मसाज करने वाली महिला ने सेशन रद्द होने पर एक महिला पर हमला किया; लड़ाई का वीडियो वायरल होने के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया।

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई को बुनियादी सुविधाएं देना हमारी प्राथमिकता, समाजवादी पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी, अबू आसिम आज़मी ने शहरी समस्याओं के समाधान का दावा किया

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: विरार के एक डी-मार्ट में हिजाब पहनने को लेकर मुस्लिम महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और धमकी;

राजनीति2 weeks ago

मुंबई बीएमसी चुनाव 2026 के परिणाम: एग्जिट पोल ने महायुति गठबंधन के लिए स्पष्ट बहुमत की भविष्यवाणी की

व्यापार3 weeks ago

लगातार गिरावट के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला

अपराध2 weeks ago

मुंबई में भयावह घटना: मलाड में ढाई महीने के पिल्ले के साथ यौन उत्पीड़न और मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

राजनीति4 weeks ago

‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नया भारत आकार ले रहा’, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने केंद्र के कामों को सराहा

रुझान